Breaking News

बॉडी बिल्‍डिंग | सवालों के जवाब 17 से 22 दिसंबर

सवाल – Sir mera weight 58 kg h or height 166 cm..and age 20 year h ..mai last 6 months se exercise kr rha hu.. But minimum 5 cm height or chahta hu.. Or mai humatrope k baare me sab kuch janna chahta hu…Shubham Kushwaha
जवाब – हाइट बढ़ाने का कोई फॉर्मूला किसी के पास नहीं है। आपकी उम्र कम है तो आपको फिलहाल हैवी ट्रेनिंग से बचना चाहिए खासकर शोल्‍डर फ्रंट प्रैस और इंक्‍लाइन बेंच में। आप जिस चीज के बारे में जानना चाहते हैं वो एचजीएच है यानी ह्रयूमन ग्रोथ हार्मोन। खेलों और बॉडी बिल्‍डिंग में इसका मिस यूज होता है। बिना जरूरत इस हार्मोन के इस्‍तेमाल से कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। हालांकि आमतौर पर बहुत हाई डोज लेने पर यह नुकसान देता है। इसके चलते शरीर को कोई भी अंग बढ़ सकता है जैसे हाथ, पैर, जबड़ा। सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत तो तब पैदा होती है शरीर के भीतर को काई अंग बढ़ जाए। इसके अलावा इसे साइड इफेक्‍ट्स में टाइप 2 डायबिटीज शामिल है। मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि कैसे आप लोगों को इन सब चीजों से दूर रखूं। अभी आपको महज छह माह हुए हैं और अभी से इसके चक्‍कर में पड़ गए ये बहुत ही अफसोस की बात है। क्‍यूं अपने शरीर का सत्‍यानाश करने पर तुले हो। ये सब चीजें एडवांस लेवल पर प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डिंग में ली जाती हैं। छह महीने में आपको कसरत करनी भी नहीं आई होगी और आपको पता नहीं किसने इसके बारे में बता दिया।

सवाल –Chest पर ज़्यादा फ़ैट जमा हों गया हैं उसको कम करने की exercise बताइए sir पेट की साइड को कम करने के लिए सबसे best exercise बताए sir और diet भी – Munish Saini Girn
जवाब –सर साफ साफ क्‍यूं नहीं कहते कि मेरी बॉडी पर फैट है उसे कम करने के बारे में बताएं। किसी एक कसरत को करने से नतीजे हासिल नहीं होते पूरा वर्कआउट किया जाता है। आपको पूरी बॉडी की कसरत करनी चाहिए। धीरे धीरे बॉडी शेप में आएगी। सर डाइट में आप जानते ही होंगे कि आप फैट कम से कम रखना है। चेस्‍ट का खास वर्कआउट ट्राई कर सकते हैं। करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की चार से छह कसरतें करें। रैप 25 से 15 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं। आप ये लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 2 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 3 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्‍िलक करें।

सवाल –sir mai pushhp se halkha pulkha body bana sakta hu – Vishal Kadam
जवाब –हल्‍की फुल्‍की ही बनेगी। इसका मतलब ये हुआ कि आप जिम नहीं जाते। कोई बात नहीं स्‍वस्‍थ रहने के लिए आप घर पर भी कसरत कर सकते हैं। हो सके तो पुश अप्‍स के साथ, चिन अप्‍स का इंतजाम भी कर लें। इसके अलावा 12 बार सूर्य नमस्‍कार भी किया करें।

सवाल –Hello , I am Surbhit agrawal… Me yeh janna chahta hu ki .. Subah aur sham koo gym karna sahi hai ya galat..sab alag alag body parts karte hai hafte me..to monday ko chest aur shoulder .tuesday ko back aur biceps..aur wednesdy ko triceps legs aur abs yeh routine sahii hai ya galat..
Ek din me Subah aur sham kar skte haii ..subah cardio running etc etc..aur shm ko wheatlifting..
Aur body me cuts nikalne ke liye karna karna chaiye kya nahii..
Mujhe gym gye hue 1 saal ho gye haii..- Sûrbhît Ägräwäl
जवाब –सबसे पहले तो ओवर एक्‍सरसाइज से बचें तभी कुछ नतीजे हासिल हो पाएंगे। अगर आप एक टाइम ढंग से जिम कर लेंगे तो दूसरे टाइम जिम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक दिन में केवल एक बॉडी पार्ट किया करें जैसे चेस्‍ट, शोल्‍डर, थाई, बैक, आर्म्‍स। बॉडी बनानी है तो एनर्जी को बचाएं और उसे वेट ट्रेनिंग में लगाएं।

