Breaking News

जिम जहान | 23 से 25 दिसंबर तक के सवाल

सवाल-सर भूख बढ़ाने वाला और प्रोटीन पचाने वाले दवा के नाम बतायें। साथ में ON Gold standard 100% whey protein फॉरेन से मंगाया हूं मुझे जिम् करते 4 माह हो गए क्या इस प्रोडक्ट का इस्‍तेमाल करना उचित रहेगा कैसी कंपनी है ON? और हां भूख बढ़ाने और प्रोटीन पचाने वाले कारगर दवा के बारे में ज़रूर बताये। लिव 52 टेबलेट लिया हूं 3 महीने पर पाचन शक्ति मजबूत नहीं हुआ और 4 माह में वजन सिर्फ 4 किग्रा ही बढ़ा है हफ्ते में 5 दिन जिम् करता हूं प्रत्येक पार्ट की 5 एक्सरसाइज। सोमवार-चेस्ट, मंगलवार-बाइसेप ट्रायसेप मिक्स, बुधवार-आराम, गुरुवार-शोल्डर और थाई,
शुक्रवार-बैक और एब्स, शनिवार-बाईसेप और ट्रायसेप मिक्स, रैप क्रमशः 16 14 12 रखता हूं। क्‍या कमी है – पुनीत कुमार दुबे

जवाब – अगर आपको महज चार महीने हुए हैं कसरत करते हुए तो आपको अभी सप्‍लीमेंट नहीं लेना चाहिए था अभी तो आपको ढंग से डंबल कर्ल करना भी नहीं आया होगा। ज्‍यादातर जिम जाने वालों की यही कमी है जिम में पैर रखते ही सप्‍लीमेंट की पीछे भागते हैं। पहले नेचुरल डाइट पर कुछ गेनिंग करनी चाहिए थी और उसके बाद सप्‍लीमेंट शुरू करना चाहिए था। ये सप्‍लीमेंट अगर ओरिजनल मंगाया है तो अच्‍छा है मगर इसका इस्‍तेमाल बॉडी की कंडिशनिंग और कटिंग के दौरान किया जाता है गेनिंग में कम ही इस्‍तेमाल करते हैं। बहरहाल जहां तक भूख बढ़ाने और पाचन की बात है तो आयुर्वेदिक सिरप जैसे झंडू पंचारिष्‍ठ ले सकते हैं। शोल्‍डर और थाई अलग अलग दिन करें और बाइसेप्‍स-ट्राइसेप्‍स केवल एक दिन। वो जरा सा बॉडी पार्ट है इतनी कसरत करेंगे तो कतई नहीं बढ़ेगा। जब तक कोई नतीजा नहीं आता तब तक केवल तीन से चार एक्‍सरसाइज करें और रैप की गिनती 6 से 12 के बीच रखें।

how to do gym and make muscles in hindi

सवाल-sir kya kabhi kabhi cutting period mai heavy weight se bhi workout karna chaiye agar karna chaiye to kya sabhi set heavy weight se hi karne hoge – Ashutosh Sharma
जवाब – बिल्‍कुल करना चाहिए। सभी सेट नहीं मगर हां एक दो कसरतों के आखिरी सेट हैवी वेट से करने चाहिए। स्‍क्‍वेट, डेड लिफ्ट, बेंट ओवर बारबेल रो, शोल्‍डर फ्रंट प्रैस में कभी कभी खूब हैवी वेट लगाना चाहिए।

Hlooo sir….sir meri height 6ft and weigh Mera 74 se 89 ho geya hai lakin arms ka size nahi increase huaa…size kaise increase ho plzzz help me sir…Paranpal Singh Randhawa
जवाब – शायद आप ये सवाल पहले भी पूछ चुके हैं। बहरहाल आर्म का साइज न बढ़ने की सबसे बड़ी वजह होती है ओवर एक्‍सरसाइज। किसी भी दिन इसके कुल सेट की गिनती 20 से ऊपर न जाए। आप सप्‍ताह में केवल एक दिन आर्म्‍स करें। उसके अगले दिन रेस्‍ट रखें। अगर ऐसा आप पहले से करते आ रहे हैं तो फिर सप्‍ताह के सबसे पहले दिन आर्म्‍स करें। हम जानते हैं कभी कभी डोला कुंडली मारकर बैठ जाता है, मगर ये सबके साथ होता है। थाई और डेड लिफ्ट में हैवी वेट लगाया करें। आर्म्‍स की नई कसरतें खोजें। जिस जिस कसरत में मुमकिन हो रिवर्स कर्ल करें।

