Breaking News

वजन बढ़ाने या फैट कम करने के लिये डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवाएं

ऐसी तमाम वेबसाइट हैं जहां आपको डाइट चार्ट और एक्सरसाइज शेड्यल मिल जाएंगे। पर वो किसी एक के लिए नहीं पूरी जनता के लिए होते हैं। बॉडी बिल्डिंग के मामले में हर शख्‍स का शरीर और उसकी जरूरतें औरों से अलग होती हैं। ज्यादातर वेबसाइट पर जो शेड्यूल दिए हैं वो भारत में रहने वालों के लिहाज से बने ही नहीं हैं।

diet chart and workout shedule in hindi

हम अपनी वेबसाइट पर भी समय समय पर वजन घटाने व बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल पोस्ट करते रहते हैं। पर उन्हें बनाते वक्त हम किसी एक शख्‍स के बारे में नहीं सोच सकते हमें एक साथ कई लोगों की जरूरत का ध्यान रखना होता है।

अगर आप चाहें तो हम खासतौर पर आपके लिए डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनाकर दे सकते हैं। हम आपके मकसद, उम्र, वजन, बजट, कसरत करने के तौर तरीकों और आपकी पसंद नापसंद का ध्यान रखते हुए ये दोनों चीजें तैयार कर सकते हैं।

इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि आपको हर चीज अपने हिसाब से मिलेगी। हम आपको ऑलिव के साथ साथ सरसों के तेल के बारे में भी बतायेंगे हम आपको ब्रोकली के साथ अलसी का इस्‍तेमाल भी बतायेंगे। हम इस बात का ध्यान रखते हैं कि आप भारतीय हैं तो आप क्या खाते पीते होंगे।

हम डाइट चार्ट या एक्‍सरसाइज शेड्यूल के साथ आपके सभी सवालों के जवाब भी देंगे और अपनी ओर से भी प्रोफेशनल सलाह आपको मुहैया करायेंगे। हमारे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल से कई लोगों ने अच्छे नतीजे हासिल किये हैं। जब हम सबके लिये काम करते हैं तो कोई फीस नहीं लेते लेकिन इस सेवा की मामूली सी फीस है।

डाइट चार्ट के 500 रुपये और एक्‍सरसाइज शेड्यूल के भी 500 रुपये। अगर आप दोनों बनवाते हैं तो 800 रुपये में बन जायेंगे।
यकीन मानें हमारी टीम जल्दबाजी में नहीं रहती आपकी एक एक जरूरत को ध्‍यान में रखते हुए आपके लिए प्लान बनाया जाएगा। हमारे पास जुगाड़ वाली डाइट और जुनूनी वर्कआउट शेड्यूल बनाने वालों की कमी नहीं है।

शेड्यूल व डाइट चार्ट बनवाना चाहते हैं तो
हमें ईमेल के जरिए पहले सूचना भेजें। उसमें हमें यह जानकारी चाहिए होगी
नाम, उम्र, कद, वजन, हो सके तो अपनी बॉडी की दो तीन तस्वीरें भी भेज दें पर ध्यान रखें फोटो का साइज बहुत हैवी न हो।
Mail ID – bodylabin@gmail.com
इसके बाद हम आपसे फीस की डिमांड करेंगे जो आपको हमारे बैंक एकाउंट में कैश, एनईएफटी, आरटीजीएस, ऑनलाइन ट्रांसफर या चेक अथवा पेटीएम से जमा करानी होगी। हमारे पास फीस लेने का फिलहाल यही तरीका है आप हमसे संपर्क तभी करें जब आपको यह वाजिब लगे। आपको ई मेल के जरिए डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल भेज दिया जाएगा।

Check Also

क्रिएटिन आप पानी के साथ भी ले सकते हैं और जूस या ग्लूकोज के साथ भी।

क्रिएटिन लेने का सही समय क्या है, वर्कआउट से पहले या बाद में

बॉडी बनाने में यूज होने वाले टॉप सप्लीमेंट में आज भी क्रिएटिन (creatine) का नाम …

124 comments

  1. Sir meri chest ke beech me line nahi h .2 mere kande(solder) bhi nahi uthte h kafi exercise ki h .3 biceps me triceps me badiya cutting nahi h.meri hight 5.8 h or waight 77 tha jo ab maine decrise karke 64 kar liya h ab tak koi mai thodi poor famili se hu isliye suppliment nahi le paya hu pahle kabhi kabhi dexona or citrazin jaisi sasti dawai le chuka hu mai itane hi waight me body chahta hu koi nuksa ho to meri mail pe bata de kam paise wala aapka aabhari rahunga sir muje kon si exercise karni chahiye plz bataiye