सवाल –Neck ki koi exercise bataye aur shoulder exercise start se last tak – Vishal Gupta
जवाब –शोल्‍डर साइड रेज, डंबल शोल्‍डर फ्रंट रेज, शोल्‍डर फ्रंट प्रैस, अप राइट रो, आर्नोल्‍ड शोल्‍ड प्रेस, डंबल श्रग्‍स। ये महज एक शेड्यूल है कसरतें बहुत हैं और आपको उन्‍हें बदलते रहना होगा। शोल्‍डर की सभी कसरतें गर्दन पर असर डालती हैं, खासकर अपराइट रो और शोल्‍डर फ्रंट रेज। गर्दन की कसरत अलग से करना बहुत जोखिम भरा होता है।

सवाल –सर आपने दूध के बारे में बताया क्या दूध उबाल कर पीना है बिना उबाल के – Sony Randhawa
जवाब –उबाल कर पिएं।

सवाल –Sir mera naam salim h.mera wazan 70 kilo h jo k bahout zyda h meri chest or stomach p kafi sara fat jama h bahot koshish ki pasina bahaya lekin kam hi nai hota.kuch upay de – Khan Khan
जवाब –करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की चार से छह कसरतें करें। रैप 25 से 15 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं। आप ये लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 2 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 3 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

सवाल –sir mera ek swal sham ko gym k bad diet lene k bad dinner or diet k bich ka kitna tym lena chahiye jiske bad hum dinner kre ?or sir curl rod bicecp lgane me or barbell rod lgane me kya fark h i mean curl lgane se mera bicecps ki goli jo hoti h wo small dikhti h usme thoda fat lana chahta hu – Yo Yo Happy Singh
जवाब –उसमें फैट तब आएगा जब आपके पेट, गाल, कमर सबपर फैट चढ़ जाएगा। ऐसा तो आप चाहते नहीं होंगे। सीधे सीधे कसरत करें और ढंग से खाएं साइज बढ़ जाएगा। अगर आप दो धंटे का गैप रख सकते हैं तो अच्‍छी बात है। नहीं तो जैसे मन करे खाएं। ई जेड बार से बाइसेप्‍स का अच्‍छा पीक बनता है।

सवाल –sir meri hight 5.6 ft hai,weight 67 kg hai,age 26 hai..mai roz sham ko 5-6.30 gym jata hu, (6 mothns se gym ja raha hu..1 km walk,20min cycling) n heavyweight gym .. ane k bad Buffalo k milk mai soyabeen ka aata( 2 spoon) mix kar k pita hu,mujhe mussuls + lean body banani hai ..n ane k bad garam pani se nahata hu..ye sahi hai kya ??
जवाब –साइकिलिंग रोज करने की जरूरत नहीं है। फिलहाल गेनिंग पर ध्‍यान दें जब ठीक से गेन हो जाए तो फिर कटिंग कर लेना क्‍योंकि लीन बॉडी और बड़े मसल्‍स दोनों काम एक साथ नहीं चलते। नीचे हमने कुछ लोगों को गेनिंग के बारे में बताया है आप भी वो जवाब पढ़ लें।

सवाल –Sir kya sirf amino tablet la k gym kar saktay hay? Amino kitna Parkar k ho ta hai koun sa lana thik hai? – Prakash Thapa
जवाब –नहीं। उसके बूते बॉडी नहीं बनेगी। आपको उम्‍दा डाइट रखनी होगी बॉडी तो बिना सप्‍लीमेंट के भी बन जाती है, बनाने वाला होना चाहिए।

सवाल –Ek mahine me kitna weight badh skta h natural diet se….& forearms daily lga skte h kya – Uwais Ansari
जवाब –हां जी रोज कर सकते हैं। मगर ध्‍यान रखें इससे कलाइयों में साइज नहीं बढ़ेगा हालांकि देखने में वो बहुत बढ़िया लगेगी। नेचुरल डाइट से पहले महीने में तीन से चार किलो वेट बढ़ा सकते हैं। अगर लगातार गेनिंग की कोशिश करेंगे तो आगे के महीनों में और तेजी से वेट बढ़ता है।

सवाल –Sir, mera wait 97 kg hai aur height 6.1″ hai, mere stomach pe fat bhi hai. Maine abhi last 10 days se gym join ki, abhi koi jyada set bhi nhi liye hai bas kewal fat kam krne ki exercise krta hun..aap mujhe kuch aise tips dijiyein ki mera fat bhi kam ho aur body bhi bane…Rahul Agra
जवाब –अभी तो आपकी रेस शुरू हुई है जरा खुद को वक्‍त दें। आप पहले खुद को तैयार करें, फिर हम आपको सभी टिप्‍स देंगे। फिलहाल जैसे ठीक लगे वैसे जिम करें बिना ये सोचे कि कुछ फर्क पड़ रहा है या नहीं। एक लेख पढ़ें आपके काम का है नए लोग कैसे करें बॉडी बनाने की शुरुआत

