Breaking News

मसल्स बनाएं | 26 से 31 दिसंबर तक के सवाल

सवाल – bhai mera weight 70 ha meri chest clear hi nhi hoti MATLAB chest ki niche ki shape gayab lagti ha – Aftab Ansari
जवाब – पुलोवर, फ्लैट बेंच डंबल प्रेस, डिकलाइन डंबल प्रैस लगाया करें। जब भी आप चेस्‍ट करें ये तीनों कसरतें आपके शेड्यूल में होनी चाहिएं। दूसरी बात किसी एक पार्ट को लेकर परेशान तभी होना चाहिए जब बाकी सब पार्ट बहुत अच्‍छे हो गए हों और एक पार्ट कमजोर रह गया हो अगर आपकी बाकी की बॉडी कुछ खास नहीं है तो चेस्‍ट को लेकर भी ज्‍यादा परेशान न हों पूरी बॉडी पर ध्‍यान दें कसरत करते रहें आपको पता भी नहीं चलेगा कि कब आपकी शेप अच्‍छी हो गई।

सवाल – Sir meari hight 178cm hai aur Mera weight 84kg hai aur mai rog 5km race bhee lagata Sir mujhe weight kaam karna hai sir kuch tips dee – Kapil Dhama
जवाब –अगर आप रोज 5 किलोमीटर रेस लगाते हैं तो अब वक्‍त आ गया है कि आप लंबी रेस लगाना बंद कर दें क्‍योंकि अब उसमें चैलेंज नहीं रह गया है। कसरतों को बदलना उन्‍हें पहले से ज्‍यादा चैलेंजिंग बनाना जरूरी होता है वरना नतीजे नहीं आएंगे। 100 मीटर की स्‍िप्रंट लगाएं फिर तुरंत 25 पुश अप्‍स लगाएं। सांस लेने के बाद फिर 100 मीटर की स्‍प्रिंट लगाएं फिर तुरंत 100 रोप स्‍किपिंग करें। ये महज एक उदाहरण है आपको यह समझाने के लिए कि नतीजे कैसे आते हैं। हम आपको कुछ लेख पढ़ने की सलाह दे रहे हैं वो डायरेक्‍ट आपके लिए नहीं लिखे हैं मगर हां 80 फीसदी आपके काम के हैं, उनसे आपको काफी कुछ जानकारी मिलेगी।
1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

सवाल – Hello Sir…Sir last time jesa aapne workout plan btaya tha main bese he kr rha hu…pr sir muje abs bnane h eske liye koi supplement use kr skta hu agr kr skta hu to kon sa pls advise..!!Or Sir biceps ka size gain nhi ho rha h pichle 1 Sal se muje biceps 16 inch tk krna h eske liye bhi koi supplement btaye pls Totaly leen body k liye diet plan or supplements k bare main btaye pls…? – Amit Upadhyay
जवाब –भाई सच समझ लो। एब्‍स के लिए आपको कटिंग उर्फ लूजिंग करनी होगी और बाइसेप्‍स के लिए आपको गेनिंग उर्फ बल्‍िकंग करनी होगी। गेनिंग और लूजिंग एक साथ नहीं चलाई जाती। सही तरीका ये होता है कि पहले आप जितना साइज चाहते हैं उससे एक इंच और ज्‍यादा ले जाएं। इसके बाद कटिंग शुरू करें। बॉडी उसी तरह तराशी जाती है जैसे पत्‍थर से मूर्ति। अगर आप ये सोचें कि एब्‍स भी बन जाएं और बाइसेप्‍स का साइज भी बढ़ जाए तो ये काम नामुमकिन नहीं है मगर आप नहीं कर पाएंगे। प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डर ही ऐसा कर पाते हैं।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – Sir m gaining kruga gainer b le lia h pr uske bad abs k lye excercise krne se kya size ghtega ? Mujhe gainer use krte tym ki diet btae mra gainer 1250 calorie or 50 gram protein dega ?
Gainer use kia tha face p fat agya tha us se kse bcha jae
Or gainer use krte tym ki diet btae ? – Chirag Chhillar
जवाब –गेनर ले रहे हैं तो साथ में इस बात पर नजर रखें कि आपको आपकी बॉडी के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन मिलता रहे। अगर वो गेनर से नहीं मिल रहा है तो डाइट से पूरा करें। अब इंतजार करें पहले गेनर के नतीजे आने दें। जमकर गेन करें बिना इस बात की परवाह किए कि चेहरे या पेट पर फैट आ रहा है। हालांकि पेट की कसरत करते रहें। मैं आपको सब बता दूंगा मगर आप फेस के चक्‍कर में न पड़ें। जब आप कटिंग शुरू करेंगे तो सब अपने आप पिचक जाएगा, साइज भी गिरेगा। इसीलिए कहता हूं कि पहले जितना साइज बनाना है उससे थोड़ा और ज्‍यादा बना लें फिर कटिंग शुरू करें।

