Breaking News

कसरत करें | 11 से 16 दिसंबर तक के सवालों के जवाब

सवाल – Thank u so much sir …aapke page se mujhe bhut kuch pata chala …..sir mera weight 50 kg hai hight 5.5 inch hai …sir main hafte me 2 din biceps 2 din shoulder + triceps ..2 din Chest nd leg avi nhi kar rha aage mai upper body banana chahta hun ..kya meri routine sahi hai ? …nd sir mai protein me
(muscleblaze mass gainer xxl) leta hun kya ye meri body ke liye sahi hai …? … sir aap mujhe koi acha supplement bata dijiye plss – Kabir Roy

जवाब – सप्‍लीमेंट अगर ओरिजनल ले रहे हैं तो कंपनी का प्रोडक्‍ट आमतौर पर ठीक ही होता है। आपका एक्‍सरसाइज का शेड्यूल काफी गलत है। आप आर्म्‍स की कसरत जरूरत से तीन गुना ज्‍यादा कर रहे हैं। जरा एक बार अपने बाजू पर गौर करें। कोहनी से लेकर कंधे के बीच का हिस्‍सा ही आगे की ओर से बाइसेप्‍स और पीछे की ओर से ट्राइसेप्‍स है। कंधे, थाई, चेस्‍ट के मसल्‍स इससे कहीं ज्‍यादा बड़े हैं, उसकी कसरत तो हम सप्‍ताह में एक दिन करते हैं और इस छोटे से मसल की तीन बार? इसके अलावा हम करीब करीब हर कसरत में बाइसेप्‍स या ट्राइसेप्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं। इसके बाद आप एक छोटे से पार्ट को और कितना निचोड़ेंगे। शुरू में तो हो सकता है वो थोड़ा ग्रो कर गया हो मगर आगे चलकर उसकी ग्रोथ बिल्‍कुल रुक जाएगी।
अपने दिमाग से ये बात निकाल दें कि जिस पार्ट की जितनी ज्‍यादा कसरत करूंगा वो उतना ही बढ़ेगा। हर कसरत करें। सप्‍ताह में पांच दिन जिम जाएं, बैक, चेस्‍ट, शोल्‍डर, थाई और आर्म्‍स एक एक दिन करें। थाई आपको मुकम्‍मल शख्‍स बनाएगी।

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्‍िलक करें।

सवाल – Sir injection mein konsa steriod thik rhega. Mujhe cutting lani hai body mein – Sandeep Kumar
माफ करें सर हम स्‍टेरॉइड लेने की सलाह नहीं देते। हालांकि उसकी बारे में कुछ जानकारी हमारी वेबसाइट पर स्‍टेरॉइड वाले सेक्‍शन में है। देखें शायद आपको कुछ बात समझ में आ जाए।
जवाब – कटिंग वाली बॉडी के लिए आप सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं।
सवाल – Sir.. fake suppliment ki phchan kya hoti h…. lebel .bar code.lot no sb check krne p bhi why protine fake niklta h…koi khas trik h jis se pata chal jaye hmara product orignal h – Akee Ankit
जवाब – सर आजकल बेईमानी भी बहुत उम्‍दा तरीके से की जाती है। आप ही सोचें कहां तक कोई बचे। हम लोग खुद सिर्फ वो प्रोडक्‍ट इस्‍तेमाल करते हैं, जिसकी कंपनी तक हमारी पहुंच होती है। सर फेक सप्‍लीमेंट को पहचानने के बस यही दो चार तरीके हैं जो आप जानते हैं।

सवाल – Sir…….weight gener or mass gainer fe kya fark h………or sir….meri hight 5″3inch h ….wet 70 kg…..sir me apke celculetion k hisab se body wet/kg 2gm protein or body wet×2×20celorie total khane se leta rhau to sir mera wet 30 kg tak kitne mahino me badjayega……or sir koi kheta h ki tumari hyt k hisab se itna bet hi rhega chahe kuch b khalo………so sir I am veary confused……plz sir give right suggeson. – Gaurav Gupta

