Breaking News

उम्दा बॉडी बनाएं | 10 से 20 जनवरी तक के सवाल

सवाल – mujhe meri hat par ki nase bahar lani hai to issa ke liye koi supplement hai kay our sir agar kisi stroed se niklate ho to bhi bataye par mujhe stroed nahi lena hai par body par ki nase nikalni hai – Chetan N Herole

जवाब – दो तरह से शरीर होते हैं जिनकी बॉडी पर नसें चमकती हैं। एक लीन बॉडी और दूसरी हैवी बॉडी के प्रोफेशनल बॉड बिल्डर। आमतौर पर प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर हैवी बॉडी बना लेने के बाद जबरदस्त कटिंग करते हैं और उसमें फैट को बर्न करने वाले वर्कआउट के साथ साथ स्टेरॉइड चलाते हैं।
जिनकी बॉडी लीन होती है वो बिना स्टेरॉइड के नसें निकाल सकते हैं। मगर बहुत ज्यादा मेहनत लगती है। जैसा कि आपने सवाल किया है कि मुझे नसें निकालनी हैं इसका कुल मिलाकर यही मतलब होता है कि आपको एक एक मसल्स अलग से चमकाना है। ऐसा नहीं हो सकता कि आपका पेट तो बाहर हो और बॉडी की नसें चमक रही हों। एक लेख पढ़ें आपको थोड़ी जानकारी मिलेगी। लीन बॉडी की कसरत और डाइट चार्ट। 

सवाल – सर मेरी हाइट 5 फुट 11 इंच है वजन 70 के आसपास रहता है मैं 5 या 6 महीने से लगातार जिम् जा रहा हु। समस्या ये है की इतने समय के बाद हमेशा मेरा साइज बढ़ना बन्द हो जाता है। अब न तो साइज बढ़ रहा है न ही वजन । मुझे हमेशा से मस्कुलर बॉडी चाहिए थी लेकिन उसका उल्टा ही हो रहा है मैं पूरी कोसिस करता हु की बॉडी मस्कुलर हो लेकिन बॉडी वैसी नही हो पा रही है जबकि मैं अच्छी और हैवी एक्सरसाइज करता हु।डाइट भी ठीक लेता हु प्रोटीन लेता हु शाम को जिम से आने के बाद । दूसरी समस्या ये है की जब भी मै बाईशेप की कसरत करता हु पम्पिंग बहुत जल्दी आ जाती है इतनी पम्पिंग आ जाती है की मैं बाई शेप की पूरी कसरत भी नही कर पता हु..। Suraj Verma

जवाब –बाइसेप्स में बहुत ज्यादा पंपिंग आ जाती है तो इसकी आमतौर दो वजह होती हैं क्रेटीन और कोई ऐसा स्टेरॉइड जो पानी जोड़ता हो। अगर इन दोनों में से कुछ नहीं ले रहे फिर भी ऐसा है तो आपके मसल्स में चोट है उसे रेस्ट दें, विटामिन सी बढ़ाएं। आपका साइज नहीं बढ़ रहा है इसका मतलब आपका वेट भी नहीं बढ़ रहा होगा। एक बात समझ लें, हमें हमेशा आगे बढ़ना होता है कसरत में भी और डाइट में। जैसे जैसे आपकी बॉडी बदलेगी आपकी कसरत और डाइट और दोनों बदलेंगी तभी तरक्की होगी। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है। आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – sir banch press me start kitne kg se karni chayie – Vishal Kadam
जवाब –नॉर्मल जिम कर रहे हैं तो अपने बॉडी वेट के 40 फीसदी से शुरू कर सकते हैं, गेनिंग कर रहे हैं तो 50 से 60 फीसदी और लीन मसल्स बना रहे हैं तो 30 फीसदी। इससे पहले वार्म अप जरूर करें और हां बिल्कुल नए हैं जिम में तो जितना हो सके उतना ही करें। एक लेख पढ़ें आपको मदद मिलेगी। जिम जाने वाले नए सदस्‍य कैसे करें बॉडी बनाने की शुरुआत

सवाल – Sir ji aap Jo body ke liye Jo tips dete WO baht achi lagti he aap bahut ache coach ho mera sawal ye he me storied Lena chata hu aap muje ye bataye kya cobinesan Lena sahi Lin body ke liye or gain karne ke liye plz plz sir Ripley Me 3 year se workout kar rha hu bodybuilding karna chata hu or muje kis tarha exosize karna chahiye – Pavan Raikwar

जवाब –सर हम स्टेरॉइड लेने की सलाह नहीं देते। हम केवल जानकारी देते हैं वेबसाइट पर स्टेरॉइड के बारे में हमने काफी जानकारी दी है। स्टैरॉइड आमतौर पर कॉम्बिनेशन में ही लिए जाते हैं। हम आपको वैसे तो स्टेरॉइड लेने की सलाह नहीं देते मगर आप लेने पर उतारू हैं तो आपके गुजारिश है कि आप स्टेरॉडइट के साइड इफेक्ट और पीसीटी के बारे में जरूर पढ़ लें। आप  बॉडी का साइज बढ़ाने का 8 हफ्ते वाला कसरत शेड्यूल  भी ट्राई कर सकते हैं।

सवाल – sir Mere height 5’9 or weight 65 kg hai, mera questn ye hai mai pahele aprx 6 mnth gym kar ke chhod chuka hu, becz m engineerng stdnt hu so sara din colg. M he nikal jata hai, maine ab dobara gym join kiya hai, mjhe apse ye puchna h mai protein lena chahata hu, mjhe pta h aap kese brand ke brandin nhe but please sir bta dijiye mjhe health body chaiye like t shirt vagera fit ho jaye bischps vagera increase ho jaye, agar aap whey protein btane walay ho to concentrate or isolate, or whey bhe bht cmpny bnaty h which cmpny is gud ? Please btao do sir
Sir 100 gm boiled Soyabean me kitna protein hota he?? Sirf soyabean Google me search karta hu to 100 gm me 36 gm protein dikhata he…aur boiled kiya hue me sirf 17 ?? aap hi bataiye me kese Soyabean lu jo Protein ki range kam n ho…aur iska powder bana ke pi sakte he?? Aur sir hum hamari bodyweight mutabik 1 gm protein le sakte he? muscle growth ke liye?? minimum kitna protein chahiye growth ke liye????
जवाब –सर पहले तो आप जिम शुरू करें और सही कसरत व डाइट की बदौलत बॉडी बनाएं। सप्लीमेंट भगवान नहीं होता अगर आप खाने पीने से बॉडी नहीं बना सकते तो सप्लीमेंट भी नहीं बना पाएंगे। आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी गेनिंग के लिए। सोयाबीन को भिगो कर खाया करें। अगर पाउडर बनाकर ले रहे हैं तो उसमें जौ भी पिसवा लें। इससे पेट ठीक रहेगा। सोयाबीन में 37 ग्राम प्रोटीन होता है। यही जानकारी सही है। जब आप अपनी डाइट के बल पर कुछ गेन कर पाएं तो सप्लीमेंट शुरू कर सकते हैं। आप किसी भी बड़ी कंपनी का प्रोडक्ट ले सकते हैं जो आपको असली माल दे। व्हे प्रोटीन ले रहे हैं तो फिलहाल कांस्ट्रेट या ब्लेंड लें। आइसोलेट महंगा होता है और उसमें फैट जीरो होता है फिलहाल आपको उसकी जरूरत नहीं। गेनिंग में ब्लेंड और कांस्ट्रेट दोनों ठीक रहते हैं।

