Breaking News

बॉडी कैसे बनाएं | 13 से 18 फरवरी तक सवालों के जवाब

सवाल- Sir nmskar sir me 5,6 inch h or weight 80kg h me gim jata hu sir mene weight km krna h. Or body bi bnani h. Sir muje btao ki me kis Tarha body or weight km kru g…. Or sir me job Krta hu or meri duty shifto me krni pdti h .. night shift bi lgti h sir to muje btao me kese body bnau… Or muje khane k bare me bi btao sir…Gaurav Khatri

जवाब – शिफ्ट वगैरा की चिंता न करें जब भी वक्‍त मिल जाए जिम जाएं। आपको फैट कम करना है और मसल्‍स बनाने हैं। इसके लिए अपने खाने पीने में नमक, मीठा और फैट कम करें। अपनी बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर करीब डेढ़ ग्राम प्रोटीन लेने की कोशिश करें। रोटी, चावल वगैरा कम करें और ओट्स, दलिया वगैरा को बढ़ाएं। लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लिया करें। सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। हर रोज एब्‍स की कोई दो अलग अलग कसरतें करें। सप्‍ताह के बीच में एक दिन केवल एब्‍स करें। कसरत के बाद 5 मिनट रनिंग किया करें। चार से पांच एक्‍सरसाइज, 8 से 15 रैप और तीन-तीन सेट लगाया करें। बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स को एक साथ एक दिन करें बाकी हर दिन एक बॉडी पार्ट।

सवाल- Hlw sar . Ny name is kamlesh sar meri age 21 or wight 74 or hight 5.9 h m sar work out to acha karta hu mgr meri face p fat bhut jada h to muje face se fat htane k liye kya krna hoga or kya nhe khna hoga ..sar – Kamlesh Dhol
जवाब – ऐसा नहीं है फैट केवल आपके फेस पर होगा वो आपकी बॉडी पर होगा। चेहरे के पीछे भागने का कोई सेंस नहीं है। बॉडी पर ध्‍यान दें अगर आपने बॉडी की शेप और साइज दोनों बना लिए तो फेस पर इतना ध्‍यान जाएगा ही नहीं। बॉडी का फैट कम होगा तो फेस का फैट भी कम होगा। अगर आप फिर भी अलग से कुछ करना चाहते हैं तो एक पॉलीथिन में थोड़ा वेट डाल लें और उसे अपने नीचे वाले दांतों में टांग लें। अब उसे अपने जबड़े की ताकत से ऊपर नीचे करें। पालीथिन वाली बात केवल आपको कसरत समझाने के लिए बताई है। आप सीधे एक से दो किलो की प्‍लेट में कपड़े की पट्टी का लूप बनाकर उसे जबड़े पर टांग सकते हैं। इस कसरत को जब वक्‍त मिले किया करें। कहते हैं बबल गम चबाने से भी फेस का फैट कम होता है।

सवाल-Hello sir, sir last time maine ——company ka suppliment liya tha magar mere liver me infection ho gaya. maine uske bad gym chhod di ab main do mahine se gym ja raha hun or gainer lena chata hun pls aap batao ki kon sa lun kaha se lun. or sir pls se mat kehna ki hum kisi comapny ka nam nai lete_ aap jaha se bataoge me vahi le lunga…kamal singh
जवाब – सर आपने जिस कंपनी का प्रोडक्‍ट लिया था वो कंपनी तो ठीक है लीवर में इंफेक्‍शन हो गया तो इसका ये मतलब हो सकता है कि आपको नकली सप्‍लीमेंट मिला हो। आजकल ईमान की कीमत बहुत सस्‍ती हो गई है। बरहाल आपने जो तस्‍वीर और अपनी बॉडी की नाप तौल पिछली दफे बताई थी उसके हिसाब से आपको गेनर नहीं व्‍हे प्रोटीन की जरूरत है। रही बात ओरिजनल सप्‍लीमेंट कि तो आजकल कौन किसकी गारंटी ले सकता है। पूरा बाजार नकली सप्‍लीमेंट से भरा है। बहरहाल आपके अलावा कई बार हमसे लोग असली सप्‍लीमेंट के बारे में पूछताछ कर चुके हैं। इसे देखते हुए हमने कुछ कंपनियों से बात की है। तो हम जल्‍द ही आपको 100 फीसदी असली सप्‍लीमेंट सप्‍लाई कर पाएंगे। इसी पेज पर एक तस्‍वीर के साथ और जानकारी दी गई होगी। आप चाहें तो एक बार देख लें।
सवाल-Hallo.sar.mi.kio.accha sa protine lena chahta hu kon sa lu jisme.fat na ho.why protine.kesa.hy – Rohit Singh
जवाब – रोहित जी आप आप किसी भी अच्‍छी कंपनी का व्‍हे प्रोटीन ले सकते हैं। ऊपर वाले सवाल का जवाब भी पढ़ सकते हैं।

सवाल- Sir main hafte me 5 din workout karta Hu,,,kya main workout k starting push ups enme se 3 din tak continue kr sakta Hu,,,,,kyoki Maine suna hai salman Khan workout k starting me bahut push ups marte hai,,,uske baad particular workout karte hai. by Ashish Gautam
जवाब – नहीं आप ऐसा नहीं कर सकते। मुझे नहीं लगता कि सलमान खान जी ऐसा करते हैं। पुश अप्‍स केवल उस दिन लगाएं जिस दिन चेस्‍ट की एक्‍सरसाइज करें। रोज पुश अप्‍स लगाने से ग्रोथ पर गलत असर पड़ेगा।

