Breaking News

चलो बनाएं बॉडी | 1 से 8 मार्च तक सवालों के जवाब

bodybuilding question and answer in hindi
bodybuilding question and answer in hindi . Image courtesy : Toyaz Kumar Singh

सवाल – hello sir mera weight 70 kg height 5.11 inches h exercise routine single muscle h 6 day in one week. daily diet 12 eggs white, 1 ltr milk, Daliya, rice One plate 2 boile patetos., or lunch diner mai 6 chapati sabji kya ye enough h muje bulk and muscular body banani h. please exercise routine and diet mai advice de. diet mai 1 kg banana b h sir – Kabir Butt

जवाब- डाइट तो आपकी ठीक ही लग रही है। हो सके तो आप प्रोटीन थोड़ा और बढ़ा लें जैसे मूंग की दाल वगैरा। एक्‍सरसाइज वीक में पांच दिन ही करें। बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स एक साथ। रैप की गिनती 6 से 10 के बीच रखें। हालांकि कभी कभी लाइट वेट से भी एक्‍सरसाइज करें और रैप 20 तक ले जाएं। आपकी डाइट में कार्ब्‍स भी अच्‍छा खासा है इसलिए कॉफी, ग्रीनटी, नींबू को डाइट में शामिल करें। फैट बर्न करने वाले फूड लिया करें इससे मस्‍क्‍यूलेरिटी आएगी।

सवाल –Sir ,massgainer or whey protein me kya difference hai..mujhe kya lena chahiye.. ..68kg, 5.9 Inch.. meri lean body hai bt mujhe size badana hai … Yashwant Singh

जवाब-  प्रोटीन पाउडर, वेट गेनर या मास गेनर क्‍यूं काम नहीं करते जानें 4 कारण यह लेख पढ़ें इसके आखिर में आपके सवाल का जवाब भी दिया है।

सवाल –Sir ghar par protein shake kaise banaye bina protein powder k – Rohit Khari

जवाब- बिना प्रोटीन के प्रोटीन शेक नहीं बनता। हालांकि आप केले, काजू, ओट़स और दूध डालकर शेक बना सकते हैं।

सवाल –Hii body me uric acid badh jaye kese control kare kese pata chalega ki badh gaya hai – Nil Patel

जवाब- एक्‍सरसाइज करें और डॉक्‍टर से बात करें। अगर उंगलियों के जोड़ में दर्द होता हो तो आमतौर पर यह यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से होता है।

सवाल –Main first time body bana chahata hu meri age 17 weight 45 kg height 5″4inch hai muje ghar par excrsies karne vali excrsies bataye

जवाब- जिम के नए सदस्‍य कैसे करें बॉडी बनाने की शुरुआत।

सवाल –Sir mere ek dost ne Arms ki 1 month regular exercise ki ek din triceps ek din biseps ki to uske biceps ka bhut acha size aa gya aur shape bhi achi aayi ye kya chakar hai sir. App to kahte ho week m ek din biceps lgane se size gain ho 80% ladko ki body pe result nhi aate usko aap diet ki kmi lga lo ya exercise ki per yahan to ulta hi hua ghar ka khana aur biceps m bhut acha size aur cutting. कृपया अपना कुछ सुझाव दीजिये…… Munish Saini Girn

जवाब- भाई जी जिसको भगवान वरदान दें उसके बारे में हम क्‍या कहें। मैं क्‍या कोई प्रोफेशनल जानकार आपको यह रोज एक दिन बाइसेप्‍स और एक दिन ट्राइसेप्‍स की सलाह नहीं देगा। वैसे एक महीने की ही तो बात है आप भी ट्राई करके देख लो। अगर कुछ नतीजा आए तो बताना।
सवाल –sir mera naam YASH hai…mai last 7 month se regular gym jata hu..meri body m kafi improvement hai..2 month phele heavy weight lene lene se meri left hand triceps mai khichaab aa gya…or m weight ni utha paa rha…doctors ne b mna kiya h…but mera pain phele se km hai but weight hi utha paa rha…. sir m bhot sad hu.. m gym nhi jaa pa rha..or meri body gir rhi h….sir mujhe aapki help chaiye…plzzzz cry emoticon – Yash Gupta