सवाल – Guru ji Namaste….M apki btaye hui. Deit aur exercise dono follow kr raha hu pehle se bht acha result h ..sir hafte main Ek he din biceps aur triceps krta hu aur dusre din rest… sir mujhe ye janna h ki 3 exercise biceps aur 3 triceps kr skta hu na koi problem to nai h …Aur sir har hafte exercise chng krna jarury h ….Abhishek Choudhary
जवाब –सब ठीक है। हर सप्‍ताह बदलना जरूरी नहीं है, मगर उन्‍हें आगे पीछे तो कर ही सकते हैं। और हां एक बार फिर कहूंगा बाइसेप्‍स के पीछे न भागें बड़े मसल्‍स बनाएं बाइसेप्‍स झक मारके खुद बनेगा।

सवाल – Sir fce pe fat h isko kam krne ki koi exercise hoti h …Abhishek Choudhary
जवाब –फेस की कसरत बहुत बोरिंग होती है। तीन चार बबल गम को चबाते रहें। एक पालीथिन में थोड़ा सा वेट डाल लें और उसे नीचे वाले दांतों में लटका कर मुंह को खोलें और बंद करें। ये तो हो गई कसरत मगर हमारी सलाह ये है कि फेस के फैट के चक्‍कर में न पड़ें वो आपकी बॉडी फैट के रेशो में ही होता है। बॉडी पर ध्‍यान दें फेस को मारो गोली।

सवाल – Sir crunhes best y ya situp or lower ab Ki best exercise konsi h – Ritesh Kumar
जवाब –दोनों जरूरी हैं। एब्‍स की कोई बेस्‍ट एक्‍सरसाइज नहीं है। बहुत सारी कसरतें करनी होती हैं। एब्‍स की जितनी कसरतें आप जानते हैं सबको ट्राई करना चाहिए। ये आसानी से बननी वाली चीज नहीं होती। और हां जरा इन तीन कसरों पर गौर फरमाएं आपको पता हैं या नहीं। इसके अलावा एब्‍स की एबीसी सिक्‍स पैक के सारे जवाब भी पढ़ें।

सवाल – Namskar sir me apse puchna chahta hu ki agar hmr size gain krna hai to ik part ki ik din exrise karni chahiye .our ye bhi btaye ki jo hm protin diet ya shake ya fir oats lete hai kai baar unse pet ke pachan tantra me problm hoti hai to kyaa upaay kare – Astro Pankaj Pandit

जवाब –हां जी गेन करने के लिए आमतौर पर एक दिन एक पार्ट की कसरत की जाती है। इसमें बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स भी शामिल है वो भी एक ही दिन की जाती है। रही बात पेट की तो बॉडी बिल्‍डिंग करने वाले लोग आमतौर पर पेट को दुरुस्‍त रखने के लिए कोई आयुर्वेदिक सिरप वगैरा साथ में चलाते हैं। बेल का पाउडर और उसका मुरब्‍बा भी पेट के लिए बहुत अच्‍छी चीज है। खाली पेट सुबह खा लिया करें।

सवाल – Hello sir mera naam sameer hai mai pichle 1 saal se gym ja raha hu mere uper chest me improvement nai aa raha inclined branch inclined dumble flys sab mar raha hu uske baad bhi – समीर भट्ट
जवाब –किसी एक पार्ट को लेकर परेशान होना छोड़ दें। बाकी बॉडी पर ध्‍यान दें। चेस्‍ट की कसरतें तो आप कर रही रहे होंगे फ्रंट शोल्‍डर की कसरतें भी किया करें। एक लेख पढ़ें 3 कसरतें जो चेस्‍ट में ऊपर तक लाइन डालती हैं

सवाल – Sir mera bhai ha, uski age 18 yrs ha or height 170cm or weight 47 kg ha or sirf weight gain krna ha or wo study pe jyada focus krta ha isliye kuch btaye or cmpletly veg. ha or weight gain krne ke baad gym jana thik rhega ya nhi…Devinder Kumar

जवाब –उनके लिए हम इतना ही कहेंगे कि अच्‍छा खानपान रखें। असल में इस उम्र में मेटाबॉलिज्‍म बहुत तेज होता है तो उन पर मांस नहीं चढ़ पाता। अभी फिलहाल के लिए उनकी डाइट बढ़ाएं और वो जैसे हैं वैसे रहने दें उनका वजन इतनी आसानी से नहीं बढ़ेगा। उन्‍हें कभी खाली पेट न सोनें दें। उनके खाने में मूंग की दाल, मूंगफली और पनीर बढ़ाएं और लंबे समय तक बढ़ाए रखें। एक लेख्‍ा पढ़ें हो सकता है इसमें कुछ काम का मिल जाए। कैसे गेन करें वेट।