सवाल- Hello Sir, Mera Naam Deep Soni hai. Aur main gym routine me karta hun toh sab kuch thik raheta hai. Body fit rahti hai. Aur jab main gym 7-8 din nai jaata . fir pahle jaisa ho jata hun. Aisa Kyu??? Kya natural body bina protein liye banayi jaa sakti hai.????? Aur sir, pet ko ander karne ka tarika kya hai kaise kare bilkul slim pet.?? Meri age 26 hai aur mera weith 67 kg. aur weight ek jagah stable hai. Sir main hapte me ek din bhukha bhi rahta hun. Kya us din exercise karni chahiye..?? kY�g]O – Dalip Soni
जवाब – जिस दिन आप भूखे रहते हैं उस दिन कसरत न करें। ऐसा नहीं होता कि कोई कसरत छोड़े और महज सात आठ दिन में उसका साइज गिर जाए। 7 आठ दिन में केवल पंपिंग कम होती है असली मस्‍लस नहीं। कसरत करने से बॉडी में एक तनाव बना रहता है। जी हां बिना सप्‍लीमेंट के एक हद तक अच्‍छी बॉडी बन सकती है। आपको अगर पेट को बिल्‍कुल अंदर करना है तो उसके लिए हाई इंटेसिटी वर्कआउट करना होगा। मगर एक बात का ध्‍यान रखें ऐसा नहीं होगा कि आपका पेट पिचक जाए और मसल्‍स बढ़ जाएं। गेनिंग और लूजिंग एक साथ नहीं चलती।

सवाल- Sir me ajit neo from rjsthan.mere gaal(cheeks)kaafi slim h unhe fuller krne ki diet btaaye plz.or klaaiya(wrists) bdi bnaane ki or biceps or triceps ki 1-1 default exercise btaaiye sir Jo m ghr pe hi krke result pa saku.thnku sir.
Feb 13th, 2:53pm Sir meri height 5-10 and weight 66 kg h.- Ajeet Bhinder Neo
जवाब – मैं आपको सपना नहीं दिखा सकता। घर पर रहकर बस बॉडी शेप या हल्‍की फुल्‍की गेनिंग आ सकती है बॉडी जिम में बनेगी या जिम जैसी व्‍यवस्‍था घर पर करनी होगी। आपके चेहरा पतला है तो बॉडी भी उसी हिसाब से होगी। प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डरों के अलावा आम लोगों का फेस उनकी बॉडी के हिसाब से होता है। शरीर गेन करेगा तो फेस पर गेनिंग होगी। घर पर ट्राइसेप्‍स के लिए आप ट्रांएगल पुशअप्‍स लगा सकते हैं। बाइसेप्‍स के लिए क्‍लोज ग्रिप चिन अप कर सकते हैं बाकी बाइसेप्‍स की किसी भी कसरत के लिए आपको डंबल या रॉड वगैरा की जरूरत होगी। कलाइयों के लिए इसे पढ़ें – घर पर बनाएं कातिल कलाईयां, गारंटी के साथ।

सवाल- Sir wider chest k liye konsi exercise kiya kru ?? Or sir meri rib cage ki bones bahot dikhti h to sir usme mass laane k liye konsi exercise kru??..plz rply kre RöHít Dehingia
जवाब – न तो किसी एक जगह मास चढ़ता है और नही ही एक जगह से उतरता है। बॉडी के अपने कुछ कायदे हैं। कुल मिलाकर सच ये है कि आपकी शरीर तगड़ा नहीं है। आपको कसरत करनी होगी और डाइट लेनी होगी। जिम में चेस्‍ट की जो भी कसरतें हैं वो सब साइज और शेप के लिए हैं। उन्‍हें करें और अपनी जरूरत के हिसाब से डाइट लें। वक्‍त लगेगा धीरे धीरे नतीजे आते हैं। अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम तक प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है । 1पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम

सवाल- Sir Nameste Amit Kumbh Sir mera problem bahut hi jyada hi .plz plz sir apse mera request hi mera help kijiye .mera hight. 5.6″ weight 49 kg hi . main bahut hi patala dubla ho gaya hu sir Mera weight pahle 57 kg tha pata nhi achanak 2.3 saal se mera khane ka aahar kam ho gaya , Mera weight kam hote gaya badta hi nhi hai. jitna bi khaun ,khane me sabi tarah se veg / non veg khata hu kela dhud etc . gym bi gaya tha sir 6 mouth gym trener k trening se b nhi bana Sir main kai baar sabhi medical test bi kara liya hu .pr mera medical test hamesha normal rahata hi .mera koi medical problem b nhi hi .main bahut hi pareshan hu sir pata nhi kya ho skta hi mujhe body bilder nhi banna hi sir. request sir please bataiye mujhe kya krna chahiye apna pahle wala weight pane k liye plz sir – Amit Kumbhkar
जवाब – भाई जी आपका मेटाबॉलिज्‍म तेज होगा इसी वजह से शायद उम्‍दा खाने के बाद भी आपका वेट नहीं बढ़ रहा होगा। पहले ये बात समझ लें कि वजन बढ़ाने के बारे में बहुत ज्‍यादा न सोचें। बारबार वजन न करें और लोगों को कमेंट पर ध्‍यान न दें। अगर कोई डॉक्‍टर आपको मेटाबॉलिज्‍म कुछ दिन के लिए धीमा करने की दवा दे देता है तो अच्‍छी बात है नहीं तो कोई नहीं। वजन बढने का अपना गणित होता है, जब आप लगातार बहुत उम्‍दा डाइट लेते हैं तो करीब एक माह बाद नतीजे आना शुरू होते हैं। इस पीरियड को हम लोडिंग पीरियड बोलते हैं। अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है । 1पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम

सवाल- Hello sir Main week m 4 days exercise k bad 5 min ki sprint running karta hoon aur meri calf m thoda pain rahta h uski wajah kya ho sakti h aur kya m fish oli lu usse ye problem solve ho skti h.and sir biceps ka size gain na hone ka karn btaye agar diet,exercise,rest sab kuch perfact hote huye bhi. Aur rest vale din b per body weight ka 2g protien lena hoga Aur sir 1din m 100g soyabean khane ka koi side effect to nhi h 100g se jyada khane ka – Munish Saini Girn
जवाब – आपके दर्द के तीन कारण हो सकते हैं विटामिन सी की कमी, मांसपेशियों में चोट या फिर कमजोरी। फिश ऑयल का इससे कोई लेना देना नहीं। आप 100 ग्राम सोयाबीन खा सकते हैं मगर एक बार में न खाएं दो बार में खाएं उससे ऊपर जाने की जरूरत नहीं। और प्रोटीन चाहिए तो मूंग की दाल व अन्‍य चीजों से जुटाएं। रेस्‍ट के दिन भी आपको उतना ही प्रोटीन लेना होगा। बाइसेप्‍स का साइज नहीं बढ़ रहा, चार कारण जानने जरूरी हैं।

सवाल- sir maine pahle wale sawal mai jo kabj ki samsya ap ko batai thi wo muje protine supplement lene ke karan suru hui thi to sir mai ye puchna chahta hu ki kya mai protine ya gainer le sakta hu kya aur weight aur size badane ke liye kya diet lu uska scedule batae sir plese – Sandeep Rock
जवाब – जी हां आप सप्‍लीमेंट ले सकते हैं। कब्‍ज है तो अपने खाने में फाइबर बढ़ाएं। काले चने खाया करें। आपको गेन करना है तो डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है । 1पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम

सवाल- me ek powerlifter hu…. muje squat bdane ke liye kuch tips dijiye….. Dhanyawad – Ashish Suri
जवाब – बॉक्‍ज जंप और हैवी डेड लिफ्ट लगाया करें।

सवाल- sir g me six pack banana chahta hu mujhe konsa set lagana hoga name bataye tips de. loar abs aur upper abs aur sides ke liye alag alag exercise ke name bataye kya parhage karna hoga help me.- राजेश कुमार बघेल
जवाब – एब्‍स की एबीसी, 6 पैक के सारे जवाब  6 पैक एब्‍स की 6 रुकावटें

सवाल- sir mene soyabeen ke daane ko piswaya h..& me milk me 2 banana or soyabeen ka powder mila ke pita hu…koi problem to nhi hena? – Uwais Ansari
जवाब – ऐसा प्रयोग तो हमने कभी किया नहीं। अब आपको कोई प्रॉब्‍लम नहीं है तो चलने दें देखा जाएगा। कुछ दिन इस्‍तेमाल करने के बाद हमें भी बताएं कि कैसा एक्‍सपीरियंस रहा।

सवाल- sir aap bolte hai ki vajan bhadhane ke liea 700 caleri har bar bhadhani hai matlab her her roz caleri bhadhani hai ya sirf sirf ek bar bhadhake vahi Khan hai – Abhijeet Ghusale
जवाब – मान लो आपकी जरूरत 2000 कैलोरी है तो आपको गेनिंग के लिए हर रोज 2700 कैलोरी लेनी होगी।

सवाल- Sar meri hight 5.7 he or mera Weight 56 kg he muje apana weight 25 kg or gain karana he to me kya karu me whey protein bhi he mere pas use kese lu or kuch help karo – Mukesh R Dewasi
जवाब – आपको अभी व्‍हे प्रोटीन नहीं लेना था, चलो कोई नहीं खरीद लिया तो ये भी ठीक है। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है । 1पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम

सवाल- Sir Meri age 25 hai Hight 5.8 Weight 73 Muje lean boady banani hai Me roj morning 10 badam khake me mountain running karta hu Or running k bad salad khata hu afternoon me 2 roti sabji dal or brown rice Fir 4pn coffee or biscuit Or sam ko gym karta hu Jisme light weight leke reputation jyada marta hu or protein shake Or rat ko dinner me 2 roti or sabji Kya ye thik hai ?? Pls give me answer – Maulik Modi
जवाब – नहीं ये ठीक नहीं है आप प्रोटीन बहुत कम ले रहे हैं। अपने खाने में कार्बोहाइड्रेट कम करें और शाम को 6 बजे के बाद बिल्‍कुल कार्बोहाइड्रेट न लें। अपनी बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन लें। हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं।
ये तीन चार लेख आपका मार्गदर्शन करेंगे।1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

सवाल- Sir help me. Mera upper body fit hai. But lower body bilkul zero hai. Thigh . Lower back. Legs. Zero hai. Kuch aisa tips btaiye jisse mera lower body fatty ban jaye. Nd ky ye home me bnaya ja skta hai. Kyuki mai gym nhi jata hu. Maine ghar pr hi only body weight se hi upper body bnaya hai. plz reply sir. M very upset.- Altaf Khan
जवाब – स्‍क्‍वेट, लंजेस, लंजेस वॉक, वन डंबल स्‍क्‍वेट, हिप थ्रस्‍ट। इन कसरतों से ही आपकी लोवर बॉडी बनेगी। आप इन्‍हीं नामों से गूगल पर सर्च करेंगे तो आपकी सबकी तस्‍वीरें मिल जाएंगी। स्‍क्‍वेट में आप किसी को अपने कंधे पर बैठा कर करें। बाकी की तीनों कसरतों में डंबलों की जरूरत होती है मगर ये जुगाड़ से भी हो जाती हैं। छोटे थैले में पत्‍थर वगैरा भरकर भी ये कसरतें हो जाएंगी। आप इनकी तस्‍वीरें देखें और फिर अपना दिमाग लगाएं कि घर पर क्‍या जुगाड़ हो सकता है। ध्‍यान रखें एक बार पैरों की कसरत की तो 72 घंटे बाद ही दोबार करें रोज रोज नहीं।

