soy bean is natural vegetarian food supplement
महज सौ ग्राम में करीब 36 ग्राम प्रोटीन देने वाला शुद्ध शाकाहारी भोजन और कोई नहीं है। कीमत इतनी कि हर किसी के बजट में फिट हो जाए। पहलवानी करने वाले शाकाहारी लोगों के लिए ये दाने किसी वरदान से कम नहीं हैं। पोषक तत्वों से भरे यह दाने हर उस शख्स के लिए हैं जो बॉडी बनाना चाहता है। इसे आप कैसे भी खा सकते हैं। ये बात तो आपको अच्छी तरह से पता होगी कि प्रोटीन के बिना बॉडी बनाना संभव नहीं है। हमारे मसल्स प्रोटीन से ही बनते हैं। जो लोग शाकाहारी होते हैं उनके लिए प्रोटीन जुटाना थोड़ा कठिन होता है, मगर सोयाबीन की बदौलत आप प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। ये सस्ता है और नेचुरल है।
सोयाबीन में प्रोटीन
सौ ग्राम सोयाबीन के दानों में 36 ग्राम प्रोटीन, 20 ग्राम फैट, 30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9 ग्राम फाइबर और कुल 446 कैलोरी होती है। अगर आप सोयाबीन चंक्स खाएं तो उसमें 100 ग्राम में 56 ग्राम तक प्रोटीन होता है। सब जानते हैं कि प्रोटीन के बिना मसल्स नहीं बनते और प्रोटीन जुटाना इतना आसान नहीं होता। मगर इस टफ काम को सोयाबीन ने काफी हद तक आसान कर दिया है। आजकल प्रोटीन पाउडर पर इतना जोर है कि जिम जाते एक महीना भी नहीं होता कि लोग सप्लीमेंट खरीद लेते हैं, जबकि आपको सबसे पहले अपनी डाइट दुरुस्त करनी होती है।
नॉन वेज खाने वाले लोग इस मामले में थोड़ा लकी होते हैं उनके पास प्रोटीन का अच्छा इंतजाम होता है मगर शाकाहारी लोगों को थोड़ा सोचना पड़ता है। इसलिए वो सबसे पहले प्रोटीन पाउडर की ओर भागते हैं। मगर शाकाहारी लोगों को किसी भी तरह के फूड सप्लीमेंट को इस्तेमाल करने से पहले आपको सोयाबीन का इस्तेमाल करना चाहिए।
सोयाबीन के दानों में एक कमी भी है – कमी यह है कि इसमें फैट की मात्रा भी ठीक ठाक होती है। सौ ग्राम सोयाबीन में 20 ग्राम फैट होता है। अगर आप गेनिंग कर रहे हैं तो बेधड़क इसका इस्तेमाल करें। हालांकि जो लोग प्रोफेशनल लीन बॉडी बनाना चाहते हैं उन्हें इससे परहेज करना पड़ता है।
सोयाबीन के नुकसान
यह सवाल आजकल बहुत पूछा जा रहा है, जिसकी वजह है सोयाबीन के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान। दरअसल सोयाबीन के चलते फूड सप्लीमेंट की ब्रिकी प्रभावित होती है। कई लोग इसे बड़े पैमाने पर अपनी डाइट में शामिल करते हैं इससे उनकी फूड सप्लीमेंट पर डिपेंडेंसी कम हो जाती है। ये बात सच है कि सोयाबीन से बॉडी का एस्ट्रोजेन लेवल बढ़ जाता है, लेकिन इससे परेशान होने वाली कोई बात नहीं। कमी निकालने को लोग ताजमहल में भी निकाल देते हैं।
हर चीज में कुछ खासियतें और कुछ कमियां होती हैं। सोयाबीन की खासियतें उसकी कमियों के आगे बहुत बड़ी हैं। पुरुषों का टेस्टोस्टेरोन लेवल एक तस्वीर देखकर ही कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए घबराएं नहीं और अपनी डाइट में सोयाबीन के दानों को शामिल करें। हालांकि हम ये नहीं कहेंगे कि सुबह शाम सोयाबीन ही खाते रहें। एक दिन कितना सोयाबीन खाना चाहिए ये कई चीजों पर डिपेंड करता है।
सोयाबीन को कैसे खाएं
भिगोकर खाएं, उबाल कर खाएं, पीसकर खाएं, भूनकर खाएं जैसे मन करे वैसे खाएं। सबसे सही तरीका है भिगोकर खाने का उसके बाद उबाल कर। हालांकि इसके दाने आसानी से उबलते नहीं। कच्चा खाने में इसका स्वाद बहुत अच्छा नहीं होता लेकिन बहुत बुरा भी नहीं होता। इसमें प्याज, टमाटर काट लेंगे तो स्वाद बढ़ जाएगा। सोयाबीन के साथ मूंग भी भिगोया करें। सोयाबीन को गेहूं के साथ पिसवा कर उसकी रोटियां भी खा सकते हैं। हालांकि ऐसी रोटियां काफी रुखी हो जाती हैं। वैसे ये बात है कि सोयाबीन के दाने खाना काफी टफ पड़ता है और इसे हजम करना भी आसान नहीं होता है। ऐसे में मेरी सलाह यही है कि आप सोयाबीन चंक्स यूज करेें। इन्हें हम सोयाबीन की बड़ी भी बोलते हैं। इनके साथ खास बात ये है कि इनमें फैट नहीं होता। इसके अलावा इनमें प्रोटीन की मात्रा सोयाबीन के दानों से ज्यादा होती है। इतना ही नहीं इसकी सब्जी काफी अच्छी और स्वाद वाली बनती है।
Like
Hi sir me soyabin ka istemal fst time krne ja rha hu to sir muzhe aapki advice chahiye.