सवाल – Sir me Soyaben raw nhi kha sakta…..Aur boiled karke khata hu to taste is very bad…Sir aesi tips do jise 100 gm me 30 gm se jyada protein mile aur taste bhi thik ho…Plz sir help me – Nabeel Chaki
जवाब –अब स्वाद से अपना नाता तोड़ लें। बड़े बुजुर्ग कहते हैं जो चीज जीभ को भाती है वो सेहत को नुकसान देती है। आप सोयाबीन में टमाटर, धनिया वगैरा मिलाकर खा सकते हैं। साथ में एक कप जूस भी रख सकते हैं।

सवाल – sir apse ek swal or h diet k upar sir actuly 100-100 gram jaise mung chane or soyabin daal khate h iski jgh agr in 3no chijo ka or sath me kanak or bajra mila k dalia type ya flour bnwa le to kaisa rhega ?? kyuki iski jgh hum or diet b bda skege ?? Røyäl Rãjpût
जवाब –अगर कर सकें तो अच्छी बात है। मगर उसकी रोटी बहुत ही रूखी बनती है। बाकी आप जैसा करना चाहते हैं करें और फिर उसके बारे में हमें भी बताएं ताकि हम औरों को बता पाएं।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – workout ;- Mon = Biceps + Triceps
Tue = Rest
– Wed = shoulder
– Thu = Chest
Fri = Leg
sut = Back
sun = Rest
diet :- workout se pehle …(kaju,,kismis,badaam) 2 kela
….. :- workout ke 30 mint baad .. protein powder ,, 4 braid peanut butter ke saath 2 boiled egg … #lunch :- chawal ,,daal,, chicken,, vegetable..dahi.. evening me oats
.#dinner ;- 4 roti ,,chicken with vegitable…(week me ek baar soybean,, aur paneer…..aur every day 1 apple) sir mujhe muscle gain karna hai ,,,sir meri workout routine aur diet sahi hai ?? – Kabir Roy

जवाब –आपका वर्कआउट शेड्यूल ठीक है। रही बात डाइट की तो आप जरा कैलकुलेट करके देखें कि आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन मिल रहा है या नहीं। मुझे नहीं लगता कि आपको पूरा प्रोटीन मिल रहा है। अगर ऐसा ही है तो सबसे पहले अंडे बढ़ाएं। प्रोटीन पाउडर को दूध या छाछ में मिलाकर पिएं और उसे जिम में ही पी लिया करें। तीस मिनट बाद पूरा नाश्ता करें।

सवाल – Sir mera bhai ha, uski age 18 yrs ha or height 170cm or weight 47 kg ha or sirf weight gain krna ha or wo study pe jyada focus krta ha isliye kuch btaye or cmpletly veg. ha or weight gain krne ke baad gym jana thik rhega ya nhi…Devinder Kumar
जवाब –अभी अगर वो पढ़ाई पर फोकस कर रहा है तो करने दें। वेट बढ़ाने के वही सब तरीके आजमाएं जो बड़े बूढ़े बताते हैं। उसे रात को सोते समय दूध और शहद जरूर दिया करें। आप इस बात का ध्‍यान रखें कि उसे दिन में करीब 60 ग्राम प्रोटीन मिले। उसके खाने में फैट भी हो। फिलहाल इतना ही करें।

सवाल – my self devinder sir meri height 170cm or weight 55 kg weight ha gym jana chata hu but weight ki vajah se gym nhi japata hu muje or weight gain krnaha please muje kuch aise tips de jisse weight jldi bde mein veg hu or bhot jyada khane pr bi bi weight bd nhi para ha mei apke diye gye ans bi sbhi pdta hu hr queation ke so is qus. Ka ans bi dijiye, Or age sir 21 yrs ha Devinder Kumar
जवाब –आप अभी बहुत ज्‍यादा खाने का मतलब सही से जानते नहीं। अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – Bilkul sir mane check Kar Lea hai ….magar mai app ke jwab se santust nahi hu mera weight 110 hai or age 30 hai mai app ko snap bhejta hu app chek karna…, Mai Mota to lag he nahi raha app batoo kya supplement luu Jo size ruka pada hai – Randeep Virdee
जवाब –सर ये बात मुझे अजीब लगी कि आपका वजन तो 110 किलो है मगर बाइसेप्‍स 15 इंच है। कहीं गलत तो नहीं नाप रहे। डोले को फुला कर उसका नाप लिया जाता है कहीं ऐसा तो नहीं आप सीधे बाजू का नाप बता रहे हों। अगर आप सही नाप रहे हैं तो फिर इतने वजन पर डोले का साइज 17 से 18 इंच होना चाहिए था। बहरहाल अब सच्‍चाई ये है कि आपके लिए रास्‍ता थोड़ा कठिन है। अब आपके पास यही तरीका बचता है कि आप बिल्‍कुल नए ढंग से कसरत करें। लंबे समय से कसरत कर रहे लोगों की बॉडी अपने को उसी हिसाब से ढाल लेती है। वर्कआउट के तौर पर आपको बॉडी का साइज बढ़ाने का 8 हफ्ते वाला कसरत शेड्यूल  ट्राई करना चाहिए। सप्‍लीमेंट में आपको व्‍हे प्रोटीन आइसोलेट और l arginine ले सकते हैं। शाकाहारी हैं तो ग्‍लूटामिन भी चला सकते हैं। अपने कसरत करने के तरीकों को बदलें सप्‍ताह में एक दिन पार्क जाएं वहां कुछ खेलें जरूरी नहीं रोज जिम करना। लगभग हर कसरत रिवर्स ग्रिप के साथ भी की जाती है अब उन्‍हें ट्राई करें।

सवाल – Sir.. Sabse pahle.. U r genius…:-)thanks. For helping us.okk Ab mere qus ye h ki.. Soyabean ko only paani me bhigo kr khaya jaya ya usse boil b kr sakte h. Boil krne se uske nutritions me koi difference to nhi aayega..and zine uptake krne k best source kya h sir Sir ye bataye… Body k liye important kya h . protine ya carbohydrates ..Kisse.. Khane pr jada dhayan dena chahiye.. Mai janta hu ki body me muscle gain krne k liye. Protein important h.. But.. Koi kahta h ki protein se jada carbohydrates leni chahiye..Carb or carbohydrates me kya difference h – Shubham Kushwaha
जवाब –सोयाबीन को जैसे मर्जी खाएं। आर्युवेद कहता है कि जिस चीज को जितनी अग्‍नी देंगे उसमें पोषक तत्‍व उतने कम होते जाएंगे। हमें आर्युवेद का सम्‍मान करना चाहिए और जहां तक मुमकिन हो सोयाबीन को भिगो कर खाएं। कार्बोहाडड्रेट का काम है आपको एनर्जी देना ताकि आपका काम धंधा कर सकें। प्रोटीन का काम है एनर्जी देना और मसल्‍स बनाना। बिना वाजिब मात्रा में प्रोटीन खाए आप मसल्‍स नहीं बना सकते। लेकिन केवल प्रोटीन से बॉडी नहीं बनेगी कार्ब्‍स भी जरूरी है। वरना आपकी बॉडी प्रोटीन का इस्‍तेमाल ईंधन के रूप में करने लगेगी और मसल्‍स बनाने के लिए कुछ नहीं रह जाएगा। हम कार्ब्‍स लेते हैं ताकि हमारा प्रोटीन बचा रहे। अब मोटे तौर पर आपको बात समझ में आ गई होगी। कार्बोहाइड्रेट को ही हम शॉर्ट फॉर्म में कार्ब्‍स कहते हैं।