सवाल – m jyada mehnt krta hun to meri kamar m pain hota fir dusre din wait uthane k liye niche ni jhuka jata Or sir ek baat or sb kuch badiya h bs pet thoda pet jyada ptla h back bhi thik hain bs pet hi jyada ptla h Kuch chauda krne k liye btao ye ek pasli jaisa hai……Kuntal Yogi
जवाब –देखो भाई सच ये है कि आप दुबले पतले हो तो कुल मिलाकर वेट बढ़ाने पर ध्‍यान दो। वेट बढ़ेगा तो पेट भी बढ़ेगा। रही बात कमर दर्द की तो हो सकता है आप अपनी ताकत से ज्‍यादा वेट उठा रहे हों या आपकी फॉर्म बहुत गलत हो। बरहाल बेल्‍ट लगाया करें। एक बार डॉक्‍टर को दिखा लें कहीं और दिक्‍कत न हो।

सवाल – Hello sir . kuck questions h .
1. Sir meri chest k outer area ki shape or mass thik h . but chest k beech waale area me mass km h or niche jo line hoti h chest k wo bhi middle chest m nhi aa rhi h but bahar waale area ki shape aa rhi h . to aap koi workout ya tarika bta de agr dumbbell s ho to jyaada better h .
2. Sir or jo shoulder s neck tk jo traps hote h unhe bda or uper uthaane k liye koi best workout bta deziye
3. Sir or neck ko mota krne ka koi tarika ya workout bta deeziye .Shiv Rao
जवाब –चेस्‍ट की इतनी डीटेल में मत जाओ भाई, वरना परेशान ही रहोगे। जो बन रहा है उसे बनाओ जो नहीं बन रहा उसकी कोशिश करते रहो वक्‍त के साथ नतीजे आएंगे ही आएंगे।
कंधों को ऊपर उठाने के लिए अप राइट रो और श्रग्‍स किया करें। गर्दन कंधों की कसरतों से मोटी होती है। आप ये लेख पढ़ें आपको सारी बातें समझ में आ जाएंगी।
अच्‍छे शोल्‍डर बनाने के लिए कंधे के चारों हिस्से और उनकी कसरतें जानें
चेस्‍ट के लिए आप ये लेख पढ़ें – 3 कसरतें जो चेस्‍ट में ऊपर तक लाइन डालती हैं

सवाल – Hi sir m ajeet neo from gngangr(Rajasthan) meri age 21 height 5″ 10 weight 64 kg.h.mene last 4 months se gymkiya.BT usase itna khaas frk ni pdaa.muje lean body bnaani h.problem ye h ki m diet le rha hu usase mera pet thoda sa badne LGA h.or mere biceps bhut kam h or mera face b slim h.BT pet bad RHA h.esi diet btaaiye jisase lean body me help Mile or pet baahr na nikle or biceps grow kre .muje 75 ke around weight gain krna. Meri wrists b bhut slim h sath hi muje workout schedule or diet btaaye plz.jisase weight gain ho or biceps bde ho.thnx .Ajeet Bhinder Neo
जवाब –भाई सच समझ लो। एब्‍स के लिए आपको कटिंग उर्फ लूजिंग करनी होगी और बाइसेप्‍स के लिए आपको गेनिंग उर्फ बल्‍िकंग करनी होगी। गेनिंग और लूजिंग एक साथ नहीं चलाई जाती। सही तरीका ये होता है कि पहले आप जितना साइज चाहते हैं उससे एक इंच और ज्‍यादा ले जाएं। इसके बाद कटिंग शुरू करें। बॉडी उसी तरह तराशी जाती है जैसे एक बड़े पत्‍थर से मूर्ति। अगर आप ये सोचें कि एब्‍स भी बन जाएं और बाइसेप्‍स का साइज भी बढ़ जाए तो ये काम नामुमकिन नहीं है मगर आप नहीं कर पाएंगे। प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डर ही ऐसा कर पाते हैं। पहले साइज बढ़ाएं और फिर एब्‍स निकालने की बात करें। रही बात साइज बढ़ाने की तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – Sir,meri umar 17 years ki hai…aur mai 3 mahino se gym jaa rha ho….mai apni height bdana chahta ho…aur mujhe apne abs v banane hai…plz mujhe mera diet plan aur exercises btayein…g – Gaurav Kumar
जवाब –ऊपर वाला जवाब आप भी पढ़ लें।

सवाल – sir ek question or he ki sir me raat ko 9:15 bje gym start krta hu sir gym start krne se kitni der phle khana khaya ho to koi dikkt ni hoti mene or sir me gym se ane ke baad banana shake pita hu or fir 40 mint baad fir khana kha leta hu isse koi dikkt to ni he sir gym se phle ka time bta do khana khane ka jisse koi prblm na ho – VisHu PanDat
जवाब –कोई दिक्‍कत नहीं है, आप जैसे खा पी सकते वैसे खाएं। ये लेख पढ़ें –जिम करने से कितनी देर पहले क्‍या खाएं ताकि स्‍टेमिना बढ़े