सवाल –sir me 2salse gym karta hu .sehad bhi achi ahe .mera saval he ki milk ke sat egg milakar pina acha he kay ?? – Akash Gire
जवाब –अगर पी सकते हैं तो पी लें। लेकिन अगर अंडे की क्‍वालिटी अच्‍छी नहीं है तो उन्‍हें कच्‍चा खाने से पेट बिगड़ सकता है।

सवाल –Sir roz 100 pusups kr skte h or chinups – Ritesh Kumar
जवाब –नहीं, क्‍या वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाना है। चिनअप्‍स लगाते वक्‍त या तो पीठ पर एक पिट्ठू बैग में वजन रख लें या पैर में डंबल फंसा लें और इतना वेट डालें कि आप 8 से 12 रैप ही निकाल पाएं। पुशअप्‍स लगाते वक्‍त पीठ पर वेट रख लें। उनकी गिनती भी 10 से 15 तक ही रखें। वैसे आपको ये भी बता दूं कि बस इतना करने से बॉडी नहीं बनेगी शेप जरूर जाए जाएगी।

सवाल –Sir kuch tym phly gym join kiya tha mne fr jana band kr diya bt fr se soch raha hu start kru bt apse ek baat puchna h ki kon sa product sahi rahega jisse muscle air chest bande sir pls bhta sakte h kya – Rahat Khan
जवाब –सर सप्‍लीमेंट कोई भगवान नहीं होता, वो केवल मदद करता है उसकी बदौलत आप बॉडी नहीं बना सकते। बॉडी बनती है दमदार कसरत और उम्‍दा डाइट से। आप सप्‍लीमेंट लेना चाहते हैं तो किसी अच्‍छी कंपनी का व्‍हे प्रोटीन ले सकते हैं। पहले बिना सप्‍लीमेंट कुछ बॉडी बनाओ उसके बाद सप्‍लीमेंट लेना, बाकी आपकी मर्जी।

सवाल –Sir meri height 5.11 hai weight 75 kgs ..main 2 months se regular gym kar rha hoon ..meri body bohot dhili hai muscles bohot soft hain mereko lean body banani hai .. Main do tym gym jata hoon subah aur sham ..monday- subah biceps sham ko chest , tuesday-subah shoulder sham ko back and accordingly ..ye routine follow karta hoon rest of the week tricep beech beech mein marta hoon ..subah creatine leta hoon shaam ko whey protein ..but jyada fark ni pada hai abhi tak..aap kindly mereko suggest karein diet plan n gym routine ..tysm regards !!!Sachinist Sourav
जवाब –दो टाइम जिम करने के बाद भी बॉडी ढीली है ये तो नहीं होना चाहिए था। इसका मतलब आप जिम भी ढीले तरीके से ही कर रहे हैं वरना बॉडी को सही रास्‍ते पर लाने के लिए एक टाइम कसरत ही बहुत होती है। आप कर तो सब रहे हैं पर ढंग से कुछ नहीं कर रहे। दो महीने की जिम में ही आपने क्रेटीन और व्‍हे प्रोटीन शुरू कर दिया। अभी आप नए हैं आप जरा ये लेख पढ़ें। नए लोग बॉडी बनाने की शुरुआत कैसे करें। इसके अलावा नीचे एक दो सवालों के जवाब में हमने लीन बॉडी के बारे में बताया है आप भी एक नजर देख लें।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्‍िलक करें।

सवाल –morning 8 bje -half litre milk,1 bowl daliya, 10 se 11 A.M-1 apple or banana, afternoon lunch 1-2 p.M- 2 ya 3 roti with vegetables like daal,aalu,cauliflower, shaam ko snacks time- 1 glaas juice and 3-4 egg whites…fir workout krne jaata hu..8-8:30 p.m- dinner- 2se 3 roti then 10 p.m – half litre milk sir plz guide me…mera 1 saal se size increase nyi hua…diet plan mene aapko send kiya h…sir bodybuilding nyi krnim..bt age or height ke hisaab se jo body honi chaiye shayad nyi h. ek baar fir mein aapko apna body statistics bta du..body weight-75, height- 5’11, age- 20 h mein apna gym routine bhi bta doon…sir mein 1 se 1:30 gym jaata hu shaam ko. week mein 5 din he biceps or triceps ek he din flat stomach ke liye 2-3 din abs ki krta hu…60 leg raises, 30-40 bar hold leg raise – Chaudhary Ankit
जवाब – आपकी डाइट कम है। मुझे 50 ग्राम प्रोटीन ही नजर आ रहा है। आपको गेन करने के लिए बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर फिलहाल दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। रही बात कसरत की तो अभी एब्‍स के चक्‍कर में न पड़ें पेट की कसरत करते रहें ताकि वो बाहर न आ जाए। बाकी बॉडी पर ध्‍यान दें। आपकी एक गलतफहमी भी दूर कर दूं कि बॉडी बनाने को ही अंग्रेजी में बॉडी बिल्‍डिंग कहते हैं तो मित्र थोड़ी या ज्‍यादा बॉडी बिल्‍डिंग तो आपको भी करनी होगी। अभी आप प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डिंग की स्‍टेज से बहुत दूर हैं चिंता न करें। रिजल्‍ट चाहिए तो जिम को थोड़ा सीरियसली लें। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग एक प्रोसेस होती है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल –sir meri chest me shape ni arhe size n shape chahta hu. – Vishu Cool
जवाब –शेप नहीं आने का मतलब आपकी चेस्‍ट का साइज भी नहीं बढ़ रहा है। अपनी कमी ढूंढें डाइट, एक्‍सरसाइज या रेस्‍ट इन तीनों की पड़ताल करें कि आप कहां गलती कर रहे हैं। कसरत में 4 से 6 सेट, 6 से 12 रैप और सप्‍ताह में एक दिन चेस्‍ट की कसरत। डाइट में बॉडी के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन और सात से आठ घंटे की नींद।