सवाल- Hii sir Meri age 24 & weight 68 kg hai. Mai roj do items marta hi jaise chest triceps, back biceps, soulder thighs our vapas ye repeat kya mera shedule sahi hai kya muje koi supliment lena chahiye muje lean body pasand hai help – Dinesh Agiwal
जवाब – अगर आपको नतीजे मिल रहे हैं तो आपका शेड्यूल रही है। अगर नतीजे नहीं आ पा रहे हैं तो फिर एक दिन एक पार्ट करें। अगर आपकी प्रोटीन की जरूरत नेचुरल डाइट से पूरी हो जा रही है तो आपको सप्‍लीमेंट की जरूरत नहीं है। जाएं। करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की चार से छह कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। आपको कुल मिलाकर फैट कम करना है और मसल्‍स बनाने हैं। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं।
आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

सवाल- thanku sir ji phle questions ke answer dene ke liye sir mere aj 2 questions he 1st ye he ki chinp Dips or Bar dips kb kb marni hoti he mtlb daily krni he ya kis exercise ke sath krni he ye bta dijiye or Sir mujhe 4 month ho gye gym join kre me gaining pr hu sir ab me ek body part ki kitni exercise kru abhi tk to me 3 ya 4 exercise krta hu ek part week me 1 baar krta hu ab kitni exercise kru ek part ki sir ye bta dijiye plzz or 2nd question ye he ki sir biceps or triceps ko ek sath krta hu uski total 6 exercise krta hu abhi tk ab kya sir exercise bda du 8 kr du ya ni or sir ek ye or btaiye ki me phle biceps marta hu fir triceps shi krta hu ya ek ek krke kru phle biceps ki exercise fir triceps ki ek or fir biceps ki???? – VisHnu GosWami
जवाब – चिन अप बाइसेप्‍स और बैक वाले दिन, बार डिप ट्राइसेप्‍स या शोल्‍डर वाले दिन। एक एक्‍सरसाइरज और बढ़ा दें और रैप की गिनती 6 से 10 के बीच रखें। बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स जैसे ठीक लगे वैसे करें। जैसे कभी पहले बाइसेप्‍स की सारी एक्‍सरसाइज फिर ट्राइसेप्‍स की। कभी एक कसरत बाइसेप्‍स की और एक ट्राइसेप्‍स की और कभी ऐसा भी कर सकते हैं कि एक बाइसेप्‍स का सेट तुरंत बिना रेस्‍ट लिए ट्राइसेप्‍स का सेट। हां कसरत अब 8 कर सकते हैं। 5 ट्राइसेप्‍स की और 3 बाइसेप्‍स। डाइट में प्रतिकिलो दो से तीन ग्राम प्रोटीन ले रहे हैं न।

सवाल- Sir, Main casein protein ka supplement nai lena chahta aur suna hai paneer mai casein protein hota hai pr usme fat bhi hota hai. Toh main aisi kaun Si cheez khau jisse mujhe casein protein Mil jaye aur usme jayada fat bhi na ho. – Navneet Ranjan
जवाब – सर इतनी डिटेल में न जाएं। प्रोटीन जो मिले उसे खाएं, किसी एक प्रोटीन के बूते बॉडी बिल्‍डिंग नहीं होती। सोयाबीन, दूध, मूंग की दाल सबमें अच्‍छा शाकाहारी प्रोटीन होता है। खाएं और कसरत करें।

Sir cutting ke liye anavaar chala sakta hu kya iski PCT kaise chalegi – समीर भट्ट
जवाब – सर हम किसी को स्‍टेरॉइड लेने की सलाह नहीं देते। स्‍टेरायड एनावार और बॉडी बिल्‍डिंग में इसके इस्‍तेमाल के बारे में सबकुछ जानें। अगर आप स्‍टेरॉइड का यूज कर रहे हैं तो स्‍टेरॉइड के साइड इफेक्‍ट और उनसे बचने के लिए पीसीटी के बारे में सब जान लें।

