Breaking News

सेहत बनाएं | 23 नवंबर से 28 नवंबर तक पूछे गए सवालों के जवाब

सवाल – first of all ,thank you sir for answer my question but i read your artical 8 week increase size plne . mera confusion hai ki ki apne jo line likhi 10 minute ka superset lagana hai
ye 10 minut ka superset kya hota hai sir pls answer dijiye??? – Amit Nandall
जवाब – सुपरसेट का मतलब होता है लगातार वेट कम करते चलना। जैसे आपने 50 किलो से बेंच प्रेस की, उसके तुरंत बाद बिना रेस्‍ट लिए 40 से फिर 30 फिर 20 और फिर 10 किलो से। इसे कहते हैं सुपरसेट।

सवाल – sir mere lowr back pr boht fat h pls koi work out bataye – Pankaj Sharma
जवाब –  बाकी जो कसरतें आप करते हैं करते रहें इनके अलावा डेड लिफ्ट, माउंटेन क्‍लांइबर, केटल बॉल स्‍विंग (इसे डंबल के साथ भी कर सकते हैं), बर्पी और बॉक्‍स जंप वगैरा किया करें। लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड लिया करें।

सवाल-अब जिम जाते हुए 3 माह पूरा हुआ। लेकिन वेट 2 किग्रा तक बढ़ कर 66 हुआ है पर अभी 10 किग्रा और वेट गेन करना चाहता हूं। हाइट 6 फ़ीट वेट 66 किग्रा। सभी एक्सरसाइज की वीडियो और शेड्यूल रैप और काउंटिंग इत्यादि सब अच्छे से मालूम है। मुझे सप्लीमेंट लेना चाहिए या नहीं अगर लेना चाहिए तो क्या बेहतर होगा, व्हे प्रोटीन आइसोलेट,मॉस गेनर या वेट गेनर या कुछ और मैं थोडा बॉडी को लेकर सीरियस हूं। पुनीत कुमार दुबे
जवाब – आपका वजन काफी कम है। बाकी चीजें तो आपको मालूम ही है। अगर कोई सप्‍लीमेंट नहीं लिया है तो शुरू में आप वेट गेनर लें। आगे चलकर आप व्‍हे प्रोटीन ब्‍लेंड लें।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

diet chart and workout shedule in hindi
डाइट चार्ट और शेड्यूल के लिए यहां क्‍लिक करें।

सवाल – Sir main ek din mein ek kilo kacha milk pita hu pr kbhi kbhi pait mein kadbad ho jati hai ap mujhe ye btaye ke kacha milk pi skte hai iske koi side effect to nhi hai?- Sahil Bhateja

जवाब – अगर आपकी खुद की गाय भैंस है और उसे उम्‍दा खाना देते हैं तो उसका कच्‍चा दूध पी सकते हैं। बाहर का दूध लेते हैं तो पका कर ही पिएं। पेट में गड़बड़ हो जाती है तो सुबह सुबह बेल का चूर्ण दो चम्‍मच पानी के साथ पी लें या बेल का मुरब्‍बा भी खा सकते हैं। बेल पेट को काबू में रखता है।

सवाल – Sir meri chest ke bich gap jyada hai konsi exercise ye ye gap khatam ho sakta hai Sir size aur cutting ke liye konsa steriod hota hai aur uske sath kya chalaye jo uske side effect se bacha ja ske Sir upper chest week hai meri uske liye koi exercise bataye – Sandeep Kumar

जवाब – पहली बात तो ये कि मुझे नहीं लगता आपको इस स्‍टेज पर कटिंग की जरूरत है। आपकी अपर चेस्‍ट वीक है और आप कटिंग की बात कर रहे हैं। अपर चेस्‍ट का बड़ा हिस्‍सा चेस्‍ट की बजाए शोल्‍डर में आता है। इसे डेल्‍टॉइड कहते हैं। आपकी कॉलर बोन के ठीक नीचे वाले हिस्‍सा कंधों की कसरत से भरता है। इसमें शोल्‍डर फ्रंट प्रेस, वन डंबल फ्रंट रेज जैसी कसरतें करें और चेस्‍ट में ऊपर तक लाइन डालने वाली करसतें करें