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम अपने इनबॉक्‍स से सारे मैसेज इकट्ठा करने के बाद हफ्ते या दस दिन में एक लेख की शक्‍ल में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर बॉडीबिल्‍िडंग सवाल जवाब की कैटेगरी दी हुई है। उसे क्‍िलक करें। वहां आपको जवाब मिल जाएगा।
      शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

    • Agar aap abhi bhi dexona le rage ho to an mat lo .air uski jagah real supliment like egg .chicken. Soya.oats.and pander lo.

    • SIRmeriUmer17yearshaiaurmeraWajan60kgHaiMereCheeksPeeckeHuaiHaiAurMereFaceKeSkinBahutDheeleHaiKyaKaroonJesseMeraCheksBhiShapeMeAaJayeAurMereFaceKiSkinBhiTightHoJaye

    • sabse main baad aap workout pe dhyan de uske baad compund set or drop set use kare pre workout and post workout deit le main baat yahi he muscle ko shoked karna sikhe no pain no gain ye samjhe or post workout ke go fast home and sleep le chest ke liye push up jada use kare or deltois ke liye presses jada mare rapa 6 se 12 ke beech hona chahiye push me primary musle ayegi chest or secondary me ayegi deltois or presses me me pura fram ayega strainght ke liye squat,presses,pull up,dead lift mare fir dekho u proove it man

  2. Sir,maine on ka serious mass magwaya tha apne treiner se bt usne isobolic hardcore gainer magwa dia to kya ye safe hai ya nahi mai apko iss product ki webside bhi die deta hoon http://www.isobolics.ca nd ye made in canada h plz help me sir

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम अपने इनबॉक्‍स से सारे मैसेज इकट्ठा करने के बाद हफ्ते या दस दिन में एक लेख की शक्‍ल में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर बॉडीबिल्‍िडंग सवाल जवाब की कैटेगरी दी हुई है। उसे क्‍िलक करें। वहां तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा।
      शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  3. Sir,maine on ka serious mass magwaya tha apne treiner se bt usne isobolic hardcore gainer magwa dia to kya ye safe hai ya nahi mai apko iss product ki webside bhi die deta hoon http://www.isobolics.ca nd ye made in canada h plz help me sir…

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम अपने इनबॉक्‍स से सारे मैसेज इकट्ठा करने के बाद हफ्ते या दस दिन में एक लेख की शक्‍ल में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर बॉडीबिल्‍िडंग सवाल जवाब की कैटेगरी दी हुई है। उसे क्‍िलक करें। वहां तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा।
      शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  4. i want t gain weight how i have been joined jm i think from one month still my weight is constant not improove now my weight is 55 kg …………..

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  5. Mai 6 month se gym kr raha hu mera kuch gain hi nahi kiya mera age 18+ hai aur lambai 170 cm aur chest size 85 cm aur bysape 11 inch h gym karate 6 month se upar ho gaya jesa tha vesa hi hai. Gym me mai hard work jyda karata hu.
    Food= morning soya bin and chana and dry food 2 ghante baad roti aur tala paneer aur salad fir 4 ghante baad food fir gym jane se pale 2 ubala aalu fir gym se aane ke baad 100gm paneer usake baad 6 banana aur 250gm milk fir night me roti aur salad aur hari sabbji khata hu . par bodey ka vikas hi nahi ho raha hai kya karu mai non veg nahi khata hu.plz help me

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  6. prem chand chhetri

    सर नमस्कार नाम राजपाल उम्र 23साल 5फुट 10इंच बाइसेप 13 चेस्ट 37 कमर 32 वजन 62 किलो सर में दो महीने से जिम कर रहा हूँ बाइसेप पहले 12.5 था अब 13 हुआ है सर में 12 घंटे की जॉब भी करता हूँ सर मेरा वेट कैसे भड़ेगा और सर चेस्ट कैसे भडेगी मुझे ह्रितिक रोशन जैसी बॉडी बनानी है थाई 17.5 है गर्दन 13 है सर प्लीज मेरा चार्ट बना दीजिये डेली खर्च 100 रूपए हो में शाकाहारी हूँ बस केवल अंडे खा सकता हूँ सर मुझे कट्स बोहत अच्छे लगते है