जवाब – नहीं नहीं ऐसा नहीं है वेट बढ़ाना है तो बढ़ ही जाएगा। मगर जरा से तो सोचें कि इस हाइट पर 100 किलो होने के बाद आप और छोटे दिखेंगे। या तो आप ऐसा करें कि 100 किलो तक वजन पहुंचा कर कम से कम तीन से चार माह कटिंग करें ताकि आपका साइज बना रहे और फैट घट जाए। प्रोटीन आपको प्रतिकिलो पर एक ग्राम और बढ़ाना होगा और अगर 10 दिन में वजन न बढ़े तो फिर 700 कैलोरी और बढ़ानी होगी। रही बात वक्‍त की तो सही जानकारी और जिम की समझ रखने वाले को भी चार महीने का वक्‍त लग जाता है, आप इसी हिसाब से देख लें। वेट गेनर में प्रोटीन कम होता, फैट और मिठास ज्‍यादा। मास गेनर में प्रोटीन ज्‍यादा होता है।

सवाल – Sir m 5 month se gym ja Ra hun mne gainer v use kiya hy …or achy gaining Kr li hy ..or ab creatine use Kr Ra hun,bt abhi cutting dalna cahta hun or m ab koi supplement use Ni krna cahta toh ap plz btaoge k kse exercise lgau or cretine use kru or kse dite rakhu ??
– Gurdial Saggi
जवाब – कटिंग के लिए करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की चार से छह कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। आपको कुल मिलाकर फैट कम करना है और मसल्‍स बनाने हैं। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं। क्रेटीन का इस्‍तेमाल फिलहाल बंद करें। इससे मसल्‍स में पानी जमा होता है, जो कटिंग्‍ा के दौर में ठीक नहीं है।
आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स

सवाल – Sir ek ladke ne sawaal kiya tha ki uski hight 5″6 ha or wo bodybuilding karna chhta ha too aapne use ek saal rukne ko kha kya bodybuilding me koi age maaiyne rakhti ha
Sir meraa weight 70 kg ha or me 85 kg kaa banch prees lagata hu muje ek month me 100 kg ki banch press lagana chahta hu sir kya aap kuch asaa btaa sakte h jis se muje meraa ye goal achive karne me aasaani ho – Sandeep
जवाब – जिसने भी वो सवाल किया होगा उसकी उम्र हो सकता है कम हो और हाइट भी। इसलिए मैंने उसको रुकने को कहा होगा। बहरहाल आपने जो सवाल किया है उसका जवाब ये है कि अनरियलिस्‍टिक यानी अव्‍यवहारिक टारगेट नहीं बनाना चाहिए। अपने वेट के हिसाब से आप अच्‍छी बेंच लगा रहे हैं इसे धीरे धीरे बढ़ाएं बढ़ जाएगी। कलाई पर बैंड पहनें और पैरों को कसरकर जमीन पर लगाकर बेंच प्रेस करने से ज्‍यादा वेट उठाने में मदद मिलती है।
सवाल – 12 kg वेट बढ़ाना है Workout routine :- Monday :- चेस्ट, Tuesday :- बॅक + बाइसेप, Wednesday :- Ticep, Thursday :- शोल्डर, Friday :- चेस्ट, Saturday :- Tricep, Sunday :- Rest
लेग्स का वर्कआउट नहीं करता हूँ क्योंकि 4 महीने पहले मेरा आक्सीडेंट हुआ था। क्या ये सही वर्कआउट रूटीन है…….. please suggest me aapke hisab se dekhe to muje lgta hai use bahot time lg jayega. – Wasim

जवाब – सर अगर बॉडी बनाना इतना ही आसान होता तो सड़क पर हर दूसर शख्‍स 17 इंच का डोला लिए घूम रहा होता, वक्‍त तो लगता ही है। आपका वर्कआउट ठीक है बस आप शनिवार को ट्राइसेप्‍स और बाइसेप्‍स दोनों लगाएं। सप्‍ताह के बीच में इन्‍हें न करें वरना ओवर एक्‍सरसाइज हो जाएगी। अगर आप गेनिंग पर हैं तो बीच में एक दिन का रेस्‍ट और बढ़ा लें। सर्दियों का मौसम है गेनिंग के लिए बहुत अच्‍छा है।