सवाल – sir pehle to me apko or apki puri team ko thanks kehna chahta hu jo humari confusion ko dur krti hai to isliye thank you or sir mera Q ye tha sir ki soya bean k daano ko mai pees k paani k sath hi kha leta hu 90gm daily to aise thik hai ya kisi dusri trha khana behtar h? or sir meri diet hai subha 2 egg ka omlet 2 bread butter ya desi ghee lga k uske baad din me khana normal uske baad shaam ko fruits 1apple 1orange or Thodi der baad chaye or pees wagera jo mile or gym se aane k baad 3 egg boil or kbhi kbhi sath me jalebi.. soya bean or kaale chane jo mene upar ki line me apko btaye hai wo pure din me break le le k khata hu kya ye diet thik hai mera wait abi 55kg hai – Ravi Kant

जवाब –तो आप देसी तरीके से बॉडी बनाना चाहते हैं। आपकी डाइट ठीक है। अब एक काम करें सोयाबीन जब अगली बार पिसवाएं तो उसमें थोड़ी जौ भी पिसवा लें इससे आपका पेट ठीक रहेगा। फिर इसे चाहें तो हल्‍का सा घी डालकर हल्‍का सा भून लें इससे वो सत्‍तू की तरह हो जाएगा। हो सके तो अंडे बढ़ा दें और उनका तीन जर्दी से ज्‍यादा न खाएं बाकी अंडे का सफेद हिस्‍सा ही खाएं। आपकी डाइट में दूध या छाछ नजर नहीं आ रहा है। होता तो और अच्‍छा होता। और हां मूंग भिगो कर उबाल कर खाएं। मूंगफली भी खाएं जब तक सर्दी है तब तक।

सवाल – Sir lower tricep ki exercises bataiye. Diffrence between pully push down and reverse grip pully push down – Amit Kumar
जवाब –पुली पुश डाडन और रिवर्स ग्रिप एक ही पार्ट की कसरत हैं। एक कसरत को करते करते बॉडी को उसकी आदत पड़ जाती है इसलिए हम उसे रिवर्स ग्रिप के साथ करते हैं। दूसरी वजह ये है कि हमारे मसल्‍स के कई ऐसे हिस्‍से होते हैं जो रिवर्स ग्रिप से ही हिट होते हैं। एडवांस ट्रेनिंग में रिवर्स ग्रिप बहुत इस्‍तेमाल होती है। जो लोग जिम में पुराने हो जाते हैं उन्‍हें भी रिवर्स ग्रिप से कसरतें करनी चाहिए। ये दोनों कसरतें लोवर ट्राइसेप्‍स पर भी काम करती हैं इनके अलावा बेंच डिप और ट्राइसेप्‍स किक बैक भी कर सकते हैं।

सवाल – sir thie badi krni h..ek din chodh ke thie lga skte h kya..& sabse effective exercise konsi h thie me..Uwais Ansari
जवाब –थाई बड़ी करने की सबसे उम्‍दा कसरत होती है स्‍क्‍वेट। फ्रंट और बैक दोनों।

सवाल – sir body me pain ka kya mtlb..i mean jese biceps lgane ke baad bicep dukh rha h to…diet me kami h ya…exercise sahi kr rha hu…Shubham Vats
जवाब –बॉडी में दो तरह के दर्द होते हैं एक जो महसूस होने के बाद खुद पर गर्व होता है और दूसरा जिसे महसूस होने के बाद वाकई दुख होता है तो आप किस पेन की बात कर रहे हैं। आमतौर पर कसरत से पैदा हुआ पेन 72 घंटे के बाद चला जाता है। बिल्‍कुल नए जिम जाने वाले शख्‍स को चार से पांच दिन तक दर्द रहता है। अगर बॉडी में से दर्द जा ही नहीं रहा तो मसल्‍स इंजरी हो सकती है या फिर विटामिन सी की कमी।

सवाल – Sir meri upper chest km hai or chest k lower part pr fat jada ho gya hai tho shape ni aa rhi hai – Shubham
जवाब –सर ये बात मैं सबको कहता हूं आपको भी समझाता हूं। किसी एक बॉडी पार्ट के पीछे न भागें ऐसे वो कभी नहीं बनेगा। आमतौर पर जब हम एक पार्ट के पीछे भागते हैं तो उसकी कसरत जरूरत से ज्‍यादा करने लगते हैं ऐसे में वो ग्रो नहीं होता। मुझे नहीं लगता कि आप प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डिंग में जा रहे हैं। मैं आपसे पूछता हूं कि क्‍या आपकी बाकी बॉडी सही से बन रही है अगर हां तो बेहतर होगा आप इसे भूल जाएं और वहां ध्‍यान दें और अगर नहीं तो इसका मतलब है कि ये हिस्‍सा भी नहीं बनेगा। जब आपकी चेस्‍ट ग्रो करेगी तो शेप आनी है। फिर भी आपने पूछा है तो हम बता दें कि आप शोल्‍डर फ्रंट प्रेस पर ध्‍यान दें। अपर चेस्‍ट का एक हिस्‍सा चेस्‍ट में ना आकर शोल्‍डर की कसरतों में कवर होता है। बाकी चेस्‍ट की कसरतें तो आप कर ही रहे होंगे। लोवर पार्ट के फैट को लेकर परेशान हों जाते जाते जाएगा।

सवाल – Sir…mera questn h….. bicep curl krte hue forarms m ek particuler point m pain hone lgta h….age biceps ki excersize ni ho pati… sir is problam ka koi solution h… ya mujhe iska medical check up krna chahiye… .??
Sri..jha p is pic m green tab lga h wahi p pain hota mere bhi….meri height 5″5 or weight 74. sir mujhe ek week m Monday to Saturday tak ka kis din konsi exercise krni h btadijiye – Akee Ankit
जवाब –सर हमें लगता है आप अपनी क्षमता से ज्‍यादा वेट से कर्ल कर रहे हैं। अगर ऐसा नहीं है तो आपकी फॉर्म गलत हो सकती है, तभी कलाइयों पर जोर जाता है। इन सबके बाद मैं आपसे कहूंगा कि अगर किसी एक कसरत में दिक्‍कत है और उसकी वजह से पूरी बॉडी डिस्‍टर्ब हो रही है तो उसे छोड़ दें कसरतों की भरमार है। दूसरी कसरतों को आजमाएं। आप थाई, चेस्‍ट, रेस्‍ट, बैक, शोल्‍डर, आर्म्‍स, रेस्‍ट के शेड्यूल को फॉलो कर सकते हैं।