  7. Sirji mai.new.2month ho gye gym.jake subha 6am or diet gym.to.khali pet.ja rha hu filhal or ane kai bad thoda 20grm paneer or uske bad oats or uske bad milk kai.sath.kele sir but sir mai bhut skiny or 50kg wight hi sir to kya mujhe ab chart banwana.sahi.rhega

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  8. Sir meri chest main line nahi h or solder bhi nahi dikhte sir na hi byceps maie cuting h lekin waight jinki mujse acchi cuting h unse bhi jyada utha leta hu sir gym bhi kafi time kar chuka hu bich bich me2,,3 month me tang aakar miss kar deta hu fir dubara suru kardeta hu wight 74 kg h or mai 60 kg ke lagbhag body banani h to muje dite plan or workout banwana h kya karna padega meri e mail par bata de sir plz maine pahle bhi kosis ki thi par aapka clear jawab nahi aaya sir

    • अगर आपको डाइट चार्ट और वर्कआउट प्लान बनवाना है तो आप नीचे जो लिंक दिया है उसे चेक करें उसमेंं जानकारी मिलेगी। मगर मुझे आपकी ये बात समझ नहीं आई कि आप अभी 74 के वेट पर हैं और अभी आापके मसल्स कुछ खास नहीं है और आप 60 किलो पर बॉडी बनाना चाहते हैं। यानी 14 किलो वेट कम करने के बाद। ये क्‍या बात हुई।

      अपनी बॉडी व जरूरत के हिसाब से डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवाएं
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

  9. Sar aap bara sakte he konsa best mass gainer lu wo bhi kuch medium price mai ex2000-3000 range me

    • Mass gainer तो सभी कंपनियों का अच्छा होता है क्योंकि उसमें ज्यादातर कार्ब होता है। मसलटेक, ऑन, मसलब्लेज या जो भी कंपनी का प्रोडक्ट आपके बजट में हो।

  10. hello sir,
    sir mera naam sanjeev kumar rasrogi hai. meri age 22 years hai.aor mera weight 47kg hai.mai ek private company me job karta hun,
    9 SE 9, 12 hour work karta hun.
    sir, mai diet me to kuchh khas nahi leta hu, aor jo bhi leta hun.permanent nahi le pata hun. darasal mujhe sahi diet ki jankari nahi hai. apni nind ka bhi vishes khyal nahi rakh pata hun. sir, mai apna lifestyle change karna chahta hun. sir meri income jyada nahi hai.fir bhi 1000rs se 1500rs per month apni body par expenditure kar sakta hun. sir, mai one month se pomgrane juice used kar raha hun. jo ki kafi had tak fayda hua hai vo mai band nahi karna chahta hun.
    sir, mujhe weight badana hai sir,itne vajat me mai kya weight bada sakta hun. agar han to please mere liye diet chart creat kar dijiye.
    thanks.

    • आपको कम से कम 7 घंटे की नींद लेनी होगी। आपका बजट कम है, मगर उसमें भी हम कोशिश करेंगे। हर दिन सौ ग्राम मूंगफली के दाने, 60 ग्राम सोयाबीन चंक्‍स और 50 ग्राम मूंग की दाल खाएं। कैसे खाएंगे ये आपको देखना है। हां सोयाबीन चंक्स दो बार में लें। बाकी आप जो खाते हैं खाते रहें। खाने में आलू बढ़ा दें। मीठा जितना भी मिले खा लिया करें। आपका वेट बढ़ने लगेगा।

  11. sir, mai diet chart banwana chahta hun.lekin mujhe kabj aur bhunk n lagne jaisi samsya rahti hai
    please suggest…..

    • अपने खाने मे काले चने, सलाद और काॅफी का इस्तेमाल बढ़ाएं। दिन में आठ से दस गिलास पानी पिया करें और अपने दिमाग से ये कब्ज वाली बात निकाल दें।

      • Good evening sir,
        Sir aapki bodylabe team to Kamal ki Hai.
        Mai aapka kaise shukriyada karu Maine ek diet chart banwaya Tha.jisme se maine kuchh hi steps follow kar paya hu.aor mai apne ander kafi changes mahsus kar rha hu.aur kabj ka to namonisan nahi Hai.
        Thank you body lab…

  12. Sir can u plzz tell me the good recepie of protein shake my weight is 51 kg nd iam 16yrss old plzz tell me the recepie iam vegetarian

  13. Hello sir,
    I am himanshu pareek. I am 21 years old. Mera weight 52kg h or m Apna wait badhana chahta hu. Mere office ki timing h 9am to 6pm so plz muje body gen ke Liye ek veg chart bnaye jo ki 3000 rupees k under ho.
    Thank you

  14. Sir me meri ex. wednesday se strt hoti hai chest back bicep fir tricep fir rest fir shoulder and fir tuesday off hota hai mera schedule thik hai?

