Breaking News

बॉडी कैसे बनाएं | 21 से 27 जनवरी तक के सवाल

सवाल – Sir- mera naam-devil h, hight-5’9 weight-67kg h sir mera ek hi question h ki aap mujhe sirf ye bta de ki change ka matlab sari exercise change karni h ya fir aage piche karni h. Sir m confused hu. Isko lekar. Please aap explain kare achi tarah se. Please sir – Devi Lal
जवाब – चेंज का मतलब सबकुछ होता है एक्‍सरसाइज भी चेंज करें और जो कर रहे हैं उन्‍हें आगे पीछे भी कर सकते हैं।

सवाल – mera diet plan.sir ..subh runing or abs ki exercise ke baadh.. tin glaas dudh me do bnana paakr bnana shake bnata hu.. or osme se do glass bnana shake peeta hu..or oske kuj ik hour baadh 4 egg ki umlete..do brown bread k sath khata hu.. dupher ki pehle char chapati khaata tha lekin ab brown rice khata hu.sbji k saath.. or evening gym k baadh ik glass bnana shake…or dinner me…soya chunks khaata hu.osme nimbu paa leta hu..or kabi brown bread kbhi brown rice whey protein khridne ka kharcha uthya nhi jaa skta sir.. or body me cuting v chahta hu… Gur
जवाब –आप मूंग की दाल और सोयाबीन के दानों को अपनी डाइट में शामिल करें। सोयाबीन चंक्‍स आप ज्‍यादा खा नहीं पाएंगे। आपको सिर्फ अच्‍छी शेप वाली बॉडी चाहिए तो कोई भी चावल चलेगा जरूरी नहीं ब्राउन। ब्रेड खाना चाहते हैं तो खाएं मगर सलाद ब्रेड से ज्‍यादा जरूरी है। अंडे अगर बढ़ा सकते हैं तो बढ़ा लें मगर तीन जर्दी से ज्‍यादा न खाएं। बाकी अंडे का केवल सफेद हिस्‍सा खाएं।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Sir chest todhi kam h meri age 21 h mera bicep 14+ h chest kam h keise badegi me roj koi bhi exercise krne se phele 70 dips mrta hu kuch btayo sir – Brij Kalra
जवाब –इस तरह से आपकी चेस्‍ट कभी ग्रो नहीं होगी। रोज करेंगे तो कटिंग आएगी बस साइज नहीं बनेगा। 72 घंटे से पहले किसी कसरत को न दोहराएं। जाहिर सी बात है कि आपकी चेस्‍ट कम है तो आप चेस्‍ट की खूब कसरत करते होंगे। यही वजह है कि वो ग्रो नहीं कर रही। उसे अपनी जगह छोड़ दें। सप्‍ताह में केवल एक दिन चेस्‍ट की एक्‍सरसाइज करें, चार से पांच एक्‍सरसाइज, तीन-तीन सेट, 6 से 10 रैप बस इतनी ही कसरत करें। चेस्‍ट के अगले दिन रेस्‍ट रखें।

सवाल – sir my name is KAPIL meari hight 5.11cm hai Aur Meara weight 86 kg hai sir may rozana 6 km race bhee lagata hu sir mearee stomach par fat kaam hai leakin side jyada dheali hai kuch tips bataye – Kapil Dhama
जवाब –जो भी कसरत हम रोज करने लगते हैं शरीर उसकी आदत डाल लेता है। आपके शरीर को भी रनिंग की आदत पड़ गई है। अगर जिम जा सकते हैं तो जाएं वेट ट्रेनिंग से भी फैट कम होता है। नहीं जाना चाहते तो भी कसरतों को बदलत रहें। हाईइंटेसिटी वर्कआउट करें। कभी रनिंग, कभी रस्‍सा कूदना, कभी खेलना वगैरा वगैरा। आप एक लेख पढ़ें इससे कुछ काम की जानकारी आपको मिलेगी। क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

सवाल – hello sir, pichali post ko maine padha or uska answer dene ke liye thank you … or bodylab ki bodybuilding ke sabhi post ko mai padha….or mai usko apane life me follow karane ki kosis kar rha hu… sir mai aapko pahale hi bata chuka hun ki mera weight 80 kg hai or height 5 fit 11 inch hai…sir mai daily jym jata hu or lekho ke hisab se mai apana diet bhi achcha kiya hai ….sir mera diet hai….
1> mornig– 100 gm chana with kismis 4 chapati with ghee or 4 paratha 1-2 ubala aalu with dahi ya 1 glass maththa ke sath mornig 10-11am ke samay– 100 gm kaju,7ya 8 pcs badam,and chohada lunch– 4-5 cup white rise with 1 catori daal with aalu bhujiya and sabji around 3-4 pm –1 katori daliya ya oats 1 spoon sarso ka oil pi lete hai… and snacks ( kuch bhi ) 1 cup coffe ya tea but jyadatar coffee around 6-7 pm after jim 6-7 egg white – Shivam Priyadarshi
जवाब –आपकी डाइट में मुझे प्रोटीन कम और कार्बोहाइड्रेट व फैट ज्‍यादा नजर आ रहा है। आप शायद शाकाहारी हैं। मूंग की दाल, सोयाबीन के दाने, दूध या छाछ, पनीर, मूंगफली आपकी डाइट में क्‍यूं नहीं है। आपका अंडर वेट तो हैं नहीं फिर काजू जरा कम करें और ये सब चीजें बढ़ाएं। मसल्‍स के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है जो आपकी डाइट में कम दिख रहा है।