सवाल –hello sir mara name deepak panchal h m apna biceps Ka size bdana chata hu to sir mujhe kya krna chaheya an Mara biceps size 12 inch h – Deepak Panchal
जवाब –बाजू के पीछे भागना छोड़ दें। बाकी बॉडी की बात करें। ऐसा हो नहीं सकता कि आपकी चेस्‍ट बढ़े, थाई बढ़े और बाजू न बढ़े। अपना वेट चेक करें, वजन बढ़ेगा तो बाजू भी बढ़ेंगे। बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स की कसरत सप्‍ताह में केवल एक बार करें और उसके अगले दिन रेस्‍ट करें। ये लेख पढ़ें क्‍यूं नहीं बढ़ता बाइसेप्‍स का साइज।

सवाल –deca…ke dose lenese jodoko raht milti he ..to iske 1-2 dose sadarn wekti ya mahila mtlb 40-50 ke age ke ..unko diya jayeto kya unko raht milegi kya ..ya side effect honge .. our body dard karti he ise aram milne ke liye kohi dwa ho to btaw age 40-50 …Shubham Shinde
जवाब –सर जी हम डॉक्‍टर नहीं हैं आप हमसे जो सवाल कर रहे हैं वो किसी अच्‍छे डॉक्‍टर से करें।

सवाल –Maine suna hai k ek samay pr 20-30 gram se zyaada protein nhi lena chahiye kyunki wo ek saath hazam nhi ho paata, kya yeh baat sahi hai?? Agar sahi hai to ek baar 20-30 gram protein lene k baad dubara kitne samay baad proteib lena uchit hai?? Meri age 20 hai, mujhe workout krte 1 saal ho gya hai, main fitness model ban na chahta hoon – Dilpreet Gill
जवाब –जी हां आपने ठीक सुना है। अगर आपकी बॉडी बहुत हैवी नहीं है तो इससे ज्‍यादा प्रोटीन आमतौर पर काम नहीं आ पाता। आप दो घंटे के बाद फिर प्रोटीन ले सकते हैं।

सवाल –Sir cuting ke liye daily body ke 2 part ki exercize karni chahiye ya ek hi body part ki 4 se 6 exercize kare or sir kya muje kating ke liye mithaa or ghi ya is jese jo padaartha ha vo bilkul bad kar dene chahiye – Sandeep Sheokand
जवाब –हां जी आपको फैट बहुत कम कर देना चाहिए। थोड़ा बहुत ऑयल वगैरा चल सकता है मगर घी, मक्‍खन नहीं। चीनी और नमक दोनों से परहेज करें। कटिंग के लिए आप दो पार्ट की कसरत कर सकते हैं। मगर इसमें साइज नहीं बढ़ेगा। वैसे हमारी सलाह है कि एक दिन एक बॉडी पार्ट ही करें।

सवाल –Hello sir….. Actually problem ye h ki m thoda jhuk ke chalta hu matlb sab bolte h so plz sb aisi koi exercise bataiye taki mera jhuk ke chalna band ho jaye..and thankyou so much aapne kafi knowledge di h hum sab ko about bodybuilding – Naveen Sharma
जवाब –आप ये लेख पढ़ें – बॉडी पोस्‍चर ठीक करने की तीन कसरतें

सवाल –sir mera sawal ye hai ki Thai ke liye squats ( uthak bethak) karne se kya effect padta hai.
kya isse kuchh issue hota h? and gaining ke liye Jim me workout start krne se pahle thodi si running krni chahiye ya workout ke bad.- Atul Chauhan
जवाब –नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कसरत से पहले हल्‍की सी रनिंग कर सकते हैं। बॉडी गर्म हो जाएगी।