सवाल – sir mera weight 74 h kya workout s 1 hour pehle running krskta hu shi rhega -isse muscle loss toh nhi hoga and sir 4 months s gym kr RHA hu….chest m shape nhi aarhi hello sir…creatine ko subh running krne s pehle l skta..hu..or shaam ko workout s 5min pehle..yh..shi…rhega ya nhi..plz baataiye -Kunwar puneet singh
जवाब –हां इससे मसल्‍स लॉस होगा। अगर रनिंग किए बगैर मन नहीं मानता तो जिम करने के बाद आखिर में पांच से दस मिनट की रनिंग कर लें। क्रेटीन को आप पोस्‍ट वर्कआउट सप्‍लीमेंट के साथ ले सकते हैं। चाहें तो जिम से आधा घंटे पहले भी ले सकते हैं। अभी आंख मूंद कर जिम करें शेप की चिंता छोड़ दें पहले डंबल पकड़ना तो सीख लें। एक बात और जिम जाते हुए अभी चार महीने हुए हैं आप क्रेटीन उठा लाए ये क्‍या बात हुई। आपको इस वक्‍त इसकी बिल्‍कुल जरूरत नहीं थी। साहब अभी से डिब्‍बों के पीछे न भागें। ये दो तीन लेख पढ़ें आपको कुछ काम की बातें पता चलेंगी। जिम जाने वाले नए सदस्य कैसे करें बॉडी बनाने की शुरुआत 2 बॉडीबिल्डिंग के इन 10 सप्लीमेंट्स में से कौन सा आपको नहीं लेना 3 क्रेटीन के बारे में सब जानें।

सवाल – sir mai ab cutting ke liye workout kar raha hu aap muze konsa protein shake lena chahiyem
जवाब – व्‍हे प्रोटीन आइसोलेट।

सवाल – Is bari mera koi sawal nahi hai sir Bas aap ko aur aap ki puri team ko thanx kahana hai aap ki wajah se ham jaise logo gym se judi sari problem khatam ho jati hai. Aap bahut sahi kaam kar rahe hai sir
Thank u sooooooo much sir – Vishal Sharna
जवाब –शुक्रिया हमारा मनोबल बढ़ाने के लिए।

सवाल – Hlo sir mera naam akshay h mera weight 55 kg hai or height 5’7 hai mai ghr par he exercise karta hu mere paas 50kg weight hai or biceps rod or chest ki rod hai bench nhi h to ap muje plz bteye ki m apna exercise schedule or diet kasi rakhu muje apna weight gain karna hai – Akshay Tyagi
जवाब –पहले तो आप ये समझें कि अगर सप्‍ताह में अगर एक दिन भी जिम जा सकते हैं तो जाएं। इससे आपको ये समझ आएगा कि जिम कैसे की जाती है और घर पर जुगाड़ कैसे किया जाएगा। एक बेंच जरूर बनवा लें और लटकने का इंतजाम जरूर करें। आपको हर दिन 150 ग्राम प्रोटीन चाहिए ताकि आप अच्‍छे से गेन कर सकें। घर पर भी उसी तरह से कसरत करें जैसे जिम में की जाती है एक बॉडी पार्ट एक दिन। ऐसी पचासों कसरतें हैं जो गेनिंग के काम आती हैं और घर पर हो जाती हैं जैसे फ्रंट स्‍क्‍वेट, लंजेज, डेड लिफ्ट, शोल्‍डर फ्रंट प्रेस, शोल्‍डर बैक प्रेस, बेंट ओवर बारबेल रो, चिन अप, पुल अप, बेंच डिप विद वेट, ट्राएंगल पुश अप्‍स, सिंगल हैंड पुशअप्‍स, लंजेज वॉक, डंबल चेस्‍ट प्रेस, पुल ओवर वगैरा वगैरा। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – Mai 2 month se Gym ja raha Hu.. Bt mera wait 500g hi badha h.. To kya mujhe whey protein le lena chaiye…? Verma Mrigank
जवाब –नाम भी मत लेना अभी व्‍हे प्रोटीन का। अगर आप बिना सप्‍लीमेंट वेट नहीं बढ़ा रहे तो सप्‍लीमेंट भी बर्बाद करोगे। अपनी डाइट और कसरत करने का तरीका ठीक करो अभी तो आपको डंबल पकड़ना भी नहीं आया होगा। ऊपर वाले सवाल के जवाब में हमने कुछ लेख पढ़ने की सलाह दी है उन्‍हें आप भी पढ़ लें आपको काम की जानकारी मिलेगी।

सवाल – Sir please mera answer jrur dena me ek saal se workout kr rha hu. 7 meals leta hu. Supplements me preworkout,bcca,whey protein,creatin,carbo,multivitamin,liv 52. Liken mera weight 1 saal me 1 kg hi gain huaa. Please sir mera maan Ab workout me Nhi lgta kuki muje result Nhi mil rha.muje please Btaoo ki steroid konsi company ka use kru legal steroid Nhi to hai. Aur kse use krna hai. Ya ZMA use kru ya testosterone use kru testosterone kse use krna hai.please sir meri help krna Nhi to me Ab workout Nhi kruga agar aap chahte hai ki me giveup na kru to please meri help krna. Please please please.Raj Paanchaal
जवाब –अरे सर इतनी जल्‍दी गिव अप करने से बात नहीं बनेगी। हम लोग तो 18 साल से कसरत कर रहे हैं ये सब तो चलता रहता है। चलो एक बार फिर से शुरू करते हैं। अपना मेडिकल चेकअप कराएं। इसमें लिवर प्रोफाइल जरूर हो, डॉक्‍टर से बात करें कहीं कोई बीमारी तो नहीं है। यह तो एक बात हुई अब आगे। मुझे लगता है कि सप्‍लीमेंट पर आपकी डिपेंडेंसी इस कदर है कि आपकी नेचुरल डाइट कम हो गई है या फिर आप सब नकली सामान फांक रहे हैं। जितना पैसा आप फूंक रहे हैं उतने में दो लोग बॉडी बना लेंगे। अब आप एक ब्रेक लें एक से डेढ़ महीने का। उस तरह से खाना पीना करें जैसे परिवार में बाकी लोग करते हैं। व्‍हे प्रोटीन को छोड़कर सारे सप्‍लीमेंट दान कर दें या अगर आपके घर में पौधे हैं तो थोड़ा थोड़ा उनमें डाल दें और वो भी नहीं है तो नाले में फेंक दें। मैं मजाक नहीं कर रहा मैं आपको इनके बंधन से मुक्‍त कर रहा हूं। व्‍हे प्रोटीन को ठीक से पैक करके कहीं अलमारी में रख दें।
इसके बाद आप चाहें तो अभी या ब्रेक लेने के बाद हमसे दोबारा संपर्क करें। वैसे इसी पेज पर एक विज्ञापन हम देते हैं कि अपनी बॉडी के हिसाब से वर्कआउट और डाइट शेड्यूल बनवाएं। ये हमारी टीम के सदस्‍य ही बनाते हैं और इन दोनों की फीस महज 400 रुपये है। आप चाहें तो संपर्क कर सकते हैं। अगर 400 रुपये खर्च नहीं करना चाहते तो भी आपका स्‍वागत है। फेस बुक पर जैसे अभी आपने संपर्क किया वैसे कर लेना।