जवाब- अगर सिर्फ ट्राइसेप्‍सस की एक्‍सरसाइज करने में ही दर्द है तो कोई दिक्‍क्‍त नहीं जिम जाएं और बाकी कसरतें करें। जिस भी कसरत को करने से ट्राइसेप्‍स में दर्द है उसे छोड़ दें बाकी कसरतें करते रहें और डाइट बरकरार रखें साइज नहीं गिरेगा। सप्‍ताह में दो दिन लेग्‍स की कसरत करें, दो दिन बैक लगा सकते हैं, शोल्‍डर में शोल्‍डर प्रेस को छोड़कर तमाम कसरतें हैं जिनमें ट्राइसेप्‍स पर जोर नहीं पड़ता। चेस्‍ट में भी फ्लाई कर सकते हैं।

सवाल –hello sir heavy wieght maarne s kya height ki growth ruk jaati h sir m apni height ko grow krna chahta hu toh sir workout light weight s kru yh shi rhega kya??? ya esi exercise btadijiye Jo height ki growth ko rokti h toh wo mnhi krunga ?? – Kunwar Puneet Singh

जवाब- हां जी अगर हाइट बढ़ाने की जुगत में हैं तो ज्‍यादा हैवी वेट से थोड़ा परहेज करें। शोल्‍डर फ्रंट प्रेस, इंक्‍लाइन बेंच में खासतौर पर हैवी वेट न लगाएं।

सवाल –My height is 5.5 and my weight is nearly 80.I want to know what type of exercises should i do to reduce weight and increase heaves at gym. Grg Day Aims

जवाब- आपको फैट कम करना है और मसल्‍स बनाने हैं। इसके लिए अपने खाने पीने में नमक, मीठा और फैट कम करें। अपनी बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर करीब डेढ़ ग्राम प्रोटीन लेने की कोशिश करें। रोटी, चावल वगैरा कम करें और ओट्स, दलिया वगैरा को बढ़ाएं। लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लिया करें। सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। हर रोज एब्‍स की कोई दो अलग अलग कसरतें करें। सप्‍ताह के बीच में एक दिन केवल एब्‍स करें। कसरत के बाद 5 मिनट रनिंग किया करें। चार से पांच एक्‍सरसाइज, 8 से 15 रैप और तीन-तीन सेट लगाया करें। बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स को एक साथ एक दिन करें बाकी हर दिन एक बॉडी पार्ट।

सवाल –sir mera nam sandeep hai sir meri height 5.2 inch hai aur weight 65kg hai. Mujhe apna weight kam karna hai. Sir mai 2 month se sugar aur fat bhi nahi le raha hu par firbhi mera weight kam nahi ho raha hai. Sir mai shakhahari hu aur 2month se workout bhi kar raha hu. 2roti 100gm chawal din me aur 2 roti rat ko khata hu Aur workout kebad 100gm soybeen aur 3 ande bhi khata hu. Sir mujhe weight loss karne ka rasta bataye.plzzz – Sandeep Singh Lodhi

जवाब- एक तो आप ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें अगर वो सब आप कर चुक हैं तो हम आपको जरा आगे की स्‍टेज पर ले जाएंगे। आप सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं।

ये तीन चार लेख आपका मार्गदर्शन करेंगे।1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

सवाल –ऩमस्ते Body lab team Sir hume gym me exercise के वक्त प्रयोग किये जाने वाले कपड़े औऱ Supporter ke bare me jankari chahiye.. ye kitne jaroori hote hain Aur kis tarh k hone chahiye .. Aur inse kitna fayda aur nuksan hai Koi 1 लेख – Atul Chauhan

जवाब- कोई खास फर्क नहीं पड़ता। जिन कपड़ों में आप ठीक महसूस करते हैं उनमें एक्‍सरसाइज करें। हां जिस दिन लेग्‍स की एक्‍सरसाइज करें उस दिन लंगोट बांध लिया करें।
सवाल –chest ki choudai badhana chahta hu. sir plz suggest me what should i do. i am unable to go to. Gym – Devendra Thakur