हां शौक से करें। आप सोयाबीन के चंक्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उसमें फैट बिल्कुल नहीं होता और हजम भी ज्यादा अच्छे से हो जाते हैं। एक बार में 50 ग्राम से ऊपर न खाएं।
Hello sir! Mai 1600m running ki taiyari karta hu, meri age 20 sal hai, height 5’4″ hai. Mujhe soyabin ke beej kaise aur kitni matra me leni chahiye..
एक छोटी कटोरी खाएं और वो भी रोज नहीं। आप मूंगफली रोज खाएं 50 से 100 ग्राम।
Sir kya Rongi ( Lobiya ) main bhi soyabean jitna hi protein hota hai. Kya Lobiya Dal Ka sewan bhi Accha hai. Plz plz reply
हां ये भी बहुत पौष्टिक होता है हालांकि इसमें सोयाबीन चंक्स जितना प्रोटीन नहीं होता। हम डाइट में राजमा, लोभिया, मूंगफली जैसी चीजें भी रखतें हैं।
me roj ek mutthi khata hu ya jyada khau
हां सौ ग्राम खाएं दो बार में।
Sir . ….Soya chunks ko pees kr kha sakte h kya….plz reply sir ji
& sir ek or bat poochna chahta hu ki…. peanut ko v blender me pees kr kha sakte h kya
हां खा सकते हैं।
हां खा सकते हैं।
Sir mera sawal yeh ki Maine har yatan kar liye Lekin meri tond kam nahi ho rahi hai mai situp daily lagata hun trade meel par running karta hun aur mussle tech KA hydroxycut Bhi use kar raha hun lekin pet kam nahi ho raha
Aap please mujhe koi tips bataiye jisse mai apni tond kam kar sakun
पहली बात तो ये कि आप हर रोज अलग कसरत किया करें। या जो कसरतें आप कर रहे हैं उनको उनको आगे पीछे करते रहें। दूसरी बात ये कि आप जितना फोकस पेट पर कर रहे हैं उतना ही फोकस बाकी शरीर पर करें यानी वेट ट्रेनिंग करें। मुझे लगता है कि लगातार पेट की कसरत करने की वजह से आपका पेट सख्त हो गया है। बाकी जरा आप ये लेख चेक करें इनमें कई आइडिया हैं।
फैट नहीं घट रहा? बॉडी में शेप नहीं आ रही? जानें वजह
http://www.bodylab.in/2015/10/06/3-reasons-why-you-are-not-loosing-fat-hindi/
वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट 11 नुस्खों के साथ
http://www.bodylab.in/2016/08/24/diet-chart-for-weight-loss-for-female-in-hindi/
Hello sir me isme aapki help kar sakta hu my whats up nmbr is 9711423521
Soya bdi kitni khaye aur kaise khaye
एक बार में 50 ग्राम। कच्ची खाएं, उबाल कर खाएं, फ्राई कर खाएं जैसे आप खा सकते हों वैसे खाएं। अगर कोई चटपटा तरीका हो इसे बनाने तो हमसे भी शेयर करें क्योंकि इसकी टेस्ट अच्छा नहीं होता।
Kya bhingo ke khane se koi nuksan hota h kya…?
Ya ubal ke kana Accha rhega..?
नहीं नुकसान तो नहीं होता मगर उबाल कर खाने से पेट पर जोर कम पड़ता है।
Hiii sir
Me aaj se khana suru kar raha hu
Mari umra 17 Mari hight 5’6inc he or vajan 50
he or me ghar par he body banata hu to ma kha sakta hu
हां खा लें, अकेले सोयाबीन के पीछे न भागें, मूंगफली, मूंग की दाल, राजमा, दूध, अंडे, चिकन वगैरा पर भी फोकस करें।
Sir kyaJyada soyabeans khane se kya mardangi kam hoti he???aur men boobs niklte he????
ऐसा तो नहीं है सोयाबीन से मर्दानगी कम हो जाती है। इतना डरने वाली बात नहीं है। होता ये है कि सोयाबीन ज्यादा खाने से बॉडी में एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ जाता है ये एक तरह का फीमेल हार्मोन होता है। मगर सच ये है कि बात इतनी सीरियस नहीं है। अगर आपकी उम्र 30 से ऊपर है तो आप आसानी से दिनमें 50 से 60 ग्राम तक सोयाबीन खा सकते हैं। अगर आपकी अभी 25 से कम है तब तो सोचने की कोई जरूरत ही नहीं है।
mera age 20year hai mai zym nahi karta hu aur mai sonch rha hu k soyabean ke bhiga kar khau lekin mai aap se ye jankari leni hai ke mai sirf morning time me kitna khau
50 ग्राम मगर रोेज न खाएं। प्रोटीन के लिए आपके पास मूंगफली, पनीर, नॉन वेज, मूंग की दाल भी तोे है।
Sir meri bhi ek problem hai
Main bahot patla dubla hu kuch tips btaiye
Aur main gym nhi jana chahta I don’t like that
Plz suggest ne
वजन बढ़ाने मोटा होने के 10 खास टिप्स
http://www.bodylab.in/2015/05/14/10-tips-to-gain-weight-in-hindi/
Sir g mere me bahut fat he Lekin ub mene workout running or gym start kr diya he …..but fat Jada he mujme to kya mere liye Sahi he ya ni
टाइम लगेगा। मेहनत करते रहें और बदल बदल कर चीजें ट्राई करते रहें। इस लेख को चेक करें कुछ काम की बातें समझ आएं तो नोट करें और अपना लें।
वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट 11 नुस्खों के साथ
http://www.bodylab.in/2016/08/24/diet-chart-for-weight-loss-for-female-in-hindi/
Sir Hume ek baar me kitni soyabean khani chahiye
अगर कसरत कर रहे हैं तो करीब 50 ग्राम
Sir agar soyabeen ke sath chana bhi bhigokar kaye to koi nuksan to nahi hai
नहीं कोई नुकसान नहीं होगा।
sir moons se kaise chutkara paye
सर ये सवाल समझ नहीं आया।
sir how to get rid of gyno chest without surgery
Try to get lean body.