सवाल – hello sir thnx fr rply my last question sir mje gym krte huye 8-9months ho gye h mai grow kr rha hu but voi daily routine hota h ek din chest back bicep tricep or shoulder but sir mai workout change krna chahta hu sir pls mje btaiye ki mai ek week ka acha sa workout plan taki mai or acha grow kar saku Or sir excersise change b karni chaiye kya? Mera exercize shudul ha monday chest . Tus .shoulder , wed. Back, thu.thai and abs, friday bicps and tray feer one day rest feer sunday ko chast dobara se yahi shadul chlta h kya ye sahi h size gain karne k liye ek body part ki 3 , 4 exercize 8 , 12, ke rep rakhta hu 3 set lagaata hu kya se shadul thik rhe gaa – Manish Lalwani

जवाब –रैप तो ठीक हैं आपके। एक्‍रसाइज में बदलाव बहुत जरूरी है। आप अब कसरत के दिनों को बदल लें जरूरी नहीं कि चेस्‍ट मंडे को ही करें। इसके बाद कसरतें भी बदलें। कुछ पुरानी कसरतें हटाएं कुछ नई शामिल करें। कसरतों का क्रम भी बदलें जैसे पुश अप्‍स सबसे पहले लगाते थे तो अब सबसे बाद में लगाएं। सात में से दो दिन रेस्‍ट रखें। एक सप्‍ताह के बीच में और दूसरा आखिर में। सप्‍ताह में दो बार चेस्‍ट न करें।

सवाल – sir mera question apse ye he ki me gaining pr hu or Gainer le rha hu bt sir me mother dairy ka milk use krta hu peene me bhi or shake banne me bhi sir ap ye btaiye ki Mother dairy ka milk thik hena peene or shake ke liye ye jarori he kya me amul ka hi full cream milk use kru – VisHnu GosWami
मदर डेयरी का भी तो फुल क्रीम आता है। वैसे जो मर्जी यूज करें कोई दिक्‍कत नहीं।

सवाल – Hye i m a 19 year old guy I m almost only 45 kg weight having 5.6 height i m so skinny and thin.so i want to build up my body. What type of diet should i use for what peroid of time. How much time i should join in the fitness club please suggest me please – Surendra Karki
जवाब –अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – Very firstly thanks for previous reply and we small town and Hindi speaking guys are getting more and more knowledge from your replies.. Sir aapne kaha hai ki agar running ki jaaye jaisa ki mai subah gym sham me running krta hu 3-3.5 km, bahut tej nahi lill slow. Body mujhe bnani hai but mai running nahi chhod sakta I love it. Pls suggest me ki what shud I do so that I can continue my running and gym together. Thank you running ki jaaye to muscle loss hoti hain – Ajay Mishra
जवाब –वैसे तो हम जब गेनिंग कर रहे होते हैं तो ज्‍यादा रनिंग नहीं करते क्‍योंकि इससे मसल्‍स लॉस होता है, लेकिन आपको रनिंग से प्‍यार है तो कोई बात नहीं। आप जिम ट्रेनिंग करने के बाद रनिंग करें। अगर सुबह रनिंग और शाम को जिम करना चाहते हैं तो भी कोई बात नहीं। ज्‍यादा दिमाग न लगाएं, खुश रहें और जैसा ठीक लगे वैसी ट्रेनिंग करें। बस हमारी तरफ से इतना है कि एक बार थोड़ी कैलकुलेशन करके देख लें कि आप रनिंग में कितनी कैलोरी खर्च करते हैं और उसी हिसाब से अपनी डाइट रखें।

सवाल – Sir Maine apna vegetarian wala diet plan use kiya hai is se mujhe bhut fayda b hua a lekin sir mujhe itna kha kr din main 3-4 bar fresh hona pdta hai koi aisi chiz btaye jis se khaya piya ache se digest ho aur khaya piya body ko lge – Rahul Sharma
जवाब –दिन में दो बार तो चलेगा उससे ज्‍यादा है तो सोचना पड़ेगा। आप बेल के मुरब्‍बे या पाउडर का इंतजाम करें। अगर मुरब्‍बा मिल गया तो सुबह खाली पेट एक दो फांक खा लें या फिर पाउडर मिला है तो सुबह खाली पेट पानी के साथ दो से तीन चम्‍मच फांक लें, स्‍वाद अच्‍छा नहीं होता मगर चीज बहुत फायदे की है। और इसे नियमित रूप से करते रहें छोड़े नहीं। दूध अगर पीते हैं तो कम कर दें।

सवाल – sir mare hip bohat patle ha koi be pant uspe set nahi hothe ma diet to badiya le raha hu ab par kuch exersice bataye taki size gain ho mare hip or leg ka from ankur
जवाब –सर इसका मतलब ये है कि आप दुबले पतले हैं। सप्‍ताह के सबसे पहले दिन पैरों की कसरतें जैसे स्‍कवेट, लंजेस, वन डंबल स्‍क्‍वेट वगैरा किया करें। जब वेट बढ़ेगा तो इसकी शेप भी ठीक हो जाएगी। अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – mera saval ye he ki apke lekh me padha tha ki 100 graam mung daal me 24 graam protein hota he or vese toh me mung daal ubaal kar khata hu pr kya mung daal ka powder bana kar milk me mila kr pi sakte he kya ? koi problem toh nhi hogi na? – Armaan Adiwal
जवाब –सर ये तो हमने कभी ट्राई नहीं किया। इसके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते आप ट्राई करके देख लो कुछ बात बने तो हमें भी बताना।

सवाल – Sir aap chest ka koi best workout btayiye.. Jisse centre line ache se show ho.. Or uppar chest v achi ho.. Plzz sir chest ka workout btao thank you sir.. Waiting for your reply – Deepanshu Gupta
3 कसरतें जो चेस्‍ट में ऊपर तक लाइन डालती हैं और चेस्‍ट का खास वर्कआउट।

सवाल – Hello sir. Meine aapse pooshna tha ki set lagaate huye sans leke ka kya chakkar hai. Jaise biceps ki exercise mein aap kehte hai ki sans shodkar upar krna hai. Aur benchpress mein sans lete huye neeche krna hai. Please reply – Jaz Dhami
जवाब –सांस का मतलब साइंस से है। वो मैं आपको बहुत बारीकी से समझा नहीं सकता। मसल्‍स के सिकुड़ने और उनके फैलने के आधार पर तय होता है कि सांस कब लेनी है और कब छोड़नी है। हमने बिल्‍कुल सही कहा था बाइसेप्‍स कर्ल में जब रॉड ऊपर आए तो सांस छोड़ें और जब नीचे जाएं तो लें। चेस्‍ट में जब रॉड नीचे आए तो सांस लें इससे चेस्‍ट और फैलेगी।

सवाल – Sir mera naam sanket kaware hai.muze gym lagaye huye 2 month ho gaye hai. aur meri height 5,9″ hai.mera weight 51 kg hai aur mera bicep 10.5 inch hai. mai subah 3aur gym se ane ke bad 3 eggs lhata hu.aur baki din me 4 time khana khata hun khane me rice,dal hamesh rakhata hu. kya aap muze bata sakate hai ki mai apna biceps 4 year me 16 inch ka kaise karun. please tell me something about it .- Sanket Kaware
जवाब –चार महीने की जगह चार साल तो नहीं लिख दिया आपने। अगर आप 4 महीने में 16 इंच का बाइसेप्‍स बनाना चाहते हैं तो भूल जाए ये नहीं होगा। अभी आप कोई टारगेट लेकर न चलें पहले छह माह बिना कुछ लक्ष्‍य लिए जिम करें और चीजों को सीखें। आपका वजन कम है उसे बढ़ाने के बारे में बात करें साइज अपने आप बढ़ जाएगा। आप 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – Sir m 1 saal se weight lifting kr RHA hun …without supplement… Meri body block to nhi hogi..ager aage b krun to..Ritesh Kumar
जवाब –नहीं जनाब वर्कआउट शेड्यूल बदलते रहा करें। ज्‍यादा गर्मी और ज्‍यादा सर्दी दोनों में थोड़ा ब्रेक ले लिया करें।