सवाल – सर ….. मेरे भाई कि बाडी बहुत बढ़िया है और वजन भी बढ़िया है पर सर ……उसके गाल पिचके हुए है और सर….. बाडी बढ़िया और मुँह बिलकुल पतले गाल पिचके हुए लगते है सर पिचके गालो को भरने की डाईट बताईए जिससे गालो की रोनक लौट आये उम्र 21 वजन 88 है और 3 साल से जिम कर रहा है बाडी बहुत बढ़िया है पर सर….. पिचके गालो के लिए डाइट जरुर बताए – Prince Kamiria
जवाब –आपके भाई की बॉडी बहुत बढ़िया तो गालों के चक्‍कर में उसे न बिगाड़ें। गाल पिचके होना तो बॉडी बिल्‍डिंग में बड़ा अच्‍छा माना जाता है। आप क्‍यूं चाहते हैं उसका चेहरा गोलू मोलू जैसा हो जाए। लंबे समय तक फैट और जरूरत से ज्‍यादा कैलोरी लेंगे तो मुंह पर फैट आ जाएगा मगर बॉडी को नुकसान पहुंचेगा। हो सकता है उसकी उम्र भी अभी कम हो।

सवाल – sir thnx for giving ansser… . sir ye btaaye ki workout start krne se phele mein daily 50-60 dips or 30-35 chin ups lgta hu… kya daily maarne sahi h….mein gaining pr hu…or hafte mein 5 -6 din gym jaata hu – Chaudhary Ankit

जवाब –नहीं ये सही नहीं है। जिस दिन चेस्‍ट की एक्‍सरसाइज हो उस दिन डिप्‍स लगाएं और जिस दिन बैक की कसरत हो उस दिन चिनअप लगाएं और हां मुझे लगता है कि आप पुशअप्‍स को डिप्‍स लिख रहे हैं। खैर कोई बात नहीं मुद्दे की बात ये है कि ओवर एक्‍सरसाइज न करें। चिन अप अगर इतनी आसान पड़ती है तो पैरों में डंबल फंसा लें और इतना वेट फंसाएं कि आप 6 से 10 रैप ही निकाल पाएं। पुशअप्‍स में भी 15 रैप काफी हैं, पीठ पर वेट रख लिया करें। अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है। आप एक लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि किस रास्‍ते पर चलना है। भीम बनने के तीन नियम।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Meri umar 26he vajan 52kg hight 5.11 he 1.5 month se gym join ki he 1moth se pure whey supliment le raha hu said effect ka dar rahta he kya karu kabhi kabhi chest me dard rahata he hart ki problem ho sakti he kya….Amit Jagtap
जवाब –नए लोगों को कसरत में दर्द होता है। आपको इतनी जल्‍दी व्‍हे प्रोटीन नहीं लेना चाहिए था। ये बॉडी बनाने की दूसरी स्‍टेज पर लिया जाता है अभी तो आपको ढंग से कसरत करने भी नहीं आती होगी। अगर आप मेरी सलाह मानना चाहते हैं तो व्‍हे प्रोटीन को बंद कर रख दें। चार महीने जमकर जिम करें और अपने बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर डेढ़ ग्राम प्रोटीन की नेचुरल डाइट चलाएं। जब कुछ नतीजे आ जाएं तो फिर प्रोटीन सप्‍लीमेंट शुरू करें।

सवाल – Hello Sir…my name s Arpanjit Singh from Amritsar…sir main apna career Fitness trainer me bnana chata Hu…Filhaal mera bahut shok(interest) hai es me aur main es line ko professional bnana chata Hu…toh plz aap mujhe bta do Mai kaya kru…i hope aap mujhe minzil tak ponchne ka rasata batao gey – ArpAn Jit SinGh KhehRa
जवाब –सर अभी तो हमें ये नहीं पता कि आप बॉडी बिल्‍डिंग की किस स्‍टेज पर हैं। आपके करियर की शुरुआत सबसे पहले तो अपनी खुद की बॉडी से होगी। लंबे समय तक जिम से जुड़े रहेंगे तो राह अपने आप खुलती चली जाएगी। सबसे पहले अच्‍छी बॉडी बनाएं और हो सके तो कोई प्रतियोगिता जीतें। आपको आज नहीं तो कल एक प्रोफेशनल कोच की जरूरत होगी। अपना कोच ढूंढें और बेहतरीन बॉडी बनाएं तभी आप इसमें करियर बना पाएंगे। कुछ प्राइवेट संस्‍थान कोर्स भी कराते हैं मगर पहले आप बॉडी बिल्‍डिंग खुद करें।