सवाल-Sir body banane me liye suru me kitna ghanta exercise krana pdega chest, shoulder,bicep,sixpack kitne din ka work karna pdega kitne din me body dikhai dene lage GI sir 12se 6reps Jo iska MATLAB hay gai mera wait 45kg age 23year hight 5fit 2inch exer.karne ke liye apke pass routing chart hai kya bataye sir Bihar massege kye sir hamer dehat me ya shahr me jim kare ka koi sadhan nahi hai sir Maine upkaran apene hatho she Banaye hai chest work , shoulder,bicep ka upkaran to cement balu se to kya isse body ban Santa hai kitne din me plse sir bataye – Shailendra Kumar Shailendra
जवाब – जो सामान आपने जुटाया है उनसे भी कुछ हद तक बॉडी बन सकता है। बस एक बात का ध्‍यान रखना कसरत हैवी होनी चाहिए मगर लंबी नहीं। ये नहीं आपको डंबल उठा लिया और लगे रहे उसमें बीस मिनट। रही बात नतीजे आने की तो उसकी गारंटी कोई नहीं ले सकता। कसरत, डाइट और आराम तीनों के संतुलन से बॉडी बनती है। आपका वजन कम है उसे बढ़ाने के बारे में सोचें। आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।और हां रैप वगैरा क्‍या होता है इसकी जानकारी नए लोग जिम की भाषा जानें में मिलेगी।
सवाल-Aftr long tym I rejoined gym …bcz of my tummy going out nd weight also …my height 167cm nd weight 74 kg …so I want to fix at all …regular I do exercise ..everyday different set I do …Please give me tips for better performance …thanks u sir – Ashvani Deepak
जवाब – जिम जाएं। करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की चार से छह कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। आपको कुल मिलाकर फैट कम करना है और मसल्‍स बनाने हैं। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं।
आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 2 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 3 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

सवाल-sir mai ab cutting ke liye workout kar raha hu aap muze konsa protein shake lena chahiyem – Vishal Sharna
जवाब – किसी भी अच्‍छी कंपनी का असली व्‍हे प्रोटीन आइसोलेट ले सकते हैं।

सवाल-Thnks for reply sir cutting ky sath sath abs v chahiya toh ksa workout kru m? – Gurdial Saggi
जवाब – एब्‍स की सारी जानकारी आपको एब्‍स की एबीसी, सिक्‍स पैक के सारे जवाब में मिल जाएगी।

सवाल-hello sir mera swal h apse ki brown rice or simple rice me kya frk h in me se kya chij use kre hum agr kuch fayda h to brown rice ya normal h to hum simple rice use krna chahege plz tell me sir ?? – Happy Rajput
जवाब – सर कसरत करें और जो राइस आपको आसानी से मिल जाता है उसका इस्‍तेमाल करें। वैसे जिम जाने वाले लोग आमतौर पर दिन में केवल एक बार दोपहर में चावल खाते हैं।

सवाल-सर क्या वेट बढ़ने का अर्थ बॉडी में मसल बनना है? – Rahul Sharma
जवाब – वेट बढ़ेगा तो ये जरूरी नहीं कि मसल्‍स भी बढ़ेगा, जैसा कि हम मोटे लोगों में देखते हैं। लेकिन हां इतना जरूर है कि मसल्‍स बढ़ेंगे तो वजन भी बढ़ेगा। जिम जाकर कसरत करते हुए जब हम वेट गेन करते हैं और उसमें आमतौर पर मसल्‍स भी गेन होते हैं।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्‍िलक करें।

सवाल-hi sir mera naam ankur ha or made height 5.11 ha or mera vajan 55 kg ha or ma gym be jatha tha par back problem ke bajah se Maine gym chhod diya or ma aab gym dubara join karne bala hu please muje bataye ke ma weight gainer lu ya protein ya phir whey protein lu ya please sir give the information ma apna weight kam se kam 80 kg tak karna chahtha hu please sir – Ankur Sharma