Sir mai ager soya been khaunga to kitne Dino mai wait badega or soya been homes ha hi lena padega kya
अकेले सोयाबीन से वेट नहीं बढ़ेगा आपको साथ में मूंगफली, मूंग, दूध, पनीर भी तो खाना होगा।
Sir, Soyabean Khane ke tarike bata sakte ho mujhe…
अगर सोयाबीन के दाने खा रहे हैं तो आप उसे भिगो कर कच्चा खा सकते हैं। इन्हें हल्का सा फ्राई कर सकते हैं। सोयाबीन के चंक्स को भी भिगो कर या फ्राई करके खाया जा सकता है। इसकी सब्जी भी बन सकती है। सोयाबीन क्रंचेस की पकौड़ियां बनाई जाती हैं।
sir pet kaise kam hoga
सर इसी सवाल का जवाब तो आधी दुनिया ढूंढ रही है। पेट कम होगा कसरत, डाइटिंग और एक स्टेज के बाद वेट लॉस सपलीमेंट से।
Sir whats up me 9711423521 i help you
Sir sabse pehle aapko dekhna h aapka weight kitna h aapki height kitne h aur aapko din me kitne calories lene h suppode sir agar aapka weight.75h aur aapki height5.9 inch h to aapko din me 5 time meal me calories convert karne h 300 total 1500 calories lene h aapka weight reduce ho jayega aur body me sir paani jyada rakhna h 20kg par 1 ltr body kr need h aur information ke liye sir my whats up nmbr 9711423521
sir meri age 20 hai aur main jada workout nhi karpa rha hoon mera matlab mujhe time nhi mil pa rha hai to main din main 100gm soybean use kartahoon galakar kya ye meri body me liye theek hai kyun main isey long time tak apni diet main rakunga mujhe koi problum to nhi hogi
पहली बात तो ये कि एक बार में सौ ग्राम सोयाबनी न खाया करें। इसे कम से कम दो बार में लें और दूसरी बात रोज रोज इतना सोयाबीन ठीक नहीं है। आप कसरत भी नहीं करते हैं। सोयाबीन की जगह कभी मूंगफली खाएं, कभी मूुंग की दाल खाएं।
sir aap sabse accha tarika soyabean bhigo kar khane ka keh rhe hai par me soyabean saik kar khata hu isse kahi
soyabean me protien ki matra kam to nahi hogi
नहीं इससे प्रोटीन कम नहीं होता। वैसे बेहतर तो ये रहेगा कि आप सोयाबीन के दाने की बजाए सोयाबीन की बड़ी जिसे अंग्रेजी में सोया चंक्स कहते हैं उसे यूज किया करें उसे पकाना आसान होता है और हजम करना भी।
SIR M 250 GRAM KHA RAHA HU ROZ KOI NUKSAN TO NAHI SIR
नहीं
sir main gym nhi jata aur din main 100 gram soybean khata hoon bhigokar meri age 19 hai aur weigh 56 mujhe bataiye sir ye theek hai ya nhi main ishey long time tak khane ke bare main soch rha hoon
पहली बात तो ये कि एक बार में 100 ग्राम न खाएं। दूसरी बात सोयाबीन के दानों की बजाए सोयाबीन चंक्स यूज करें। तीसरी बात कि इतना सोयाबीन खा रहे तो कसरत भी इसके हिसाब से होनी चाहिए। इसके अलावा आप प्रोटीन के दूसरे स्रोत भी आजाएं। मूंगफली, मूंग की दाल बगैरा।
Sir soyabean ka ppaneer khana kaisa rahega ye best he kya or roj subha 100 g.m paneer sahi he
हां सोयाबीन का पनीर सही रहता है। आप खा सकते हैं सुबह।
Sir mera umar 23+ hain ham organic soybean kardiya hain iske ham kaise khaenge
सर भिगो कर, भून कर, उबाल कर जैसे चाहे वैसे खाएं।
Organic soybean khaneme Koi loksan hosanta hai kya ?
नहीं
Sir soya bean ka dhanya ko bus raat bhar bigho kar khaya jaa sakta h kya n maine esa bhi suna h k raat bhar usko jis paani mai bhigaya jaaye vo paani bhi pina chaiye
नहीं उस पानी को न पिएं। उसमें कीटनाशक वगैरा होता है ये ठीक नहीं है।
mera age 20year hai mai zym nahi karta hu aur mai sonch rha hu k soyabean ke bhiga kar khau lekin mai aap se ye jankari leni hai ke mai sirf morning time me kitna khau
सुबह 50 गाम के आसपास खा सकते हैं। बेहतर होगा आप सोयाबीन चंक्स खाएं या जिसे हम सोयाबीन की बड़ी भी कहते हैं।
soyabean wajan bdata hai ki loss krta h
वजन बढ़ाने और मसल्स बनाने में मदद करता है।
Sir mene soybean ka powder bnaya hai aur use sbh nasty me kele khna k bd milk k sth leta hu aur Sam ko Jim s ane k bd milk me leta hu maximum 20gm kya ye shi trikha hai sir ji ple ap apni kch salah dijiye
अगर आपको हजम हो जाता है तो ठीक है। यूज करते रहें मगर कभी कभी गैप भी दें। मूंगफली, दूध, मूंग की दाल वगैरा से काम चलाएं।