सवाल – sir mai nepal se hu mera naam gaurabh sharma hey mera age 30 huwa he hight 5:4 hai weaight 50 he mai gym jane lage 1 mahina huwa hai chenge kux nahi aarahahe – Ganesh Saud
जवाब –एक महीने में चेंज नहीं आएगा। परेशान न हों धैर्य रखें और बस आंख मूंद कर कसरत करते रहें। आप नए हैं और आपका वजन भी कम है इसलिए आप 30 से 40 मिनट की जिम किया करें। एक दिन में एक बॉडी पार्ट की कसरत करें, तीन एक्‍सरसाइज, तीन तीन सेट और 12 से 8 रैप। सप्‍ताह में पांच दिन ही कसरत करें। आपको रोज 60 ग्राम प्रोटीन लेना होगा तब जाकर एक दो महीने बाद कुछ बदलाव महसूस होगा। ध्‍यान रखें ज्‍यादा कसरत करने से बचें।

सवाल – hi m 1 mnth se gym ja rha hu mera weight bhi bda ha kya ab me muscles mass tech supplement le skta hu agar lu to kaise lu muje weight bhi badana hai – Nitesh Kumar
जवाब –नहीं अभी नहीं चार महीने से पहले नाम नहीं लेना सप्‍लीमेंट का। ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लो और उसी हिसाब से कसरत व डाइट रखो।

सवाल – Hi sir mai, 1 saal gym ja raha hu, mere weaight 61 hai, hight 5,5 hai 66 tak waight krna hai but muskulr(abs) k sath, waight badhta hai to, pet aajata hai, biceps siz gain krna or abs bhi chahiye, vegtrian hu, suppliment won.off chalata rahta hu plz gid me, bagt 5000-10000 tk kharch sakta hu..plzzzz..- Om Prakash
जवाब –सर आप गलत रास्‍ते पर हैं। आप साइज भी चाहते हैं और कटिंग भी। साइज के लिए आपको गेनिंग करनी होगी और कटिंग के लिए लूजिंग। एब्‍स बनाते हुए मसल्‍स का साइज केवल प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डर ही बढ़ा सकते हैं हालांकि वो भी ऐसा नहीं करते। गेनिंग और लूजिंग एक साथ नहीं चलाई जाती। सही तरीका ये होता है कि पहले आप जितना वेट या साइज चाहते हैं उससे पांच दस किलो ज्‍यादा ले जाएं। इसके बाद साइज को बरकरार रखते हुए कटिंग शुरू की जाती है। बॉडी उसी तरह तराशी जाती है जैसे पत्‍थर से मूर्ति। हमारी सलाह ये है कि पहले गेनिंग करें पेट की कसरत करते रहें मगर एब्‍स के चक्‍कर में न पड़ें जब आपको मन माफिक साइज मिल जाए तो फिर कटिंग शुरू करें।

सवाल – sir mai compition khelna chahta. hu.. tyari k liye kitne months chaiyw.. or muje posing k… or wrkout related tips btaiye…. mai practic ghr pr he krta hu…..isne 5 3 2 workout ke bare me puchha tha …Vishu Cool
जवाब –सर 5 3 2 वर्कआउट पावर के लिए होता है। गेनिंग करने वाले कभी कभी इसे चलाते हैं मगर ये हमेशा किया जाने वाला वर्कआउट नहीं है। कॉम्‍पटीशन की तैयारी में कितना समय लगेगा ये आपकी बॉडी की कंडीशन पर डिपेंड करता है। बिना प्रोफेशनल कोच आप कैसे प्रतियोगिता लड़ेंगे। पोजिंग आपको इंटरनेट पर मिल जाएगी, मगर घर पर कसरत करके प्रोफेशनल बॉडी बनाना मुझे मुमिकन नहीं लगता। आपके घर पर अपना जिम हो और अच्‍छी नॉलेज हो तब तो ये एक बार को हो भी सकता है वरना तो यह बड़ा मुश्‍किल काम है।