सवाल- Sir me home pe exercise karta hu aur mera schedule mon-cheast tue-shoulder tue-back fri-thai sat byeceps and triceps to sir ye thik hai me cheast shoulder aur tricps ke din push up lagata hu thik hai muje ae bataiye ki tri aur bye ek din me sahi hai aur acha sep aayega arm ka me kis kis din push up laga sakta hu kai bar muje hatho me streach hoti hai push up lagate huye aur kya khana khake exercise karni hogi aap muje kis kis din kya exercise karnI hogi ye bataye me ghar pe hi exercise karta hu roj 1 liter milk pita hu abhi mere triceps ka gain hua hai par me apne foreams pe press karta hu to dard hota hai aap muje jankari de Ye meri tasvir hai aap muje tips dijiye Roj muje kya diet me khana hoga Muje hath ki maspesio me dard hone ka kya karan hai pls muje aap ans do aapka me sukragujar rahunga Me sir subah khali pet exercise karta hu muje bataiye ki kya khana chahiye is ki bajah se to nahI na mere bye ceps aur tri me pain rahta hai sir taflif dene ke liye sorry Sir ek question pls mere hatho me dard hota hai ungliyo aur hatheli ke piche area me pls sir help me – Viral Patel
जवाब – पुश अप्‍स केवल चेस्‍ट के दिन लगाएं। ट्राइसेप्‍स वाले दिन आप ट्राएंगल पुशअप्‍स लगा सकते हैं। रोज पुशअप्‍स न लगाएं। चेस्‍ट वाले दिन पुशअप्‍स लगाएं तो पीठ पर वजन जरूर रख लें। आप हर दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें, चेस्‍ट, बैक, छुट़टी, शोल्‍डर, थाई, बाइसेप्‍स-ट्राइसेप्‍स। हो सके तो घर पर डंबल, रॉड, वेट वगैरा का इंतजाम कर लें। बोरे में रेत भरकर रखें पैरों की कसरत में काम आएगी। लटकने का इंतजाम भी करें। ऐसी कसरतें सीखें जो घर पर की जा सकती हैं। सुबह खाली पेट कसरत न किया करें। कसरत से 40 मिनट पहले दो केले या दो उबले आलू खा लें। आपकी कलाइयों में दर्द होता है क्‍योंकि आप जरूरत से ज्‍यादा कसरत कर रहे हैं। कसरत कम करें मगर वजन के साथ करें। खाने में एक किलो दूध और बढ़ाएं। उंगलियों में दर्द है तो कहीं आपका यूरिक एसिड न बढ़ा हो एक बार डॉक्‍टर को दिखा लें। एक बात यह भी समझ लें कि घर पर रहकर आप एक हद तक ही शरीर बना सकते हैं। उसके आगे आपको मशीनों की जरूरत पड़ेगी।

सवाल- Sir mera naam rahul singh hai meri Height 6ft 3inch hai or mera weight hai 100 Kg magar dikhne me jyada fatty nhi lagta hai magar mere face pe bhut fat hai chehra bhut bhadda hai hai b.coz bhot jyada fat hai chehre pe or pet bhi nikala hai bhut jyada nhi pr thoda sir mai karu aap bataye ,meri age hai 20sal. – Baahubali Ankaj Yadav
जवाब – सर आपकी तस्‍वीर देखकर मुझे नहीं लगता कि आपकी बॉडी शेप में है। आपके चेहरे पर फैट है क्‍योंकि आपकी बॉडी पर भी फैट है। आप अपनी बॉडी की शेप ठीक करेंगे तो चेहरा अपने आप ठीक होगा। ऐसा नहीं होता कि आप किसी एक जगह का फैट घटा लें। आप बॉडी में कटिंग लाने की कोशिश करें। बॉडी पर ध्‍यान दें अगर आपने बॉडी की शेप और साइज दोनों बना लिए तो फेस पर इतना ध्‍यान जाएगा ही नहीं। अगर आप फिर भी अलग से कुछ करना चाहते हैं तो एक पॉलीथिन में थोड़ा वेट डाल लें और उसे अपने नीचे वाले दांतों में टांग लें। अब उसे अपने जबड़े की ताकत से ऊपर नीचे करें। पालीथिन वाली बात केवल आपको कसरत समझाने के लिए बताई है। आप सीधे एक से दो किलो की प्‍लेट में कपड़े की पट्टी का लूप बनाकर उसे जबड़े पर टांग सकते हैं। इस कसरत को जब वक्‍त मिले किया करें। कहते हैं बबल गम चबाने से भी फेस का फैट कम होता है।

सवाल- Sir exercise havi wait se kru ya light weight se – Brij Kalra
जवाब – आमतौर पर कटिंग के लिए लाइट वेट से कसरत की जाती है और गेनिंग के लिए हैवी वेट से।

सवाल- sir..i am shubham waghmare my hight 5ft 7inch hai aur mera weight 49 kg hai … sir mai roz gym marta hu protine calorie food bhi khata hu tab bhi meri body nhi ban rahi na hi mass devolope ho raha hai sir mai bahut pareshan hoo… plz help me sirr… – Shubham Waghmare
जवाब – 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है । 1पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम

सवाल- Sir me ghar pe hi exercise karta hu Ek question sir mera schedule abhi sun-chest mon -abs tue-triceps thue-shoulder fri-byeceps hai sir me chest tri and shoulder k din 20*4 total 80 push lagata hu thik hai kitne din aur kitne lagane chahiye aap muje tips dijiye aur aap batate ho ki ek part ki 3ya 4 exercise karo sir 1 exercise ke kitne set aur reps lagane chahiye aap sir ek accha schedule muje bhego mera abhi diet 1 liter milk 50 gm chana me ghar pe hi exercise karta hu Pull ups kitne din lagane chahiye me roj marta hu – Patel Komal
जवाब – पुल अप्‍स केवल बैक वाले दिन लगाएं, पुश अप्‍स केवल चेस्‍ट वाले दिन लगाएं हां ट्राइसेप्‍स वाले दिन ट्राएंगल पुशअप्‍स लगा सकते हैं। कसरत चार, सेट चार और रैप 8 से 12 रखें। इतने सारे पुल अप्‍स और इतने सारे पुश अप्‍स आप लगा लेते हैं ये अच्‍छी बात है मगर अब आपको इनकी गिनती कम करनी होगी। पुश अप्‍स लगाते समय पीठ पर इतना वजन रखें कि आप 8 से 12 रैप ही निकाल पाएं। पुश अप्‍स लगाते समय कंधे पर पिट्ठू बैग में वेट की प्‍लेटें या पत्‍थर वगैरा रख लें ताकि आप 6 से 8 रैप ही निकाल पाएं। मसल्‍स का साइज बढ़ाने के लिए आपको वजन के साथ कसरत करनी होगी। घर पर रॉड, डंबल और प्‍लेटों का इंतजाम करें। दिन में तीन किलो दूध पिएं। हर दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें, चेस्‍ट, बैक, छुट़टी, शोल्‍डर, थाई, बाइसेप्‍स-ट्राइसेप्‍स, छुट्टी।