सवाल – Hlo sir meri age 15 years h or meri height 5.9 h or weight 97 kg h m gym me bhut workout krta hu bisecp 14 hn lekin m weight kam kaise kru or abs kaise aaiye mere m abs ki exercise bhe bhut krta hu …..kya kru….Jãtíñ Çhâhål
जवाब –आपकी बॉडी का अनुपात सही नहीं है। इतने वजन पर बाइसेप्‍स का साइज काफी कम है। आपको तो काफी मेहनत करनी पड़ेगी। एक बात का ध्‍यान रखें एब्‍स की कसरत ज्‍यादा करेंगे तो एब्‍स कम नहीं होंगे बल्‍िक सख्‍त होकर वहीं अटक जाएंगे।
आपको एब्‍स निकालने हैं तो ये दो लेख पढ़ें मदद मिलेगी। 1 एब्‍स की एबीसी सिक्‍स पैक के सारे जवाब 2 6 पैक एब्‍स की 6 रुकावटें।

सवाल – Sir m abhishek… sorry sir m apko thik se bta nai paya sir maine jo gainer khaya tha na wo tab kahaya tha jab maine 6 months continue exercise ki thi …phir study ke chalte maine exercise 4 months ke liye chhod di thi …Ab phir maine exercise shuru ki h .. Ap plz mujhe ye bta do ki agar Main gainer lu to konsa lu.. Aur us tym mujhe gainer se digestive m problem bhi hui thi ….sir ap mujhe acha sa gainer btaye ..m apke jawab ka intzr kr raha hu
Sir mera wght h 68kg aur hgt h 5’10 inch biceps h 13 aur chst h 38 ….plz sir help me – Abhishek Choudhary

जवाब –सर मुझे लगता है कि आप गेनर को बहुत ज्‍यादा तवज्‍जो दे रहे हैं। गेनर भगवान नहीं होता, पहले ठीक से जिम करना सीखें। एक्‍सरसाइज समझें और अगर आप नेचुरल डाइट पर पांच किलो वजन नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो आपकी डाइट में कहीं भारी कमी है। मैं आपको गेनर या कोई सप्‍लीमेंट लेने की सलाह नहीं दे रहा। अगर आपका मन तब भी न माने तो व्‍हे प्रोटीन ब्‍लेंड या कंसट्रेट ले सकते हैं।

सवाल – Hello sir, sir body mi fat bhi na bne or growth bhi Ho is k liy kis type ki workout or diet honi chahiy. Or abs abhi visible rhe.Plzz suggest…Golden Patel

जवाब –हर दिन एब्‍स की कसरत करें। एक दिन लोवर एब्‍स, एक दिन अपर और एक दिन साइड्स। लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड का इस्‍तेमाल करें। बीच बीच में हाई इंटेसिटी वर्कआउट किया करें। फैटी चीजों को एवॉइड करना है ये तो आप जानते ही हैं। सर्दियों का मौसम है इसलिए हर दिन हल्‍की कॉर्डियो करें इससे फैट जमा होने से रुकता है।

diet chart and workout shedule in hindi
डाइट चार्ट और शेड्यूल के लिए यहां क्‍लिक करें।

सवाल – Hii …sir thanks to reply……sir apke khe anusar mene Google se kuch foods k bare me jankari li ….or dyt plan bnaya….mera body bet 69kg h…..to sir dyt ye h…ki…subah work out se 30min phele 3 banana and bad me 500ml milk&3banana&100gm peenuts k dane uske 2 hour bad roti & sabzi ….dopher me 100gm kale chane uble hue…Sam ko roti sabzi …or phir sone se phele 500ml milk & 6 boild egg jardi nikal kar or 100gm peenuts k Dane……mere calculations k hisab se is me muje 140gm protein and 3000 calorie mil jati h ….dyt mene abi 2din se lena suru ki h…ab sir….plzzzzz ye batye kya ye dyt shai h ….is se mera bet bdega …sir me kebal body ka size bdana chahta hu ….muje kating or abs ki koi tension Nai h…..or ha si r me ek twon se bilong karta hu islye yha whyprotien achhi company to kya local bi nai Milta…….islye sir Jo karna h khane se hi karna h so sir…..plzzz btaye ye dyt plan shai h ya kuch or bdaye is me – Gaurav Gupta