जवाब- पुश अप्‍स लगाया करें। फ्लैट लगाएं, पैर थोड़ी ऊंचाई पर रख कर करें, पैर तीन से चार फुट ऊंचे रखकर करें। पीठ पर वेट रखकर करें, हर तीसरे दिन लेकिन ये कोई अच्‍छा उपाय नहीं है कुछ हद तक ही काम करेगा। बिना डंबल, रॉड कैसे काम चलेगा।

सवाल –Target pura hone ke baad kya storoid. Bilkul band kiya ja Sakta h Ya phir bhi Lena padega – A-Kay Arvind Saini

जवाब- माफ करें हमें स्‍टेरॉइड लेने की सलाह नहीं देते हालांकि जो लोग इसे लेते हैं वो टारगेट पूरा होने के बाद इसे बंद कर देते हैं। अगर स्‍टेरॉइड ले रहे हैं या लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके साइड इफेक्‍ट से बचाने वाली पीसीटी के बारे में जरूर जान लें।

सवाल –Sir moog ki daal ko powder ke roop me water me mixed krke exercise ke turant bad le skte hi – Sameer Umrao

ऐसा तो हमने न कभी किया न सुना आप करके देख लो। जो एक्‍सपीरियंस हो वो हमसे भी शेयर करना।

सवाल –Sir mera question ye he ki kalayi ko moti krne ke liye kya kalayi ki exercise daily krni hogi mtlb Kalayi kibexercise daily krne me koi problem to ni he ya ek din ka gape le kr kru? – VisHnu GosWami

जवाब- घर पर बनाएं कातिल कलाइयां

सवाल –meri age 31 hai aur mujhe gym jate 3 month hue hai mera waight 82K.G hai aur hight 5′.11″. biceps bahot week hai 14″ gym se pehle 13″ the lekin hight ke hisab se kafi kam hai.kisi frnd ne btaya hai k kreatain use karne se benifit hoga arm groth karenge.to kya main kreatain le sakta hu naheen to koi aur rasta btayiye.wese main supplyment se bachana bhi chahta hu – Manish Kundra

जवाब- नहीं ऐसा नहीं है कि क्रेटीन यूज करने से बाइसेप्‍स का साइज बढ़ जाएगा। बाकी बॉडी ग्रो करेगी बाइसेप्‍स  भी ग्रो करेगा। ये दो लेख पढ़ें क्रेटीन के बारे में सब जानें, बाइसेप्‍स का साइज नहीं बढ़ रहा चार कारण जानने जरूरी हैं।

सवाल –namaste sir sir g do mahine ho gye h mujhe abs ki exersice krte hua bt koi result nhi aa raha h. abs bnane k liye jo b krna chahiye kr raha hu bt result nhi aa raha h diet b change krdi h bt kuch b nhi ho raha h. sir bahut frustrated ho raha hu pls kuch help kre. – Chauhan Boy Teju

जवाब- एब्‍स की एबीसी-सिक्‍स पैक के सारे जवाब। 2 6 पैक एब्‍स की 6 रुकावटें 3   मोटे एब्‍स बनाने की तीन टफ कसरतें6 पैक की 6 कड़ी कसरतें जिनके बारे में आप नहीं जानते

सवाल –sir mere right hand ke kohni wale join m dard rahta ..he or me jis din biceps ki exersise krta hu gym me tb to ye dard ni hota ..or phr next day se start ho jata he …..sir aap batye ki kyu hota he ye pain…or iska ilaaj kya he? – HansRaj Chauhan

जवाब- सर दर्द के कई कारण हो सकते हैं, मुझे लगता है आपको फीजियो थैरेपिस्‍ट को दिखाना चाहिए। डाबल लाल तेल से मालिश करें या सरसों के तेल में चार पांच लहसुन की कलियां पका कर उस तेल से हल्‍की मालिश करें।

सवाल –Sir mujhe pushup lgate time pet k left side pain hota he. Sir please koi hal batay – Rahul Panda

जवाब- सर ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।
सवाल –Sir meri age 17 year aur 10 months h mujhe height badane ka tarika btao  Sir meri age 17 year aur 10 months h mujhe height badane ka tarika btao – Arpit Bhatt

