Breaking News

वर्कआउट टिप्स; 6 से 9 जनवरी तक के सवाल

सवाल – hi sir apki website pr apne 3 din tk biceps ko bhara bhara dikhne vali exercise batayi he.jisme barbell curl karna he. pahle set 6 rep, dusra 10 rep, tisra 15, or chotha 20 reps aise total 51 reps nikal ne k baad hi rest karna he. aise hi 5 set lagane he. toh kya har bar barbell curl hi lagani he. ya uske bad biceps ki koi or exercise lekar ishi tarah krna he. pliz tell me. – Armaan Adiwal

जवाब – नहीं सर ये एक्सरसाइज हर बार करने वाली नहीं होती ये तो कभी कभी वाली चीज है। हम लोग अक्सर तब करते हैं जब दो तीन दिन के लिए कहीं घूमने फिरने जा रहे होते हैं। यह कसरत हर सप्ताह नहीं की जाती।

workout tips in hindi for bodybuilding
workout tips in hindi for bodybuilding

सवाल – Sir meri age 24yr h nd hieght 5.6 kya sir avi meri hieght badh sakti hai mai 2inch hieght or badhana chahta hoon meri hieght ghar me sabse kam hai Or agar hieght badh sakti hao to kaise – Jeetendra Sen

जवाब –ईमानदारी से कहें तो हमें नहीं लगता कि अब आपकी हाइट बढ़ सकती है। आमतौर पर 21 की उम्र तक ही हाइट बढ़ती है।

सवाल – sir whey protein ya protein powder in mese kon sa weight gain ke liye sahayak ho saktha ha koi Sir mare diet ka bajat kam ha sir ankur kumar – Ankur Sharma
जवाब –सर व्हे प्रोटीन एक प्रोटीन पाउडर ही होता है। यह वजन बढ़ाने में मदद करता है। हर किस्म का प्रोटीन वजन बढ़ाने में सहायक होता है। आमतौर पर व्हे और एग प्रोटीन अच्छा माना जाता है। वजन बढ़ाने से जुड़ी काफी जानकारी हमारे पास है।
आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्ला 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वे 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – Bro MRE hight 6.1 h or wait 80 mri back achi h . byshap bhi badhiya h par bro chast me barav ni h na badhiya cut aaya h…. kya kru or muje or wait badhna h 100 krna h phir cating start kruga …. Aayan Bishnoi

जवाब –ठीक है आपने सही रास्ता चुना है पहले गेनिंग फिर कटिंग। आपकी चेस्ट में भराव नहीं आ पा रहा है तो इसकी एक वजह है ओवर एक्सरसाइज। क्योंकि आप चेस्ट को लेकर परेशान हैं इसलिए जाहिर तौर पर आप उसकी कसरत बाकी बॉडी पार्ट से ज्यादा करते होंगे। छह सेट से ज्याद चेस्ट की कसरत न करें। छह भी उनके लिए है जो लोग लंबे समय से जिम कर रहे हैं। फ्लैट बेंच पर डंबल प्रेस जरूर किया करें। वेट हैवी लगाएं रैप की गिनती 6 से 8 के बीच ही रखें। इन सब बातों के बाद अगर कोई एक बॉडी पार्ट अच्छे से नहीं बन रहा मगर बाकी बन रहे हैं तो उसे छोड़ दें अपने हाल पर जो पार्ट ग्रो कर रहा हैं उसे बनाएं। रही बात वेट बढ़ाने की तो आप ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।

सवाल – Sir plz ye bta do..ki dinabol tablets kis time lena sahi rhega
RöHít Dehingia – RöHít Dehingia

जवाब –माफ करें हम किसी को स्टेरॉइड लेने की सलाह नहीं देते। हालांकि डेनाबोल के बारे में सारी जानकारी आपको दे सकते हैं। आप पढ़ें आपको यकीनन बहुत काम की जानकारी मिलेगी।

सवाल – Hello sir mera wait 70kg he or me 2years se akkhada kar raha Hu body to he par ab mujhe shape or bulk badhana he to uskeliye ab kya karu?? Protein Lu?? Or me vegetarian Hu non veg nai khata..Please kuchu bataye mere liye – Mayur Rana
जवाब –आपको करीब 200 ग्राम प्रोटीन हर दिन की जरूरत पड़ेगी। आप शाकाहारी हैं तो आपको ये प्रोटीन दूध, सोयाबीन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर से जुटाना होगा। चाहें तो व्हे प्रोटीन भी ले सकते हैं। आप ये लेख पढ़ें आपको मदद मिलेगी। शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी

सवाल – good evning sir mai ek saal se gym ja raha hu sir mai abs ki exersize suru krna chahta hu to plzz sir mujhe esi exersize btaye jo biginear ke liye ho sir me gramin area me rhta hu yaha zym jyada developed nhi hoti to sir plzz esi exersize btaye jisme machins ka jyada use na ho – Pankaj Sharma
जवाब –एब्स की ज्यादा तर कसरतें आप घर पर कर सकते हैं। आपके पास लटकने का इंतजाम और एक पतली बेंच है तो और अच्छी बात है। हम जिन कसरतों के नाम लिख रहे हैं उनमें से जो आप समझ पाएं ठीक हैं। बाकियों को गूगल में तस्वीरों में सर्च कर लेना पता चल जाएंगी।
Abs frog kick, Handing leg raise, Abs cruches, bicyle crunch, leg raise, mountain climber इनके अलावा तमाम कसरतें हैं जो आप घर पर ही कर सकते हैं।

सवाल – helo sir sab se pehle to mai apka thanks krna chahta hu k yha pr hme hmare questions ke answer milte hai meri height 5.5 hai aur mujhe heavy bench press lgane ka bahut interest hai maine aj se 1saal pehle gym join kiya tha aur 60 se bench press start ki thi aur ab 105 kg ki lgata hu aur 1,saal se hi whey protein use kr rha hu adhik diet ki wajah se mera pait bhi bht bhar gya hai aur biceps 13 inch se 15 ho gye hai sir mera laksh 150 kg ki bench press lgaana hai aur mai yeh chahta hu ke mera pait bhi kam ho jaye aur biceps ka size gain ho jaye abhi diet me whey protein, milk,oats, fruit,almond,aur fruit le rha hu sir ap kuch aishi exercise aur diet schule btado k bench press aur bicep size to bhar jaye bt pait nhi thanks – Arwinder Singh Dhami

जवाब –वैसे तो हम आपको अब लीन बॉडी की एक्सरसाइज करने की सलाह देते मगर चक्कर ये है कि आपके बाइसेप्स का साइज अभी कम है। अभी तो आपको डाइट हैवी ही रखनी होगी। आपको बस इतना करना है कि डाइट में फैट कम से कम कर दें। पेट के तीन हिस्से होते हैं। अपर एब्स, लोवर एब्स और साइड्स। वेट ट्रेनिंग शुरू करने से पहले हर बार किसी एक पार्ट की कसरत करें। जिम खत्म होने के बाद पांच मिनट की रनिंग खूब तेज करें। और लीन बॉड में मदद करने वाले फूड का इस्तेमाल करें, ये फैट को कम रखने में मदद करेंगे।

सवाल – Sir mera side fat km nhi ho rha haa toh plz sir kuch btaye side fat km krne k liye – Vikram Khapra

जवाब –सर न तो फैट किसी एक इलाके पर जमता है और न ही किसी एक इलाके से जाता है। जब भी फैट आता है पूरी बॉडी पर आता है हालांकि उसका रेशो अलग अलग होता है। इसी तरह से जब फैट जाता है तो भी पूरी बॉडी से जाता है रेशो अलग अलग होता है। आपको कुल मिलाकर बॉडी फैट कम करने पर काम करना है। साइड्स अपने आप कम होंगे यह बात सौ फीसदी सही है। आप वो वर्कआउट करें जो लोग लीन बॉडी बनाने के लिए करते हैं। हम आपको लीन बॉडी बनाने को नहीं कह रहे बस आपको इतना बताना चाहते हैं कि आपका रास्ता वही है जो लीन बॉडी बनाने वाले का होता है।

सवाल – Sir me sudhir 23 sal ka hn or mery height 5-10 ft or weight 50 kg h sir mjhe weight gain karne ki dait bataen. – Sudhir Raturi
जवाब –नीचे वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।

सवाल – hy sir mera weight 50kg hai maeh bahut patla sa huh for to increase body shape wat i can should do plz inbox me plz – अजय भण्डारी
जवाब –आपके सवाल का जवाब इनबॉक्स में नहीं आ पाएगा। आप अकेले नहीं हैं जो पतले हैं इसमें छुपाने या शर्माने वाली कोई बात नहीं। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्ला 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वे 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।
अगर आप ये सारे लेख न पढ़ पाएं तो कैसे गेन करें वेट जरूर पढ़ें। लिख तो ये लड़कियों के लिए है मगर आपको इसमें काफी काम की जानकारी मिलेगी।