जवाब –एक अंडे में पांच ग्राम प्रोटीन, एक लीटर दूध में 30 ग्राम, 200 ग्राम पीनट्स में 50 ग्राम और 100 ग्राम काले चने में करीब 15 ग्राम। आपकी कैलकुलेशन करीब करीब सही है। दिन में तीन अंडे जर्दी समेत खा सकते हैं तो खाया करें और खाना खाते वक्‍त आधा गिलास जूस या जूस जितना मीठा ग्‍लूकोज पिया करें। 30 से 40 मिनट कसरत जरूर करें। आपकी डाइट में चावल और थोड़ा सलाद नहीं दिख रहा। इसके अलावा हाजमा दुरुस्‍त रखने के लिए कोई सिरप वगैरा भी लें। क्‍या आपने ये दो तीन लेख पढ़े हैं जो मैने आपको पढ़ने की सलाह दी थी। 1 पहलवान का डाइट चार्ट 2 कैसे गेन करें वेट।

सवाल – Bisep & tricep workout ki kasrat me superset ke kitane set kar na chahiya … Rafik kureshi
जवाब – एक बाइसेप्‍स और एक ट्राइसेप्‍स। आमतौर पर वो सेट आखिरी होता है।

सवाल – Sir kya dexona aur practin steroids hai agar nahi toh inke use se body ka size bda skte hai – Rahul Sharma
जवाब –दोनों एक किस्‍म के स्‍टेरॉइड हैं डेक्‍सोना से पीलिया होता है और प्रैक्टिन से मौत तक हो सकती है। हमें बताएं ऐसी क्‍या आफत आ गई कि आपको ये गोलियां खानी पड़ रही हैं। वेट ही बढ़ाना है तो हमसे पूछ लें। अपनी हाइट, उम्र वेट वगैरा लिखकर भेजें तब आपसे बात करेंगे।

सवाल – Thnku sir,apne advise di. Muje ek baat or puchni h. 22 sal ki ldki(girl )..height 5’6 weight 63 kg. Unhe hips or thies km krne ke liye exercise or food btaiye plz sir…..Sunil Kumar
जवाब – लीन बॉडी बनाने में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल किया करें। अलग अलग तरह से वॉकिंग लंजेस, डंबल स्‍क्‍वेट, फार्मर्स वॉक, माउंटेन क्‍लाइंबर, रोप स्‍िकपिंग और वन डंबल स्‍क्‍वेट सारी कसरतें हल्‍के वेट के साथ। रैप कि गिनती 50 तक ले जाएं। और हां एक बात का ध्‍यान रखें केवल पैरों और हिप्‍स की कसरत पर ही अटके न रहें। बाकी बॉडी की कसरत भी करने को बोलें। पैरों की कसरत के बीच में 48 घंटे का गैप रखें। अगर अपर बॉडी और लोवर बॉडी का अनुपात काफी बिगड़ा हुआ है तो छह महीने लग सकते हैं नतीजे आने में। हर बार एक्‍सरसाइज बदलें।

सवाल – Hello sir.. mene nitro tech suppliment lena start kiya he.. muje lean body banani he to… bt muje aapki thodi help chahie thi ki ye kab lena he or kese lena he.. usme diet kesa rakhna he uska knowledge nahi he mere pas.. or mind me esa bhi hota ye ki suppliment bandh karunga jab to uske bad koi side effect to nahi hogi na… so sir plz iske bare me thodi details doge..- KìñtÉsh Søñî

जवाब – अगर असली सप्‍लीमेंट लिया है तो छोड़ने पर कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होगा। लीन बॉडी के लिए आपको व्‍हे प्रोटीन आइसोलेट लेना चाहिए था बहरहाल ये प्रोडक्‍ट भी ठीक है। लीन बॉडी के लिए आप करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की तीन से चार कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं। ध्‍यान रखें लीन बॉडी में साइज बहुत धीमे बढ़ता है।
आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है और उसका डाइट चार्ट। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड

सवाल – Sir Muje Chest Me Bich me Jo line Hoti hai us Type ki Chest bnani hai Mai Chest Exercise Me 1st Decline 2nd Flat 3rd Inclind Bench marta hu uske Baad Inclind Bench Pr Dumble Fly Or Cross Over Fly Sath sath Marta hu uske baad Dips Or Butterfly Sath sath…..muje kya krna chahiye Kya nhi pls help
Or Shoulder Uthane Ke liye b koi exercise btaiye Photo mene snd kr di apko – Ravi Kant
जवाब – अपर चेस्‍ट का बड़ा हिस्‍सा चेस्‍ट की बजाए शोल्‍डर में आता है। इसे डेल्‍टॉइड कहते हैं। आपकी कॉलर बोन के ठीक नीचे वाला हिस्‍सा कंधों की कसरत से भरता है। इसमें शोल्‍डर फ्रंट प्रेस, वन डंबल फ्रंट रेज जैसी कसरतें करें और चेस्‍ट में ऊपर तक लाइन डालने वाली करसतें करें

सवाल – Hey..mjhe gym chhode hue 5 months ho gye hai..i m sending u my latest pic..and i want to know that is this possible to make body in home without gym..if yes..what diet i should take and what exercise i must do for good physique..i do 100 push ups daily and 200 crunches and abs exercise in alternate days..so plz help me..i want fit body..like akshay kumar.i weigh 71 kg and my height is 5.9 – Pradeep Kainthola

जवाब –सर जी अगर पुशअप्‍स का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाने की तमन्‍ना है तो ठीक है नहीं तो आप पुश अप्‍स लगाना अब बंद कर दें। जिस कसरत में कोई चैलेंज ही नहीं रह गया वो आपके काम की भी नहीं। गेनिंग नहीं कर पाएंगे ऐसे। घर पर कुछ हद तक बॉडी बन सकती है लेकिन इसके लिए आपको पढ़ाई करनी पड़ेगी। कंच्रेस इतने लगा रहे हैं तो बेहतर होगा वेट के साथ लगाएं। आपकी बॉडी ठीक है इसी तरह आगे बढ़ेंगे तो और अच्‍छा शरीर हासिल कर लेंगे। घर पर कसरत करने के लिए आपको वेट, वगैरा लाना होगा। और हां अगर पुशअप्‍स लगाए बिना दिल नहीं मान रहा तो पीठ पर वेट रख लें और इतना वेट रखें कि आप 15 से ज्‍यादा रैप न निकाल पाएं। अब आप हमें ये बताएं कि आपके पास घर पर कसरत करने के लिए क्‍या सामान है उसके बाद हम आगे की बात कर पाएंगे।

सवाल – Sir jab gym me kating ke liye exercize karte ha too baaju bhar jaati ha uske baad agar havi weight lagaaye too lagaaya hi nhi jaata power nhi lagdi – Sandeep Sheokand
जवाब –सही कहा आपने ऐसा ही होता है तो इसमें गलत क्‍या है। आप तय करें आपको क्‍या करना है। पहले हैवी लगा लिया करें।

सवाल – sir me gym to kar rha hu par jab me wait utha kar vapas rakhta hu to meri left hand ki kalai dhukhti h wait utha kar rakhne par aisa kuch btao jis se dard na ho – Rohit Sanghvi
जवाब –डॉक्‍टर के पास जाएंगे तो कहेगा रेस्‍ट करो। हमारा तो एक ही नियम है अगर हड्डी टूटी नहीं है तो उसे चिल्‍लाने दो अपना काम करो। कलाई पर हमेशा गर्म पट्टी बांध कर रखा करें और कसरत से पहले उस पर बाम वगैरा भी लगा लिया करें।

सवाल – sir low budget ki diet bta do joo jyda mahngi na hoo or bina gainer ke body ban sakti he kya me vegetarian hu only Anda kha leta hu – VisHnu GosWami

जवाब –शायद आपने यही सवाल पहले भी पूछा था मगर चलो कोई नहीं। सौ ग्राम सोयाबीन के दाने, सौ ग्राम काला चना और सौ ग्राम मूंग की दाल भिगा लिया करें। इसे दो बार में खाया करें चाहे तो उबाल कर या कच्‍चे। साथ्‍ा में जरा सा सलाद रखा करें। इसके बाद अगर छाछ या मट्ठा मिल जाए तो और अच्‍छा है। अंडे जितने खा सकते हैं खाएं वो तो आपके बजट पर डिपेंड करेगा। बाकी भोजन करें जो भी कर सकते हैं।