सवाल – helo sir mere pehle que ka answer daine k liye thanks,meri age 26 hai aur 1saal se upar ho gya gym karte hue ab mera question yeh hai k mai whey protein workout ke 15 min baad 1 scoop(30 gram) ghar me akar lete hu water me,agar mujhe certain bhi lena ho to kya le sakta hu agar laine ho to kaise lena chahihye? aur whey protein water me hi sahi hai ja koi aur trike se bhi le sakte hai, aur certein k sath kitna water pina chahiye? mera weight 69 kg hai, bicep size 15, height 5.5 thanks. – Arwinder Singh Dhami

जवाब –अगर आप मांसाहारी हैं तो आपको क्रेटीन की फिलहाल जरूरत नहीं है। जाहिर सी बात है आप साइज गेन करना चाहते हैं तो आपको व्‍हे प्रोटीन दूध में लेना चाहिए, दूध नहीं तो छाछ में भी ले सकते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं और क्रेटीन लेना चाहते हैं तो व्‍हे प्रोटीन के साथ ही ले सकते हैं। या कसरत से बीस मिनट पहले ग्‍लूकोज के साथ। वैसे ज्‍यादा ठीक व्‍हे प्रोटीन के साथ ही रहता है। क्रेटीन को लेकर मेरी सलाह यही है कि मत लें। अपनी डाइट उम्‍दा रखें।

सवाल – Mujhe 5month gym m jate complete ho gye h main monday ko back,tuesday ko chest, wed ko rest, Thrsday ko legs,friday ko Soulder,Sat. Ko triceps & biceps ki krta hu . Aur heavy weight se exercise krta h biceps and tciceps ke 5-5 set lgata hu. Biceps ka size ni bhadh raha bilkul ruk gya sir. Biki ki body perfect h weight 77kg hight 5.9, age 26 year h. Meri diet full day ki. Break fast m oats 500g milk m, 10 bje 30g. Whay protien, 11-30Am 100 छोले 12-30 pm 4 brown bread 200g milk k sth 2pm rice sabzi k sth…………..4-30pm 2 Apple pre workout m ……………..7:30pm whay protien 30g post work out m , 8:30pm 8 egg white, 9:15pm oats 500g milk k sth ye diet h sir meri kuch help kijiye meri sir – Munish Saini Girn

जवाब –पहली बात तो ये कि सेट केवल तीन रखें। रैप 6 से 12 रखें। हर बार हैवी कसरत न किया करें। कभी कभी हल्‍की भी करें जिसमें रैप की गिनती 15 तक रखें। आपकी डाइट में बस 8 अंडे ही दिख्‍ा रहे हैं बाकी तो आप लगता है सप्‍लीमेंट से ही बॉडी बनाना चाहते हैं। सप्‍लीमेंट डाइट के ऊपर लिया जाता है डाइट के बदले नहीं। एक बार में पांच अंडे ही खाया करें, डाइट को तोड़ लें। पहले डाइट की बात फिर बाइसेप्‍स की बात करेंगे। आपको गेनिंग के लिए करीब 140 ग्राम प्रोटीन चाहिए। उसमें से 40 ग्राम हम सप्‍लीमेंट पर छोड़ दें तो आपको 100 ग्राम आपको नेचुरल डाइट से जुटाना होगा।
बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स एक साथ कर रहे हैं तो ध्‍यान रखें कि कुल एक्‍सरसाइज की गिनती 6 से ऊपर न जाए। ये लेख पढ़ें क्‍यूं नहीं बढ़ता बाइसेप्‍स का साइज।

सवाल – Sir mai 1 months se gym kr raha jaisa ki aapne apne post me likha tha ki gym k starting me 1 month tak Jo man kr rha wo exercise karo Sir lekin abhi tak mere body 1% ka change nhi dikha hai Sir mere biceps and triceps pahle jaise Hi loose hai Sir biceps aur triceps tight hone me approximately kitna tym lgta hai….??? – Shivam Srivastava
जवाब –बस एक महीने में ही थक गए। जो खिलाड़ी आंखों के सामने मैडल रखकर प्रतियोगिता में उतरता है वो नहीं जीत पाता और जिसका ध्‍यान केवल अपना बेस्‍ट करने पर होता है वो मैडल हासिल करता है। रिजल्‍ट की बात अब करेंगे। अब आप सप्‍ताह में पांच दिन कसरत करें और एक दिन में एक बॉडी पार्ट, तीन एक्‍सरसाइज, तीन तीन सेट, 12 से 8 रैप। अपनी बॉडी के वेट के प्रतिकिलो पर एक ग्राम प्रोटीन खाने की कोशिश करें, सप्‍लीमेंट का नाम अभी नहीं लेना। हमेशा शोल्‍डर और थाई को निहारें बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स को नहीं।