सवाल – mera naam Ritesh kubde Age 21 Height 5.8 Weight 48 Sir pahile mera weight 45 tha abhi 48 hy mujhe gym mein 5 mahine ho gye hy mein middle class bhi hu mein diet mein soyabean/ motbeans/mungdal/kabuli aur kale chane bhigokar khata hu khane mein din 6/8 roti aur raat mein 6/8 iske aalaawa kuch bhi nahi ye mein 3 mahino se kar raha hu lekin mera weight nahi badraha kuch kami hoto bataye jadatar Shakahari bataye
Aur mein roj push up marta hu upper chest ke liye 2din baad 5reps badata hu aaj meine 100 push mare aur 4 din rest deta hu ismein mein aur aage badna chahta hu to ismein kuch galat to nahi hy gaining ke liye hoto bataye aur meri kalai(wrist) bhohot choti hy khaskar left uske liye bhi kuch bataye waise mein roj ghar aate wakt kalai aur forearm mashin marta hu mujhe bataye kalai marne baad use kitne din arm dena chahiye jise wo thodi musbut aur mass gain kare? – Tejas Kubade

जवाब –हम आपकी समस्या समझ गए। सर वजन बढ़ाने के लिए हमें बहुत खाना होता है और कसरत कम मगर हैवी करनी होती है। पहले कसरत की बात करते हैं। आप इतनी पुशअप्स लगा रहे हैं गलत कर रहे हैं। पुश अप्स लगानी हैं तो पीठ पर इतना वजन रखें कि आप छह से आठ पुशअप्स ही एक बार में निकाल पाएं। हर रोज पुश अप्स भी नहीं लगानी। एक दिन चेस्ट एक दिन कंधे एक दिन पैर और एक दिन बाजूओं और एक दिन बैक की कसरत करें। आपको बहुत कुछ समझना है। थोड़ा वक्त लगेगा आप जरा ऊपर वाला जवाब पढ़ें।

सवाल – Could you please tell me….. How to find body fat percentage….? Weight -69kg, Height -5.10 ft.- Deepak Soni

जवाब –सर डॉक्टरों के पास एक कैलिपर (caliper) होता है, जिससे वो दो मिनट में आपको बता सकते हैं। इसके अलावा आजकल अस्प्तालों में एक मशीन भी होती है जो बॉडी फैट प्रतिशत बताती है। सबसे आसान है डॉक्टर के पास जाएं।

सवाल – Helo….sir ..namaskar…..sir mene pichle question me pucha tha gaining period me pet bahar na nikle uske liye leen body me madad karne bale food le lu ……to apne ha kha tha to….mene kalongi k beej bala lekh Pda…….to usme sabe uppar likha tha teji se bajan ghtane ka jadui jugad.. ..to sir me ye puchna chata hu ki..,.agar me ise lu to gaineing to nahi rukegi……or sir ek question or kya sir milk or chach me brabar protien hoti h……Gaurav Gupta

जवाब –नहीं नहीं आप उसके साथ उम्दा की प्रोटीन डाइट तो चला ही रहे होंगे। घबराने की जरूरत नहीं है। बिंदास इस्तेमाल करें। दूध और छाछ में करीब करीब बराबर प्रोटीन होता है।

सवाल – Sir-mera naam devil h. Mujhe gym karte 6months ho gye hain. Main monday- chest ke sath triceps, Tuesday- back ke sath biceps or wed-shoulder or thigh thursday rest or friday- fir chest or triceps or sat-back or biceps. sir kya ye shedule shi h. Or exercise change mean kya change karna please explain kare sir – Devi Lal

जवाब –अगर आप गेनिंग कर रहे हैं बॉडी का साइज बढ़ा रहे हैं तो ये शेड्यूल सही नहीं है। आप ज्यादा कर रहे हैं। सप्ताह में पांच दिन कसरत करें ओर हर दिन एक बॉडी पार्ट करें। बाइसेप्स ट्राइसेप्स एक साथ एक दिन करें। रेस्ट लेने का तरीका आपका ठीक है। चेंज करने का मतलब होता है कसरतें बदलना या उनका क्रम बदलना।