जवाब- सर हाइट बढ़ाने का कोई नुस्‍खा हमारे पास नहीं है। कहते हैं कि योग से मदद मिलती है। ताड़ासन, सूर्य नमस्‍कार, चक्रासन, गोमुखासन, नौकासन व उर्ध्‍वहस्‍तोतानासन से फायदा पहुंचता है।

सवाल –Sir mera right chest dab gaya hai aur shape be nahi ban raha hai sia help me left chest Thak hai – Mohan Lal Mehra

जवाब- सर हर किसी की चेस्‍ट में कम या ज्‍यादा फर्क होता है। कसरत करते रहें, जो चेस्‍ट कम है चाहें तो इंक्‍लाइन बेंच पर केवल उस साइड डंबल प्रेस कर सकते हैं। ध्‍यान रखें उस वक्‍त अपने दूसरे हाथ में डंबल चेस्‍ट के पास थामे रहें। इससे बैलेंस बना रहेगा।

सवाल –My name is Devil,height-5`9 weight-65 Sir mujhe heavy body banani h. Uske liye kya workout schedule hona chahiye or kitne weight par achi heavy body ban sakti h.heavy body exercise schedule kya hona chahiye. Sir or salman khan ki body kaisi h lean ya heavy ??? – Devi Lal

जवाब- 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट  रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है ।1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल –sir muje exercise krne ke kuch Der bad he thakan musus hone lag jati hai and jada kha nahi pata bhuk kam lagti hai iske liye me kya kru and se* karne se body kamjor hoti hai ya nahi – Navi Choudhary

जवाब- उससे बॉडी कमजोर नहीं  होती। रही बात कसरत के बाद  थकान की तो ये आम बात है आप कसरत से पहले कुछ उम्‍दा खा लिया करें इससे आपकी बॉडी में एनर्जी का लेवल बना रहेगा। कसरत से पहले पानी भी पीना चाहिए। आप ये लेख पढ़ें। जिम करने से कितनी देर पहले क्‍या खाएं ताकि स्‍टेमिना बढ़े
सवाल –Sir aapki help se mene kafi gain kya h.uske liye thnks.lakin khuch saval h jo hmesa presn krte h.kya swimming krne se body weight + jitna hmne gain kiya h vo loose hota h.or dusra saval body gain krne ke rep ki counting 10 -12 hone chahye ya use jyada – Shashank Chaprana

जवाब- नहीं ऐसा नहीं है थोड़ी बहुत स्‍वीमिंग करनी चाहिए। बल्‍कि चाहें तो सप्‍ताह में एक दिन जिम की बजाए स्‍वीमिंग ही करें। रही बात रैप की तो मोटे तौर पर रैप की गिनती 6 से 12 के बीच रखें। हालांकि कभी कभी हल्‍के वेट से ज्‍यादा रैप वाली कसरतें भी किया करें।

सवाल –hi…sir mera naam atul hai ,meri age 19 year hai. kya soyabean se allergy ho sakti hai…? mai jb se soyabean se bani cheejo ki matra apne khane m badha di hai tab se mere poore body m lal daane aur khujli ho rahi h… kya soyabean poori tarah se mai band kar du… Atul Singh

जवाब- कोई दवा तो नहीं ले रहे। अगर नहीं तो सोयाबीन फिलहाल बंद कर दें, कुछ दिन का गैप रखें और उसके बाद मूंगी की दाल खाना शुरू करें। उसमें भी काफी प्रोटीन होता है।

सवाल –Please find out on Google.. How much protein in soya chunk.. Please make me shure.. Am I right..- Deepak Soni

जवाब- पचास ग्राम के आसपास होता है।

सवाल –Sir .pet gadbad ho jata h…..bel k chhoran ya powder kase khana chea khali pet ya kase,kitna pls suggest..?