सवाल – hlo sir apke tips bhot he gjb k hote h.. mai ye puchna chta hu ki mai last one year se wrkout kr rha hu even protien b use kia..bt kuch khas result ni mila jb tk protien use krte ho..tb tk to thik bt bad me body week si ho jati h. at d lAst mai stroide lena,chta hu.. or mai18 ka hu. to kya mera,strodie lena shi hoga..or konsa use kru..meri wish h ek fitness xprt bn ne ki to mai stroide use krna chta hu or iskA bujget kitna baithega sr?? – Aarush Patel
जवाब –हम किसी को स्‍टेरॉइड लेने की सलाह नहीं देते और आपको तो कतई नहीं। एक साल में कुछ नहीं होता। आपकी उम्र कम है। अभी प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डिंग के बारे में न सोचें। बस चुपचाप कसरत करें और हां अभी बहुत हैवी कसरत भी न करें आपकी उम्र कम है। सबसे पहले तो ये टेस्‍ट करें कि आप किस कसरत में कितना हैवी वेट का एक रैप सही ढंग से निकाल सकते हैं। इसे वन रैप टेस्‍ट कहते हैं। मान लो आप चेस्‍ट में 60 किलो पर एक रैप सही से निकाल लेते हैं तो आपको चेस्‍ट की कसरतें उससे 25 फीसदी कम वेट तक ही रखनी है। रैप की गिनती 16 तक ले जा सकते हैं। एक दिन में एक बॉडी पार्ट, चार एक्‍सरसाइज और रैप 8 से 16 के बीच रखें। डाइट में अपनी बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर 1 से डेढ़ ग्राम प्रोटीन लें। आपको नतीजे जरूर मिलेंगे। और हां सप्‍ताह में केवल पांच दिन कसरत करें और बाइसेप्‍स व ट्राइसेप्‍स एक साथ किया करें।

सवाल – hello sir….mere arms ka size 15 h…sir arms ko or bdana chahta hu…arms k size k liye biceps triceps mix……Lena h ya alg alg…and sir koi exercise btaiye jis s size Kam or muscle loss nhi ho.. or belly fat khtm ho jaye I mem – Kunwar Puneet Singh
जवाब –बाइसेप्‍स व ट्राइसेप्‍स एक साथ किया करें। ये लेख पढ़ें क्‍यूं नहीं बढ़ता बाइसेप्‍स का साइज। दूसरी बात, आप गेनिंग और लूजिंग एक साथ नहीं कर पाएंगे। पहले साइज गेन कर लें जितना चाहते हैं उसमें थोड़ा फैट आ जाए तो आने दें। साइज मनमाफिक मिल जाए तो कटिंग शुरू करें।

सवाल – sir ji mai nitesh hu mai psoriasis pateint hu ye skin deasese hai jismai non veg aur citrus fruits chodne pdte hai muje body bnani hai to kya veg lu jis se wait gain ho – Nitesh Tailor
मूंग की दाल, सोयाबीन, काबुली चने, काले चने, दूध, बादाम से आप अच्‍छा शरीर बना सकते हैं।

सवाल – Hallo sir mera naam sunil kumar meri age 33 hai or mera wight 72 me 5 saal se gym kar raha hu mera bysap size 15.3 hai Or sir meri hight 5 fit 8 inch hai, Sir muje apna wight gain karna hai pls – Sunil Kumar
जवाब –आपने जो वर्कआउट शेड्यूल भेजा है वो ठीक नहीं है। एक साथ तीन दिन का रेस्‍ट लेना ठीक नहीं है। एक रेस्‍ट सप्‍ताह के बीच में जैसे बुधवार को रखें। आपकी डाइट देखकर लगता है आप केवल प्रोटीन पाउडर से बॉडी बनाना चाहते हैं। नहीं बनेगी ऐसे। सप्‍लीमेंट डाइट के ऊपर लिया जाता है डाइट के बदले नहीं। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – Sir mera sawal yeh hai ki meri age -24. Weight 94. Height – 6’1″. Bicep – 15.5. Sir 1 saal se thora jyada time pehla mera weight 70 tha. pet bhi thora badh gya hai aur pet ke sides mein bhi fat hai. So meine 2 months se daily football start kiya. 5 pm – 6.30pm aur uske baad week mein 3 days thora gym bhi krta hau. Aur meine dekha pet kam hua hai aur muscles bhi ban rhe hai. Sir mein ab serious hona chahta hoon. Jaisa aap bataate hai 4-5 days in a week gym. Running bhi kam kr dunga. Kyuki mein gain krna chahta hoon. Aapke articals bhi read krta hoon. Us hisaab se aapko apna workout plan and diet plan batana chahta hoon.Mon- Legs. Tue- Chest. Wed.- Biceps triceps. Thr- off. Friday – Shoulders. Sat- Back forearms. Sun- off. Plus every workout waale din 50 pushups. Sir mein 2-3 days hi gaya hoon gym in 2 months lekin asha results aa raha hai. Breakfast – 4 roti. Daal/sabji. Yugurt lassi . Noon- rice 2 eggs. Snack – oats 1 glass milk. After gym – 2 banana 2 eggs. Dinner – roti daal. Before bed 1 glass milk. Iske saath sir mein aapke articals read krke 100gm soyabean add kr launga. Aur mein every week 2 time fish / chicken bhi khata hoon.Sir kya yeh workout plan and diet theek hai muscle gain krne ke liye? Sir mein profession nahi bas ashi body bnana chahta hoon. Lean nahi. Lekin pet flat ho jaye. Bas aap dekhkar isme kya remove krna hai aur kya add krna hai woh bata do. Mein koi ek muscle nhi. Full body ashi chahta hoon. Target hai bicep 15.5 se 17inch tak ho jaye.se sir aap thora time nikaal kar reply kre. Aur agar diet kam hai toh easily milne waali cheeze add kr de. – Jaz Dhami
जवाब –रोज रोज पुशअप्‍स लगाना बंद कर दें केवल चेस्‍ट के दिन लगाया करें। आपका वर्कआउट शेड्यूल ठीक है। डाइट में प्रोटीन कम है। मैं जानता हूं आपको प्रोफेशनल बॉडी नहीं बनानी मगर फिर भी ठीक ठाक बॉडी तो बनानी ही है। प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डर अपने बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर तीन ग्राम तक प्रोटीन लेता है मैं आपको एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन लेने की सलाह दे रहा हूं। डाइट में अंडे और मूंग की दाल बढ़ाएं। पेट की बहुत चिंता न करें उसकी कसरत करते रहें। इसके अलावा लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें इससे पेट कंट्रोल में रहेगा।