    • नहीं, थाई की कसरत कहां है। दूसरी बात आप आर्म्स की कसरत ज्यादा कर रहे हैं। बाइसेप्स और ट्राइसेप्स एक दिन ही लगाएं। जरा एक बार अपने बाजू पर गौर करें। कोहनी से लेकर कंधे के बीच का हिस्‍सा ही आगे की ओर से बाइसेप्‍स और पीछे की ओर से ट्राइसेप्‍स है। कंधे, थाई, चेस्‍ट के मसल्‍स इससे कहीं ज्‍यादा बड़े हैं, उसकी कसरत तो हम सप्‍ताह में एक दिन करते हैं और इस छोटे से मसल की दो बार? इसके अलावा हम करीब करीब हर कसरत में बाइसेप्‍स या ट्राइसेप्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं। इसके बाद आप एक छोटे से पार्ट को और कितना निचोड़ेंगे।

  15. jitendra pal singh

    sir mujhe wo diet bataiye jo mera bally fat kam kar sake

    • डाइट में कार्ब कम से कम रहे और प्रोटीन ज्यादा से ज्यादा। सूरज ढलने के बाद तो कार्ब लेना ही नहीं है। आपको एक सैंपल डाइट चार्ट का लिंक दे रहा हूं उसे अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। उसमें कुछ टिप्स भी हैं – https://bodylab.in/2016/08/24/diet-chart-for-weight-loss-for-female-in-hindi/

  16. नहीं क्रेटीन नहीं इससे वाटर रिटेंशन होगा। आप व्हे प्रोटीन ले सकते हैं।

  17. Kya creatine body ke liye safe he

  18. Sir
    Agar ye diet chart denge to definitely wajan badh jaayega agar use achhi tarah se palan Kiya jaay to.
    Tell me

    • सर बढ़ना तो है। हमारा तो यही प्रोफेशन है वजन बढ़वाना और कम करवाना।

  19. SIR
    meri age 17 h aur weight 55 aur height 5’10” h.me bahut patla hu sir.
    Gym karta hu toh kuch log khte h ki aur jyada patla ho jaaunga.
    Me kya kru sir
    Gym se bhi weight gain ho Sakta h kya?

    • जिम जाएं और बस आधे धंटे कसरत करें। जिम भी सप्ताह में बस 5 दिन ही जाएं। आपको एक डाइट चार्ट का लिंक दे रहा हूं उसे थोड़ा कम या ज्यादा करके अपनाने की कोशिश करें 20 से 25 दिन बाद से आपका वेट बढ़ना शुरू होगा। https://bodylab.in/2016/09/07/indian-diet-chart-for-weight-gain-in-hindi/

  20. Hi sir mera naam deepak hai mera weight 80 kg hai meri body kaise banegu mujhe high protien diet kaise milegi mera per day budget 200 hai

    • अगर घर के खाने पीने को अलग कर दें तो 200 रुपए में आपको आपकी जरूरत से कहीं ज्यादा प्रोटीन मिल जाएगा। आपकी जरूरत 200 से 300 ग्राम चिकन चेस्ट और 8 अंडे में ही पूरी हो जाएगी। बाकी पैसे जूस वगैरा के निकाल लें।

  21. sir mera 3 question hai apse 1- mera chest toda jada gap ho gya hai jo bic ka line hota toda jada fat gya hai uska koi exercise ho to pls help me
    2-mujhe lean with muscularity body banani hai jis m toda size v dikhe or cuts v example film baghi villane shudheer babu to sir aisa body ke liye diet chat chahiye
    3-or exercise routine for lean and muscularity body
    sir main modeling v karta hu or mera height 5’8 hai age 22 yer me vegetarian or non vegetarian dono hu plss suggest me