सवाल – sir mera question different h aur ummid h ki mujhe shi raasta dikhaayenge…sb koi muscles bnaane aur fat km krne k baare me question krte h aapke page pr….main gym krta hu 4 years se……kv kv whey protein le leta tha…maine whey protein liya tha jo ki suit nhi kiya aur pet me problem aane lga….maine medicine liya…lft,ultrasound sb kraaya lekin pet normal nhi ho rha h…in sb test me kuch nhi nikla….liver v normal h lekin stool se mecus aata h hmesha…….actually pet me kya problem ho gya h ye diagnose nhi ho paa rha h…..main chote city se hu aur yha aise doctor nhi h jo aise patient ko dekhte ho means ki supplement se allergy waala patient yha nhi aaate h kisi doctor k pass… In short main ye khna chaahta hu aap delhi se ho aur koi aise doctor ya hospital ka address btaayiye jha mera diagnosis ho ske ache se kyuki mujhe nhi pta h ki kha pr treatment kraau…….av tk 3_4 doctor se apne city me mil chuka hu aur treatment kra chuka hu lekin koi faayda nhi dikh rha h…aur ye problem 5 months se h mujhe agr zyada late krunga to khi aur zyada bdh jaayega bimaari…..mujhe pta h ki aap kisi supplement ka naam nhi lete aur na hi kisi doctor ka naam lena chaahenge….aap mujhe msg pr v bta skte h…..agr aap mera help krenge to saayd main is serious bimaari ko thik kr paau saayd….aapki help ki bhut jrurt h mujhe….aap name bta skte ho kyuki esse aap kisi ki help krenge…..Suraj Kumar

जवाब –पहली बात ये है कि आपको सीरियस बीमारी है ही नहीं। दूसरी बात कि ये कि हम डॉक्‍टर नहीं है। मगर हम इतना जानते हैं कि पेट की कुछ बीमारियां दिमाग की उपज भी होती हैं। आपके दिमाग में अगर बैठ गया कि आपका पेट बीमार है तो वो कभी ठीक नहीं होगा जो मर्जी दवा खा लें। आपने कभी बेल ट्राई किया है क्‍या। नहीं तो ट्राई करके देखें सुबह खाली पेट बेल का मुरब्‍बा रोज खाया करें और ऐसा करते रहें बिना कुछ सोचे समझे, मुरब्‍बा नहीं है तो बेल का पाउडर भी आता है उसकी दो चम्‍मच फंकी मार सकते हैं। अगर आप फिर भी डॉक्‍टर को दिखाना चाहते हैं तो दिल्‍ली में इंस्‍टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज है ये खासतौर पर लिवर के लिए है। Institute of Liver and Biliary Sciences,  Address: D-1, Vasant Kunj, New Delhi, Delhi 110070, Phone: 011 4630 0000

सवाल – Hello sir….namaskar…..sir me pichle 1month se 2.5gm protin/body bet le rha hu jis se mera 5kg bet gain hua h …chest or thai 1in or dola 1/2 inch….sir ab sawal ye h ki mera pet b 1inch bda h …jo me nahi chata….sir muje abs nai chahiye ..but pet ka size na bde. Sir me 1di uppar abs or 1din lower abs karta hu …..sir me total protin khane se leta hu jisme fat b ata h …..to sir me usko glane k liye …..leen body me madad karne bale food sath me chaluo to is se gaining to nai rukegi……sir me pet chodkar har massals ka size badana chata hu uske liye me pet ki kon kon se exersize karu ……..plz sir suggest me…..Gaurav Gupta
जवाब –अगर आप गेन कर रहे हैं तो बहुत अच्‍छी बात है अभी इसी तरह से चलते रहें। पहले यह देखें कि आप ज्‍यादा से ज्‍यादा कितना साइज ले जा सकते हैं। जब मनचाहा साइज मिल जाए या इतनी डाइट पर भी आपका साइज अटक जाए तब रणनीति बदलेंगे। रही बात पेट की तो आप रोज कसरत करने से पहले एब्‍स की कोई भी तीन कसरतें किया करें, लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड तो जरूर लें। उनसे गेनिंग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कुल मिलाकर बात ये है कि पहले आप तगड़े आदमी बन जाएं फिर हम बॉडी को शेप में ले आएंगे, तब आपकी डाइट कम कर दी जाएगी।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्लिक करें।

सवाल – sir thie badi krni h..ek din chodh ke thie lga skte h kya..& sabse effective exercise konsi h thie me..Uwais Ansari
जवाब –नहीं कम से कम 72 घंटे का गैप चाहिए और अगर आप पतले हैं तो आपको सप्‍ताह में केवल एक दिन थाई करनी है। थाई बनाने के लिए सबसे पावरफुल कसरत है स्‍क्‍वेट। इसके बिना थाई नहीं बनेगी। इसके अलावा फ्रंट स्‍क्‍वेट और लंजेस भी बहुत उम्‍दा कसरतें हैं।