sir me roj rk mutti soya bean ko pani me bigokar rat mr rakh deta hu nfir subah khali pet khata hu …koi problm to nai hai …
नहीं
sir mera swal h kya soyabin aur chana ek sath bhigokar khali pet morning me kha sakte h
हां खा सकते हैं।
Mai 19 years ka hu or height 6feet ho gyi ha but weighg40kg hi ha kya kru main weight gain hi ni hota bhut Paula hu koi up pay bataye
इन दो लिंक को चेक करें आपको डाइट चार्ट के अलावा काफी मदद मिल जाएगी।
http://www.bodylab.in/2016/09/07/indian-diet-chart-for-weight-gain-in-hindi/
http://www.bodylab.in/2016/07/10/seven-super-tips-for-weight-gain-in-hindi/
Sir main rojana 300 gm soya bean ke daano ko kacha piskar khata hu paani ke saath to mujhe koi nukshan to nhi hoga mera khane ka tarika sahi hain ya galt jarur bataye meri age 22 aur mein gym jaata hu mera wajan 53 h
आपके खाने का तरीका गलत है। इतना सोयाबीन नहीं खाना। ये बहुत ज्यादा है। 100 ग्राम से ज्यादा किसी दिन न खाएं और बीच बीच मेंं इसका भी गैप दें। 100 ग्राम भी कम से कम दो बार में खाएं। बेहतर होगा आप सोयाबीन के दाने की बजाए सोयाबीन की बड़ी खाएं। आप मूंगफली, मूंग की दाल वगैरा भी खा सकते हैं।
rojana 300 gm soyabean ke dhaane khana se kuch problem to nhi aayegi
ज्यादा से ज्यादा 100 ग्राम वो भी दो बार में।
Sir meri age 19 h kya m 50gm soyabean kaha skta hu
हां खा सकते हैं मगर रोज रोज न खााएं, कभी मूंग की दाल, कभी पनीर, कभी मूंगफली भी यूज करें।
Sir mera Umar 23 Hai weight 61 kg Hai mujhe Kitna soya been khana chahia aur soya been khane se s.. karne ki kshmata Kam ho jati Hai aur eske sath_sath kya kya khana chahia
ये बात सही है कि सोयाबीन खाने से टेस्टोसटेरोन का लेवन थोड़ा सा कम हो जाता है मगर ये कोई बहुत परेशान होने वाली बात नहीं है आपकी उम्र तो महज 23 साल है। इसमे कोई फर्क नहीं पड़ता आप शौक से खाएं। आप दिन में 50 ग्राम सोयाबीन खा सकते हैं। कोशिश करें सोयाबीन चंक्स खाने की उसमें फैट नहीं होता और हजम भी ठीक से हो जाता है। आपको प्रोटीन के लिए मूंग की दाल, मूंगफली, दूध, पनीर वगैरा भी खाना चाहिए।
Sir me roj 1 ghanta gym me workout karta hu and roj 100 gm soyabean bhigo kar khata hu to ye sahi he ?
And soyabean ke sath me aur kya kha sakta hu protein ke liye ?
नहीं ये सही नहीं है। आप इसे दो बार में बांटकर खाएं और बेहतर तो ये होगा कि आप सोयाबीन की बड़ी जिसे सोया चंक्स कहते हैं वो खाएं। बहुत ज्यादा सोयाबीन नहीं खाना चाहिए। आप इसके अलावा मूंग की दाल, काबुली चना, मूंगफली खा सकते हैं।
soyabin bhigo kar khane se running ka stemina badta h or isse garmiyo me kha sak
te h kya
सोयाबीन मसल्स बनाने के काम आता है। रनिंग का स्टेमिना बढ़ाने के लिए इसे चेक करें – http://www.bodylab.in/2017/04/30/how-to-increase-running-stamina-and-speed-in-hindi/
Sir main rojana 300 gm soya bean ke daano ko kacha piskar khata hu paani ke saath to mujhe koi nukshan to nhi hoga mera khane ka tarika sahi hain ya galt jarur bataye meri age 22 aur mein gym jaata hu mera wajan 53 h
ज्यादा से ज्यदा 100 ग्राम खाएं वो भी दो बार में। और अपनी डाइट में मूंगफली, मूंग की दाल के लिए जगह बनाएं। सोयाबीन के साइड इफेक्ट भी होते हैं।
sir din me soyabeen kitna kha skte he
अगर आपकी उम्र 25 साल से कम है तो 100 ग्राम तक दिन में दो हिस्सों में बांटकर खा सकते हैं। कसरत जरूरी है। 25 से ऊपर है तो 50 से 60 ग्राम ही खाएं। और ये जरूरी नहीं कि रोज सोयाबीन खाएं मूंग की दाल, मूंगफली वगैरा भी खा सकते हैं।
sir. मेरी उमर 23 साल की है मैं जिम नहीं जाता हूं इससे पहले मैं कभी सोयाबीन नहीं खाया हूं लेकिन रूम पर ही एक्सरसाइज कर लेता हूं क्या चना के साथ सोयाबीन भिगोकर खाने में मुझे फायदा हो सकता है……
कृपया मुझे कुछ टिप्स दीजिए….
हां हो सकता है फायदा। आप साबुन सोयाबीन की बजाए सोयाबीन की बड़ी या जिसे सोया चंक्स कहते हैं उनका यूज किया करें।
Sir my age is 15 and my height is not increasing is there any benefit of eating soya bean for me and how much i should take.