सवाल- आप कहते हैं बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स को एक साथ एक दिन करें। ऐसा क्‍यों। – Preetam Gurung
जवाब – जरा एक बार अपने बाजू पर गौर करें। कोहनी से लेकर कंधे के बीच का हिस्‍सा ही आगे की ओर से बाइसेप्‍स और पीछे की ओर से ट्राइसेप्‍स है। कंधे, थाई, चेस्‍ट के मसल्‍स इससे कहीं ज्‍यादा बड़े हैं, उसकी कसरत तो हम सप्‍ताह में एक दिन करते हैं और इस छोटे से मसल की दो बार? इसके अलावा हम करीब करीब हर कसरत में बाइसेप्‍स या ट्राइसेप्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं। इसके बाद आप एक छोटे से पार्ट को और कितना निचोड़ेंगे।
बाजू के पीछे भागना छोड़ दें। बाकी बॉडी की बात करें। ऐसा हो नहीं सकता कि आपकी चेस्‍ट बढ़े, थाई बढ़े और बाजू न बढ़े। अपना वेट चेक करें, वजन बढ़ेगा तो बाजू भी बढ़ेंगे। बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स की कसरत सप्‍ताह में केवल एक बार करें और उसके अगले दिन रेस्‍ट करें। ये लेख पढ़ें क्‍यूं नहीं बढ़ता बाइसेप्‍स का साइज।

सवाल- hello sir, merko apni body jada heavy nhi banani 16 inch tk ka bicep or baaki body me shape or cuting… to kya ap day 2 day ka schedule bta skte h?? or haa sir m koi supplement nhi le rha bs mung ki daal chane or soyabin ki daal iske alwa milk wagera bs…. to ap dieting ka bhi bta dena plzzz – Abhishek Shakya
जवाब – 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है ।1पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम

सवाल- Sir jese ki Aap ne Kaha Maine carbo ex or creatine dono Lena band kr diya h Ab main sb sab kuch start se krna chahta hu to plz suggest me & workout k Pahle or words k bad Mujhe kya khana pina chahiye…??? Harshit Pandey
जवाब – वर्कआउट के पहले कार्बो और क्रेटीन ले सकते हैं। वर्कआउट के बाद प्रोटीन ले सकते हैं। रही बात खाने पीने की तो ये इस बात पर डिपेंड करता है कि आप गेनिंग पर हैं या लूजिंग पर। हमने दो तीन सैंपल डाइड चार्ट लिखे हुए हैं उन्‍हीं को अपने हिसाब से ढाल लें। आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी। आप पहलवान का डाइट प्‍लान और शकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी में बताई गई डाइट को एक नजर देख लें आपको जानकारी मिल जाएगी फिर उसी हिसाब से अपना डाइट चार्ट तैयार कर लेना।

सवाल- Sar Biceps Size Ny Badh Rha Hai Kaise badhega 2 years se gym kar Rha Hu 13″ ka Biceps hai Body Weight 65 kg hai Supplement Ny Lete Koi Aur Diet Se Lagbhag 100gm Protein Le Leta Hu Aur Kya Karu Bataye Sar Plz.. Aur abs ka v workout kr sakte hai ? Agar ha toh routine bataye plz – δεερακ φυρτα
जवाब – 1 एब्‍स की एबीसी, 6 पैक के सारे जवाब। 2 क्‍यूं नहीं बढ़ता बाइसेप्‍स का साइज 4 कारण जानने जरूरी हैं।

सवाल- Hello sir m gaining stage pr hu meri deit thodi change ho gyi hai. Subah 3 boiled egg whites 1 york, Thn 500 ml milk wid elite whey 1 scoop 11 am – 250gm mutton biryani 1 pm- lunch 3-4 roti or rice wid salad 4pm – 500gm bnana 5 pm – 2 boild eggs 6:30-8:00 gym tym aftr tht 500 ml milk wid 1 scoop of dymatize elite whey Thn 100 gm mutton tandoori 3 egg whites n 1 yolk And atlast 2 roti… Ab aap bataiye kya ye deit thik hai gaining k lie….. Kya muje mere hisab ka protein mil rha hai… Aur ha mujhe gym join kie 5 month ho gye hai sir. Mera bicep pehle 12.5 se bad kr 13.5 ho gya hai.. To sir bataiye m ye workout plan use kr skta hu.- Shehwaz
जवाब – गेनिंग स्‍टेज पर आपको बॉडी वेट के प्रतिकलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी। जरा कैलकुलेट करके देखें कि आप कुल कितना प्रोटीन ले रहे हैं। मुझे फिलहाल 100 ग्राम से कुछ ऊपर प्रोटीन नजर आ रहा है आपकी डाइट में। जैसे जैसे वेट बढ़ेगा डाइट भी बढ़ाएं। सप्‍ताह में पांच दिन ही जिम जाएं। कसरत 5 से 6, सेट 3 और रैप 6 से 12 रखें।