सवाल – Hi sir me apse puchna chahta hu ki pure week me kitne din gym jana chaiye our kitne dino ka gap hona chahiye Agar hm gym ik bar kuch mahino ke liye band krde to kya dovara shape me aa skte hai – Pankaj Pandit
जवाब – आप जब चाहें तक शेप में आ सकते हैं। रही बात रेस्‍ट की तो अगर आप गेनिंग पर हैं सप्‍ताह में दो दिन का रेस्‍ट लें। अगर लीन बॉडी बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो फिर छह दिन कसरत करें और अगर कभी किसी वजह से छुट्टी हो जाती है तो उसके लिए बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सवाल – I am from Varanasi. I am 25 years old and my weight is 85 kg. I just want to reduce the extra fat from my body.I only want to have a lean body not the abs and muscles. Currently I am not going to gym and I am taking warm water with honey in the morning and green tea 3-4 times a day. I want your suggestion on the diet plan to follow and what to do extra so that I can get the lean body in 4-5 months. I am a student availing hostel facility so I have to stick to my mess food but will try to follow the diet plan suggested by you – Rajnikant Dubey

जवाब – आप बस एक फिट बॉडी चाहते हैं जिसमें पेट छाती से अंदर रहे। आप जो कर रहे हैं वो सही है। मेरी सलाह ये है कि जिम नहीं जाते तो कम से कम योगा ही कर लिया करें। सूर्य नमस्‍कार बहुत कमाल का होता है। 12 बार करने में बस 12 मिनट ही लगते हैं। बहरहाल इसके अलावा आप दिन में जब भी हो सके गर्म पानी पिएं। रात को सोते समय एक बड़ा कप गर्म पानी चाय की तरह जरूर पिएं। आप हॉस्‍टल में बिजली से पानी गर्म करने वाली केतली तो रख ही सकते हैं। जब आप गर्म पानी पिएं तो उसमें छोटे चम्‍मच से चौथाई चम्‍मच मंगरैल उर्फ कलौंजी के दाने या तो पीस कर या ऐसे ही पानी के साथ फंकी मार लिया करें। डाइट में कॉफी और नींबू की जगह भी बनाएं।

सवाल – sir vase me gaining ke liye koi gainer use ni kr rha bt agar me endura mass use kru too koi problem to ni he or sir apne low budget gaining ke liye Soya ki daal jo batiye the usko khane se pait khrab ho jata he too sir voo mujhe suit ni hoo rhi kya me shi trike se ni kha rha sir me usko subha uthte hi khata hu subha usko kha kr pait khrb ho jata he baki fir day me thik rhta he sir ap endura mass ke bare me batiye or isko khane ka shi trika batiye please – VisHnu GosWami
जवाब – सर हम किसी सप्‍लीमेंट के बारे में कोई कमेंट यहां नहीं करते वो फैसला आपका है। रही बात सोयाबीन की तो उसे चने के साथ भिगो कर उबाल भी सकते हैं वो पूरी तरह से नहीं उबलेगी मगर तब भी ठीक रहेगी। वैसे अगर सोयाबीन सूट नहीं करती तो कोई बात नहीं आप 100 ग्राम मूंग की छिलके वाली दाल में जरा सा दलिया या चावल डालकर पका लें और खाएं। इसके दिन में दो बार 50 – 50 ग्राम मूंगफली के दाने प्‍याज और हींग के साथ खा सकते हैं। इन दोनों से आपको करीब 50 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा।

सवाल – First of all thanx for give me answer those above question sir, maine aapka artical padha 8 weeks size badhane ka plane us plan mein week mein 4 din zym jana hai . sir mera swal hai inn 4 dino mein morning evening dono time zym jana hai ya sirf ek hi time jana hai morning mein . please answer me sir.???? – Amit Nandall
जवाब – नहीं नहीं दो बार नहीं जाना जिम। बस एक बार ही जाना है, चाहे सुबह या शाम।