मुझे नहीं लगता कि सोयाबीन से कोई खास मदद मिलती है। जहां तक हाइट की बात है तो ये लेख चेक करें इसमें आपको काम की जानकारी मिलेगी – http://www.bodylab.in/2016/11/01/how-to-increase-height-and-grow-taller-in-hindi/
Kya isse height badhai ja skti h
नहीं।
Sir mera weight 56 kg hai mai gym jata hu hme kitna soyabean lena chahiye
दिनभर में 50 ग्राम से ज्यादा न लें और वो भी दो बार में। सोयाबीन चंक्स लिया करें। प्रोटीन के लिए आप डाइट में मूंगफली को भी शामिल करें।
Soyabin se hair ke liye kya fayda hota hai
Hair growth hoti hai
Sir mera muscle gain hona run gya h kya khau ki fir se gain hona shuru kr de
मैं ऐसे कैसे बताऊं की आप पहले क्या खाते थे अब क्या खाएं। खाना क्या है ये आप तय करें ये जान लें कि जितना आपका वजन है उसके हर एक किलो पर करीब 2 ग्राम प्रोटीन लेना होगा। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि आप लंबे समय से जिम जा रहे हैं। अपने वर्कआउट में ड्रॉप सेट, कंपाउंड सेट, सुपर सेट को शामिल करें।
mera vajan mere ko kam lagta hy my apna vajan bhdhana chahta hu kya soyabean khane se fayda hoga
हां होगा। वजन बढ़ाने के बारे में पूरी जानकारी यहां से पाएं – http://www.bodylab.in/2016/07/10/seven-super-tips-for-weight-gain-in-hindi/
Sir iska swaad kush theek nahi laga. Me soybean daal ka use kar raha hu. Iska swaad badaane ke kiye koi tips?
आप साबुत सोयाबीन की जगह सोया चंक्स का यूज करें उन्हें आप मसाला वगैरा लगाकर पका सकते हैं।
Thanks Sir.
soybean ko weight loss k liye kaise kha sakte h
सोयाबीन चंक्स खाया करें। एक छोटी कटोरी भरकर मगर बाकी चीजें छोड़नी होंगी तभी वेट कम होगा।
Kya soyabin hair ke liye sahi hai.
Soyabin se hair ke liye kya fayda hota hai
ग्रोथ में मदद मिलती है।
हां सही है।
sir soyabean khane se male ki mardangi pe koyi side effect hota hai kya please reply
ये लेख पढ़ें – http://www.bodylab.in/2017/06/10/how-much-soya-one-should-eat-in-a-day/
Sir soybean or chane ka use garmiyo me bhi kar sakte he kya is se koi nuksan to ni hoga na keel muhase hone ka
नुकसाने के बारे में जानने के लिए आप इसे चेक करें – http://www.bodylab.in/2017/06/10/how-much-soya-one-should-eat-in-a-day/
kya soyabin ko fry karke kha sakte h
हां
Sir mai gym karta hu meri body thk h na mota hu na dubla mere trainer mujhe biceps badane ke liye supplement btaya hai on brand ka protein lekin wo bajat se zada hai wo le nahi sakta hmne youtube pe ek video dekha usme unhne soya bean ķaa protein shake bnaya pees karke to mujhe ye puchna tha soya bean bheego kekhane se zada fayda ya ya pees kar or ye muscles bnege ise aur ek aur bt soya been ke beej khana hai plz btaiye sir
एक बात समझ लें बाइसेप्स बनाने के लिए कोई अलग से सपलीमेंट नहीं आता। सपलीमेंट आता है प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए। आप उसे बॉडी के लिए यूज करते हैं न कि अकेले बाइसेप्स के लिए। होता ये है कि हम कोच के पास जाते हैं और कहते हैं कि सर जी मुझे बाइसेप्स बनाने हैं। खैर रही बात प्रोटीन की तो मेरे ख्याल से आपको कंपटीशन तो लड़ना नहीं है। इसलिए आप सोयाबीन चंक्स, मूंगफली, मूंग की दाल, दूध, अंडे चिकन वगैरा से अपना प्रोटीन पूरा कर सकते हैं। सोयाबीन रोज खाना सही नहीं होता। आप एक दिन सोया खाएं, दूसरे दिन मूंगफली और मूंग की दाल वगैरह यूज करें। अगर सोयाबीन के दानों से उसका पाउडर बनाकर यूज करेंगे तो कर सकते हैं मगर उससे पेट खराब होने का डर रहता है और फिर वह पूरी तरह से हजम भी नहीं हो पाता है। वैसे मैं आपको बताऊं की दूध और अंडे से बेहतर कुछ नहीं है।
Hello sir
Mera wajan only 46kg h.
Wajan barane ka tarika bataiye
इसे पढ़ें – http://www.bodylab.in/2016/07/10/7-super-weight-gain-tips-in-hindi/
sir me 17 ka ho or me morning me 50grm or evening me 50grm roj khata or workout kar ta ho kuch problem to nhi hai na
मुझे नहीं लगता कि तुमको कोई प्रॉबलम फिलहाल होगी तुम तो अभी जवान हो और जहां तक मेरा अंदाजा सही है तुम दुबले पतले भी हो। अपने खाने में मूंगफली को भी शामिल करो। गेनिंग में बहुत कम आएगा।
सर मेरी उम्र ३८ वर्ष है और वजन ४८ किग्रा, मैं जिम नही जाता हूँ | मुझे कितनी मात्रा में दाना या बड़ी लेनी चाहिए | यदि दूध बनाकर पियें तो क्या तरीका है|
आपके लिए दिन में 50 ग्राम काफी है। सोयाबीन की दाना लेने की बजाए बड़ी खाया करें।
मैं आपकी उम्र ठीक से देख नहीं पाया आपके लिए रोज सोयाबीन ठीक नहीं है। सप्ताह में तीन दिन से ज्यादा न लिया करें। बाकी दिन मूंगफली, मूंग की दाल, पनीर वगैरा खाएं।
gym k bad khani chayiya soya bean ki phele or hr roj khani chayiya
कभी भी खाएं मगर रोज नहीं।
Sir
Ager mai soyabeen ko bhun ker khata hun to soyabeen me protein ki matra kam toh nahi ho jayegi
Please mujhe batayein
नहीं कम नहीं होगी।
Weight gain ho jayega ya nahi soyabeans se
हो जाएगा।
Hello sir,
Plz tell me one thing….Mein daily khali pet mrng me bhige hue soyabeen,chane and mungfali khate hu…Mainly face pr glow k liye….. Bt mujhe kisi ne bola ki ye jyada garmi krte h so face pr pimples aa jaynge bht jyada….So sir mne iski quantity max.6mungfali nd 6soyabin, n 1mutthi chane kr di h…. Can u tell me plz ki ye quantity enough h….Really inse pimples aate h ya face pr glow aata h…. According to u kitni quantity ek girl k liye enough hogi inki…Or kuch b jise inke sath bhigo kr…(.jiske use krne se face pr glow aat h) le skte h to plz tell me…. I will be grateful to u…
जितना आप खा रहे हैं उनसे कोई परेशानी नहीं होगी। मूंगफली 6 और बढ़ा दें। वैसे सच बात ये है कि मैंने पहली बार सुना है कि इन्हें खाने से चेहरे पर ग्लो आता है। हम तो इन्हें बस इसलिए यूज करते हैं क्योंकि इनसे बॉडी बनती है।
Mai bahut week hu… Soyabeen kitni quantity me khau की 20 days me moti ho jau…?