जवाब – आपको कुछ नहीं लेना है। अपने दिमाग से यह बात निकाल दें कि सप्‍लीमेंट के बिना कुछ नहीं होगा। सच तो ये है कि दुनिया को कोई भी सप्‍लीमेंट ले आएं लेकिन डाइट ठीक नहीं है तो बॉडी नहीं बना पाएंगे। पढ़ाई करें, दूसरों से पूछें अपना दिमाग लगाएं और ये समझें कि आखिर वेट बढ़ता कैसे है। तीन महीने कसरत कर लें उसके बाद आप प्रोटीन लें और उसे ऐसे इस्‍तेमाल करें कि वो गेनर का भी काम करे। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल-sir me ganing pe hu or sir me gym me jldi thk jata hu or me 3 months se gym kr rha hu bt fir bhi jyda weight ni utha pata sir stamina kese badega or sir mujhe jyd kyu uth paa rha me gainer ni le rha abhi yhi reason he kya sir jldi thakne ka or km weight uthane ka sir stamina bande ka or jyda weight uthane ka kuch batoo – VisHnu GosWami
जवाब – गेनर की बात अपने दिमाग से निकाल दें उसका ताकत और स्‍टेमिना से कोई लेना देना नहीं। जिम अभ्‍यास से आता है दूसरों से प्रतियोगिता न करें। आप जितना उठा सकते हैं उठाएं। नतीजा आना चाहिए। बॉडी में कोई न कोई बदलाव आना चाहिए तभी पता लगेगा कि आप जिम कर रहे हैं। जिम जाने से पौन घंटा पहले दो उबले आलू, दही के साथ खाकर जाएं। जिम शुरू करने से बीस मिनट पहले एक गिलास ग्‍लूकोज पिंए। आप आलू की जगह दो चार केले भी खा सकते हैं।

सवाल-Sir biceps k size badane ke liye light wait se biceps ki exercise krni cahiye ya have wait se or mne suna, h have wait se biceps k size badna, ruk Jata h Kiya, ye bt sahi h plz Bathye.- Zubair Ali
जवाब – आपने जो सुना है वो असलियत का बिल्‍कुल उल्‍टा है। साइज चाहिए तो हैवी मारना होगा। ये बात एक स्‍टेज तक सब पर लागू होती है। हल्‍के वेट की कसरत आमतौर पर कटिंग के लिए की जाती है। साइज के लिए रैप की गिनती 6 से 12 के बीच ही रखें।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्‍िलक करें।

सवाल-Sir sabse pehle to thank you very much aap k is hindi page k liye sir meri age 25 he or mujhe workout ka bohot shok hai par 2 saal pehle mujhe slipped dicsk saitika ho gaya he ab me workout nahe kar raha pain ki vajha se or gym k bina reh b nahe sakta is bimari me mujhe kis tarha se workout karna chaiye sir plz bataiye – Sanjay Soni
जवाब – सर माफ करें इस सवाल का जवाब देना हमारे लिए मुमकिन नहीं है। आपको डॉक्‍टर से मिलकर इसका हल निकालना होगा वो ही आपको बताएगा कि आप किस तरह की मूवमेंट कर सकते हैं। वैसे हमारी सलाह है कि आप किसी अच्‍छे योग के जानकार से भी संपर्क करें।

सवाल-hello sir i am harish sir me 2manth se gym ja rha meri age 28 he higt 5.5 whigt 75 or me 18 ki age se hi gym jata rha ho mangr kbhi kantinu nhi gya lekin sar mujhe ab 1 achi body bnani he me gym me weak me 6 din gym jata ho or mera sudol he chest ke sath triceps karta ho back ke sath biceps and shoulders ke sath legs karta ho to sir kiya ye me shi karrha ho ya glat or mene kabhi koi supplement nhi liya me sirf jab gym jata ho to 4 chamach gulocondi 1 gilas pani me dal ke pita ho or gym se ane ke bad 100g soya bin leta ho or 500g milk or me karib 1.30 ghna exercise karta ho to sunday ko rest karta ho to sir me shi karrha ho ya galat plzzz sir mujhe btaiye – Harish Rajput
जवाब – अभी सोयाबीन और दूध ले रहे हैं अच्‍छी बात है मगर आपको डाइट बढ़ानी होगी। जिम जाने से पौन घंटा पहले दो उबले आलू, दही के साथ खाकर जाएं। जिम शुरू करने से बीस मिनट पहले एक गिलास ग्‍लूकोज पिए। आप आलू की जगह दो चार केले भी खा सकते हैं।
7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की चार से पांच कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है।1 पहलवान का डाइट प्लान 2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल-Hello sir…..first of all …..bada bala thanks….sir apke page se muje bhut phayda mila h…..sir mene 1 month me 5kg wet gain kiya h …..Jo mere liye ek bhut badi jeet h…. To sir ab question ye h ki ….mene Google par high protein veg food search kiye ….to usme ek nam “””Seitan”””” nikal kar aya jisme 75gm protein/100gm h to sir me ye pta nai lga pa rha hu ye kya chij h or apni lokal lenguage me ise kya bolte h …..kosis karne se pta lga h ye koi sabji h Jo meet ki trah h . …but veg h … ..sir iska hindi nam or iske ingredients bta de plz….agar ise khane me use karenge to protein ka bhut achha jugad ho jyega…..so plz sir……Gaurav Gupta
जवाब – मोटी भाषा में समझाऊं तो इसका मतलब होता है गेहूं का प्रोटीन (Wheat gluten)। ये दिखने और कई बार खाने में भी मीट जैसा लगता है। ये बड़ी उम्‍दा चीज है मगर भारत में आसानी से नहीं मिलता। अगर आपको ये कहीं मिल रहा है तो हमें भी इसकी जानकारी दें हम बाकी सबके साथ शेयर करेंगे।