सवाल – Sir pet naa bade iske liye me subha runing karta hu or shyam ko gym jaata hu kya ye sahi rhe gaa – Sandeep Sheokand
जवाब –नहीं। पेट को जिम की ट्रेनिंग से ही कंट्रोल करें। चाहें तो जिम करने के बाद पांच मिनट की तेज रनिंग कर लें। जिस तरह से आप कर रहे हैं उससे साइज बढ़ने में दिक्कत होगी। केटल बेल (kettlebell) स्विंग किया करें अच्छी कसरत है केटल बॉल नहीं है तो डंबल के साथ भी हो जाएगी।

सवाल – hello sir ,mera naam shivam hai,sir mera question ye hai ki mai logo ko dekha hai jab wo koi body suppliment lete hai to unka size to badhata hai but jab suppliment chhod dene ke baad body decrease hone lagati hai or weight bhi decrease hone lagata hai…yesa mere sath bhi hota hai…iske liye mai kya karu…mera height 5″ 10 inch hai or weight 80 kg hai …but mera chest 40 inch hai isko badhakar 44 karana hai…iske liye koi suppliment bataye jisme size to mera chest ka badhe but weight increse ya decrease na ho ..or hum lifetime suppliment use nahi karana chahte hai … but chest or biceps increase tak suppliment use kar sakte hai….sir plz margdarshan karen …thank you – Shivam Priyadarshi
जवाब –जहां तक बात सप्लीमेंट की है तो हो सकता है आप लोग कोई ऐसा सप्लीमेंट ले रहे हों जिसमें स्टेरॉइड मिला हो। ये तो एक बात हुई दूसरी बात ये कि जब आप सब कुछ छोड़ देंगे तो बॉडी में थोड़ी कमी तो आएगी ही। लोग सप्लीमेंट छोड़ने के साथ साथ डाइट और कसरत भी या तो बहुत कम कर देते हैं या छोड़ देते हैं। ऐसा करने पर साइज जरूर गिरेगा। अगर आप कसरत करते रहें ओर डाइट उम्दा रखेंगे तो सप्लीमेंट छोड़ने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। अब रही बात आपकी चेस्ट और बाइसेप्स का साइज बढ़ाने की तो यहां भी आपका कॉन्सेप्ट गलत है। हमेशा बॉडी बनाने की बात करनी चाहिए चेस्ट इतने इंच या बाइसेप्स उतने इंच की नहीं। क्योंकि अगर आप किसी एक या दो बॉडी पार्ट के पीछे भागेंगे तो उसकी जरूरत से ज्यादा कसरत करने लगेंगे और वो कभी नहीं बनेगा और आप हताश हो जाएंगे। हमेशा पूरी बॉडी की कसरत करें। सब बनेगा धीरे धीरे। सप्लीमेंट कोई भगवान नहीं होता उसके बिना काफी हद तक अच्छी बॉडी और उम्दा शरीर बन जाता है। कसरत छोड़ेंगे तो दुनिया का कोई सप्लीमेंट आपकी बॉडी कायम नहीं रख सकता।

सवाल – Dear sir, I want to know that …me weight gain karne Ke sath sath gym join kar sakta hu ya nahe?? Me 10 kg weight gain karna chahta hu And weight gain karne Ke bad usko constantl kese rakh sakta hu???
Protein sahe value me lene se he weight gain kar sakta hu ya much or the karna hoga?? – Ayub Khan
जवाब –वजन बढ़ाने के लिए आपको प्रोटीन के साथ कार्बोहाइड्रेट और थोड़ा फैट भी लेना होगा। अगर आप वेट गेन कर लेंगे तो उसे मेनटेन करना अपने आप आ जाएगा। अब रही बात वेट गेन करने की तो आप नीचे वाले सवाल का जवाब पढ़ लें।

सवाल – Sir meri age 24 running h weight 64 ho gaya h mujhe two months ho gaye h jim jate hoe mujhe mussels fast gain karni h solution batae….Sunil Gulwani
जवाब –7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है। आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्ला 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वे 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – sir .. mai bht ptla hu.. mera weight kafi km h.. kuch b khata hu mujhe lgta nahi.. mai bht preshan hu . mai gym nahi jata hu kuch btaiye jisse meri body bhr jaye. .Vishu Cool
जवाब –वैसे तो यह लेख लड़कियों के लिए है मगर आप भी पढ़ लें आपको काफी जानकारी मिलेगी। कैसे गेन करें वेट। इसके अलावा ऊपर वाले सवाल का जवाब भी देखें।

