Breaking News

6 घंटे कसरत और 8 दिन पानी छोड़ा तब मिला मिस्‍टर इंडिया में गोल्‍ड 

हाल ही में मिस्टर नार्थ इंडिया 2015-16 में गोल्‍ड मैडल हासिल करने वाले बॉडी बिल्डर सुभाष ने मिस्टर इंडिया बनने अपना लक्ष्य आखिरकार हासिल कर लिया। 24 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आयोजित हुई तीसरी एनएबीबीए मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में इन्होंने गोल्ड पर कब्जा जमाया। सुभाष ने 65 किलोग्राम के वर्ग में कंप्टीशन लड़ा। अपनी जीत से उत्साहित सुभाष बेढ़ा ने बताया कि उनकी कैटेगरी में 24 खिलाड़ी थे और सभी उम्दा थे। यहां देशभर से करीब 150 बॉडी बिल्डर जुटे थे।

subhash won Nbba bodybuilding championship
subhash won Nbba bodybuilding championship

हालांकि पुरस्कार के तौर पर उन्हें महज 3100 रुपये और ट्रॉफी मिली। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए वह बीते तीन महीने हर दिन करीब छह घंटे मेहनत की। आखिर के आठ दिन तो उन्होंने पानी तक नहीं पिया। पुरस्कार की राशि पर उन्होंने बस इतना कहा कि इस खेल के खिलाड़ी को बहुत कुछ खोना पड़ता है। अभी भारत में इस ईवेंट को उस हिसाब से मान्यता नहीं मिली है, जैसी विदेशों में होती है।
सुभाष होडल के बेढ़ा पट्टी गांव के रहने वाले हैं। सन 2002 से अब तक वह आठ से ज्‍यादा बॉडी बिल्‍डिंग प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं। सुभाष की उम्र इस समय 41 साल है। वह बीते 18 साल से बॉडी बिल्‍डिंग से कर रहे हैं। इन्‍होंने कितना संघर्ष किया है इसकी अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि सुभाष लंबे समय तक चाय बेचने का काम करते रहे। कम उम्र में ही पिता का साया सिर से उठने के बाद इन्‍होंने पूरे परिवार की जिम्‍मेदारी अपने कंधों पर ली और मेहनत मजदूरी कर आगे बढ़ते गए। रोजगार की तलाश में इन्‍हें दिल्‍ली आना पड़ा और यहीं उन्‍होंने चाय बेचने का काम किया। बहरहाल सुभाष उनका परिवार और बेढ़ा पट्टी गांव के लोग उनकी जीत पर खुश हैं।

Check Also

बाबा रामदेव की दवा रोक लगाने वाले डॉक्टर को हटाने की खबर फर्जी निकली

दावा: पिछले दिनों एक घटना का हवाला देते हुए एक ट्विटर मैसेज में दावा किया …

10 comments

  1. hello sir, aj kl 18 se 22 sal k ldko ko bhi diabetes ki problem ho rhi hai agr vo ladke ki apni body bnana chahe to unko kya krna hoga.unki body bnegi ya nhi ,vo body bnane k liye kya khaye kya nhi sari information de dijiye please…..

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  2. Sir dobara puch raha hu …

    Kese pata Chale ga ki body bilding pirtiogita kaha or kab ho rahi h. ..

    Vinti h aap se krpiya koi jankari de

    • सर दोबारा बता रहा हूं। प्रतियोगिताएं आमतौर पर शहरी इलाकों में होती हैं। इनका पता चलता है जिम में।

  3. Sir main wwe ka wrestler banna Chahata Hu meri age 21 height 6feet se upar weight 66 gym schedule kya hoga

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा।

  4. Sir ji kya ghar par aachi body bana sakte hai
    Height 5″4
    Weight53
    Diet soya chunks 50
    Soya beej 50
    Mung daal 50
    Mungfali 50
    Chana 50
    Milk 300
    Chappati 5
    Kya diet sahi hai

    • हां आप घर पर बॉडी बना सकते हैं। अपनी डाइट में सलाद जरूर शामिल करें। जब भी खाना खाएं उसमें दो चम्मच घी या तेल या मक्खन होगा। जब भी खाना खाएं साथ में आधा गिलास ग्लूकोज या चीनी का शर्बत होगा खूब मीठा। दिन में 6 उबले आलू और 6 केले भी शामिल करें। रोटी कम खाएंगे तो भी काम चल जाएगा चावल और इन चीजों पर फोकस करें।

  5. Sir ji ek or question aachi body ke liye kitna kharcha hota hai

    • ये मत पूछो भाई ये खर्च किसी किसी केस में महीने का 30 हजार तक चला जाता है।

Leave a Reply