जवाब- दो चम्‍मच सुबह खाली पेट पानी के साथ फंकी मारें। या फिर बेल का मुरब्‍बा एक बड़ा पीस रोज सुबह खाली पेट।
सवाल –Thank sir mai abhi shek pina suru kardiya hu isme protein aur calory bahut acchi hai to sir isko kab le aur isko lene se kitne ghante pahle aur bad me kuch khana nhi hai q ki 25gm se jyada protein ek bar me nhi le sakte hai isi liye sir pooch raha hu ki isi peene ki age peeche kitne ghante ka gap rakhu aur sir gaining ka period kitne mahino tak chalau aur exercise chang karne ka matlab kya hai matlab abhi ho exercise karrhe ho agle hafte usko nahi karna hai matla usi part ki dosri exercize karna hai aur agar sir jo karrhe hai usi ko kiya jaye aur chang cutting period m kiya jaye to kaisa rhega – Ansari Aamir Azmi

जवाब- बदलने का मतलब होता है एक दो नई कसरतें जोड़ना एक दो पुरानी कसरतें छोड़ना इसके अलावा कसरतों को आगे पीछे करना। शेक पीने के दो घंटे बाद कुछ और खा पी सकते हैं। उससे पहले भूख लग जाए तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं।

सवाल –Thankuu sir aap best hoo pr Sir mughe zyada bulky nhi chahiye bs 15 ke bicep or 43 chest to kya me abhi cutting shuru nhi kr skta suggest me sir – Abhisheak Bhadauriya

जवाब- आप सामान्‍य तरीके से जिम करें। इसका मतलब ये है कि रैप की गिनती 8 से 12 के बीच रखें। कसरतों की गिनती 4 से 5 और सेट की गिनती तीन। इसी में आपको साइज और शेप दोनों मिल जाएंगे। मुझे उम्‍मीद है कि आप बस एक अच्‍छा शरीर चाहते हैं इससे ज्‍यादा नहीं।

सवाल –हाइपरट्रोपी स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग क्या हैं सर Sir ye CC squat kya h Sir glta h. Ap mere 23 feb k sawal ka jawab dena bhul gaye 19 se 24 feb n sawal jawab k blog me. Koi baat nhi. But plzz. Kosis kr k next blog me iska jawab jarur de

जवाब- सर हाइपट्रोपी स्‍ट्रेंथ्‍ ट्रेनिंग एडवांस लेवल की तकनीक है। इस पर पूरा पेज भी कम पड़ जाएगा। फिलहाल ये आपके लिए नहीं है। किसी भी बॉडी बिल्‍डर की वेट मारने की एक लिमिट होती है उसके बाद या फिर ज्‍यादा उम्र होने के बाद मसल्‍स को कैसे ग्रो करें इसी सवाल का जवाब है हाइपरट्रौपी ट्रेनिंग इसमें हल्‍के भारी, स्‍ट्रेचिंग, बिना वेट, हैवी वेट अलग अलग एंगल से मसल्‍स को हिट करना होता है। बेहद कम ट्रेनर इसके बारे में जानते हैं। सीसी स्‍क्‍वेट भी इसी तरह की एडवांस लेवल की ट्रेनिंग है।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

24 comments

  1. Sir me pate kam krna chata hu kya kru or khana me kya lu me aps chat hu plz

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  2. Sir my height is 5.3inch and my weight is 60kg sir what will i do to increse my height . Iam 21 yrs old .sir tell me the factors to increase my height types of exercise or any diet to increase height

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  3. Sir me gym join kar raha hun mujhe ap ye bataye ki kaun sa workuot kis din kare

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  4. Please tell me farmers walk Se hight ruk jati h…tell me the ans by email…plzzz

    • नहीं फार्मर वॉक से हाइट नहीं रुकेगी। प्लीज हमसे मेल पर जवाब न मांगे यह हमारे लिए पॉसिबल नहीं है।

  5. Mera solder main diefakt agaya Hai please meri help kare right hand down rong hand up ho gaya Hai please meri help kare

    • सर मैं माफी चाहूंगा। इस तरह की मदद इंटरनेट से नहीं जा सकती। आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

  6. My Name Peush Paul..My height 6.2 weight 65 …aur mae gym jata hu
    mae apna weight bdauu…koun sa protein lu jo jldi asar kre ?

