Breaking News

देखते हैं आप अपने लिवर के बारे में कितना जानते हैं

आपका लिवर फुटबॉल के साइज का है या हॉकी की बॉल जितना, क्या ये छिपकली की पूंछ की तरह दोबारा बन सकता है? लिवर के काम से जुड़े कई सवालों के जवाब एक पहेली की शक्ल में हाजिर हैं। देखते हैं आप अपने लिवर के बारे में कितना जानते हैं।

organ

आपका लिवर इन दोनों में से क्या काम करता है।

1 खून की सफाई   2 तापमान को बनाए रखता है
सही जवाब है खून की सफाई। शरीर से विषैले तत्वों के अलावा आपका लिवर करीब 500 तरह के काम करता है। इसमें खाने को पचाने वाले कैमिकल का निर्माण भी शामिल है। आप जो कुछ भी खाते या पीने हैं आपका लिवर उसे एनर्जी और पोषक तत्वों में बदल देता है।

आपके लिवर का आकार कितना बड़ा होता है

1 फुटबॉल जितना   2 गोल्फ की बॉल जितना   3 हॉकी की बॉल जितना
सही जवाब है, फुटबॉल। आपके लिवर का साइज एक फुटबॉल के जितना होता है। इसका वजन करीब 1300 ग्राम होता है। स्किन को छोड् दें तो यह शरीर का सबसे बड़ा अंग होता है। यह आपकी बॉडी की दाईं ओर पसलियों के ठीक नीचे होता है।

आपको कैसे पता चलेगा कि आपका लिवर स्वस्थ है

1 ईकेजी   2 ब्लड टेस्ट   3 एक्स रे 
सही जवाब है- ब्लड टेस्ट। लिवर में किसी बीमारी चोट या इंफेक्शन की जांच के लिए लिवर फंक्शन टेस्ट कराया जाता है। यह टेस्ट ब्लड से ही होता है। इसमें कई तरह के ब्लड टेस्ट एक साथ किए जाते हैं। इसे आम भाषा में एलएफटी या लिवर प्रोफाइल कहते हैं।

क्या आपका लिवर फिर बन सकता है

1 हां   2 नहीं
सही जवाब है हां। लिवर ही एक ऐसा अंग है जिसका एक हिस्सा खराब हो जाने या हटा दिए जाने पर फिर बन जाता है। यही वजह है कि लोग अपने लिवर का हिस्सा दान में दे पाते हैं। वैसे तो यह कोई जरूरी नहीं कि जो आपको लीवर दान में दे उसका आपसे खून का रिश्ता हो मगर आमतौर पर लोग रिश्तेदारों से ही लिवर दान में लेते हैं।

आपको हर माह अपने लिवर से विषैले तत्वों को साफ करना चाहिए

1 हां   2 नहीं
सही जवाब है नहीं। कुछ लोग लीवर की सफाई के नाम पर डाइटिंग करने लग जाते हैं या कुछ खास फल, सब्जियों या जूस का सेवन शुरू कर देते हैं। मगर ऐसा कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है कि इससे कुछ होता है। बलिक एक अच्छी डाइट रखें, जिससे लिवर को पोषक तत्व मिलें और वह अपने तमाम काम कर सके।

शराब लिवर के लिए नुकसानदायक क्यों है

1 यह लिवर के काम करने की रफ्तार कम कर देती है   2 इससे लिवर के सेल्स खराब हो सकते हैं
सही जवाब है – इससे लिवर के सेल्स को खतरा है। शराब को बॉडी से बाहर निकालने के लिए आपका लिवर उसे तोड़ता है, लेकिन जितनी शराब को आपका लिवर प्रोसेस कर सकता है उससे ज्यादा पीना खतरनाक होता है। लिवर की कई ऐसी बीमारियां हैं जिनका रिश्ता शराब से है जैसे लिवर में फैट और एल्कोहलिक हेपेटाइटिस।

अगर आके लिवर में कुछ गड़बड़ है तो आपको तुरंत इसका पता चल जाएगा

1 सही   2 गलत
सही जवाब-गलत। आपका लिवर लंबे समय तक खामोश रह सकता है। कई लोगों को बहुत समय बाद इसकी समस्याओं के बारे में पता चलता है। किसी बड़ी बीमारी से पहले के जो लक्षण होते हैं वो भी बेहद आम होते हैं। अगर आपके शरीर में खुजली होती रहती है, पेट सूज जाता है, गाढ़े रंग का पेशाब आता है या फिर स्किन या आंखों का रंग पीला पड़ जाता है तो आपको डॉक्टर से मिलकर जरूरी टेस्ट करवा लेने चाहिए।

आप इनमें से किसका टीका लगवा सकते हैं

1 हेपेटाइटिस बी   2 हेपेटाइटिस सी
सही जवाब है हेपेटाइटिस बी। हेपेटाइटिस सी के लिए फिलहाल कोई टीका नहीं बन पाया है। अमेरिका में हर बच्चे और बड़े को हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाया जाता है। छह माह के दौरान इसके तीन टीके लगते हैं।
हेपेटाइटिस सी सबसे ज्यादा खून के माध्यम से फैलता है। इस्तेमाल की गई सुई के जरिए यह एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे में पहुंच जाता है। जन्म के दौरान मां से बच्चे को भी हो सकता है। कभी-कभी शारीरिक संबंध बनाने से भी यह फैल जाता है।

Check Also

हम यहां मोटापा दूर करने से जुड़े हर तरीके और हर नुस्खे की बात करने वाले हैं।

60 दिन में मोटापा और पेट कैसे कम करें

आधी दुनिया इसी सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि मोटापा कैसे कम करें motapa …

Leave a Reply