सवाल – रेप्स and repetition ke bare me smajhna chahta hu. jese ki provided info me ye dono words use hote he to inka kya mean hota he -Devendra Thakur
जवाब – दोनों का मतलब एक ही होता है। रिपिटीशन को ही छोटी फॉर्म में रैप बोलते हैं। मान लें आप बेंच प्रेस लगा रहे हैं तो एक बार वेट उठाने के बाद आप जितनी बार उसे नीचे ऊपर करते हैं उस गिनती को रैप कहते हैं।

सवाल – Hlo sir mera naam akshay h mera weight 55 kg hai or height 5’7 hai mai ghr par he exercise karta hu mere paas 50kg weight hai or biceps rod or chest ki rod hai bench nhi h to ap muje plz bteye ki m apna exercise schedule or diet kasi rakhu muje apna weight gain karna hai – Akshay Tyagi
जवाब – अगर जिम जा सकते हैं जाएं जिम का काम घर पर नहीं चल सकता। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होते है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – sir actually mera wait abi 85 kg hai meine kaafi zyada calories,fats,carbs and protein leke apna weight 9 months me 64 to 82 kg kiya hai ab tk meine only heavy hi lift kiya hai light kbi nhi kiya meri height 5,8” hai
ab muje body me cutting chahiye so me weight kitna lift kru aur kitna calories,carbs ,fats aur protein lu per day please help me meine ab tk koi bhi supplement nhi liya hai natural diet pe hi hu.- Sachin Sharma
जवाब – करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की चार से छह कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। आप जितना मैक्‍सिमम वेट उठा सकते हैं उसका 80 फीसदी उठाएं। आपको कुल मिलाकर फैट कम करना है और मसल्‍स बनाने हैं। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं।
आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स

सवाल – ir Gym me ek part ki sab excerise mix me kar sakte he? yani ki 1 set bench press fir Dumbbell pull over fir 1 set incline press fir 1 set butter fly…Ya ek Excerise ke Sab set pure kar ke dusri Excrsise start karne ki? Ya ek ek set sab alag alag le sakte he? Aur after gym Direct 100 gm peanut and soyaben kha sakte he? Ya protein shake pina chahiye….i haven’t money for whey protein….Sir Help kar do plzz…..Thanks alot
Thanks for lot of tips & advice to me….Sir mera weight 58 kg he…aur meri height 5″7 he….Meri chest ki size 36 he….mujhe 58 kg weight me se 65 karna he….Kya me mass gainer use kar sakta hu? mere me body fat 15 % he….Ya mujhe protein se hi weight gain krna hoga? plz help me….& “spirulina” tablet le sakta hu me? kya ye steroid to nhi hena?? i hate steroid….ye Dariya me payi jati he…isme veg. fat hota he? Jo me ye le sakta hu to kab lu? ise….& din me kitni bar le sakta hu? & iske koi side effect he??? plz help me….Thank u sir – Nabeel Chaki
जवाब – जहां तक एक्‍सरसाइज मिक्‍स करने की बात है वो आप शौक से करें और करना भी चाहिए, मगर सप्‍ताह में एक दो बार। ये हाई इंटेसिटी ट्रेनिंग का हिस्‍सा है। आपका वेट कम है इसलिए मैं आपको हाई इंटेसिटी वर्कआउट करने की सलाह फिलहाल नहीं दूंगा। व्‍हे प्रोटीन के बिना भी वजन बढ़ जाता है। आपकी जरूरत इस वक्‍त 120 से 180 ग्राम प्रोटीन की है। एक बात और में आपको बता देता हूं कम बॉडी वेट वाले लोग अक्‍सर जिम में जरूरत से ज्‍यादा मेहनत कर जाते हैं इसका ध्‍यान रखें चार से पांच एक्‍सरसाइज की करें एक बॉडी पार्ट की। आपको गेन करना है तो एनर्जी बचाएं। 100 ग्राम मूंग की छिलके वाली दाल में जरा सा दलिया या चावल डालकर पका लें और खाएं। दिन में दो बार 50 – 50 ग्राम मूंगफली के दाने प्‍याज और हींग के साथ खा सकते हैं। सोयाबीन को चने के साथ भिगोकर खा सकते हैं। जब चाहें तब खाएं। spirulina की कोई जरूरत नहीं है।