सवाल – Mera weight 62 kg h or age 22 gym jate huye 3 months ho gye ek din m ek exercise kr rha hu over exercise nh krta pr weight gain krna h shape m h body pr jyada gain krna h uske liye kya kru protien nh lena chahta bss khane m kya khaya jaye or thode tips do about exercise…Kishan Nama
जवाब –साइज बढ़ाने के लिए 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – Sir-best supplements name for fast running and build running stamina during training – Singh Parveen
जवाब –अगर आप खिलाड़ी हैं और उसके हिसाब से हमसे पूछ रहे हैं तो सॉरी हमारे पास जानकारी नहीं है यह जानकारी आपको कोई स्‍पोर्ट्स का कोच ही दे सकता है। अगर आप कसरत वगैरा करते हैं और शरीर बनाने के हिसाब से बात कर रहे हैं तो उसके लिए बेस्‍ट सप्‍लीमेंट होता है आपका जुनून।

सवाल – sir mera weight 75 kg hai or meri height 5’10 hai mai 16 saal ka hu mujy gym jate 1 saal ho gya hai mere sholders pr or bysecps he achi trah bun rhe hai pr baki ki body shape nhi le rhi fat b hai path or chests pr mai puchna chayta hu ki mujy protein vgera lena chaiya ya fat burner vgera lena chaiye achi body bnane k lia or mai koi b diet pr nhi chal rha hu mujy kya krna chaiye – SK Dabas
जवाब –अगर आपकी बॉडी ग्रो कर रही है तो करते चलें। आपका कद ठीक है कसरत करते रहें और बॉडी बनाएं थोड़ी कम शेप आएगी तो भी चलेगा। आपको एक साल हो गया है तो मैं ये मान रहा हूं कि आपको कसरत करना आता है। अब आप सभी बड़े बॉडी पार्ट की कसरतों के छह सेट लगा सकते हैं। अगर आप पहले से ऐसा करते आ रहे हैं तो कसरत के बाद थोड़ी रनिंग भी करें। रोज एब्‍स की अलग अलग दो से तीन एक्‍सरसाइज सबसे पहले करें। प्रोटीन लेते रहें उसमें कोई बुराई नहीं। एक वक्‍त ऐसा आएगा जब आपको लगेगा कि अब साइज अच्‍छा मिल गया है या ऐसा वक्‍त आएगा जब कसरत करने और अच्‍छी डाइट के बावजूद आपका साइज नहीं बढ़ेगा। हम तब बात करेंगे कि आगे क्‍या करना है।

सवाल – Thanks sir for ur last reply..i ll follow ur instruction..one more thing i want to ask u..is it possible to make six packs abs in home…i mean upper abs ki exercise tou ho jati hai but lower abs k lye kya kiya jae..plank..mountain climbing..crunches ..sit ups . jumping. Ye sab pta hai..bt abs banane k lye alternate days krni hai exercise ya daily ya 2-3 days mai ek bar ..and kaun kaun si krni hai..waiting for ur answer..Pradeep Kainthola

जवाब –बन तो सकते हैं मगर बहुत मेहनत चाहिए। जब हम एब्‍स बनाते हैं तो दूसरे पार्ट की कसरतें भी तो करते हैं इससे फैट बर्न करने और एब्‍स बनाने में मदद मिलती है। एब्‍स की ट्रेनिंग में हैवी वेट लिफ्टिंग भी शामिल होती है वो आप घर पर कहां से करेंगे। अगर आपका बॉडी फैट पर्सेंट 10 से 15 के आसपास है तो आप एब्‍स बना लेंगे। रही बात लोवर एब्‍स की तो जिस भी कसरत में आपकी कमर के नीचे का हिस्‍सा मूव करेगा वो लोवर एब्‍स की होती है जैसे लेग रेज (लेटकर), फ्रॉग किक, हैंगिंग लेग रेज वगैरा। एब्‍स के तीनों पार्ट की कसरत अलग अलग दिन करें बाकी दिन बाकी बॉडी पार्ट करें। एब्‍स में लोवर एब्‍स, अपर एब्‍स और साइड्स होती है। पचासों करते हैं सर हम यहां कैसे आपको नाम बता पाएंगे। हाल ही में तीन अलग किस्‍म की कसरतें भी हमने वेबसाइट पर दी हैं। मोटे एब्‍स बनाने की तीन टफ कसरतें।

सवाल – hlo sir mera naam Ravi hai mai gaining k sath sath cuts v chata hu. isle liye mai mass gaining aut whey protein dona ek sath le salkta hu kya. Ялві Қцмля
जवाब –नहीं सर दोनों को साथ लेने की जरूरत नहीं है। दोनों भाई हैं आपका काम व्‍हे प्रोटीन से चल जाएगा। उसे शेक बनाकर लें, उसमें केले, शहद, ओट्स, पी नट बटर और दूध मिलाकर लेंगे तो मास गेनर का भी पापा बन जाएगा। रही बात कटिंग की तो आपको नॉर्मल शेप चाहिए तो वो तो कसरत करते रहें बन ही जाएगी। लेकिन आपको बिल्‍कुल एक एक मसल्‍स चाहिए तो उसकी ट्रेनिंग बिल्‍कुल अलग होती है और मुझे नहीं लगता कि आप फिलहाल उसके लिए तैयार हैं। कसरत में हमेशा हैवी न किया तीन सप्‍ताह अगर हैवी ट्रेनिंग की है तो बीच में एक सप्‍ताह हल्‍के वेट के साथ कसरत करें।