20 दिन में मोटी नहीं हो पाएंगी आप। सोयाबीन चंक्स आप दिन में 50 ग्राम तक खा सकती हैं। आपको एक लिंक दे रहा हूं उसमें गर्ल्स के लिए डाइट चार्ट दिया है – http://www.bodylab.in/2015/05/14/10-tips-to-gain-weight-in-hindi/
Hi sir main shakahari body banana chahata Hu main chicken ande nahi khata Hu roj jem jata Hu
इसे चेक करें http://www.bodylab.in/2015/09/20/15-bodybuilding-tips-for-vegetarian-in-hindi/
Hello sir, m kuch din s soyabin ka sewan kr rha hu bhigo k lagbhag 50 gram ya isse jyada…. Pr mujhe lg rha h iski vjh s meri body m grmi bdne lg gyi h… Psina jldi aane lg gya h or grmi bhut lgne lg gyi h.. Body p grmi ki vjh s chote chote pimple type pith p or body p hone lg gyi h jo grmi ki vjh s hoti h us type s.. . M kya kru continue kru ya bnd kr du soyabin lena… Agr bnd kru to uski jgh kyaa lu diet m… Mujhe pulic m physical dena h or running niklna h.. plz help
सप्ताह में तीन दिन ही खाएं और वो भी सोयाबीन के दाने नहीं सोयाबीन की बड़ी जिसे सोया चंक्स कहते हैं। इसके अलावा आप मूंगफली वगैरा खा सकते हैं। जब फिजिकल हो तो उससे 10 दिन पहेल सोयाबीन छोड़ दें। पनीर, मूंग की दाल, दूध वगैरा भी यूज करें।
Sir gym krne ke turnat baad soyabeen kha sakte h ya thoda wait krna jaruri h.. Or gym krne k baad kitni kahni chahiye…
हां जिम करने के तुरंत बाद खा सकते हैं एक बार में 50 ग्राम से ज्यादा न खाएं और सोयाबीन के चंक्स खाया करें वो ज्यादा अच्छे होते हैं।
Sir
Suka soya beans Ko mixi ma pec kr powder Bana kr milk k saath la Sakta ha
वैसे तो इससे गैस बनती है अगर आपको कोई दिक्कत नहीं होती तो आप ले सकते हैं।
Mene suna he soya bin ka bij kchcha khane se ulti hoti hei kya hm iska bij kha ske hai
बीज की बजाए सोया चंक्स पर ज्यादा फोकस करें। वैसे चाहें तो बीजों को भी भिगोकर भूनकर खा सकते हैं।
1KG चना+500g सोयाबीन+500 मूँगफली+500g ots (जौ) 500g गेहूँ को भुज के पीसकर येक me mila ke 100 g le toh keya thik hoga aur ye bataye ki 100g me kitana proteen carb fat hoga plees
हां आप इसे यूज कर सकते हैं पर मैं आपके इस सवाल का जवाब नहीं दे सकता कि इस कॉम्बिनेशन के 100 ग्राम में कितना प्रोटीन मिलेगा। ये कैलकुलेशन किसी गणित के जानकर से कराएं। हर प्रोडक्ट में प्रोटीन की परसेंट अलग अलग है।
Sir Mera wieght 53kg h…Wajan kese badhau protiem powder le skta hi, aap kch suggestions de do waise Mai 2 times zym krta hi 40-40 minutes kr kr
..sir wight badha do
Aur apka WEBSITE kaafi interesting hai …
आप ज्याादा वर्कआउट कर रहे हैं। एक टाइम बहुत है। आपका वजन वैसे भी कम है। अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। प्रोटीन पाउडर की बजाए आप वेट गेनर यूज करें।
सर मेरी उम्र 25 साल है। और वजन 59 KG है। और मैने सुना है कि सोयाबीन में आयरन कैल्शियम होता है जो हाइट बढ़ाने में मदद करते हैं।
क्या ये बात सच है। अगर है तो सोयाबीन की कितनी मात्रा खानी चाहिए?
कोई नुकसान तो नही होगा।
एक कटोरी भरकर सोयाबीन चंक्स हर दूसरे दिन खा लिया करें।
Soyabean Ko khane m confuse hu
Soya beans Ko khane ka best Tarika Kia ha
Jis se wait jaldi bade
वेट अपने हिसाब से ही बढ़ेगा। सोयाबीन चंक्स खाया करें भिगो कर हल्का फ्राई कर लिया करें साथ में सलाद रहे। इससे प्रोटीन मिलेगा मगर आपको कार्ब और फैट भी लेना होगा वेट बढ़ाने के लिए। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें- http://www.bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/
Sir ek din main ek bar main kitne daane soyabeen khane chahiye meri age 23 saal he
इसे पढ़ें – http://www.bodylab.in/2017/06/10/how-much-soya-one-should-eat-in-a-day/
hi sir
Sir, Soyabean aur soya chunks me kon jyada fayedmnd hai?
Mai Roz subah excercise ke 30 minutes bad bhigoya hua Soyabean khata hu. kya yah sahi tarika hai?