सवाल – sir g kaloji aur soyabin ke dane ka prayog kaise kiya jata h ? राजेश कुमार बघेल
जवाब –सोयाबीन के दानों और मूंग को भिगो कर खाएं। चाहें तो उबाल भी सकते हैं। कलौंजी के इस्तेमाल के लिए पढ़ें वजन घटाने का सस्ता और जादूई जुगाड़ जानें।

सवाल – sir milk thistle liver ki pic send me dein. web pr bht product aa rhe h – Muzaffar Abbas
एम वे का मंगा सकते हैं ठीक है प्रोडक्ट। ऑन लाइन भी मिल जाता है।

सवाल – Sir meri hight 5.10 he or weight 82 he me sir 3 month se daily gym ja rha hn or whey protien ka use kr rha hn kya ye sir thik kya kya whey protin lele se kuch fdak pdega or sir ek or baat mera weight 74-75 kg h toh mujhe kitne gram protein lena chaiye….- Harsh Varshney
जवाब –हां व्हे प्रोटीन से फायदा होता है मगर तभी जब आपकी डाइट अच्छी हो। बिना अच्छी डाइट के दुनिया का कोई सप्लीमेंट आपकी बॉडी नहीं बना सकता। आपको रोज जिम नहीं जाना चाहिए। जिम सप्ताह में पांच दिन ही काफी है। आपको करीब 210 ग्राम प्रोटीन चाहिए अगर आप साइज बढ़ाना चाहते हैं तो।

सवाल – sir mein jitna khta hu..toh pet nikal aata…sir aisa body chahta hu ki..biceps or chest t-shirt mein bdiya dikhe…pr pet flat ho….mujhe lgta mera digestion power m… digestion active krne ke liye bhi tips de sir metabolism achja krne waale cheezey bhi btaaye – Chaudhary Ankit

जवाब –मेटाबॉलिज्म के लिए पढ़ें लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड। डाइजेशन के लिए कोई आर्युवेदिक सिरप ले सकते हैं। रही बात बॉडी बनाने की तो उसके लिए डाइट और कसरत चाहिए। कैसी डाइट और कैसी कसरत हो अब हम आपको वो बताते हैं।
7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है। आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्ते पर चलना है जरूरी नहीं कि आप इन्हें सौ फीसदी फॉलो करें मगर बात को समझ लें और अपनी जरूरत के हिसाब से काम करें। ।1 पहलवान का डाइट प्ला 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वे 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – Hello sir m salim mujhe reply nahi milraha.shayad galti mere question m hongi sorry.mere kuch sawal h,
1)m smoking bahout zyda karta ho.smoking se exercise per kya effect padta h.
2)m zim nahi jata ghar per hi exercise karta ho mujhe aisa lagta h k mere stomach per kafi sara fat h or abs k chakkar m pet hi shayad thoda sakht hogaya h.is se kaise chotkara milenga.
3)ghar per jitni exercise hoti h jaise running,jumping,dips marna or jo bi kya in sab se bi wazan ghata kar body banayi ja sakti h waise mera wheight 60 h or high 6 fit – Khan Khan

जवाब –1 स्मोकिंग से स्टेमिना और सेहत दोनों पर बुरा असर पड़ता है। 2 पेट की कसरत रोज न करें कम से कम 72 घंटे का गैप रखें। 3 इन कसरतों से आप बस फिट रह सकते हैं, घर पर कसरत करके अच्छी बॉड आमतौर पर वही लोग बना पाते हैं जिनके पास बहुत नॉलेज होती है और जिम का जरूरी सामान होता है।

सवाल – सर रोटी में कितनी proteion होती है – Sony Randhawa
जवाब –ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी रोटी कितने आटे में बनी है। आटे में सौ ग्राम में 10 से 13 ग्राम प्रोटीन होता है। अब कितने आटे की रोटी बनी है उसके हिसाब से कैलकुलेट कर लें।