सवाल – Sir..m gym krta hu…body weight 85 kg, biceps 15.7 chest 44-45. Mera sawal alag h..kya daily sambandh bodybuilding p asar dalti h..agr han to hum kaise wo chij puri kr skty h…plz. Yhi bta dijiye – Vinod Kumar
जवाब – प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डिंग करते हैं तो इसके बारे में सोचने की जरूरत है वरना कोई चिंता की बात नहीं।

सवाल – L-carnitine kya hai aur isse kya hota hai – Navneet Ranjan
जवाब – क्रेटीन के बारे में सब जानें।

सवाल – Sir mera weight 70 kg hai or pet me fat hai jo chalta hu to bhi hilta hai veg me koi diet ho to batao jis se belly fat kam ho jaye – Maulik Modi
जवाब – पेट का फैट कसरत और सही खानपान से जाएगा। ये लेख आपका मार्गदर्शन करेंगे।  लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 

सवाल – bicep n tricep ki kuchh main excize btaye….jisse bdiya size n shape a ske..
muscles clearty ni arhi h n thoda belly fat b h. .. pack nikalna.. chahta hu. bt body size k sath -Vishu Cool
जवाब – क्‍लोज ग्रिप बेंच प्रेस, स्‍कल क्रशर, ट्राएंगल पुशअप्‍स, बेंच डिप। बारबेल कर्ल, इंक्‍लाइन डंबल कर्ल, प्रीचर कर्ल, हैमर कर्ल। क्‍लैरिटी कसरत करते करते आएगी। सिक्‍स पैक इतनी आसानी से नहीं निकलते। पढ़ें एब्‍स की एबीसी, सिक्‍स पैक के सारे जवाब।

सवाल – sir mere weight 72 kg h muje gym jatee 6 month ho gyee but na weight gain ho rhaa h na size maine ek on ka protein be liyaa h sir masst body bnane ka tarika btao or mujee buuk be kaam lagti h kio aissii medicine bta jisee buuk lage – Sonu Rao
जवाब – कोई आर्युवेदिक सिरप वगैरा ले सकते हैं। रही बात गेनिंग की तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होते है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – Sir me apni body gain kr rha hu to mene gainer ke saath neurabol tab lga rakhi hai kya me thik kr rha hu na nhi or kya iske side effect ho skte hai kya – Deepak
जवाब – ये एक किस्‍म का स्‍टेरॉइड है और स्‍टेरॉइड से होने वाले सारे नुकसान इससे भी जुड़े हुए हैं। गेनिंग करने के लिए आप ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ें।

सवाल – sir, back ki ex. btaye jisse jaldi frk dikhe -Abhishek Shakya
चिन अप, पुल अप्‍स, बेंट ओवर बारबेल रो, सीटेड रो, वन आर्म डंबल रो।

सवाल – Sir meri body m cutting nhi hai or mujhe body m cutting lani hai to sir mujhe kya krna chahiye or sir agar m protien lu to uske saath kon si tablet ka use krna chahiye jise meri body m cutting a jaye or sir mujhe ek diet chart v bta dijiye sir. – Mohit Kumar
जवाब – आप चाहें तो कोई फैट बर्नर चला सकते हैं। कटिंग के लिए हर बॉडी पार्ट की छह कसरतें करें साथ में कार्डियो वगैरा भी। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। आपको कुल मिलाकर फैट कम करना है और मसल्‍स बनाने हैं। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं।
आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स

diet chart and workout shedule in hindi
पूरी जानकारी के लिए तस्‍वीर पर क्‍िलक करें।