सवाल – Natural testosterone booster lena thik hoga kya. Aur iska koi reverse reaction bhi hota hai kya – Navneet Ranjan
जवाब –सर जी अगर आप कोई दवा या इंजेक्शन ले रहे हैं तो वो नेचुरल कैसे रह गया। स्‍टेरॉइड्स के सभी साइड इफेक्‍ट इसमें भी होते हैं। हाई इंटेसिटी वर्कआउट किया करें। खाने में जिंक बढ़ाए, ये मूंगफली में खूब मिलता है। खाने में चीनी कम करें। लहसुन खाया करें और विटामिन डी की कमी हो तो उसे पूरा करें। बादाम, अंडे का पीला हिस्‍सा, डॉर्क चॉकलेट, मीट, गोले का तेल से टेस्‍टोस्‍टेरोन बढ़ता है। खुश रहें और एक्‍शन मूवीज देखा करें।

सवाल – Ek bat or sir mere shoulders me aklan aa rhi h uske liye kya kru stretching to krta hu – Happy Rajput
जवाब –स्‍ट्रेचिंग कम करें और बहुत हल्‍के वेट से वार्म अप किया करें। सर्दियों का वक्‍त है इसमें ऐसा हो जाता है। कसरत करते वक्‍त आपकी बॉडी पर ठीक ठाक कपड़े हों। रेस्‍ट के दिन हल्‍के हाथ से कंधों पर गर्म तेल लगाएं।

सवाल – sir mujhe ye btaye ki endura mass suppliment sahi h ya phir local h – Faraz Khan Rajpoot
जवाब –इसके कोई बहुत अच्‍छे नतीजे तो हमने नहीं देखे हैं। अक्‍सर लोगों के फेस पर मुंहासे हो जाते हैं और पेट चल जाता है।

सवाल – Kya kaccha anda uble ande se protein mein behtar hota hai?? Kya ande ko ubaalne se uska protein nasht ho jaata hai? – Dilpreet Gill
जवाब –नहीं अंडे को उबालने से उसका प्रोटीन नष्‍ट नहीं होता उसके कीटाणु नष्‍ट हो जाते हैं। वैसे तो लोग कच्‍चे अंडे भी खाते हैं मगर बात ये है कि आजकल खानेपीने की चीजों में पेस्‍टीसाइड की मात्रा बढ़ गई है इसलिए बेहतर होगा आप उबाल कर ही खाएं।

सवाल – Mai nandrolone decanoate 50 Ka 3 Injection 3 Weeks mein lena chahta hoon koi problem ya side effect hai??? – Kishor Singha
जवाब –माफ करें हम स्‍टेरॉइड लेने की सलाह नहीं देते। nandrolone decanoate कैमिकल नाम है और इसका सबसे मशहूर ब्रांड है Deca-Durabolin। ये स्‍टेरॉइड एनीमिया और मसल्‍स को नुकसान पहुंचाने वाली बीमारियों के इलाज में काम आता है। साइज और टिशू की ग्रोथ, रिकवरी की रफ्तार तेज करता है बॉडी बिल्‍डिंग में इसका खूब मिसयूज होता है। हमारा निवेदन है कि स्‍टेरॉइडस के साइड इफेक्‍ट्स और स्‍टेरॉइड लेने के बाद की जाने वाली पोस्‍ट साइकिल थैरेपी उर्फ पीसीटी जरूर करें और स्टेरायड डेका ड्यूराबोलीन के बारे में सब जान लें

सवाल – Helloo sir..mene apse kuch sawal puche the uska jawan dene ke liye thank you..but mujhe badiya body bananii hai thik jese maan lo hirthik roshan ki tarah…har exercise me kitne set laghana chaiye jyaada se jyaada 5 , 6 .aur kitne reps nikal na chaiye..aur parts ki kitni exercixe kar skte hai jyaada se jyaada 8 to kar skte hai kya ….Surbhit Agrawal
जवाब –आप एक लेख पढ़ें आपके सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। कैसे बनाई जाती है लीन बॉडी।

सवाल – सर 100 ग्राम अंकुरित मूंग ले सकते है 24 ग्राम प्रोटीन के लिए – Vin Banna
जवाब –जी बिल्‍कुल ले सकते हैं। हो सके तो साथ में कोई सब्‍जी या एक दो टुकड़े सलाद भी लिया करें।