सवाल- Hlo sir mera name vishal h .me lagbhag 1year se zym ja raha hu me gaining mode pr hu isliye week me 5din workout karta hu. Har bodypart ki sirf 4 exercise karta hu . har ek ke ke 3set 8 se10 reps ke lagata hu !! Koi kami to nahi ?? Mere kuch qus. H ..
1) sir har sets or exercises ke beech me kitna rest time hona chaiye ?? 2) incline dumbbell fly or dicline dumbbell fly me kya fark he ?? 3) sir me janta hu ki strech marks permanent hote he pr mere chest or sholder ke beech wo bhadte ja rahe h to sir plz inhe jitne he usse zyada na badhne dene ka koi upay de .tnq !! – Vishal Kori
जवाब – कभी कभी कम वेट से ज्‍यादा रैप वाली कसरत भी किया करें। आपकी चेस्‍ट पर ज्‍यादा मार्क आ रहे हैं तो कुछ दिन के लिए डंबल फ्लाई बंद कर दें। इंक्‍लाइन से अपर चेस्‍ट पर ज्‍यादा असर पड़ता है और डिक्‍लाइन से नीचे की ओर। वैसे दोनों ही कसरतें बहुत जरूरी नहीं हैं इनके बिना भी काम चल जाएगा। गेन करेंगे तो स्‍ट्रेच मार्क कम हो जाएंगे। इसके अलावा अब हम स्‍ट्रेच मार्क के बारे में क्‍या कहें।

सवाल- sir thanku… sir ma puchna chahta tha… k ma pehle morning running or sham ko gym jaata tha…PR mujhe lgta hai k body me fat 15 % ya 20% hogi….ma puchna chahta tha. kya ma running k bina ..sirf gym se hi cutting paa skta hu…mujhe six abs chahiye..ma chahta hu fat 10% se v km reh jaaye…or muscle v bahr aa jaye. ma ab subh rassi koodta hu..or oske badh abs exercise…or fr sham ko 1 hour 30mint gym…. sir aap btayie k ma running k bina gym se hi fat km ho jayega naa…ya fer running krke hi fat SB km hougi… agr running kru to..jo mere muscle abbi bnnn rhe hein to kya vo destroy to nhi hoge.. sir help me….koi idea btaye fat 10% se km krke pori cutting body krni hai..running kru ya nhi ap btaye.. ya sirf gym hi mera target pora kr Degi help me sir thanku – Gur Preett

जवाब – सर आप जिम करें और उसके बाद पांच मिनट की तेज रनिंग कर लिया करें। बस इतना काफी है आप जिम जाकर लीन बॉडी और एब्‍स बना सकते हैं। आप दो लेख पढ़ें इनसे आपको काफी जानकारी मिलेगी। एब्‍स की एबीसी, 6 पैक के सारे जवाब 2 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है

सवाल- Hello sir meri height 6″3 hai n weight 57 kg h mai ek saal se gym kr rha hu weight gain bhi hua tha smthng 64 kg but gym me gap hone ke karan weight fir km ho gya..weight ko kaise mention kru taki km na ho??? – Ashish Parte
जवाब – अगर आपने कोई नकली सप्‍लीमेंट खाकर वेट बढ़ाया है तो कम हो ही जाएगा। जिम जाने वाले लोग जब जिम छोड़ देते हैं जो उनकी बॉडी पर फर्क पड़ता ही है ये तो नॉर्मल बात है। जिम कभी पूरी तरह से नहीं छोड़ना चाहिए। सप्‍ताह में तीन दिन ही करें मगर करते रहें। रही बात वजन बढ़ाने की तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है । 1पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम

सवाल- सबसे पहले आपको कोटि कोटि धन्यवाद। आप भारत को श्रेष्ठ बनाने में मदद कर रहे हैं। अब मेरी सुनिए, मैं 5’3″ का 23 साल का हूँ। वजन 65 किलो है। एक साल पहले 2 महीने तक जिम गया था। उसके बाद जाना बन्द कर दिया। फिर जाना शुरू करूँगा पर महोदय मेरा पेट थोड़ा ज्यादा बाहर है और बॉडी पे ज्यादा fat नही है। और मेरा butt भी बाहर निकल गया है। मुझे अपना पेट और butt नॉर्मल करना है। मेरी diet ज्यादा नही है। आपका एक प्रशंसक मनीष शुक्ल।।
जवाब – कुल मिलाकर बात ये है कि आपकी बॉडी शेप में नहीं है। एक बात ध्‍यान रहें मनीष जी कि बॉडी के किसी एक हिस्‍से के पीछे भागेंगे तो वो कभी आपके मनमाफिक नहीं हो पाएगा। हमेशा पूरी बॉडी पर काम करें। जब आपकी बॉडी शेप में आनी शुरू होगी तो सबकुछ शेप में आएगा। करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की चार से छह कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। आपको कुल मिलाकर फैट कम करना है और मसल्‍स बनाने हैं। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं। आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

सवाल- सर आप पांच रूपये में 25 ग्राम प्रोटीन की सलाह क्यों नहीं देते…. 100 gm. Soya chunk have 54gm. Protein and without fat Too…. Am I right….? Ya phir soya bean k piche koi raaz hai.. – Deepak Soni
जवाब – सोयाबीन की सलाह तो हम शाकाहारी को देते हैं। सोया चंक के 100 ग्राम में 54 ग्राम प्रोटीन होता है क्‍या मुझे थोड़ा संदेह है। बहरहाल इसमें कोई राज नहीं है।

सवाल- Sir mera workout is tarah hai .. Somvar ko bicep 4 aur solder 4 kasart . manlvar ko tracep 4 and back 4 kasarat . budhvar ko chest 4 and thigh 4 … guruvar ko bicep and solder… Sukrvar ko tracep and solder , sanivar ko chest and thigh .. Q ki 72 muscal repair hote hai .. Agar 1 week 1 muacal 1 week me 1 musical ka workout kareto 90 ghato ka gap ho hai .72 ghanto ka gap hona chahiya … Sahi hai galat hai .sir aap is par guide kigie ..plz … Rafik kureshi. Mantha