सवाल –sir mera apke se qustion he sir meri age 22 year old or weight 54.5 kg sir mujhe weight gain krna he sir me 2 month se gym kr rha hu bt fark ni pd rha sar me without sypliment ke gym kr rha hu sir bina gainer ke body bn skti he kya?? – VisHu PanDat
जवाब –सर बिना गेनर के भी बॉडी बन सकती है। बाकी सवाल जो आपने पूछे थे और हमने काट दिए उनका जवाब ये है कि किसी भी चीज की अति बुरी होती है। गेनिंग के लिए 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग एक प्रोसेस होती है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल –May 3 sal se gym ja raha hu meri age 19 hai Mujhe bodybuilder bana hai our university ki competition khelani hai mera workout shedula hai Monday:- chest, shoulder Tuesday:- bicep, triceps Wednesday:- squats, back Thursday:-chest, shoulder Friday:- biceps, triceps Saturday:-squats, back Mujhe achi muscle banani hai may 72kg hu our meri muscle bhi achi hai muscle ki achi saijha bana ni hai our mujhe agale sal bodybuilding competition khelni hai to ye shedul rakhu ya koi our aap mujhe batao satha may pic send karta hu – Mangesh Gawande

जवाब –जिस शेड्यूल पर आप चल रहे हैं उसमें साइज बढ़ाना तो बहुत मुश्‍िकल होगा। हर दिन दो बॉडी पार्ट और सप्‍ताह में छह दिन कसरत से मसल्‍स को ग्रो होने का मौका ही नहीं मिलेगा। सर एक दिन एक बॉडी पार्ट करें। आपकी बॉडी अच्‍छी है मगर उसमें साइज नहीं है। रही बात प्रतियोगिता की तो इन मामलों में हमारी सलाह यही होती है कि किसी अच्‍छे कोच को ढूंढें।

सवाल –Sir lower tricep ki exercises bataiye – Amit Kumar
जवाब –पुली पुश डाउन, ट्राइसेप्‍स किक बैक, बेंच डिप, ट्राइसेप्‍स पुश डाउन विद रोप, वन आर्म ट्राइसेप्‍स एक्‍सटेंशन।

सवाल –sir sambandh banane se muscle pr effect pdta h kya. muscle km hote h ya nhi sambandh banane se and mujhe muscle gain krna h or m week m 3 4 br sambandh banata hu to kya mere muschle badhne ki bajay ghatenge kya – Rajesh Raguvanshi
जवाब –नहीं आप कसरत करते रहें और डाइट उम्‍दा रखें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

सवाल –sir .actaully mri height 5″9inch h nd mra weight 70kg h..nd me last 1 month se gym jaa rha hu ..to sir me apna weight gain kr rha hu through (Big-muscles smart gainer) le rha hu…to sir ye gainer helpful h ki nhi mri body ka weight gain krne k liye.- Aashish Arya
जवाब –सर सप्‍लीमेंट से बस हल्‍की सी मदद मिलती है। असली गेनिंग तो आपकी डाइट ही करती है। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग एक प्रोसेस होती है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल –Thanks Sir..How can we boost the Testostorane.Please give me full advice. – Vinod Kumar
जवाब –हाई इंटेसिटी वर्कआउट किया करें। खाने में जिंक बढ़ाए, ये मूंगफली में खूब मिलता है। खाने में चीनी कम करें। लहसुन खाया करें और विटामिन डी की कमी हो तो उसे पूरा करें। बादाम, अंडे का पीला हिस्‍सा, डॉर्क चॉकलेट, मीट, गोले का तेल से टेस्‍टोस्‍टेरोन बढ़ता है। खुश रहें और एक्‍शन मूवीज देखा करें।

सवाल –Sir mera weight almost 52 Kilos hain height 5’6″ i want to gain weight kam se kam 65 -70 Kilo ka total weight banana chahata hoon how can i do this mein abhi koi gym nhi kar raha hoon only morning pe jogging karta hoon mujhe ek intestine infection ( Chronic giardia) Ka probem tha abhi solved ho gaya hai lekin bhookh khulke nhi lagta hai – Kishor Singha
जवाब –जिम जाएंगे तो अपनी मंजिल जल्‍दी और सही ढंग से पाएंगे। कसरत करना जरूरी है। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग एक प्रोसेस होती है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है। आप ये लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। कैसे गेन करें वेट। वैसे तो लेख लड़कियों के लिए लिखा गया है मगर आपके भी काम आएगा।