सवाल – Sir primary & secondary muscles kehre-kehre hunde? And ehna de under vich training kida krni chahidi? – Tarlochan Pawar
जवाब –सर इतना डीटेल में क्यूं जा रहे हैं प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग में जा रहे हैं क्या? बहरहाल आपको इसका मतलब कुछ हद तक बताने की कोशश करेंगे। मान लें आप चेस्ट के लिए बेंच प्रेस कर रहे हैं तो अब आपका प्राइमरी मसल्स हुआ चेस्ट और सेकेंडरी हुआ ट्राइसेप्स। चेस्ट की कसरत में ट्राइसेप्स पर भी असर जाता है। एक तो ये मतलब हुआ।
दूसरी बात कंधे प्राइमरी मसल्स हैं मगर ट्रैप्स सेकेंडरी हैं। अब पूरी बॉडी में इस तरह की खोजबीन करने का कोई फायदा नहीं। कसरत करें मस्त रहें।

सवाल – hi… sir meri age 20 hai hight 5.9 weight 60 or mera goel 6 month me 90 kg tak karne kaa hai kya ye munkin hai or aapke kahe anusar hi ab me exercise karta hun or dait bhi leta hun toh kya is tarah se me apna goel hasil kar sakta hun….or mene apna liver function test karaya hai toh mujhe pta chala hai ki mera metabolism tej hai or mene padha hai ki jinka metabolism tej hota hai vo jaldi weight gain nhi kar pate hai toh kya mujhe metabolism slow karwana chahiye jaldi weight gain karne ke liye….
sir.. mujhe ye pta katna hai ki steroide ke side effects kya kya hote hai or HCJ and PCT karne se saare side effects khatam ho jaate hai yaa kuchh hi khatam hote hai mujhe ye sab details me pta karna hai….Rajput Ajay

जवाब –आप गेनिंग से जुड़े कुछ लेख तो हमारे पढ़ ही चुके होंगे। ऊपर कुछ लोगों ने वजन बढ़ाने को लेकर सवाल पूछे हैं उन्हें हमने कुछ लेख पढ़ने को कहा है। अगर आपने वो पढ़े नहीं हैं तो पढ़ लें और साथ में तीन माह का स्पेशल प्लान भी पढें। रही बात मेटाबॉलिज्म की तो आपकी उम्र में ठीक ही है। अगर उसे स्लो करवाएंगे तो फैट चढ़ने लगेगा वरना कसी हुई बॉडी बनेगी फैसला आप खुद करें। इस उम्र में स्टेरॉइड की बात करना भी पाप है। हम इतनी मेहनत कर रहे हैं कि ताकि हमसे जुड़े लोग सेहतमंद हो पाएं और आप बीस साल की उम्र में ही स्टेरॉइड की बात कर रहे हैं। आपको जानकारी चाहिए तो वेबसाइट पर स्टेरॉइड की कैटेगरी है उसमें सारी जानकारी है। पीसीटी वगैरा के बारे में भी।

सवाल – Ek baar fir thnx sir ans dene k lite..ek aur swaal hai…sir abhi main aur weight nhi gain krna chahtaa…meri height 6ft weight 89 hai……abhi main apni diet main only protein aur carbohydrate he jayada le rha hoon…fat Jo jitna ho ske avoid kr rha hoon….kya srr esa krne se pet kmm aur muscles and size gain hoga???Mera diet routine hai…Mene roasted soyabeen,roasted Channa and makka ko pees kr usme sooka doodh daal kr powder bnaaeya hai .es 50-50gm powder ko main din main 3tym 500-500ml doodh k saath leta hoon…Subah begoyi huyi moong daal aur black chnna leta hoon….2tym chawal khaata hoon Jo bhi daal sbji bni ho ghr mein uske saath…..ek baar daliya ya oats leta hoon…..Roti ghee ko avoid krtaa hoon kyu k fat naa aaye….plzzz sir btaayiye Shi hai ye diet …fat naa aane k liye aur kya avoid kru….yeh diet ko 4-5minth tkk lene se muscle aur size gain hoga…plzzz ans me sir…Paranpal Singh Randhawa

जवाब –सर फैट तो हल्का फुल्का सभी चीजों में होता है सोयाबीन में भी। डबल टोंड दूध बढ़ा दें या छाछ पीना शुरू कर दें। अगर आपको एब्स नहीं निकालने तो परेशान होने की जरूरत नहीं। पेट की कसरत करते रहें और खाने पीने में लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड शामिल करें। अगर आप वाजिब मात्रा में प्रोटीन लेंगे तो अभी भी साइज बढ़ सकता है। पेट को कम करते हुए साइज बढ़ाने के लिए आपको हाई इंटेसिटी वर्कआउट को अपने शेड्यूल में शामिल करना होगा।

सवाल – Sir kch or questions h .
1 . sir m week m 3 din rest krta hoon jisme ek din Wednesday or baaki k Saturday or sunday h . sir m arms k workout k baad do din ka rest le raha hoon to isme koi problm to nhi h . kyonki m abhi leg workout nhi kr rha hoon .