सवाल – age.22 hight.5.5 fit wazan.72 sir mere 3 sawal h or m chahta ho aap in k ans mujhe deep m explain karke de.thnx
1) kya fit rahne k liye zindagi bhar har hafte m 4 din exercise karna padti h.
2) ager insaan full diet per dhyan de to kya wo bina exercise k fit rah sakta h.
3) last sawal shayed ise pad kar aap shoked ho jayenge lekin ye such h,2014 se m wazan ghatane k liye itna pareshan ho k m khud typhoid,malaria, bukhar,hone ki doa karta ho or hota bi ho jaan bojkar aisi cheze kha leta ho jis se bimar hojao or treatment bi karta ho.mene aisa karne se 5 kg wazan kam kiya kyonke m thak gaya ho in sab cheezo se exercise karna,garm pani pina,kam fat wala khana khana, kacchi sabziya khana, honey,karele ka joos,or ayurvedic treatment etc.or ek baat bimar hota ho to ek fayeda ye hota h k loss of appetite bhok kam lagti h jis se ek din m apni manzil tak pahoch jaonga.T.B tuberclosis ka treatment 6 mahina chalta h or is m bahout zyda wazan kam hota h lekin ye bimari mujhe h nai lekin doa kar raha ho k hojaye.ab aap bataye me wazan kam karne k liye kuch bi kar sakta ho kafi paise bi kharch kiya to kya m ye sab sahi kar raha ho or ager nahi to aap k pas is se better idea h please sir reply karo mujhe.
जवाब –पहले और दूसरे सवाल का जवाब ये है कि हल्‍की फुल्‍की कसरत हमें जीवन भर करनी चाहिए। मैं जिम जाने को नहीं कर रहा पार्क जाएंगे तो भी चलेगा। आपके तीसरे सवाल के जवाब में मैं यह कहूंगा कि आपका वजन मुझे बहुत ज्‍यादा तो नहीं लग रहा। इतने वजन पर मोटे तो नहीं तंदरुस्‍त दिखते होंगे। वैसे सच्‍चाई ये है कि कुछ लोगों का फैट इतना जिद्दी होता है कि जाता ही नहीं हमारी टीम की एक सदस्‍य का भी यही हाल है उन्‍हें तो अब तीन माह हो गए खाना छोड़े और महज पांच से छह किलो वजन घटा है। आप दुनिया में अकेले नहीं है जिसको मंजिल हासिल नहीं हो रही, खैर कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती। आप जरा अपनी दो तीन तस्‍वीरें भेजें हम देखना चाहते हैं आपकी बॉडी की शेप कैसी है उसके बाद आपके लिए कुछ प्‍लान करेंगे।

सवाल – Hello sir…. Mai 22 yrs ka hu… Mera weight ab 86 hai. .. 3 months ho chuke hai hme…. Exercise karte hue… Schedule wahi hai.. Mon chest triceps… Tuesday.. Back bicep… Wednesday… Shoulder leg
Mera questions yeh hai ki…. Sir kya.. Schedule mei koi change hona chahiye ya… Yahi continue rahe… Lower chest mei shape k liye exercise. .. Ya Ho sake toh koi high intensity workout ka schedule Bta dei… Jisse weight loss ho sake ar stamina ar shape aa jaye Name syed Zubair…. From lucknow

जवाब –शेड्यूल चेंज करें। एक दिन में एक बॉडी पार्ट करें। एक्‍सरसाइज की गिनती छह रखें, सेट की गिनती चार और रैप 25, 20, 15, 10 इस तरह से रखें। आप वेट लूज करना चाहते हैं। हाई इंटेसिटी कोई एक वर्कआउट नहीं है वो कसरत करने का तरीका है यह लेख पढ़ें इससे आपको समझ आएगा कि कसरत को हाई इंटेसिटी का कैसे बनाएं।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

64 comments

  1. Sar myra waghit lose nahi ho rhaa hy koch samzh nhi a rhaa h 80 Kg waghit h or 5,6 Haghit saide fht to ja nahi rhaa bhot pryshan ho sham ko raning kar raa ho or gym my exarsise 2 saal ho gay sab sahi ho rhaa h bas saide fhat nhi ja rhaa h

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  2. सर सोयाबीन को कसरत के बाद खाना चाहिये या पहले

    • जब चाहें तब खाएं। कसरत से पहले खाना चाहते हैं तो कम से कम एक घंटा पहले खाएं। आपको सवाल बहुत छोटा था इसलिए यहीं जवाब दे दिया अगर आगे आपको कोई सवाल पूछना हो तो उसका तरीका नीचे दिया गया है।
      सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  3. सर मेरी ऐज बाईस साल है मै ज्यादा पतला भी नहीं हू मेरा शरीर भी फिट है मुझे थोडा वजन बढाना है खाने में दूध घी भरपूर खाता हूं
    प्लीज आप जिम के कोई स्टेप बताईए जो मै घर पर कर सकुं मेरे गॉव मे कोई जिम वगैरा नहीं है

    • सवाल पूछने का तरीका इसी लेख के आखिर में दिया है आप भी उसी तरह से पूछेंगे तो आपको डिटेल में जवाब मिल पाएगा।

  4. Sir mera weight 60kg. H me weight bhi achaa utha leta hu bt firr bhi body k muscle gain ni ho rahe h bicep ka size bhi ni h plz kuch diet or tips dijiye

  5. Hi sir ma hardeep singh ji ma ek kabaddi player hu ji meri hight 6 feet ha or mera weight 80 kg ha ji mujhe or weight gain karna ha 90 kg tak or ma body me fat nahi lana chata es layi muje kon sa supplement lena chaheye ma whey protein concentrate lu ja pher isolate
    Ji 3 saal se gym bhe ja raha hu

  6. Sir m body kese banau m kya khau jisse mujhe puri tarah body m takat mile or mujhe khane ke bare m jaroor bataye sir soya been dal ko kese khaye jisse bo adhik fayda kre or kis samay khana chahiye

    • सोयाबीन को जैसे भी खा सकते हैं खायें। अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। इस लेख को भी चेक करें।