    • अभी आप वेट गेनर लें। किसी भी अच्छी कंपनी का कम से कम तीन किलो वाला गेनर यूज करें।

  7. Sir aap ne muje bataya biceps triceps ek sath mare….lekin aap in dono ki sirf 6-7 exercises sort me bata dijiye sir thanks for your kind informations sir

    • बारबेल कर्ल 3 सेट 12 से 8 रैप
      इंक्लाइन डंबल कर्ल 3 सेट 12 से 8 रैप
      हैमर कर्ल 3 सेट 12 से 8 रैप
      ट्राइसेप्स डिप, डिप बार पर 3 सेट 12 से 6 रैप
      स्क्ल क्रशर 3 सेट 12 से 8 रैप
      सिंगल हैंड ट्राइसेप्स कर्ल 3 सेट 12 से 8 रैप
      ट्राएंगल पुशअप्स 3 सेट 12 से 8 रैप

      या

      सीटेड डंबल कर्ल 3 सेट 12 से 8 रैप
      सिंगल हैंड प्रीचर कर्ल विद डंबल 3 सेट 12 से 8 रैप
      डंबल कंस्ट्रेशन कर्ल 3 सेट 12 से 8 रैप
      क्लोज ग्रिप बेंच प्रेस 3 सेट 12 से 6 रैप
      पुली पुश डाउन 3 सेट 12 से 8 रैप
      डंबल ओवर हेड प्रेस 3 सेट 12 से 8 रैप
      बेंच डिप 3 सेट 12 से 8 रैप

  8. Sir meri hight 5.2 h aur mai 18 year ka hu mera wate kafi jyada ho gya h 60 mai gym jana chahata hu es baare me mujhe jankari den gym se meri hight incriz ho gi

    • जिम जा सकते हैं। बहुत हैवी वेट से एक्सरसाइज न करें। अपनी डाइट पर कंट्रोल करें सबसे ज्यादा कंट्रोल कार्बोहाइड्रेट पर करना है।

      • Hii srr aapne bataya nhi ki gym ke baad meri hight incriz hogi ya nhi sr mai apni hight ko leke kafi paresan rhta hu aur wait bhi 65 ho gya h aur mai gym jana chahata hu please srr aap to mahan h kuch to ilaaj bataiye plese …..

        • सर जिम से हाइट का बहुत रिश्‍ता नहीं है। हां अगर आप बहुत हैवी वेट उठाएंगे तो उसे हाइट के लिए ठीक नहीं माना जाता। जिन लोगों को ऐसा लगता है कि उनकी हाइट अभी और बढ़ सकती है उन्‍हें जिम में बहुत हैवी कसरत नहीं करनी चाहिए। आपकी जितनी कैपेसिटी है उसका 80 परसेंट पर ही वेट उठाएं। हाइट बढ़ाने के कुछ नुस्खे इस लेख में लिख हैं अगर आपने चेक नहीं किया तो मैं लिंक दे रहा हूं इसे चेक कर लें – https://bodylab.in/2016/11/01/how-to-increase-height-and-grow-taller-in-hindi/

        • Srr to kya gym krne se mera wajan kam hoga
          And mai body banana chahata hu

  9. Sir jab bhi mai Weight lift karta hu to sir jese hi lift krta hu to hatho me jhanjhanaht hoti h h current sa ata h… Sir what should I do?

    • या तो आप कोई दवा खा रहे हैं या फिर आप कमजोर हैं। अगर इनमें से कोई बात नहीं है तो डॉक्टर को दिखाएं।

  10. Sir Mera Nam Aman hai age 16 hight 6 feet hai Mera weight 63 kg hai hai aur me ek din me 150gm proton leta hi Phir bhi Mera size Nahi bad raha please kuchh advise de aur baiceps ka size Kaiser badhae meri chest Ka size 43 hai

    • प्रोटीन तो तुम ठीक ले रहे हो मगर ये तुम्हारी अपनी कैलकुलेशन है। पता नहीं तुमने कितना सही कैलकुलेशन किया है। बहरहाल साइज नहीं बढ़ रहा है तो खाने में कार्ब बढाएं और दिन में अलग अलग टाइम में छह चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल लेना शुरू करें। मूंगफली भी खूब खाया करें। जब भी आप चिकन खाएं उसमें नींबू का रस या सिरका पड़ा है। विटामिन सी प्रोटीन को डाइजेस्ट करने की शरीर की काबलियत को बढ़ा देता है। दिन में दो बार लिम सी ले सकते हैं यो चूसने वाली विटामिन सी की टेबलेट होती है। खाने के तुरंत बाद दिन में दो बार यूनीएंजाइम की गोली लें।

Leave a Reply