2. Or sir kch squat krne s sir ab kyi din hogue h sir thoda sa knee joint m hlka sa pain rhta h to sir normlly to leg workout m hota h lekin jyaada time pain na rahe isliye workput k baad kch maalish ya kch or kr skte hnn sir .

3 . sir aapne ek baar bataya tha fir batadenge ki BMI 18.5 s km ho to kya le or jyada ho to kya le skte h mtlb weight or mass gainer or protine .

4 . and sir high intensity workout k baare m or bata deziye – Shiv Rao

जवाब –.1 कोई प्रॉब्लम नहीं मगर तीन दिन का रेस्ट कुछ ज्यादा ही हो गया। बॉडी बनाने वाले दो दिन का रेस्ट लेते हैं और मेनटेन करने वाले तीन दिन की छुट्टी भी मार लेते हैं।
2 ज्यादा दर्द न रहे इसका बस एक ही इलाज है कि महीने में कम से कम पांच और ज्यादा से ज्यादा छह बार लेग की कसरत करें। पैर मजबूत होंगे तो दर्द कम होगा। बाकी दर्द होता है बाम लगाएं।
3 आपका कम है तो मास गेनर लें और ज्याद है प्रोटीन।
4 हाई इंटेसिटी वर्कआउट के बारे में जानें।

 

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

20 comments

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  1. stayed ki jankari benefit

  2. Sir jub me chest ki exercises krta hu tub to shape bhi aajati h or tight bhi ho jati …….mgar exercise k baad fir dhili ho jati ………sher chest tight k liye kuch btaye

  3. Muje kuch puchhna h kya b protin weight badata h?

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप https://bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  4. Sir meri age 15 years hai aur main bhot dubla patla hu mujhe body banane k liye kya karna chaiye kya khana chaiye kitni gym me practice karni chahiye

  5. सर मेरी हाईट 5.8 इंच है और वैट 70 kg है chest 42 इंच है और थाइस 22 इंच है मेरे बाइसेप्स के साइज़ 13 इंच हैं मुझे 16 इंच बाइसेप्स बनाना है और 25 इंच की थाइस बनाना है तो मैं किस तरह वर्कआउट और डाइट करू बताओ,,,,

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

  6. सर मेरा वज़न 60 किलो है और मैंने 15 दिन से जिम जाना शुरू किया है मेरा पेट थोडा निकला हुआ है, बाकि बॉडी पर तो ठीक असर हो रहा है बस पेट निकला होने से थोड़ा अटपटा लगता है, मैं खाना कम खाऊँ या ज़्यादा । मतलब ज़्यादा खाने से पेट और तो नहीं बढ़ेगा? या कम खाने से कोई निगेटिव रिएक्शन तो नहीं होगा?

    • अगर आपको बॉडी बनानी है तो आपको खाना होगा। उसमें पेट और निकल सकता है, मगर आप खुद ही कह रहे हैं कि ज्यादा पेट नहीं है। जब आपको शरीर ऊपर से भर जाएगा तो इतना पेट कोई बड़ी बात नहीं है कुल मिलाकर आप मजबूत नजर आएंगे। अगर आपको बस फिट बॉडी रखनी है तो नार्मल डाइड रखें और नॉर्मल कसरत पेट कुछ दिनाें में कम हो जाएगा। वैसे आपका वजन कुछ ज्यादा तो नहीं है।

  7. Sir mera weight 71 he air pet nikla he diet kiya he par khana khane ya panic pine ke bad mera pet pahle jaisa ho jata he ky karu?

    • आप इस बात को मान लें कि आपका पेट बाहर है। आप कसरत करें इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं है। रात को सोते वक्त एक बड़ा कप गर्म पानी पिया करें जैसे चाय पीते हैं। सूरज ढलने के बाद कार्ब न खाएं खाना है प्रोटीन वाली चीजें खाएं बस। जैसे अंडे का सफेद हिस्सा, चिकन चेस्ट वगैरा।

  8. sr mera baceb saiz nahi a raha h 1 sal me mai jim karraha hun se plz kuch tips bataiye

Leave a Reply