सवाल-Hiì sir,thoda soyabean me doubt h ki aap kon si soyabean khane ko bolte h.market me do soya available h.ak soya ka dana.or dusra bda soya.ab en me se kon sa khaye – Shashank Chaprana
जवाब – हम सोयाबीन के दाने खाने को बोलते हैं।

सवाल-Sir,maine on ka serious mass magwaya tha apne treiner se bt usne isobolic hardcore gainer magwa dia to kya ye safe hai ya nahi mai apko iss product ki webside bhi die deta hoon http://www.isobolics.ca nd ye made in canada h plz help me sir – Jeetendra Sen
जवाब – सर, अगर प्रोडक्‍ट असली है तो आमतौर पर सेफ होता है। ज्‍यादा चिंता इस बात की करनी चाहिए कि माल असली मिले, वरना आजकल किसमें क्‍या मिलाकर लोग बेच देते हैं अगर हम बता दें आप डर के मारे कुछ नहीं खरीदेंगे।

सवाल-sir namaskar mera hight 5″6 hai wight 75 kg hai jyadatar gym halkasa karta hun sabhi gym k tarkib ko din mai ek ek bar karta hun gym jane k time par mai sirf pani he pitahun uske alawa kuchh nahi khata hun usse kuchh asar karega ya nahi or drumbal n barbal k alawa kuch nahi use karta hun itnishi karnese bordy mai khuchh badlab to aya par kabhi week ka pure din time milta hai kbhi nahi milta isse rule to pura nahi huwa kya aisa karnse faida hoga ya nokshan please batadijiana sir. – Preetam Gurung

जवाब – सर अगर आप सप्‍ताह में तीन दिन भी ठीक से जिम करेंगे तो चलेगा, परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम सभी वक्‍त के गुलाम हैं, जैसा समय मिलेगा वैसे ही काम कर पाएंगे। कसरतें आपको और भी करनी चाहिए। जब जिम जा रही रहे हैं तो तरीके से करें1 खाली पानी पीना गलत बात है आपको जिम जाने से कम से 40 मिनट पहले आलू या केले खा लेने चाहिए। कसरत करने से पहले बॉडी में पानी भी होना चाहिए तो वो आप पी ही रहे हैं।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

6 comments

  1. sir aaise kun se exercise haii jise lagane se height rukti hii sir abhi me 17years hun aur meri height 5foot 2inch hii sir puri detail me bataye
    air sir aabse imp sabal sir Maine him me8months

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  2. sir aaise kun se exercise haii jise lagane se height rukti hii sir abhi me 17years hun aur meri height 5foot 2inch hii sir puri detail me bataye
    air sir aabse imp sabal sir Maine gim me8months lagaye tab ja ke thoda se improve hua sir na hi in 8monthse na meri body itni badhi so sir please help me

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  3. Mohit panwar Rajput

    sir meri height 5’4 h or mane gym Jana start kar diya h kya gym jane se height rukti h agar koi upay h to batay height ko increase karne Ka ,or kya ashvgandha height increase karne m help karta h

    • हां अशवगंधा से हाइट बढ़ने में मदद मिलती है। रात को सोत समय दूध के साथ ले लेते हैं। हैवी जिम करने से हाइट पर फर्क पड़ जाता है। अगर आपको लगता है कि आपकी हाइट अभी बढ़ सकती है तो जिम में हैवी कसरत से परहेज करें। अपनी कैपेसिटी से 80 फीसदी वेट उठाया करें।

Leave a Reply