सवाल –Sir.muze bodybuilding karni hai mer wet 76 kg hai pet pe fat hai mera workout low weight hai ranp karat hu muze bodybuiding ke liye workout kaisa karana chahiye. – Shubham Brahamankar
जवाब –अगर आपको प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डर बनना है तो आज से ही एक अच्‍छे कोच की तलाश शुरू कर दें। रही बात आपको ट्रेनिंग कैसी करनी है ये इस बात डिपेंड करता है कि आप गेन कर रहे हैं कटिंग। नीचे जो दो तीन सवालों के जवाब दिए हैं उन्‍हें पढ़ें गेनिंग का जवाब भी है और कटिंग का भी। वैसे कम वेट और हाई रैप का मतलब है कि आप कट्स बना रहे हैं।

सवाल –mujhe one year ho gaye gym karte but mera size nahe badh raha mein veg hu – Jatin baberwal
जवाब – 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग एक प्रोसेस होती है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल –sir body gain krne ke bad cutting kaise kre iska niyam btaye – Indrajit Singh
जवाब –करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की चार से छह कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं।
आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 2 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 3 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

सवाल –shriman g meri age 18 h aur mera wet 56 kg h me 5 mahine se gym kr rha hu me ek din arms aur dusre din chest aur tisre din back lgata hu aur fir yhi kram chalta rhta h kya ye trika shi h agar glat h to shi trika bataye aur gym krne ke bad kela khana shi h – जेश कुमार बघेल
जवाब –आज गलत कर रहे हैं। सप्‍ताह में पांच दिन ही जिम जाएं और हर दिन एक बॉडी पार्ट करें। ट्राइसेप्‍स और बाइसेप्‍स एक ही दिन किया करें। 4 से 5 एक्‍सरसाइज, 8 से 14 रैप आमतौर पर रखा करें। केला तो आज जब मर्जी खाएं हमेशा ठीक है मगर कसरत से 45 मिनट पहले दो केले खा लेंगे तो कसरत जमकर करने में मदद मिलेगी।

सवाल –Sir mera naam irfan khan he or mera wet 80 kg he hight 5’8 he me 6 month se gym ja rha hu result bhi aarha he but sir me one day one part lagau to kitne set lgau mujhe 6month ho gye he so me ek part ki 6 exersize kr sakta hu jese ..banch press, incline domble press , pull over, chest fly or dicline banch press..ye sabhi 3-3 set 12 ki rep me full wett se kru to kou dikkat to nhi hogi or mujhe over trening k bare me bhi btaye ye body ko kese pta chlta he ki over trening ho rhi he – Irfan Abraham Khan

जवाब –एक्‍सरसाइज तो आप ठीक कर रहे हैं। मगर छह एक्‍सरसाइज के साथ डाइट भी अच्‍छी रखें। अभी इससे ऊपर ट्रेनिंग करेंग तो ओवर एक्‍सरसाइज हो जाएगी। ओवर एक्‍सरसाइज हर स्‍टेज पर अलग अलग होती है जैसे बिल्‍कुल नए शख्‍स के लिए छह एक्‍सरसाइज भी ओवर हो जाएगी। गेनिंग कर रहे हैं तो रैप की गिनती छह से 10 के बीच रखें, गेनिंग के लिए यह ठीक रहेगा।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

40 comments

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब – आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

      • sir mera wait 58kg hai height5:10 Aur age 20 sir mai 6month say gym ja rha hu…mere mai Bulk nahi Aaa rha hai..sir Aap say ek request hai Aap mere ko diet plan Aur weekly workout routine btaeyea jess mera bulk Aayea

        • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
          आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
          https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट, आपके सभी सवालों के जवाब और सही वर्कआउट बताएंगे।

  1. sir mera weight 75 kg hai or meri height 5’10 hai mai 16 saal ka hu mujy gym jate 1 saal ho gya hai mere sholders pr or bysecps he achi trah bun rhe hai pr baki ki body shape nhi le rhi fat b hai path or chests pr mai puchna chayta hu ki mujy protein vgera lena chaiya ya fat burner vgera lena chaiye achi body bnane k lia or mai koi b diet pr nhi chal rha hu mujy kya krna chaiye

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब – आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  2. Hlooo sir first of all a big thnx for providing a great info about bodybuilding…sir meri height 6ft and weigh Mera 74 se 89 ho geya hai lakin arms ka size nahi increase huaa…size kaise increase ho plzzz help me sir..I hope Aap ans Jroor denge….