सर सोया चंक्स खाया करें उनमें ज्यादा प्रोटीन होता है और उनसे गैस भी नहीं बनती।
क्या 50g सोयबीन को गर्म करके पीस कर और थोड़ा मिल्क पाउडर और कोको पाउडर मिलाकर पानी में मिलाकर लेना ठीक रहेगा । कभी कभी सोया बीन गैस बना देती है ।
हां भाई गैस की दिक्कत हो सकती है बाकी को सब ठीक है।
Sir mera weight 67kg hai. Mai 1.5 kg soyabeen ,500gm milk powder ,200gm badam teeno ko pees kar 30 GM per day khane SE mujhe koi prblm to Ni hogi.
नहीं होगी।
sir main apna weight gain krna chahta hun PR main gym ni Jana chahta main subha mein ghar PR desi exercise krta hun dande baithke lagata hun to main soyabean k beej kitni matra mein aur kaise khaun..plz btayen
इस लेख को चेक करें – http://www.bodylab.in/2017/06/10/how-much-soya-one-should-eat-in-a-day/
sir soyabean ki badiya khaun ya soyabean k beej ye bhi btadijiye soyabean chunks main pahele kha chunka hai PR ek ne kha soyabean k beej khaya kro aur daily khaun ya ni plz suggest sir
वैसे तो सोयाबीन चंक्स ही ज्यादा ठीक रहते हैं क्योंकि उनमें प्रोटीन बहुत होता है। सोयाबीन के दानों में तेल भी होता है और उसे पचाना भी कठिन होता है। आपको हर दिन कितना सोयाबीन खाना चाहिए ये यहां चेक करें – http://www.bodylab.in/2017/06/10/how-much-soya-one-should-eat-in-a-day/
Isse khun bhi badta hai kya
नहीं
Meri umar 23 saal hai aur mera weight 70kg h aur mri height 172 cm h toa muhje kitna soya bean khana chahiya aur mera body mein 26.5%fat h sir please suggest me
आप इस लेख को चेक करें – http://www.bodylab.in/2017/06/10/how-much-soya-one-should-eat-in-a-day/
Sir soyabean me chhilke ko hats kar khaye ya for verse hi
मुझे नहीं लगता इसकी जरूरत है लेकिन अगर आप खाना चाहें तो खा सकते हैं।
sir m jym join kr rha hu but koi effect ni ho rha
to sir mere liye koi home supplements ho to btaiye…..plzz sir
अभी नहीं मेरे भाई दो महीने मिक्स वर्कआउट करें और डाइट ठीक रखें सपलीमेंट के बारे में उसके बाद में ही सोचें और इस लेख को जरूर चेक कर लें एक बार नए लोगों के लिए ही है – http://www.bodylab.in/2015/12/26/gym-instructions-for-new-bodybuilders-in-hindi/
Sir mera vajan 51 hai tho main soyabean lu tho koi nuksan tho nahi hoga na
किसी एक चीज से बॉडी नहीं बनती आपको वजन बढ़ाना है। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। रोज रोज सोयाबीन नहीं खाना चाहिए। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
http://www.bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।
sir me syobeen ko piskar dudh me mix kr pena chta hu kya ye shi trika hi….
हां अगर आपको सूट करता है ठीक है।
Hello sir agar me dhoodh me subha sham 100 gram soya bean ka powder bnakr 50 gram subha or 50 shamko piyu to koi nuksan to nahi he na
वैसे तो कोई नुकसान नहीं है मगर पेट खराब हो सकता है। उसे डाइजेस्ट करना आसान नहीं है। ज्यादा सोयाबीन भी नहीं खाना चाहिए। आप मूंगफली वगैरा भी खाया करें, मूंग की दाल में भी काफी प्रोटीन होता है।
Sir Meri Age 19 Hai And Body Weight 77 Kg. Hai Pehle 66kg. Tha fir Maine Gainer Or Carbs Se 1 Saal Me 11 Kg. Weight gain Kiya Hu kyuki Mujhe Size Badhana Hai Minimum 16 inch Bicpes krna Hai Abhi 14 Inch Hai Lekin Sir Ab Mera Size or Weight Dono Nahi Badhraha Hai Mei Diet Proper Lerha hu Natural And Supplements
Kya Karu Ab mei ?
2.Sir Ab Baat Karenge ki Age Ke Hisaab Se bodyweight jyada Hai To Sir Mujhe Lean Bhi Nahi Karna Hai Q ki Maine Bohot Mehnat Se Size Gain Kiya Hu And Mujhe Sirf Size badhana Hai Or Agar Mei Whey Protein Lunga To Mera Fat Lean Hoga Or size gir Jayga So Please Sir Suggest Me Mei Kya Karu …?