सवाल – Sir kuch tym phly gym join kiya tha mne fr jana band kr diya bt fr se soch raha hu start kru bt apse ek baat puchna h ki kon sa product sahi rahega jisse muscle chest bande sir pls bhta sakte h kya – Rahat Khan
जवाब –सर पहले कम से कम तीन माह कसकर जिम करें। नेचुरल डाइट लें और नतीजे हासिल करें अगर आप नेचुरल तरीके से नतीजे हासिल करने में सक्षम नहीं है तो इसका मतलब ये हुआ कि आप जिम करना या तो जानते ही नहीं या फिर मेहनत या डाइट में कमी है। रही बात सप्‍लीमेंट की तो उसके बदौलत बॉडी नहीं बनती वो केवल मदद करता है और वो भी ऐसे लोगों की जो डाइट उम्‍दा लेते हैं। पहले डाइट और कसरत के बारे में जानकारी जुटाएं। आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – hello sir I am Wilson now my weight is 97 kg and height 172 cm h. mera weight automatic increase hota h diet b normal h .how can I maintain my weight ? and want to lose my weight what should I do ? – Vilson Kadian
जवाब –तो आपको ऐसा वर्कआउट करना चाहिए जो लीन बॉडी के लिए बना है। आपको डाइट भी वो रखनी चाहिए तो लीन बॉडी वाले लोग रखते हैं। ऐसा नहीं है उसे अपनाने से आप एकदम से पतले हो जाएंगे मगर हां आपकी बॉडी की शेप अच्‍छी हो जाएगी और वेट भी काबू में रहेगा। करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की चार से छह कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। आपको कुल मिलाकर फैट कम करना है और मसल्‍स बनाने हैं। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं।
आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

सवाल – My exercise monday:- chest, Tuesday:- triceps, Wednesday:- back, Thursday:- biceps, Friday:- shoulders, Saturday:- Thai & abs Har exercise ke 4 sets aur 15 raps nikal leta hu kya mera workout plan sahi hai koi suggestions mujhe muscular body banani hai – Jatin Parjapati
जवाब –आपको मस्‍कुलेरिटी ज्‍यादा चाहिए तो आपकी रैप रेंज ठीक है। आप रैप की गिनती 15 से 10 के बीच रखें। बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स को एक ही दिन करें और बीच में एक दिन पार्क वगैरा जाने के लिए निकालें। ऊपर वाले सवाल आप भी पढ़ लें आपको कुछ काम की जानकारी मिल जाएगी।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

30 comments

  1. Swapnil kale Patil

    Your information very nice….

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब – आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  2. Sir mera currently 64 ho gaya h mujhe 2 month ho gye h jim jate hue mujhe mussels me gain karna fast

  3. Sir meri hight 5.9feet h aur meri age 25year weight 77kg. Sir m 5month se gym m exercise kr raha hoon 180g protien b le raha hoon. Exercise ki movement b shi per sir biceps k size m abhi 1 inch b fark ni pda

  4. hello sir manay apna weight toin kam kar lliy aur abh biceps banana chahta hoon aur mujhe kitna dumble uthana mera vajan 66 kilo hai umar18 saal hai

    • बाइसेप्‍स बन नहीं रहे? 4 कारण जानने जरूरी हैं
      और हां सर सवाल कहां भेजना इसकी जानकारी इसी लेख के आखिर में दी गई है।

  5. Hello sir mujhe fat Brun karna hai meri age 24 hai !! Ho ske koi best supplement fat Brun btaye ya injacatoin bta de or body cutting ke liye bhi supplement bta de reply me plz,,,?

    • किसी भी अच्छी कंपनी का फैट बर्नर चला सकते हैं हम यहां किसी का ब्रांड नाम नहीं लेते। आपका सवाल देखकर लग रहा है कि आप मेहनत और डाइट की बजाये गोलियों और सपलीमेंट से ही सब काम करा लेना चाहते हैं।

  6. sir triceps. aur wrist ek sath lga skte h phle tri phir wrist

  7. Hello sir mai 1 saal se gym kr rha hu pr maine regularly gym nhi ki…pr mene apni body achi bna le hai abs ,cutting bhi hai body me.. ye jaanna chata hu ki abhi mere biceps 15 inc k hai or cutting bhi achi hai ab mai chata hu ki biceps ko or bnaauu to muje usske liye kya heavy weight lena chaiye ya low weigh…..or jse sardiyo mai body jldi gain hoti hai to waight heavy lena chaiye ya normal…..

  8. sir , meri right side chest neeche ki taraf se nahi uth rahi aur chest ke beech me neche ki taraf gehra h please koi upay btaye muje email kar de email id mksaharne99@gmail.com

    • डिक्लाइन बेंच पर डंबल प्रेस लगाएं और पुलोवर लगाया करें। इसके अलावा उसके पीछे न भागें। सबकी राइट और लेफ्ट चेस्ट में अंतर होता है किसी मेंं कम तो किसी में ज्यादा। ये नेचुरल है।

  9. sir meri age 25 h height 5.6 inch h weight 70 h ,mere biceps 14.5 ke h mujhe biceps ka size 17 ka krna h , m 1 saal se gym kr rha hu,size nhi aa rha ….m protin bhi le rha hu… (1) m sath m gainer le skta hu ya nhi ? (2) gainer luga to weight baad jayega mujhe weight 70 kg hi rkhna h to btaiye m kya kru ?