  3. Sair myra waghit 80 Kg h . Or phley 95 Kg thaa pr ab mehant kar rhaa ho fhir bhi wahghit kam nhi ho rhaa hy shaam ko raning Bhi kr ta ho …or waghit traning bhi sb theek ho gyaa h pr side fhte nahi ja rhaa hy pls sar koi tips dy bhot pareyshan ho my ri haghit 5, 6 Inch h

  4. Sir muje ye batai ki duty se niche Wali fait ko kis workout se Kam karsakte he or back Wali fait ko bhi
    Koi special workout batai please

  5. Sir meri umr 15 saal ki hee me zim Jana chahtaa hu mene 3-4 din se zim Jana start bhi kr diya hee kya zim Jane se meri lmbai PR koi asr pdegaa meri lmbai abhi thodi km hee

    • सवाल कहां भेजना है इसकी जानकारी इसी लेख के आखिर में दी गई है वहां आपको तफ्सील से जवाब मिलेगा।

  6. Maine gym avi avi start kiya h or meri height 5.11 h
    or Mai apne left hand se jyada wait ni utha skta mtlb mujhse left hand Se theek se exercise ni hoti or mera wait 60 kg h
    or Maine avi se bahut wait uthana start kr diya or or 5-60 set maarta hu, mujhe 6 month se b km time Mai apni body mst bnani h.

    • आपने लिखा है कि आप 5 से 60 सेट मारते हैं। मेरे ख्‍याल से आप रैप कहना चाहते हैं, खैर जो भी है बेहद गलत है। इतने रैप लगाएंगे तो जितने हैं उतने ही रह जाएंगे। साइज कैसे बनेगा। तीन से चार कसरत करें, तीन तीन सेट और 6 से 12 रैप। एक दिन में एक बॉडी पार्ट। आमतौर पर ऐसे ही करें कभी कभी जैसे आपका मन करे।

  7. Hello Dr. …
    Mai ye janna chahta hun AGR mai gym krta hun to hight bdhane ke liye kya krna chahiye or kya nhi krna chahiye gym me.

    • सर अगर आपकी उम्र कम है तो आपको जिम में बहुत हैवी वेट उठाने से पहरेज करना चाहिए। वैसे आप हाइट बढ़ाने के लिए योग की मदद ले सकते हैं। ताड़ासन, सूर्य नमस्‍कार, चक्रासन, गोमुखासन, नौकासन व उर्ध्‍वहस्‍तोतानासन और हां सर्वांगासन से फायदा पहुंचता है।

  8. Joging kerne ke baad aram kar sakte h shubha me.. kyu ki bahut thk jate h jisse aram karne ka baahut mana krta h kya arma kar sakte h?
    Isse kisi tarha ka nuksaan to nahi na hoga sar ji..
    Plze sar bahut tention me rahte h iske karan jawab hmko khi nahi mila h…

    • जॉगिंग करके बढ़िया नाश्‍ता करें और जितना वाजिब लगे उतना आराम करें।

  9. Sir mera wait 68 kg hai our meri h 5’7 hai.merit age 18 years ka hu me ek saal se gym ja raha hu par jyada kuch fark nahi pad raha hai.me kya karu pls pls pls ans me

    • अगर आप जिम जा रहे हैं तो कुछ फर्क तो पड़ना चाहिए या तो आपका साइज बढ़ना चाहिए या आपकी बॉडी में कटिंग बढ़नी चाहिए। अगर कुछ नहीं हो रहा तो इसकी वजह ये कि आपकी कसरत में कमी है। अगर कसरत अच्‍छी है तो यकीनी नेगेटिव या पॉजीटिव कुछ असर तो पड़ना चाहिए। आपका वजन तो कुछ खास नहीं है। अब आप सप्‍ताह में केवल पांच दिन जिम करें, एक दिन केवल एक बॉडी पार्ट, चार कसरत और रैप की गिनती 6 से 12 के बीच। बॉडी वेट के हर किलो पर दो ग्राम प्रोटीन, प्रोटीन का चार गुना कार्बोहाइड्रेट, और प्रोटीन जितना ही फैट लें।
      आप चाहें तो हमारी टीम से डाइट चार्ट व वर्कआउट बनवा सकते हैं। इसी लिंक को चेक करें ठीक लगे तो ठीक है नहीं तो हम आपकी मदद के लिए यहां हमेशा मौजूद हैं।

  10. Sir mera Age 18 yrs hai aur height 5.4 hai kya mai Gym join kr sakta hu?

  11. Sir me 2 hapte se jogging and thodi exercise kar raha Hun
    Log kehte hai ki jogging ke time pasina aana jaruri hai
    Sir mujhe pasina aata hi nahi hai please muje tarika bataye
    And weight aur body badha ne ka upay bataye please

    • जब पसीना आना होगा तो आ जाएगा अब नहीं आ रहा है तो उसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बॉडी बनानी है तो जिम जाना होगा। अगर आप दुबले पतले हैं तो कसरत कम करें, मगर हैवी करें। अपने बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर आप एक से दो ग्राम तक प्रोटीन लेने की कोशिश करें। इससे आपकी बॉडी गेन करने लगेगी।