सवाल – Body grow ke kuch tips bataway – Nand Malakar
जवाब – 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होते है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

सवाल – Sir maine ambala ki ek news suni hai vahan ek ldka tha uski age 17 thi usko ek mahina hua tha gym jate ,kehte hai ke vo bht hevy w8 krta tha or ab uski death ho gyi hai .postmadam mein report ayi hai ke maspeshiyo mein khichav aa gya tha,or jb uski death hui hai tb vo apni jacket utar rha tha or uski nas chad gyi or vo sidha bhi nhi ho paaya ..to sir kya aisa hota hai .main ab is dr maien hu kahi hmare sath aisa kuch na ho jaye – Sahil Bhateja
जवाब – मैंने भी एक खबर पढ़ी थी कि एक लड़का मोटर साइकिल पर ऑफिस जा रहा था मगर सड़क पर एक्‍सीडेंट में उसकी मौत हो गई, मुझे भी डर लगा और मैं अब हेलमेट ठीक से लगाता हूं और कम रफ्तार में बाइक चलाता हूं मगर ऑफिस जाना नहीं छोड़ा। शरीर आपका है फैसला आपको लेना है, एक्‍सीडेंट तो कहीं भी हो सकता है।

सवाल – Helo sir ….sir m apki btayi hui Deit ko follow kr raha hu ..pehle se Bht improved h mujh m thanx sir ….Sir mera exercise chart bta dijeye thik h ya isme kuch chng krna h . Mon Chest Tue back Wed biceps Thu triceps Fri shoulder Sat .Thai sir m wght gain kr raha hu to exercise m chng krna h to gain ke base pe btana sir…- Abhishek Choudhary
तो आप गेनिंग वाला प्‍लान क्‍यूं नहीं पढ़ते एक बार देखें उसमें आपको आपके काम की काफी जानकारी मिल जाएगी।

सवाल – Sar meri Lin bna ni h mera weigh 74 or height 5.9 or age 21 h to muje kewal msels sij Bda ni or Lin – Kamlesh Dhol
जवाब – एक पार्ट की चार से छह कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं।
आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स

सवाल – Mera question hai k jbh main running krta hoon toh toh mujhe saans ki prblm aati hai or naa he thighs mein…Bas mujhe pinni(calves) k neeche or ancle k upper drd start to jata hai jbh bhi main running krtaa hoon…plzzz koi solution btaaa dijiye – Paranpal
जवाब – सर इसके लिए तो आपको डॉक्‍टर से मिलना होगा। हम तो आपको इतना बता सकते हैं कि रनिंग की जगह माउंटेन क्‍लाइंबर एक्‍सरसाइज कर लिया करें। दम तो ये भी निकाल देगी।

सवाल – Sorry to say you but aap super set ki definition galat bata rahe hai..
Super sey -two exercise with out rest. Sare dite plane me aapne dinner k baad sweet dish par zor diya hai… Why..? And one more thing……? Pre workout me dahi aloo lene ko bola hai kyo…? Any reason…..? – Deepak Soni

जवाब – सही पकड़े हैं। आपने सही बात पकड़ी, पता नहीं कैसे से मिसकंसेप्‍शन हो गया। आपका शुक्रिया। हालांकि जो वर्कआउट शेड्यूल हमने बनाया है उसमें सुपरसेट का मतलब आप ड्रॉप सेट ही समझना। डाइट प्‍लान में हमने स्‍वीट पर जोर उनके लिए दिया है जिनका जरूरत से भी कम है। मीठ में कैलोरी बहुत होती है जो वजन बढ़ाने में मदद करती है। ये केवल बेहद पतले लोगों के लिए है। दही पेट के लिए और आलू कार्बोहाइड्रेट के लिए ताकि जिम में आपको एनर्जी मिलती रहे।

सवाल – Hiii sir,muje koi aise exersice btaye jis se m apni punje ladane ke takt increse kr sku or ak savl ki muje ap na size increase krna h jaise chest ,shoulder and back to eske liye kon se exercise and kitne or rap ki ginte bhi – Shashank Chaprana