      मसल्‍स बनाएं – अपनाएं भीम बनने के तीन नियम

  7. इमरान खान

    सर मेरी उम्र 29 रनिंग हे में 3 महीने से जिम कर रहा हु में वजन 54 से 59 हो गया है जिम से पहले मेरा बजन 54 ही रहता था और हालात भी नहीं बनती थी में सोमबार- चेस्ट,ट्राइसेप,एब्स। मंगलबार- विंग्स,बाइसेप्स एब्स और बुधबार- सोल्डर,कॉलर, लेग्स करता हु और डाइट में सुबह नाश्ते में दूध एक उबला अंडा और अंकुरित चने(चना,मुंग) कभी कभी पोहा दोपहर में नार्मल खाना शाम को कभी कभार पोहा केला coffe फल फ्रूट फिर 7 बजे जिम 9 बजे जिम से आकर ग्लूकोस और केला। रात में खाने में 4-5 घी में लगी रोटी दाल के साथ हफ्ते में एक एक बार मटन चिकेन और सोते समय दूध में सहद डालके और 3-4 बादाम 2-3 अंजीर और 1 अखरोट
    में जोव करता हु मुझे बॉडी बिल्डर नहीं बनना लेकिन परफेक्ट बॉडी चाहिए क्या में सब सही कर रहा हु

    • कसरत ज्‍यादा डाइट कम है आपकी। एक दिन में केवल एक बॉडी पार्ट की कसरत करें और 7 में से केवल पांच दिन जिम जायें। बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स एक ही दिन करें। नॉर्मल बॉडी के लिए आप दिन में 60 से 100 ग्राम तक प्रोटीन लिया करें। अब आप जरा कैलकुलेट करें कि क्‍या आप इतना प्रोटीन ले रहे हैं।

  8. pushpender chauhan

    Sir mera vajan 54 kg hai muscle gain kaise karu liver bahut kharab hai kuch pachpachta nahi upay Batiye Taki thoda vajan badha saku

    • सुबह उठते ही खाली पेट बेल फल का पाउडर या उसका मुरब्बा खायें। बेल का पाउडर आपको किसी स्वेदशी भंडार या खादी भंडार पर मिल जायेगा। इसे एक या दो चम्मच सुबह खाली पेट पानी के साथ फांक लें। इसे आप सुबह शाम भी कर सकते हैं। यह पेट को काबू में रखने का बेहतरीन तरीका है और खास बात ये है कि इससे कोई नुकसान नहीं है। लंबे समय तक भी आप इसे यूज कर सकते हैं। अगर आपको पाउडर नहीं मिले तेा बेल का मुरब्बे का एक बड़ा टुकड़ा सुबह खाली पेट खा लें।

  9. Sir meri hight 175 weight 82 kg h
    Sawal Ye h k meri ek side kamjor dikhti h aisa q

    • ये सबके साथ होता है किसी में कम किसी में ज्यादा। भूल जायें इसे।

  10. Sir mass gainer Koi or supplements lene se
    Army ki bharti me check up m pata chal jayega kya sir

    • अगर आपका मास गेनर असली है तो नहीं लेकिन अगर वो नकली हुआ और उसमें स्टेरॉइड वगैरा मिला हुआ होगा तो पकड़ में आ जायेगा।

  11. sir meri hight 5 fut 3 inch h aur sir mera wajan 43 kg h sir mujhe wajan aur hight dono badhani h kya karu

  12. Sir I am vasu dhiman .and mera bicep or takriban body size sahi hai .mujhe veins nikalni hai .or meri height 5.10inch hai or bicep 17inch hai or weight hai.sir mujhe btaiye ki kya mai l arginine le sakta hu or isko Lena kase sir aap mujhe btaiye.

    • एल आर्जिनाइन से अब आपको क्या फायदा होगा। उससे बल्ड सर्कुलेशन दुरुस्त होता है। अब आपको जरूरत है ऐसे सपलीमेंट की जो आपका फैट बर्न करे और विटामिन बी 3 की जरूरत होगी। आप Niacin टेबलेट के बारे में सोच सकते हैं। मेरी वेबसाइट पर इसके बारे में फिलहाल कोई लेख नहीं है मगर आप इसके बारे में इंटरनेट पर पढ़ लें। ये टेबलेट वेन्स निकालने में यूज की जाती है।

  13. Hi sir mera body shi tha 5.10inch hight h 80kg lagbhag weight tha 2015 m SB kuch shi ban RHA tha but 2016 m mera accident ho gya tha aur mera wrist m thoda problem ho gya tha ab ja kar fit hua hu but mere weight 76kg ho gya h aur meri biceps ki size v bigar gyi h ab mai kaise jaldi se jaldi phir pahle se v achi body bnau………

    • 80 से 76 किलो में कुछ खास गिरावट तो नहीं है। आप ज्यादा परेशान न हों। अब आप जिम शुरू करं। अगर आपको गेन करना है तो रैप की गिनती 6 से 12 के बीच रखें। हैवी कसरत करें, कम करें। आपको करीब 140 ग्राम प्रोटीन की जरूरत पड़ेगी। हालांकि 100 ग्राम भी ले रहे हैं तो भी गेनिंग होगी।

  14. sir mai khana khataa hu par kuchh lagta hi nahi …..mai bahut patla hu …to mujhe kyakarna chahiye …tell me the write way for healthy body…..

  15. sir mai khana khataa hu par kuchh lagta hi nahi …..mai bahut patla hu …to mujhe kyakarna chahiye …tell me the write way for healthy body….. I am in trouble….my height is 6 feet and weight is 60 kg…

  16. Sir I,ve heard that muscle doesn’t grow in summer is it right

    • It is partially true. See if I want to increase weight i will do it in any season but everybody cant do it. If you now how to manage things you can gain in summer. You will have to put extra efforts in terms of diet and that is difficult in summer because of low appetite. However summer period is good for lean gain.

  17. Sir mera sris din prti din ptla hota jara h meri age19 year h PR meri hight 5’2″ h .PR muje kya krna cgaiye muje hight bhi bdani h or body average ho jaye bss jayda much ni jayda ptla hota jara hu …..

    • कोई बात नहीं आपकी उम्र है इसमें मेटाबॉलिज्म तेज होता है। कतई भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप जिम जा सकते हैं जाएं और वहां पर अपनी कैपेसिटी के 80 फीसदी पर वर्कआउट करें। 100 फीसदी इसलिए नहीं क्याेंकि अभी आपकी हाइट बढ़ने की उम्‍मीद है। डाइट चार्ट के लिए आपकाे एक लिंक दे रहा हूं उसे अपने हिसाब से एडजस्ट कर लें। – https://bodylab.in/2016/09/07/indian-diet-chart-for-weight-gain-in-hindi/

  18. Sir m ye jana chata hu ki panner ko boiled krne se kya panner fat free ho jata h…… Or Tuesday meri biggest problem h…. M fat loss k lia kya diet le skta hu tuesday ko…. Plsssss help m out

    • Mujhe ans kab tk mil jye ga

    • नहीं उबालने से पनीर का फैट कम नहीं होता। आप मंगलवार को व्रत रख सकते है। दिनभर में एक नारियल पानी, शिंकजी और खजूर पर रह सकते हैं। पानी पूरे दिन पिएं।

  19. मेरी उम्र ४६ वर्ष है मेरा वेट बहुत ही कम है और मेरे पेट में अल्सर है क्या मैं कोई प्रोटीन पाउडर ले सकता हूं प्लीज बताऐ

    • नहीं। इस बारे में आपको डाॅक्टर के अलावा किसी और से कुछ नहीं सलाह नहीं लेनी चाहिए।

  20. Sir meri age 26 hai aur weight 37 kg hai night 5 fit 3 inch hai mujhe weight gain Karen upay betaye kya jim Jana chahiye ki nahi