सवाल – Sir Main Bahot Mehnat Kr Rha Hu fir bhi main mass gain ni kr pa rha…main serious mass bhi roz leta hu..fir bhi kuch jada fark ni pad rha. Sir please fastly mass gain krne k tips do please – RöHít Dehingia
जवाब –दो काम आप गलत कर रहे हैं नंबर एक आप बहुत मेहनत कर रहे हैं इसे हम ओवर एक्‍सरसाइज कहते हैं, दूसरा आप फूड सप्‍लीमेंट की बूते बॉडी बनाना चाहते हैं। सप्‍लीमेंट डाइट के ऊपर लिया जाता है डाइट के बदले नहीं।
7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – सर मेरी hight 6 ft हैं और weight 57kg है। मैं अपना वजन natural तरीके से बढ़ाना चाहता हूँ । मुझे प्रतिदिन की dite बातये और जिम जाना उचित होगा या नही । यदि जिम जाने के साथ weight जल्दी बढेगा तो जिम के साथ dite plan क्या रखू।- Suneel Verma
जवाब –ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।

सवाल – Sir what are pre and post workout supplements are they must And how can i get the v curve abs
hi…sir . mera question h…. back meri flat h thikness nhi h ye sir ya to m zyada krta hu ya nhi thik se nhi krta hu aap bataiy mera shedual kuchh is tarah se h.. monday:chest nd triceps calvs ,tuesday:back arms and abs Wednesday: leg, thurs:shoulder and chest , friday: arms abs ,Saturday:off, Sunday: off rep hr set k 8-10 or last ka dorp set marta hu and diet :morning:4boiled white egg,4 banana,4 tosted bread , 300ml milk,mid morning:
1apple, whey protein ,lunch: rice,boiled soyabeen and chane 300gm meet, mid evning:roti 3 with ghee,curd 50 grm mung k daal and salad(khira, chukander), evening: 2 egg omlet with 4 bread and 2 potato. dinner:3 roti with subji,khichda(150gm),salad 50grm mung k daal bhigi hui. sone se pehle ek glass milk with 6badam+6munakke. kabhi sr m mrnig m juic or fruit shake bhi aad k deta hu or briyani bhi…ab sr mujhe batai kya chize or add kru or kya hatau- Ra Hil
जवाब –7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की चार से पांच कसरतें करें। आप ज्‍यादा कसरत कर रहे हैं। बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स सप्‍ताह में एक दिन ही करें वो भी एक साथ वो बहुत छोटा मसल्‍स है उसकी जान न निकालें। पुल अप्‍स बिहाइंड नेक, बेंट ओवर बारबेल रो, शोल्‍डर प्रेस बिहाइंड द नेक, हाई केवल फेस पुल, रिवर्स बटरफ्लाई किया करें। डाइट भी आपकी ठीक ही दिख रही है एक बार खुद कैलकुलेट करके देख लें कि आप अपनी बॉडी वेट पर दो ग्राम प्रोटीन ले रहे हैं या नहीं। कसरत से पहले लिया जाना वाला सप्‍लीमेंट प्री वर्कआउट होता है इसमे आमतौर पर कैलोरी और कैफीन होता है और कसरत के बाद में आमतौर पर प्रोटीन पाउडर लिया जाता है जिसे पोस्‍ट वर्कआउट सप्‍लीमेंट कहते हैं। प्री वर्कआउट बहुत जरूरी नहीं है मगर बॉडी बिल्‍डिंग में एक स्‍टेज के बार प्रोटीन पाउडर अपनी जगह बना लेता है।