जवाब – सर पंजा लड़ाने की कसरतें तो आपको इंटरनेट पर खोजनी होंगी। रही बात आपकी बॉडी का साइज बढ़ाने की तो साइज खाने, कसरत करने और आराम करने से बढ़ता है। वक्‍त लगता, मेहनत लगती है और पैसे भी खर्च होते हैं। एक दो कसरतें करने से बस खिंचाव आता है नतीजे नहीं। अगर आप सही ढंग से जिम करने को तैयार हैं तो ये रही आपके लिए जानकारी। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

44 comments

  1. Sir kuch tym phly gym join kiya tha mne fr jana band kr diya bt fr se soch raha hu start kru bt apse ek baat puchna h ki kon sa product sahi rahega jisse muscle air chest bande sir pls bhta sakte h kya ….THANKS

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम अपने इनबॉक्‍स से सारे मैसेज इकट्ठा करने के बाद हफ्ते या दस दिन में एक लेख की शक्‍ल में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर बॉडीबिल्‍िडंग सवाल जवाब की कैटेगरी दी हुई है। उसे क्‍िलक करें। वहां तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा।
      शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

      • Sir, muscleblaze xxl ko kaise khaya jata hai..

        • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
          आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

      • HELLO SIR ME AAP SE PUCHNA CHATA HU KI GHAR PAR KON KONSI KASRAT KARE OUR KIS SE KARE

  2. Sir,Namaste. Sir mera nam Amrut Wadhive .hai. Sir main 5 mahine Se gym kar raha hoon meri height 5fit 7″ hain Maine whey protine Se 80kg weight kiya hai.ab muze weight badana nahi hai. To wheyprotine khana band Kare to weight kam hoga kya?

  3. Sir mera weghit 50kg hai or hight 5,8 hai muje mera weghit badana hai kya kru
    pls help me

  4. pranav mendhekar

    sir, meri height 5’11 hai , mera weight 65kg hai mai 2 mnth se gym jara hu but jyada kuch farak nahi aaya ..mujhe weight gain karna hai ..jaldi weight badane ke kuch upaay bataiye …

    • सवाल पूछने का तरीका इसी लेख के आखिर में दिया है आप भी उसी तरह से पूछेंगे तो आपको डिटेल में जवाब मिल पाएगा।

  5. Hi sir met a weight 61 kg hai meri hight 5.8 hi Kya me fit hi….. and me Anna waight bandana caihta hi Kay kru sir

  6. my name is priyanka sir i m silm maine tv pr ek break dekh andura mass ka kya mai usse try kar sakti hu usske koi side effects to nhi h plz answer me sir

  7. jai Prakash singh

    सर हम मेरा हाईट 5फीट 8ईंच है वजन 48 किलो है वेट क्यसे वढाये

  8. hello my name is roshni
    Me weight 38 kg h meri age 23 pls weight gaon ki koi tip de me apna 55 kg krna chahti hu

  9. Sar me 16 year ka Hu meri hight 5.5 h me endoramass khana chahta Hu q Ki me healthy lagu me thoda patala Hu me. Maaastan dikh na hahta Hu mera chunaoow sahi h na

  10. hi sir my name is nadeem and apni body ko lekrr bhut paresann rhtaa hu…becoz mera wait only 46kg he and age 18+ he ….and me wait badana chataa hu …..nd mene ek manth se jim join ki h….but muje wait badana he.plz any solution …..

  11. Sir meri age 18 year hai.aur mujhe zym krte hue ek month ho gya hai.sir mujhe ek jankari do ki mujhe kon kon se din kis kis cheez ki exercise krni chahiye.aur jaise sir chest ki continue 9-10 din ya biceps ki 9-10 din continue exercise lga lo to koi problem to nhi h..