    • ये नहीं होगा। आपको गेन करना पड़ेगा तभी साइज बढ़ेगा। अब आप चाहते हैं कि वजन 70 किलो ही रहे और बाइसेप्स का साइज 17 हो जाए। इतना हो नहीं मगर हां 70 पर 16 का साइज शायद आपको मिल जाए। मगर उसका तरीका ये होगा कि पहले आप गेन करेंगे, उसके बाद मसल्स के साइज को बरकरार रखते हुए कटिंग करेंगे और सिर्फ फैट काटेंगे। यही एक तरीका है कम वेट में साइज पाने का। पहले आपको जितना साइज चाहिए उतना साइज हासिल कर लें, चाहे वेट जितना भी जाए हालांकि इस दौरान भी पेट को काबू में रखना है ये नहीं कि पूरे हलवाई बन जाएं। फिर एक बार जब साइज आ जाए तो कटिंग करें।

  10. me gym jata hu aur mera ak side ka shoulder jhuka hua h aur uski wajah se mera chest save v pura ni dikhta aur opposite side ka vilkul perfect h

    • सर हर किसी की चेस्ट में फर्क होता है कम या ज्यादा इसको लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

  11. Sair mujhe yeah puchna h ki home gym Ko Mai. 3 reps Roz karta hu who bhi 3 no reps laga tar or ek reps Mai 50 movement hotii h kya ye Sahi h ya mix gym Kiya Karu jyse us Mai 6 exercise mix h home gym Mai to use ek din Mai 3 exercise karta hu kya ye Sahi h please bataye

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

  12. Or ha sir main per set PURA hone par 2:30 minutes ka brack bhi leta hu

  13. Hello sir mai bahut hi dubla ptla hu sir mai kya khau aur kya mai jogging ke liye ja sakta hu please sir reply me

    • अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। ये लेख पढ़ें – https://bodylab.in/2016/07/10/seven-super-tips-for-weight-gain-in-hindi/

  14. Sir , dumble ka weight nh uth rha h 7.5 kg k bad 10 kg le rha hu toh uth hi nh rha h kya krna chahiye

    • कुछ मत करें, शांत रहें जितने वेट से कसरत हो रही है करते रहें आपकी बॉडी गेन करेगी तो वेट उठना अपने आप शुरू हो जाएगा। आप जिम में किसी से कंपटीशन करने जा रहे अपनी सेहत बनाने जा रहे हैं बस इतना याद रखें, जितना आपके लिए बेस्ट है उतना ही उठाएं।

  15. Sir meri umar 36sal hai whight 85 kg hai meri back mai pain reha hai mai apna fat kam karke muscles mai badalna cahta hu kuch bataye back mai pain bhi hai…

    • पहले किसी अच्छे डॉक्टर को बैक दिखा लें। अगर ढांचा सही है उसमें कोई दिक्कत नहीं है तो दर्द तो आता जाता रहता है। बेल्ट लगाएं, मूव लगाएं और कमर को सहारा देते हुए कसरतें करें। वर्कआउट के बाद हाइपरएक्सटेंशन करें व कुछ योग वगैरा भी करें जिससे आपकी कमर को आराम मिले। फैट बर्निंग और मसल्स बिल्डिंग आमतौर पर एक साथ होती नहीं। मेरा मतलब ये है कि हर कोई नहीं कर पाता, क्योंकि गेनिंग की डाइट अलग और कटिंग की डाइट अलग होती है। जो दोनों के बीच में चलते हैं वो न तो उधर के रह जाते हैं ना इधर के और इसमें गेनिंग बहुत धीमी होती है। अगर पेट बहुत बाहर नहीं है तो उसकी परवाह ज्यादा न करें, पेट की कसरत करें। रात के टाइम कार्बोहाइड्रेट एवॉइड करें ताकि पेट काबू में रहे। दिन में 85 से 100 ग्राम प्रोटीन यूज करें।

  16. Hello sir ,Sir mera weight 72 kg he ,Sir mujhe 3 month ho gaya he workout karte huye,,but sir stobbun fat nahi ja raha he or sath me muscle size bhi nahi bad rha he ..me whey protein le raha hu..Sir mujhe stobbun fat cut karna he or same time me muscle build karna he…Sir help me

    • ये कौन आप लोगों के दिमाग में डाल देता है कि फैट कटता जाएगा और मसल्स बढ़ते जाएंगे। भाई कटिंंग और गेनिंग दोनों का वर्कआउट और डाइट बेहद अलग होती है। हम ये तो कर सकते हैं कि फैट को कंट्रोल में रखते हुए गेनिंग करें। या हम ये कर सकते हैं कि पूरी तरह से फैट बर्न करें, मगर इसमें आप ये ना सोचें कि मसल्स भी गेन होंगे। किसी एक ओर हो जाएं फायदे में रहेंगे। अगर आपकी हाइट ठीक ठाक है तो पहले गेन कर लें फिर कटिंग। दोनों रास्तों पर एक साथ चलना अनप्रोफेशनल होता है। प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर जीराे फैट के साथ भी थोड़ा गेन कर लेते हैं मगर आप वो नहीं हैं और आप वो सब चीजें लेंगे भी नहीं। इसलिए भाई पहले गेन करें फिर कटिंग।

Leave a Reply