  21. Sir m zym ja rja hu ek saal se bt kuch dino se jb b weight utha rha hu biceps m dard ho rha h toh kya prblm h btaye

  22. sir meri height and weight 167cm or 53 kg h main 8 kg weight badhana chahta hu main roj 4 kele 12 khajur 1 litre dudh or 50 gm kismiss le RHA hu sir ek machine me kitna weight badh sakta h

    • इसकी कोई गारंटी नहीं है कि एक महीने में कितना वेट बढ़ेगा ये अलग अलग इंसान पर अलग अलग होता है। एक लीटर दूध में आपको करीब 35 ग्राम प्रोटीन मिलेगा और आपकी जरूरत है 53 ग्राम प्रोटीन। डाइट कम है आपकी।

  23. 1 week ho gya sir jim gye huai..mera weight 67kg h mjhe 75 to 80 krna h…mai diet puri leta hun…workout sai phele 2 boiled eggs.. 2 banana… After workout banana shake,, 4 boiled eggs.. 1:30 ghntai baad 4 brown bread with one spoon peanut butter… Lunch mein.. 4 roti sbzi,,dall…. Evening mai 4 bread with peanut butter…Night mein 4 roti,,dall,, sbzi kya yeh meri diet shi h or sir soyabeen workout sai phele khaye ya baad mein…??

  24. Hiii sir myself sohan actually mai workout krta tha ab fir se kr raha hoon mujhe Daibetes type 2,ho gya h mera weight 55kg tha 48 ho gya tha Daibetes ke kraran fir mane gym kr ke or diet control kr ke label. Kr liya h sugar ap बताए ke mai diet me kya loon workout ke sath mujhe weight gain krna or body fir se lebeild krna chahta hoon kya mai eggs or protein le sakta hoon sir please help kre sir

    • हां आप अंडे और प्रोटीन ले सकते हैं इसके साथ ही अपनी दवाई समय पर खाएं और कार्ब व शुगर से बचें।

  25. sir meri body mai aisa laagta rehta ki nase idhar se udhar ho rahi chest to bahut jiyada h aur biceps ka pta nhi chest pasuri toti bahut h gardan pe nase bhi kamar pe joor nhi lagata muscles dheli ki dheli rehti h workout ke baaad bhi

    • भाई ऐसे सवालों का जवाब तो डॉक्टर ही दे सकता है क्योंकि बॉडीबिल्डिंग में तो हमने ऐसा देखा नहीं।

  26. sir mera naam kuldeep hai meri hight 170cm hai tha mera wight 56kg hai or sir me 6-7month ho gaye hai home pr hi kasart karta hu or me apen bicep or tricep tha chest ko badana chahta hu to sir mujhe kis type ki exersice karna chaiye or mujhe meri age 20year hai to mujhe kitna protien lena chaiye taki me apni body ke look ko achha bana saku plzz sir reply

    • में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। ऐसा कतई मत करना कि बस बाइसेप्स ट्राइसेप्स और चेस्ट की कसरत करें। सारे बॉडी पार्ट करें तभी फायदा होगा वरना किसी एक बॉडी पार्ट की जरूरत से ज्यादा कसरत करेंगे तो उसकी रही सही ग्रोथ भी रुक जाएगी।

  27. Sir me Pramod mere age 26 saal hai mera question hai ye ki me patla ho or mere ped baar nikala ho hai or body body patle hai mene 1 month while gym join ke hai sir Mota fit dekha hai

    • भाई ये मोटा फिट का क्या मतलब होता है। मैंने आपके सवाल के जवाब में आपको जो डाइट बताई है उससे वजन भी होगा। हालांकि असली मसल्स कहीं नहीं जाएगा।

  28. Sir me Pramod mere age 26 saal hai mera question hai ye ki me patla ho or mere ped baar nikala ho hai or full body patle hai mene 1 month phile gym join ke hai sir Mota fit dekha hai

    • चीनी छोड़ें, नमक कम करें, रोटी की बजाए ओट्स, दलिया, उबले राजमा, उबले चने, उबली मूंग, उबले बीन्स खाएं। दिन में चावल और ब्राउन ब्रेड चल जाएगा। इसके अलावा चिकन चेस्ट, एग व्हाइट खाएं। शाम के बाद से खाने में कार्बोहाइड्रेट न के बराबर रखें। गर्म पानी ही यूज करें। एक्सरसाइज के बाद कार्डियो जरूर करें।

  29. Dear merko esy koi diet bato jis sey emergy mile or fat nhi bade m pichle 4 months sey jim ja reha hu
    Plz mujhe esy dieat bato jisy sey body bhi bne of thakan nhi ho

    • डाइट में फैट कम रखें बाकी तो सभी चीजें ऐसी होती हैं जो एनर्जी देती हैं। आपको अगर लो फील होता है तो दिन में एक दो कॉफी, दो तीन बार आधा आधा गिलास ग्लूकोज पी लिया करें। जहां तक बात डाइट की है तो भाई जब तक मुझे ये नहीं पता होगा कि आपका वजन कितना है। हाइट कितनी है। आप क्या करना चाहते हो। जिम जाते हो या नहीं कैसे आपको डाइट बता दूं।

  30. Sir meri height 5.6inch hai or weight 51kg h or me 16 old hu muge apni height or weight dono hi badane hai hame jada nhi weight badana hai sir medium rhe or muge byseps ,cut,app,bahut achhe lagte hai kya aap bta sakte hai sir or gardan thodi moti karni hai ..or ha sir exercise krte samay kya khana chaiye kya peena chai jaroor btaye sir …aapki mahan krapa hogi ..Anuj saxena

    • सबसे पहले तो मोटे तौर पर ये बात समझ लें कि आपको इन दोनों कामों के लिए अपनी डाइट दुरुस्त करनी होगी। दूध, अंडे, चिकन, मछली, राजमा, सफेद चने, फल ये सब आपकी डाइट का हिस्सा होंगे। हाइट और वेट दोनों न्यूट्रिशन से जुड़ी चीजें हैं। हाइट बढ़ाने पर मैंने पूरा एक लेख लिखा है मैं आपको उसका लिंक शेयर कर दूंगा उसमें पूरी जानकारी मिल जाएगी। रही बात थोड़ी कसरत और वेट गेनिंग की। पहले मैं थोड़ी कसरत पर बात करूं। अगर हो सके तो आप जिम जाना शुरू कर दें और कसरत करें। ध्यान रखें कि कसरतों में अपनी कैपेसिटी का 80 फीसदी ही यूज करें। यानी अगर आप 10 किलो वजन उठा सकते हैं आपको 8 किलो ही उठाना है। आपको दूसरों की तरह खूब मेहनत नहीं करनी। हल्की मेहनत करनी है, ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं ताकि आपकी हाइट पर कोई फर्क ना पड़े। कसरत करने से ग्रोन हार्मोंस एक्टिवेट होते हैं। जिम में सप्ताह में कम से दो बार आप क्रॉस फिट ट्रेनिंग करें। अब रही बात डाइट की। आपको हर दिन करीब 60 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। इसकी कैलकुलेशन आपको करनी होगी। हाइट बढ़ाने के बारे में आप यहां पढ़ें – https://bodylab.in/2016/11/01/how-to-increase-height-and-grow-taller-in-hindi/

Leave a Reply