आप अभी भी गेनर यूज करें। या फिर व्हे प्रोटीन के साथ ही कार्ब भी लें। दोनों को मिलाकर यूज करें। कसरतें बदलते रहें। हर बार नया वर्कआउट करें। बाइसेप्स ट्राइसेप्स को सप्ताह में केवल एक बार एक साथ ट्रेन करें। आापको डाइट और बढ़ानी होगी, जितना आगे जाएंगे उतनी ही डाइट भी बढ़ानी होगी। बॉडी वेट की ज्याद चिंता करने की जरूरत नहीं है साइज पर फोकस करें। 5 कसरत से ज्यादा कसरत किसी बॉडी पार्ट की न करें। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
http://www.bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।
Meri age 33 year hain or mujhe sugar hain, me waight kam hain, mujhe wajan badane diet plan Bataye Jise main jaldi se jaldi vajan Bada Saku aapka bahut bahut Dhanyavad hoga thanks sir ji please
सर डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं। मगर एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें क्योंकि शुगर जैसे केस में इतना आसान नहीं होता वेट गेन करना। अगर आपको शुगर नहीं होती तो मैं बहुत कुछ बता सकता था मगर इस केस में पहले आप डॉक्टर से बात करें।
सर मै सोयाबीन के साथ बादाम और मुनक्का खा सकता हुं इससे कोई नुकसान तो नही
नहीं।
Soyabeen ke tel me kya fayeda h aur kya nuqsan abp news ne iski partal ki to bahut zyadah nuqsan paya gaya aur soyabeen banane wale company ne bhi iska jawab nhi dya please help me
Sorry mene soyabeen banane wale likh dya balke mera matlab yeh tha ke soyabeen se tel nikalne wali company ne
मैं आपकी बात समझ गया था।
नहीं भाई ऐसी बात नहीं है सोयाबीन के तेल से बहुत नुकसान नहीं होता। ये सब चीजें बरसों से हमारी डाइट का हिस्सा हैं और फिर आप कौन सा रोज इसका तेल पी रहे होंगे। खाने में यूज करते हैं तो करते रहें। एक बात ये भी है कि आप किसी एक तेल की बजाए दो तीन तरह के तेल यूज किया करें। जैसे सरसों, सोयाबीन, तिल, सूरजमुखी। आज सरसों के तेल में सब्जी बनाई तो कल सूरजमुखी में बना लें। ये एक अच्छा तरीका है।
Hello Sar mujhe ek jankari chahiye kya m soyabean pees kar milk me mila kar pi sakta hu our kya 21 years me hight badha sakta hu kya soyabean se hight badha sakta hu kya
हां आप पी सकते हैं मगर इससे कई बार गैस की दिक्कत हो जाती है। सोयाबीन से हाइट बढ़ाने का डायरेक्ट तो कोई रिलेशन नहीं है।
Hello Sir Ji , Mai Apko Apne Baare Me Kuch Batata Hun Sir,, Mai ek 28 Years ka hun sir meri body patli hai maine body banane ke kai tarike aajmaye lekin meri body nahi bani sir ji kya mai soyabin ka upyog karke meri body ban sakti hai sir ….. kripya reply jarur kare
s
ऐसा आपको लगता है कि आपने सबकुछ ट्राई किया मगर मैं जानता हूं कि आपने कभी भी ढंग से खाना नहीं खाया। आप फॉर्मूले ढूंढते हैं दूध में ये मिला लो, वो कैप्सूल खा लो, सुबह शाम केले खा लो ये सब नुस्खे हैं जिनसे आज तक किसी ने बॉडी नहीं बनाई। मुझे बस इतना बता दें कि आपने कभी भी दिन में 10 से 12 अंडे खाएं हैं। इस बात को आज समझ लें या बाद में टाइम आपका है बॉडी आपकी है। ढंग से खाएंगे नहीं तो बॉडी नहीं बनने वाली। आपको एक डाइट चार्ट दे रहा हूं उसे फॉलो करें – http://www.bodylab.in/2016/09/07/indian-diet-chart-for-fast-weight-gain-in-hindi/
hello sir mera age 33 hai mera wait 90 kg hai mai wait loss kar raha hu sir soyabean chana mungfali aur badam in sabko alag alag mixer mein poweder banake mai dudh ke sath le sakta hu aur isse fayda ho sakta hai kya
अगर आप वेट कम कर रहे हैं तो मैं आपको ये लेने की सलाह नहीं दूंगा। हां आप वैसे दिन में एक छोटी कटोरी सोयाबीन चंक्स खा सकते हैं। इसके अलावा चिड़वा और मूंगफली भून कर रख लें उसे चाय के साथ लें। बादाम भी आप दिन में एक मुट्ठी खा लें।
Sir meri agee 16 h aur hieght 5.4 h aur ise jdaya jldi se badhana h kese hoga
ये लेख चेक करें – http://www.bodylab.in/2017/12/17/height-kaise-badhaye-full-information/
Sir Aap Se Directly Contact Karna Hai…
mere email par aap apna contact number do…
contactpk786@gmail.com
bodylabin@gmail.com पर मेल करें।
Sir…. Mai gym nhi jta hu….aur roj raat ko thoda chana aur kam se kam 10-20 soyabin ke dane bhigo deta hu aur subah kha leta hu…kya ye sahi h koi side effect to nhi sir plz help me aur sir mai apse chat krna chahta hu plz sir help me…
नहीं ये सही नहीं है। आप रोज सोयाबनी ना खाया करें। सोयाबीन में भी उसके दानों की बजाए सोयाबीन की बड़ी या जिसे सोया चंक्स भी कहते हैं वो खाया करें। चनों के अलावा आप राजमा, सफेद चना, मूंग की दाल और सबसे ज्यादा मूंगफली पर फोकस किया करें। मैं चैटिंग नहीं कर पाता हूं क्योंकि उसके लिए मेरे पास समय नहीं है सॉरी। आप जो चाहे वो सवाल पूछें मैं समय निकालक कर सबके सवालों के जवाब देता हूं।
सोयाबीन को रात में सोने से पहले खाये तो कैसा रहेगा
रोज सोयाबीन ना खाया करें। वैसे रात को खाने में कोई बुराई नहीं है।
Sir meri Age 24 wajan 70 or hight 5.9 hai ..but mujhe muscles banane hai mera hath patla hai to kya mi soyabean ka use kar skta hu Aur kaise Aur kitni matra me plzz sir Btay .
हां आप सोयाबीन का यूज कर सकते हैं। मगर सोयाबीन ज्यादा नहीं खाना चाहिए। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
http://www.bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट, आपके सभी सवालों के जवाब और सही वर्कआउट बताएंगे।
Sir 100gm soya chungs rooz khana shi h ya week m 4 din khana chahiye , or oil m Namak, mirch daal k Fry kr ke kha skte h kya isse test accha rhta hai.
सप्ताह में दो तीन दिन से ज्यादा न खाएं।