    • चेस्ट में लाइन डालने के लिए ये लिंक चेक करें – https://bodylab.in/2015/08/04/3-exercise-for-a-clear-chest-line-in-hindi/
      2 हर बॉडी पार्ट की कसरत की गिनती रखें 4 से 5, रैप की गिनती रखें 15 से 12 और कसरत के बाद कुछ देर कार्डियो किया करें। शाम के टाइम कार्बोहाइड्रेट अवॉइड किया करें या बहुत कम लिया करें। बॉडी वेट के एक किलो पर 1.5 ग्राम प्रोटीन लें पूरे दिन में।

  22. Chest ka saise badhana hai Kay karu

  23. sir my weight is47 kg and my age18 year aap mera deigt chart bna do plzz mujhe apna weight increase krna h

  24. सर मैने dexona टेबलेट ली थी; चेहरा पूरा फूल गया है,बताये ना जैसे पहले चेहरा था वो कैसे वापस आये,सर मैं खूद को देखने से अजीब महसूस होता है, कृपया विनम्र निवेदन है की आप कूछ बताये जिससे चेहरा पहले जैसे हो जाये । diet chart ho sake to bana ke de dijiye| नमसकार

    • सर अगर मुहांसे नहीं निकले हैं तो अच्छी बात है बस चेहरा फूला है तो वो कम हो जाएगा। आप खूब पानी पिया करें और दिन में कम से कम एक बार नींबू पानी और एलोवेरा जूस पिया करें। इससे आपकी बॉडी डीटॉक्‍सिफाई होगी। आप कसरत करें और फिलहाल कोई सपलीमेंट न लें। धीरे धीरे चेहरा नॉर्मल शेप में आ जाएगा। यकीन रखें।

  25. Please sir, it’s a humble request ,please please help me meri life puri kharaab se ho gyi hai is dexona ke chlte chehra bht chuka lgta hai

    • सर अगर मुहांसे नहीं निकले हैं तो अच्छी बात है बस चेहरा फूला है तो वो कम हो जाएगा। आप खूब पानी पिया करें और दिन में कम से कम एक बार नींबू पानी और एलोवेरा जूस पिया करें। इससे आपकी बॉडी डीटॉक्‍सिफाई होगी। आप कसरत करें और फिलहाल कोई सपलीमेंट न लें। धीरे धीरे चेहरा नॉर्मल शेप में आ जाएगा। यकीन रखें।

  26. Sir me apna BMR nikalna chahata kase nikalte ha

  27. Sir meri umar 26 yers he or mera wajan 80 kg ho gaya he me ise kam karna chata hu sir me jahan rehta hu waha koi gym bhi nahi he
    Or sir mera pet bhi nikal gaya
    Khane me sirf roti sabji kahata hu
    Me sir apna pet or wheat dono kam karna chata hu

  28. dear sir m night job krta hu to app mujhe ye bta sakte h ki m jim kis time kru .

  29. m first time jim krne ki soch rha hu or uper se nyt shift h wait bhi 59kg h hight 5.10 m normal body chahata hu protin lu ya na lu ye bhi confusion h . ek bar univarsal ka protin le chuka hu pr wait fir se gir gya .

  30. Hii sir mera weight 70kg hai main hard working karta hoo main ek universal nutritions animal pack multivitamin tablet le raha hoo iske sath glutamine bcaa isolate whey le raha hoo hamare body esab lena sahi hoga

    • अगर आप ठीक से जिम कर रहे हैं तो आपको अभी 70 से 110 ग्राम तक प्रोटीन चाहिए। इसमें से आपको 60 परसेंट नेचुरल डाइट से लेना चाहिए और 40 परसेंट प्रोटीन सपलीमेंट से लें।

  31. Hii sir, मेरा नाम रितेश है । में लीन बॉडी बनाना चाहता हु में सुबह शाम रोजाना वर्कआउट शुरू कर रहा हु । जिम की शुरुआत कैसे करूँ मुझे डाइट प्लान शाकाहारी वाला एवं कैसे शुरुआत करू कोन कोंन से वर्कआउट करू detail में बताइये।।।में प्रोटीन पाउडर अफ़्फोर्ड नही कर सकता ।कब कैसे सस्ता प्रोटीन किस समय खाऊ ये भी बताइये।।।

  32. Hello sir mai good morning,
    Sir mera? Hai ki meri right body ke mukable left ke all part bahut kamjor hai aur weak bhi chest ,back,traps,arms,thigh,aur left side abs bhi kam hai mai gym jata tha to right body ka hi growth hua left ka nahi sir koi salution batai plz mai abhi gym bhi nahi jata body bhi kam kar Li hai phir gym join karne chata hu