सवाल – Hlw sar mera wight 74 or height 5.9 or muje work out karate 8 mont ho gye h mgr koe khas imprumnt nhe h or bodi m fat b h . muje acha work out sedul btau .or pure day ki diet . jise mera fat msels m kenwet ho jye – Kamlesh Dhol
जवाब –कोई बात नहीं आठ महीने में काफी कुछ सीखा होगा। डाइट इस बात से तय होगी कि आप वेट गेन करना चाहते हैं या कम और किस तरह की बॉडी बनाने की मंशा रखते हैं। अभी साइंस ने इतनी तरक्‍की नहीं की है फैट मसल्‍स में बदल जाए। फैट बर्न होता है और मसल्‍स बनाए जाते हैं ये दोनों बातें अलग अलग चलती हैं।

diet chart and workout shedule in hindi
डाइट चार्ट और शेड्यूल के लिए यहां क्‍लिक करें।

सवाल – Hiiii Sir ..mera name Akki Thakur hai mera weight nhi bad rha hai jbki mai weight gainer b le chuka hu usse mujhe koi frk ni pdtaa.meri age 22 hai weight 61 or hight 6.1 hai…mujhe weight gain krna hai .Akki Thakur
जवाब –अकेले गेनर से वेट नहीं बढ़ता। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होते है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वे 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम

सवाल – sir ek side log bolte h ki lean body k liye carbohydrates km lena hota h aur kv kv to bhut hi km 5 _10%…..aur dusri side log bolte h ki lean body k liye fruits khub khaaye……fruits me to cabohydrate hote h ……..confusion ko dur kre…….lean body k liye fiber ki quantity v increase krne ko bolte h sb…lekin agr fruits ya fiber khaayenge to carbohydrate to bdhega hi….Visu Kumar
जवाब –दोनों बातें सही हैं। वो लोग ब्रेड, पास्‍ता, चावल, गेहूं वगैरा को मना कर रहे हैं फ्रूट का कार्ब्‍स अच्‍छा होता है, हालांकि सारा दिन फ्रूट नहीं खाना। लीन बॉडी बनाने में लगे हैं तो डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढाएं। आपकी जितनी कैलोरी की जरूरत है उसका ज्‍यादातर हिस्‍सा प्रोटीन से आना चाहिए। एक ग्राम प्रोटीन से 4 कैलोरी मिलती है।

सवाल – Sir mera ek dost h use liver me problem ha or voo weight gainer lenaa chahta ha kya use lena thik rhe gaa – Sandeep Sheokand
जवाब –नहीं, अगर लिवर में प्रॉब्लम है तो उसे किसी तरह का सप्‍लीमेंट नहीं लेना चाहिए। पहले पेट ठीक करे।

सवाल – Hello Sir …. jaise ki aapne kaha ki bicep aur trice ek hi deen m krna hai to sir pahle konsa part krna chahiye….. aur sir exercise ke naam bhi batao…pls..Aur Chikan jo hum daily lete hai wo chikan agar hum chikan 65 yaani oil me tala hua chikan aise lenge to kuch problem nahi na sir ji…….protein utna hi milega na….? .Wasim Shaikh
जवाब –बाइसेप्‍स्‍ा और ट्राइसेप्‍स में से जिस के साथ भी आपको सहूलियत हो या मन करे उसे करें। वैसे आमतौर पर कहा जाता है कि पहले बाइसेप्‍स करना चाहिए। रही बात एक्‍सरसाइज के नाम की तो सर कसरत तो पचासों हैं किस किस के नाम लिखें यहां। बस इतना ध्‍यान रखना कि बाइसेप्‍स की कसरत ट्राइसेप्‍स से कम ही रखना क्‍योंकि बाजू में बाइसेप्‍स 30 फीसदी और ट्राइसेप्‍स 70 फीसदी होता है। तला हुआ चिकन लेंगे तो उसके साथ फैट भी तो आएगा। बॉडी बिल्‍डिंग में सबसे अच्‍छा होता है उबला या बेहद कम मसाले वाला चिकन।