सवाल – sir jo upar sawal kiye the uspe aapne kaha ki protein powder gym me hi pile …to workout ke 30 mint baad protin late hai ..to kya kare ?? aur gym me kitne der ka gap rakh kar protin pwoder piye ?? plss sir ye chota sa sawal hai iska jawaab agr inbx me de dete to jada acha hota …nhi to fir mujhe aapke jawaab ka itjaar karna padega ……nd thank you so much sir ..Kabir Roy
जवाब –सॉरी भाई अभी आपका सवाल देखा। हमें पहले से तो ये पता होता नहीं कि कौन क्‍या सवाल कर रहा है इसलिए हम तुरंत जवाब नहीं दे पाते सारे मैसेज एक जगह जुटाने के बाद जवाब देना शुरू करते हैं। बहरहाल तीस मिनट का मतलब होता है कि आपको कसरत के तीस मिनट के भीतर प्रोटीन लेना चाहिए न कि तीन मिनट के बाद। जिम करने के बाद जब सांस उतर जाए तो प्रोटीन पी सकते हैं। शेक घर से बनाकर न ले जाया करें वहीं बनाया करें, शेकर में।

सवाल – Hii sir mera weight 92 kg height 180 cm aur age 23 h sir me 10 kg weight km krna chahta hu hafte me 5 din exercise krta hu aur whey protien isolates bhi le rha hu aur apke dwara btayi gyi diet b le rha hu pr sir weight km ni ho rha – Amit Bhati

जवाब –हो सके तो कोई फैट बर्नर ले सकते हैं। आप लीन बॉडी का शेड्यूल फॉलो करें।  करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की छह कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। आपको कुल मिलाकर फैट कम करना है, मगर मसल्‍स बनाए रखने हैं। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं। आप ये तीन चार लेख पढ़ें इसमें आपको काम की जानकारी मिलेगी। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

35 comments

  1. 1.sir soyabean se muscle badhte h…..?

    2..moongdaal se bhi kya muscle badhte h..?

    3.daliye se kya hota h power ya gaining…….
    or inhe kis tarah use kru……gym k baad jyada acha h ya pehle…sir plz..ans….

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  2. Sir me 5 mahine se gym jaa raha hu…but abhi tak kuch fark nahi dikh raha…me roj 60 push ups lagata hu..per ko table le rakh ke…aur day wise roj exercise karta hun…sir weight badhane k liye tips dijiye…plz
    Mera weight 55kg…20 saal ka hu me

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  3. sir mera weight 42 kg aur height 5.6″ sir mera weight bahut kam hai mein 6 months se gym kr rha hun bs mera body me cutting aa raha hai sir mujhe muscular body chaiye plz help me

  4. sir mera naam aashu h. meri height 5.6″ h. aur mera weight 64 kg h. lekin sir mere cheeks pichke hue h. main kya karu….

    • उसे स्‍वीकार करो और मस्‍त रहें। वक्‍त आने पर वो खुद भर जाएंगे। बॉडी पर ध्‍यान दें हर छोटी छोटी चीज पर वक्‍त न गवाएं।

  5. पवन शर्मा

    श्रीमान मेरी आँखे बचपन से कमजोर है अभी मै 31 वर्ष का हूँ, मुझे यह जानना है कि जिनकी आँखे कमजोर होती हैं क्या वो वजन नही उठा सकते? क्या वो जिम नही जा सकते? मैं काफी पतला हूँ और थोड़ी मसल बनाना चाहता हूँ जिससे शरीर पर कपड़े ठीक ठाक लगे।काफी लोगो से यह सवाल किया पर संतोषजनक उत्तर नही मिल पाया,आपसे आशा है आप इसपर ध्यान देंगे। धन्यवाद मेरा प्रश्न पढ़ने के लिए।

  6. Sir na to maine gym kiya h na mera weight sahi h edge 20 h bt weight 47 h
    Sir bus gher per thoda bahut dips ,wagara kr leta h
    Khane m kya kya lu ….without side effect sir fitness body bana chahta h hight 168 h
    Thody hight bhi badhani h aur chest bhi arms

  7. सर मैंने अभी कुछ दिन पहले जिम जोइंड किया है
    पर मुझे कुच नहीं पता ।
    Plz सर मुझे अच्छा सा वर्कआउट प्लान बताइये