    • आप जिम जाएं और बिना किसी परवाह के कसरत करें। हर इंसान के राइट और लेफ्ट में अंतर होता है, किसी में कम तो किसी में ज्यादा।

  33. Sir mera weight 49 kg hai aur main apna wajan 75kg karna chahta hoon aur sir mujhe 3 month ho gye hai gym join kiya sir mIn wajan bhadane ke liye kya karo please sir reply

  34. Sir muscle immbalance ke uPar ek article likhe kyuki ye Problem aj kal sbko hai and iska solution bhi kya kre kya nhi , Pls sir

    • मेरे ख्‍याल से मसल इंबैलेंस से आपका मतलब है बाइसेप्स व बाकी बॉडी पार्ट का छोटा बड़ा होना। जैसे बायां बाइसेप्स छोटा और दायां बड़ा हो जाए। वैसे तो हल्का फुल्का अंतर होना नॉर्मल है और नेचुरल है ऐसा सभी की बॉडी में होता है कम या ज्यादा, उसे इग्नोर कर देना चाहिए। अगर अंतर बहुत ज्यादा है तो फिर एक बॉडी पार्ट पर अलग से मेहनत करनी होती है। सप्ताह मेंं एक दिन अलग से उस पार्ट की एक्सरसाइज करनी होती है।

  35. sir meri age 21 years he mera weight 47 kg he maine mere faimaly doctor se baat ki unone bataya ki jo
    aadami patla hota he vo patla hi rahega usko badha nahi sakte
    ye sahi baat he kya

    • वैसे तो हम किसी डॉक्टर की बात को नहीं काटते पर इस मामले में हम जरूर उनकी बात खारिज करेंगे। पतला आदमी मोटा तगड़ा हो सकता है। मैं खुद पहले बहुत पतला था।

  36. sir mujhe Aapna bait bhadhna hai ..
    so plz my help me..
    ek bat or sir mera livar bhi jaldi khrab ho jata hai ..
    so Aap mujhe kya karna chahiye plz sir I required you

    • सुबह खाली पेट बेल फल जिसे हम बेल पत्थर भी कहते हैं उसका दो चम्मच पाउडर पानी के साथ फांक लिया करें। ये आपको खादी व उन दुकानों पर मिलेगा जहां आयुर्वेदिक दवाएं मिलती हैं। याद रहे कि खालिस पाउडर लेना है उसमें कुछ मिला हुआ न हो। अगर पाउडर न मिले तो बेल का मुरब्‍बा ले सकते हैं। उसका एक बड़ा टुकड़ा रोज सुबह खाएं। इससे आपका पेट ठीक रहेगा।
      7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा।

      आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

      • sir meri chest ladkiyo ki tarah bahut phool gyi hai ye bachpan se hai meri heirht 165cm hai weight 68 me bacpan se thoda mota the kirpya mujhe btaye me kya kroo kya or haa meri chect me gath si bhi lagti hai kya ye excersize se jaa sakti hai to aap mujhe batao me kya kya karoo please sir

        • भाई अगर मैं गलत नहीं हूं तो ये एक बीमारी है जिसे Gynecomastia कहतेे हैं। मेरी सलाह ये है कि किसी बड़े अस्पताल के डॉक्टर से मिलें।

  37. mass gainer se huye side efect ko rokne k liye btayiye sir
    (1) gainer khate hi dast lag jaate h sir
    (2) sabhi nuskhe ajma liye sir hajma thik nhi rehta kabhi bhi
    (3) koyi upaye nikaliye sir plese
    (4) meri hight 6.3,,,,weight 61 hh
    plese reply sir

    • 1 मुझे लगता है कि आपका मास गेनर या तो नकली है या आपने किसी बहुत ही घटिया कंपनी का प्रोडक्ट लिया है। उसे तुरंत बंद कर दें।
      2 अगर प्रोडक्ट पूरी तरह से सही है तो फिर आपका पेट कमजोर है।
      3 सुबह खाली पेट बेल फल जिसे हम बेल पत्थर भी कहते हैं उसका दो चम्मच पाउडर पानी के साथ फांक लिया करें। ये आपको खादी व उन दुकानों पर मिलेगा जहां आयुर्वेदिक दवाएं मिलती हैं। याद रहे कि खालिस पाउडर लेना है उसमें कुछ मिला हुआ न हो। अगर पाउडर न मिले तो बेल का मुरब्‍बा ले सकते हैं। उसका एक बड़ा टुकड़ा रोज सुबह खाएं। आपका पेट नहीं चलेगा।

