Breaking News

बनाएं बॉडी | 18 से 22 नवंबर तक पूछे गए सवालों के जवाब

सवाल – meri height 5feet 6 inch h, wieght 68 kg…biecep 13 inches chest 38 inches waist 30 inches hai…mai 2 saal s gym kr rha hu, gym start krne s phle weight 55 kg thi, but pichle 6 months m weight kafi teji s bdha hai, aur pet k nichle part m kafi fat jma ho gya h aur stomach k exercise krne k baad bhi koyi benefit nhi ho rha…kafi log fat cutter use krne ki advice de rhe, but mujhe ye glat lg rha, kyo ki maine kbhi koyi supplement use nhi kiya, plz…. mujhe right advice de, mujhe diet kis trah ki leni chahiye aur flate stomach k liye kuch exercises btaye…Satya Prakash

जवाब – अभी तो आपने कुछ खास वेट गेन नहीं किया है। फैट बर्नर लेने का फिलहाल कोई मतलब नहीं बनता। आप रात को सोत वक्‍त एक बड़ा कप गर्म पानी जरूर पिया करें। अपने खाने में ऐसी चीजों का इस्‍तेमाल करें जो फैट गलाती हैं। इसके अलावा लगभग कर दिन एब्‍स की कसरत करें। एब्‍स के तीन हिस्‍से होते हैं नाभि से नीचे लोवर एब्‍स, नाभि से ऊपर अपर एब्‍स और साइड्स। हर दिन एक पार्ट की तीन कसरतें किया करें। आपके बाइसेप्‍स का साइज अभी कम है जरा ठीक से गेन कर लें उसके बाद कटिंग पर आएं।

meri chest 42,arms15, mujhe yhi size rkna h but abs nhi h..esi size m thodi cutting or abs chaiye to eske liye kya krun sir m – Satya Prakash
रैप की गिनती बढ़ा देंगे तो थोड़ी कटिंग तो मिल जाएगी मगर एब्‍स इतनी आसानी से नहीं मिलेंगे। अगर एब्‍स निकालने में जुटेंगे तो हो सकता है थोड़ा सा साइज भी गिर जाए। ऐसा करें कि पहले जितना साइज आपको चाहिए उससे थोड़ा ज्‍यादा हासिल करें। इसके बाद कटिंग शुरू करें। बॉडी बिल्‍डर यही रास्‍ता अपनातें हैं। एब्‍स के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें एब्‍स की एबीसी सिक्‍स पैक के सारे जवाब।

garmi me schedule kesa rakhe hevi wait workout kar sakte hai ya garmi me kuch alag tarah ka workout hota hai plz. bataye….Sahil Khan
डाइट उम्‍दा होनी चाहिए गर्मी में भी हैवी वर्कआउट हो सकता है। हालांकि अगर जिम में वेंटिलेशन नहीं है या एसी नहीं है और कई सारे लोग कसरत कर रहे हैं तो उस माहौल में यह देखना चाहिए कि आप गर्मी बर्दाश्‍त कर पा रहे हैं या नहीं। कहा जाता है बहुत गर्मी और बहुत सर्दी दोनों में हैवी एक्‍सरसाइज से बचते हैं।

Sir body gain Karn Vich age v matter kardi a ? J kardi a ta kini age tak Banda gain kar sakda? – Tarlochan Pawar
सॉरी भाई आपको छोटे से सवाल के लिए इंतजार करवाया। सर यहां ऐज नहीं माइलेज मायने रखती है। पचास के तो नहीं दिखते हैं आप फिर क्‍या डरना।

Sir mari H 5.10″ W 75 muj lean body banni hai 8 eggs 100g soyabin 1kg malik 1 dahi 4 banana mari diet hai kya sahi kar rha hu m – Sumit Nirwal
सोयाबीन है तो अच्‍छी चीज मगर इसमें फैट भी होता है। लीन बॉडी बनानी है फैट से बचना होगा। बहरहाल आप लीन बॉडी के लिए आप करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की तीन से चार कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं।
आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

sir.. me pailwan hu .. compitition ke liye waight kam kar ra hu .. 78-79 waight he .. usme se body ka pani nikalke 75 ho ta he .. pr 1 kg kam nahi hota to ..kya karu ..body pe fat bhi nahi he .. 74 krna he.. our waight kam karne ke bad.. 2-3 ghanteme compitition start hota he to ..recovrey ko kya lu – Shubham Shinde
सर आपको इंतजार करवाने के लिए माफी चाहते हैं और इस बात के लिए भी कि इस मामले में हम आपकी ज्‍यादा मदद नहीं कर सकते। कुश्‍ती का गेम बॉडी बिल्‍डिंग से बिल्‍कुल अलग है। आपको वेट करने के दो तीन घंटे बाद रिंग में उतरना होता है और वहां ताकत लगानी पड़ती है। इसलिए बेहतर होगा आप किसी अच्‍छे कोच से बात करें। बॉडी बिल्‍डिंग में तो बॉडी का पूरा पानी सुखा लेते हैं और फिर वेट करने के बाद थोड़े अंगूर खा लेते हैं इससे पानी और ग्‍लूकोज दोनों मिल जाता है बॉडी को। मगर वहां किसी से लड़ना नहीं होता बस दिखाना होता है।