  8. Sir meri height 165cm hai . mai apna prasnality development , cheast aur bisef banana chahta hu
    Mai kuch mahne pahle hi mera tabiyat thik huaa hai jiski wagah se mai bahut dubla ho gaya hu .
    Sir kuch suggestion de

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

  9. सर मेरा सरीर ऊपर से पतला नीचे से चोड़ा है लड़कियों की तरह हाइट 5.5″है weight 58 किलो है . में जॉब करता हूँ मेरा अधिकतर काम भागदौड़ वाला है जिम का टाइम नहीं मिलता में अपने सरीर को कैसे अच्छा बना सकता हूँ कुछ supliment लेना पड़ेगा ? कुछ उपाय बताएं

    • बिना फिजिकल एक्टीविटी किए ऐसा मुमकिन नहीं है। आप खुद इस बात को एक्सेप्ट कर रहे हैं कि आप जिम नहीं जा सकते तो हम अब आगे क्या कहें। आप कुछ तो करें भले ही योग करें। मैं आपको एक लेख का लिंक दे रहा हूं उसमें कुछ नुस्खे दिए हैं वेट कम करने के आप उन्हें अपनाएं।

      वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट 11 नुस्खों के साथ
      https://bodylab.in/2016/08/24/diet-chart-for-weight-loss-for-female-in-hindi/

  10. Sir, gym or running ke beech me minimum kitne time hona chahiye

    • अगर आप मसल्स बना रहे हैं तो जिम करने के बाद रनिंग करें। जिम के तुरंत बाद रनिंग कर सकते हैं।

  11. Hi mera nam Md Nawab hai aur mai 21 saal ka hu.Meri haath ki kalai 21 saal pe bhi ab tak bachche jaisi patli si hai mujhe apne haath ki kalai ko khub healthy,wide aur mota karna chahta hu taki ungli se pakadne par kalai aur ugli ke bich kuch duri rahi.jab bhi mai ungli se kalai mapta hu to ungli kalai se bahut aage nikal jati hai.please meri kalai ko healthy aur wide aur mota bnane ke liye koi upaye BTAYEIN taki mujhe apni haath ki kalai ko kisi ke samne chupana na pare

  12. Sir mari chati m ghat pad gai h kasa thik hogi

  13. Hello sir mera age 20 hai. Aur hight 5.7 hai mera weight 55 kg hai Mai apna weight kaise badhaun.

  14. sir Me gym nahin jata hu meri hight 5.5 hain weight 52kg hain mein weight bdana chahata hu

  15. Sir pct karne ke bad side effcts kitne parsents kam hote h

    • इसकी कोई तयशुदा गणित नहीं है बस इतना जान लें कि पीसीटी है बहुत जरूरी मगर ये आपको साइड इफेक्ट से बचाने की गारंटी नहीं है।

  16. सर मेरा नाम रजत और उम्र 20 वर्ष है।मेरा वजन 50kg है और मैं बहुत दुबला हूँ ।सर मुझे 65kg वजन करना है।मैनें बहुत दवाई भी खाई लेकिन कोई फर्क नही पङा है।सर, प्लीज क्या करूं ।मै बहुत परपरेशान हूँ।

    • आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें- https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  17. Hi sir mera ek swal h ki mere hatho ko mucles bhut he kam shyd 10 or baki chest wgrh sb thik h weight bhe thik h m kya kru ya kon sa protin lu jesse mucles 14-15 ho jaye

    • ये बात तो बड़ी अजीब है कि आपकी बाकी बॉडी ठीक है और बस हाथ ही कमजोर हैं। भाई बाइसेप्स आपके तभी बनेंगी जब आपकी बॉडी ग्रो करेगी। मुझे ऐसा लगता है कि आप इस पार्ट की जरूरत से ज्यादा कसरत कर रहे हैं। आप जरा ये लेक चेक करें जो केवल बाइसेप्स के बारे में है – https://bodylab.in/2015/05/24/biceps-blues-4-rules-in-hindi/

  18. Hello sir namste my ak volleyball national player hu or jump bdane ke liye squet or calf ki exarsize krni jruri Hy jise my 7 din me 5 din krta hu or hme body bhi bnana hy meri hight 5. 11inch Hy wait 68 Hy or hme wait 75 + krna Hy to my Kya kru ki Meri jump bhi Jada ho or wait 75 ho jay

    • भाई जंप बढ़ाने पर मैं सलाह नहीं दे सकता क्योंंकि मैं कोई एथलीट नहीं हूं हां मसल्स बनाने के लिए आपको ये सलाह दूंगा कि बॉडी वेट के एक किलो पर डेढ़ से दो ग्राम प्रोटीन लें। इससे मसल्स बनेंगे। अपने खाने में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल भी रखा करें ये कैलोरी देगा मगर फैट नहीं बढ़ाएगा।

Leave a Reply