  38. yr apki site mujhe bhut acchi lgi thankyou

  39. Sir mujhe apna deit and workout chart banbana hai

  40. Sir meri age 21 hai aur weight 48 hai hight 5.5 hai mujhe weight gain karna hai 65 70 kg diiet aur workout kitana karna hai eske baare main btai full jankari aur workout kaun se time thik rahega

    • वर्कआउट शाम के टाइम ठीक रहेगा। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
      आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। एक डाइट चार्ट का लिंक दे रहा हूं उसे फॉलो करें – https://bodylab.in/2016/09/07/indian-diet-chart-for-fast-weight-gain-in-hindi/

  41. Sir mai ek saal se workout kr rha hun par mai apna weight kam nhi kar rha kyuki jaise hi mai apna weight kam karne lagta hun mera gaal chutakne lagta h or jyda chutak jata h Kya karu sir or mai sirf apna 5 se 6 kg loss karna chahta hun or sir mera body me jyda fat nhi h pr mera pura leg mota dikhta h sir mai apna leg patla karna chahta hun plz sir btaye mai ye dono kaam kaise krun plz sir

    • भाई ऐसा नहीं होता कि आप किसी एक बॉडी पार्ट को कम कर लेंं। स्पॉट रिडक्शन जैसा बॉडी में कुछ नहीं होता। आपको भले ही लेग्स का वेट करना हो मगर आपको पूरी बॉडी पर फोकस करना होगा। बॉडी से वेट जाएगा तो उसमें लेग्स भी शामिल होंगे। फैट कम होगा तो गाल भी पतले होंगे। इस बात को समझ लें। अपनी डाइट में कार्ब कम से कम रखें और प्रोटीन ज्यादा से ज्यादा, वर्कआउट तो आप कर रही रहे होंगे।

  42. Sir main l carnitine leta hu fat ko kam karne ke liye

    Or uske sath hi Mass Gainer XXL – 1 kg (Chocolate) bhi leta hu to esse koi problems to nahi hogi

    • किस महान ने ये सलाह दी है। एक तरह मास गेनर ले रहे हैं जिससे फैट गेन होता है और दूसरी ओर आप l carnitine ले रहे हैं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन ही नहीं बनता। मस गेनका तो मकसद ही होता है वेट गेन करना, इसमें कार्ब और फैट काफी ज्यादा होता है।

  43. Sir mene pichle mhine a e Jym join kiya h m apna size bdhaan chahta Hu meri hight 5.5 h mera weight 52 kg h
    Trainer k khne par mene serious mass ka fast waight gainer liya h kya m isse vajan bdha paaunga kya ye sai h isse vajan bdhega

    • पहले महीने में आपको कोई सपलीमेंट नहीं लेना चाहिए था, भले ही आपका ट्रेनर मिस्टर इंडिया क्यों ना हो मगर उसे ये गलत किया। रही बात सेहत की तो ये बात आप अच्छे से समझ लें कि सपलीमेंट से बॉडी नहीं बनती। सपलीमेंट केवल मदद करते हैं, वो कभी डाइट की जगह नहीं ले सकते। जो भी केवल सपलीमेंट के भरोसे रहते हैं वो हमेशा परेशान रहते हैं। आप डाइट लें और डाइट से जो कुछ कमी रह जाती है उसे पूरा करने के लिए सपलीमेंट लें। यही है सपलीमेंट का सही यूज। अंडे, दूध, चिकन, राजमा, फिश, आलू, केले, मूंगफली इनकी जगह कोई सपलीमेंट नहीं ले सकता। आपको जितना भी प्रोटीन चाहिए उसका करीब 60 से 70 फीसदी डाइट से आना चाहिए और 30 से 40 परसेंट सपलीमेंट। यही है सही रेशो। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट, आपके सभी सवालों के जवाब और सही वर्कआउट बताएंगे।

  44. SIR DITE KEY BARREY MAI PUCHNA THA .KOI REPLY TO KAR DO.

  45. na koi mail ka replai

  46. Sir keto diet ke bare me bataye

  47. Sir ma 15 years old hu Kya Mai is powder ka use Kar sakta hu

Leave a Reply