  12. Sir me 2 hapte se jogging and thodi exercise kar raha Hun
    Log kehte hai ki jogging ke time pasina aana jaruri hai
    Sir mujhe pasina aata hi nahi hai please muje tarika bataye
    And weight aur body badha ne ka upay bataye please
    Age 19 years
    Weight 48 kg
    Hight 167cm

    • मैं आपके इस सवाल का जवाब पहले भी दे चुका हूं कि पसीना नहीं आ रहा है तो उसे लेकर परेशान न हों। हर आदमी की बॉडी किसी न किसी मायने में दूसरों से अलग होती है। अगर आपको बॉडी बनानी है तो आप जिम जाए और करीब एक घंटे कसरत करें। आपको हर दिन 100 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है। दो ही बातें याद रखनी हैं कसरत कम करें मगर हैवी करें। प्रोटीन कितना लेना है ये आपको बता दिया है। इस लेख को चेक करें इसमें आापको काम की जानकारी मिल जाएगी।

      मसल्स कैसे बनायें ये समझने के लिए जानें कि कितनी एक्सरसाइज करें और क्या खायें
      https://bodylab.in/2015/05/25/muscles-like-monster-3-rules-in-hindi/

  13. muzye sugar ki bimari hi
    kya me body building kar sakta hu

  14. muzye sugar ki bimari hi
    kya me body building kar sakta hu
    agar haa to dite kaisa lena pare ga

  15. sir mera vajan 58 kg h aur hight 175 cm h meri chest kam h aur sabse badi samsya ye h ki mere chehre ki haddiya dikhti mere gaal ander ko dhas gai h please sir gaal ubharne ka koi upaye bataye v chati badane ka koi upaye bataye please please sir…….

    • भाई कुल मिलाकर बात ये है कि आप पतले हैं। शरीर बनेगा वजन बढ़ेगा तो चेस्ट भी आएगी और गाल भी भरेंगे। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

  16. Sir meri age 17.5 years hai kk mai light workout k liye sahi hu ? Or haa to sir thode bahut tips or. Thodi diets k baare me explaination chahiye aapse

  17. Bhai mai 23 saal ka hu height meri 5.8 hai mai bodybuilding karna chahta hu…gahr vale karne nahi dete mai gaav se belong karta hu… bodybuildingke liye paise nahi dete…..mai bodybuilding karke apna naam kamana chahta hu…ghrvalo govt job ke piche pagal hai….usme sirf daily ki din chrya hogi naam nahi hoga …..mujhe koi esa trainer ya koi academy batao jisse mera sona pura ho ske

    • भाई ये सपना पूरा कर लेंगे तो भी आगे क्या है। मैं तो ऐसे कई बॉडी बिल्डरों को जानता हूं जिन्होंने अच्छा नाम कमाया। अब बस जिम चलाते हैं। इस गेम में बहुत खर्च आता है। क्योंकि ये गेम ऐसी दवाओं के बलबूते खेली जाती है जिसके बारे में आपने अभी सुना भी नहीं होगा। बहुत वक्त और बहुत पैसे लगते हैं। साइड इफेक्ट भी खतरनाक होते हैं। अगर फिर भी मन हो तो बताएं मैं दिल्ली में ऐसी ट्रेनिंग का इंतजाम करवा सकता हूं।

  18. sir meri age18 year he aur me last 6 mouth se running kar raha ho sir abhi 1 mouth phle mere per ka mass faat gaya tha tu uski wajh se mere pr runnnig nhi kar paraha ho tu iske liye kya karna chahiye mene sb doctor se treatment karva kar dekh liya pr kch fayada nhi hua sir……

    • आपको किसी रेस में हिस्सा तो नहीं लेना है तो फिर थोड़ा और रेस्ट करके देख लें। भाई क्या चोट है ये कहना बड़ा कठिन है। मैं इंजरी को लेकर कुछ नहीं कह सकता।

  19. Hello sir me 17 saal ka hu mera weight
    45kg he aur height 5.4 he mene gym join kra he abhi sirf do din he hue he aur me non vej nahi kha sakta par mene jab se gym join kiya he bina weight ke machine se hi mere sharir me bahut dard ho rha aur me har ek ghate par kuch kuch na kuch kha tha hu aur 12 glasss pani bhi pee rh hu mera gym time shyam 7 se 9 he aap mujhe bta sakte he ki mujhe kya kya khana chahiye raat ko diner me subha nashte me

  20. ऐसी तो कोई किताब मैंने भी नहीं देखी। इस वेबसाइट पर जो स्टेरॉइड सेक्शन है उसमें मैंने बिल्कुल शुरू से जानकारी दी हुई है आप स्टेरॉइड की कैटेगरी मेंं बिल्कुल आखिर में चले जाएं वहां से देखना शरू करें मैंने बेसिक जानकारी से लेकर, पीसीटी वगैरह सबके बारे मेंं बताया है।

Leave a Reply