जवाब – गलत है। 72 घंटे का कम से कम गैप होना चाहिए इसका मतलब ये नहीं कि 72 घंटे बाद उस पार्ट की कसरत जरूर करनी है। छोटे से ट्राइसेप्‍स की कसरत आप सप्‍ताह में तीन बार कर रहे हैं। आपने उसकी जान निकाल दी वो ग्रो कैसे करेगा। अगर आपको साइज चाहिए तो मसल्‍स को आराम दें। सप्‍ताह में पांच दिन कसरत बहुत है। एक दिन एक पार्ट करें। बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स की कसरत केवल एक दिन एक साथ ही काफी है। कलाइयों और काफ की कसरत आप सप्‍ताह में तीन बार भी कर सकते हैं। एब्‍स आप सप्‍ताह में तीन दिन कर सकते हैं।
हो सकता है आप जिस हिसाब से कसरत बता रहे हैं वो किसी एक शख्‍स को फायदा पहुंचा दे मगर आमतौर पर ऐसा नहीं होता। शरीर के बढ़ने के अपने कायदे हैं आप उन्‍हें बाईपास नहीं कर पाएंगे।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

19 comments

  1. sir mai 16 yrs
    din me 3 bar khana khata hu
    usme 2.50g milk aur 8 ya 9 roti

    mujhe body banane ke upay batae

  2. I’m 19 yr old aur meri hieght 5.6,3 to muze 6fit ka hona hai to ye meri hieght Abbi perfect hai kya perfect nhi hai to muze kya krna pdega 6fit k liye 21edge tak kya 6fit hieght badhegi plz all ans. Give me

  3. Sir mein ek 18 saal ka ladka hun.mera weight 46kg he.Mein weight kese gain kare.kya mujhe Weight gainer use karna padega.Please sir reply me.

  4. Sir meri age 18 hai or meri hieght 5.8 h 63 weight h mujhe 80 kg krna h or me gym bhi jata hu pr hal hi me main kux dino se nh8 ja paya lekin me 2-3 me chla jayunga mujhe ek problem h sir me jb bhi khana khata hu to uske 15 mint baad mujhe sandaasan aa jata h mujhe plz kux upaye btaye

    • सुबह खाली पेट बेल फल जिसे हम बेल पत्थर भी कहते हैं उसका दो चम्मच पाउडर पानी के साथ फांक लिया करें। ये आपको खादी व उन दुकानों पर

      मिलेगा जहां आयुर्वेदिक दवाएं मिलती हैं। याद रहे कि खालिस पाउडर लेना है उसमें कुछ मिला हुआ न हो। अगर पाउडर न मिले तो बेल का मुरब्‍बा ले

      सकते हैं। उसका एक बड़ा टुकड़ा रोज सुबह खाएं।

  5. Sir mara Nam Jitender h, hight ,6.3, Wight 93, gaining time me danabol 30 mg+ nurabol 3 capsules usge kiya the, sir iski P c t kase hogi, or kitne mg tablet se hogi sir, kya PCT k bad size bhi kam ho jata h sir?Or kya cycle k bad PCT k sath aswagndha+tribulas+shatawari usge kiya ja sakta h sir? God bless you sir. Thax

    • इसकी पीसीटी इस बात पर डिपेंड करती है कि उसका हाफ साइकिल क्या है। इसके अलावा पीसीटी से साइज नहीं गिरता। पीसीटी के साथ इन आयुर्वेदिक दवाओं को लेने की जरूरत नहीं है बाद में ले सकते हैं। कितने दिन बाद और कैसे पीसीटी की जाती है इसकी जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी – https://bodylab.in/2015/08/15/how-to-do-pct-in-hindi/

  6. Hlo sir,
    Mera name Pankaj h.
    Mene apna weight 52 s 61 kr liya tha.
    But jese hi Ayurvedic medicine band kri.
    Phir phle jesa weight ho gya.
    Mere height 185cm h.
    Permanent weight gain tarika btaye…
    Thanx

    • आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। इनके साथ आप चाहें तो किसी अच्छी कंपनी का वेट गेनर यूज कर सकते हैं। तब हो आप गेन करेंगे वो लंबे टाइम तक टिकेगा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  7. sr meri age 23 yers h or mera wight only 62 kg hai .or meri hight 6 fut 3 inch hai main ne mota hone ke liye kya nhi kiya jisne jo bola wo main ne kiya kisi ne bola chane kha tpo kisi ne bola milk or kele khao koi bolta hai ladu banwake kha ooo to koi kya bt sr koi fiyda nhi hua fir koi log bolte h tumare gar main sab ese hi hai to tu mota kaise ho sakta hai……..sr plz help mi koi to upaye hoya

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
      आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  8. sir mera sapna hai ki main bounsr ki job karu bt kaise is dubli patli bodi ko leke sr mera sapna ki main bi or ladko ki tare hai tshirt phen lu bt bhaut sharm aati hai sr plzzhlp hiii main mere is bodi ko leke kafi paresan rehta hu pta nhi ye mera sapna bounsar banee ka sirf sapna hi nhi rhe jaye sr hight ke hisaab se meri bodi kyo nhi hai …………………………….sr plzzzz hlp mii meri hlp kardo main bhaut presaan hu or next monte meri saadi or hai main klya karu srrrrrrrrr

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
      आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  9. Namesty sir mera naam manoj pawar hai mera problem hai ke mai power lifting or weight lifting karna chahata hu but army bharti ke liye running karni padti hai so muze aisa lagta hai ki legs bade hone ke running speed Nahi badhti ….to muze bataye mai kya karu

Leave a Reply