  12. Hello sir,I have thin & I have increase my body…so I think use endura mass…how to use….

    • एंडूरा मास ले ही लिया है तो उसके डिबबे पर लिखा ही होगा कैसे यूज करना है। वैसे हो सके तो उसे केले, दूध वगैरा के साथ शेक बनाकर लें।

  13. sir mera height 5’8″ hai. weight 52kg main bahut thin hu. mujhe 65 se 70 kg ka hona Main kya karu plzz help e

  14. Sir Meri age 26 Hai height 5.7 Aur weight 50 kg gym bhi kayi mahino se chlu sets Aur exercise krna Sikh chuka mai Monday ko shoulder tuesday ko chest wed ko back fir rest Tuesday ko biceps Aur sat ko triceps krta hu pr koi khas frk nhi aa raha h muje sahi schedule Aur koi natural health drink bathe…

    • आपका वजन कम है। आपको गेनिंग वाली डाइट चाहिए। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। नेचुरल हेल्थ ड्रिंक में आप दूध और जूस पी सकते हैं। ये लिंक चेक करें।

      वजन बढ़ाने का भारतीय डाइट चार्ट
      https://bodylab.in/2016/09/07/indian-diet-chart-for-weight-gain-in-hindi/
      वजन कैसे बढ़ायें, 7 सुपर टिप्स यहां पाएं
      https://bodylab.in/2016/07/10/seven-super-tips-for-weight-gain-in-hindi/

  15. HLLO SIR , mera weight 5okg. or mene weight gain krne k liye muscleblaze ka weight gainer laya h to sir use din me three tym use krna pr sir mujhe ye nh pta ki use din me tin bar kis tym pr lena or me morning me gym jata hun to app plzzzz bta denge ki me us ekya khan ek bad ya phle lun or subh gym jane k bad ya phle lun

  16. Sir weight gain karne ke liye weight jada lu ya kam.

  17. Hiii sir
    me 17 saal ka hu Mara vajan 50 he hight 5’6inc he me kya body bana Sakta hu

  18. Hii sir
    Me 17 saal ka hu Mara vajan 50 he hight 5’6inc he to kya me body bana sakta hu

    • हां आप बॉडी बना सकते हैं। आज जिम भी जा सकते हैं मगर वहां बहुत हैवी कसरत न करें। जितनी आपकी कैपेसिटी है उसका 85 परसेंट ही वेट उठाएं, अभी आपकी हाइट बढ़ने की उम्मीद भी है।

  19. Ser me 5 sal se jim kr raha hu but mera sarir kabe ban jata hai to kabe down ho jata hai me esa kya kru ke mera sarir bad jay mera wait 68 hai or hight 6 fut hai ser me chata hu mera wait 75 kg ho jay plz help me

    • बनता वनता कुछ नहीं है बस मुझे लगता है कि आप कभी जोश में आते हैं और सप्लीमेंट वगैरा ले लेते हैं या थोड़ी डाइट ठीक कर लेते हैं तो कुछ हल्का फुल्का गेनिंग हो जाती है फिर वो बाद में अपने आप चली जाती है। एक बार ढंग से लगेंगे तो नतीजे परमानेंट वाले आएंगे। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
      आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप साथ में वेट गेनर चला सकते हैं। ये लेख भी पढ़ें आपके काम आएगा। https://bodylab.in/2017/09/02/home-remedies-for-weight-gain-in-hindi/

  20. sir main 2saal se gym kar raha hoon main gainer use kiya ta par thik se result nhi mila aur chodh dene ke baad body size kam lagta toh abhi main gainer loon ya whey protien

    • पहले तो आप ये लेख पढ़ें और पढ़ें, फिर उसके बाद अपने वेट के हिसाब से फैसला करें कि आपको व्हे प्रोटीन चाहिए या वेट गेनर। अगर आप काफी दुबले पतले हैं तो वेट गेनर लें मगर ये लेख जरूर पढ़ें वरना इस बार फिर नुकसान उठाएंगे – https://bodylab.in/2016/02/04/4-reason-why-protein-powders-do-not-work/2/

  21. सर स्पिरूलीना कैप्सूल का बाडिबील्डीग में क्या क्या लाभ है बताए और जानकारी समझाए इसके बारे में

Leave a Reply