सवाल – how to growth weight of body . any idea ?/ Kailash Karki
जवाब – yes sir we have a lot of ideas…that is our profession….Pls check these articles you will get a fair knowledge of weight gain process .डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होते है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वे 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम

सवाल –  Cardio excersize se muscle ya weight loss hota h ya nhi. Cardio weight lifting se pahle kare ya weight lifting k baad. Kitni der cardio kar sakte h. Cardio hafte m kitne din karni chahiye. Cardio karna jaruri hota h. Cardio karne se mera gaining plan par kya asar padega. Is sab k bare m bataye.
Cardio weight loss k liye kiya jata h ya body ko shape dene k liye. Cardio she body per kya asar padta h aur much effective cardio excersice bataye.Imran Khan
जवाब –अगर आप गेनिंग कर रहे हैं तो कार्डियो के पीछे ज्‍यादा न भागें। कार्डियो को एब्‍स वाले दिन करें। बाकी दिन नहीं करेंगे तो भी चलेगा। अगर गेन करना है तो पहेल वेट लिफ्टिंग करें फिर कार्डियो। कार्डियो से वेट लॉस होता है। हैवी लिफ्टिंग करने से कोई नुकसान नहीं है। कार्डियो वेट लॉस और बॉडी को शेप देने दोनों के लिए किया जाता है। बॉडी को एथलेटिक लुक देना हो या लीन बॉडी बनानी हो कार्डियो करना जरूरी हो जाता है। बॉक्‍स जंप, स्‍िकपिंग, रनिंग, माउंटेन क्‍लाइंबर, केटल बॉल स्‍विंग, बर्पी ये सब कार्डियो हैं।

सवाल – kusti karte samay stamina bana rahane ke liye konsa enjection lena chaiye – Shubham Shinde
जवाब – सर हम स्‍टेरॉइड लेने की सलाह नहीं देते। यह खतरनाक चीज है। हालांकि कहा जाता है कि टेस्‍टोसटेरोन के इंजेक्शन आक्रामकता को बढ़ा देते हैं। मगर खून की जांच में बड़ी आसानी से पकड़े जाते हैं।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

12 comments

  1. Hlo sir mera weight 55 kg hai or height 5’7 hai
    mai ghr par he exercise karta hu
    mere paas 50kg weight hai or biceps rod or chest ki rod hai bench nhi h
    to ap muje plz bteye ki m apna exercise schedule or diet kasi rakhu
    muje apna weight gain karna hai
    konsi exercise kis din karu

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम अपने इनबॉक्‍स से सारे मैसेज इकट्ठा करने के बाद हफ्ते या दस दिन में एक लेख की शक्‍ल में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर बॉडीबिल्‍िडंग सवाल जवाब की कैटेगरी दी हुई है। उसे क्‍िलक करें। वहां आपको जवाब मिल जाएगा।
      शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  2. सर मै एक साल से वर्क आउट कर हु बिच बिच में गेप हो जाता है । सर मुझे तगड़ी बॉडी और खुबसूरत कटी हुई बॉडी बनानी ह । मेरा ht 5.4 और wht 62kg है अरम 13.5 है । और सर मुझे supliment भी बताइए my body tipe . indrajit

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम अपने इनबॉक्‍स से सारे मैसेज इकट्ठा करने के बाद हफ्ते या दस दिन में एक लेख की शक्‍ल में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर बॉडीबिल्‍िडंग सवाल जवाब की कैटेगरी दी हुई है। उसे क्‍िलक करें। वहां तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा।
      शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  3. sir mai 2 mahine se dexona and practin le raha hu kya mujhe band kar dena chahiye

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  4. Sir Mera wait bahut hi Kam h wait jaldi kaise badhe

  5. Sir main in tablets ka prayog kar raha or gym bhi kar raha hoon koi side effect toh nhi hoga

    • साइड इफेक्ट हर किसी असर नहीं करते। आप जिम करते रहें। मगर ये टेबलेट सही नहीं होती इसका दोबारा कभी यूज न करें।

  6. Online whey protein kharidne se duplicate aane ka sambhawana to nahi hai sir.
    Please tell me

Leave a Reply