Hello dear meri age 23 ha or mera bicps 16 inch h BT vo 2 sal sa br nhi rha vaisy ka vaisy he ha kuch tips dana dear ma supplement bhi proper use kr RHA hu pls answer me – Bhardwaj Rohit Bhardwaj

अगर आपकी थाई बढ़ रही है और बाइसेप्‍स नहीं बढ़ रहा है तो आपकी कसरत में कमी है। अगर बॉडी का वेट भी करीब करीब उतना ही है और बाइसेप्‍स नहीं बढ़ रहे तो आपकी डाइट में कमी है या फिर दोनो चीजों में। बाजू के पीछे भागना छोड़ दें। बाकी बॉडी की बात करें। ऐसा हो नहीं सकता कि आपकी चेस्‍ट बढ़े, थाई बढ़े और बाजू न बढ़े। अपना वेट चेक करें, वजन बढ़ेगा तो बाजू भी बढ़ेंगे। बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स की कसरत सप्‍ताह में केवल एक बार करें और उसके अगले दिन रेस्‍ट करें। ये लेख पढ़ें क्‍यूं नहीं बढ़ता बाइसेप्‍स का साइज।

सर मैं पहले ज्‍यादा वज़न उठाता था पर अब हमको कट्स के लिए कम वज़न से रैप ज्‍यादा निकालता हूं, भारी वज़न नहीं उठाता। हर सैट में रैप 10 या 8 रहता है सही है – Meezam Syed
हां सही है, रैप की गिनती थोड़ी और ऊपर ले जाएं। कभी कभी पचास तक रैप भी लगाएं। कभी कभी खूब हैवी वेट से एक या दो रैप निकालें। हाई इंटेसिटी वर्कआउट किया करें। और हां, आप बड़ी खराब हिन्‍दी लिखते हैं चाहें तो रोमन में सवाल पूछें जैसे बाकी लोग पूछते हैं।

Sir aap shake ki koi esi recipe btaayiye Jis se hmm 100 to 150 protein consume kr ske…..aas hai aap ans jldi denge. ..Ek Aur swaal hai sir….Jb se main heavy weight training kr Hoon tb se soote tym mere thighs k muscle chrh jaate Hain….Aur ubaasi lete tym bhi face ka muscle chrh jaata hai…plzz koi solution btaa dena sir – Paranpal Singh Randhawa
सर अच्‍छा किया आपने ये सवाल हमसे पूछ लिया नहीं तो आप अपना बड़ा नुकसान कर लेते। सर एक बार में 100 ग्राम प्रोटीन आपके किसी काम का नहीं है। जितना भी प्रोटीन आपको दिनभर में चाहिए उसे पांच से छह हिस्‍सों में तोड़कर लें। सबसे बड़ा हिस्‍सा कसरत के बाद और रात को लें। शेक जो शार्क बना देगा, यह लेख तो आपने देख ही लिया होगा। इसी से अपने लिए शेक बनाना समझ लें और ध्‍यान रखें अगर वैसा शेक बना रहे हैं तो उसे एक बार में नहीं पीना कम से कम दो हिस्‍सों में लेना चाहिए। एक बार में 40 ग्राम प्रोटीन से ऊपर की डाइट बहुत हैवी बॉडी वाले ही लेते हैं।

Sir, Mera age 21 Hai aur weight 53 Hai. may vegetarian hun aur may 2 hours work out karna chata hun. so sir what type of daily routine for me like eating plan and exercise plan – Nimai Charan Pradhan
वजन कम है आपका कसरत भी कम करें। अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होते है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

Sir ab aap btaye k mujhe kis product Ki jroorat hai.. Mujhe lean body krni hai hritik jaisi.. Pics v send Kr di hai apko. Fat loss Ki hai 4 kg..Kon c protein leni chahiye or kya m bcaa, creatine, ya glutamine, or fat burner kya Lena chahiye.. Or kya exercise lgaani chahiye Skin bhi bot soft hai.. Hard nai ho rahi please sir give me suggestion plzz – Deepanshu Gupta
आपका बदन देखकर नहीं लगता कि आपने कसरत कभी की है या कर रहे हैं। प्रोडक्ट भूल जाएं पहले जम कर जिम करें। अगर जिम में अच्‍छी ट्रेनिंग कर लेते हैं तो व्‍हे प्रोटीन का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आपको लीन बॉडी चाहिए उसके लिए तपस्‍या करनी पड़ेगी और पढ़ाई भी। जितनी हो सके उतनी जानकारी जुटाएं हमारी वेबसाइट से ही नहीं और भी जगहों से। आगे चलकर आपको फैट बर्नर की जरूरत पड़ सकती है। मगर सब्र से आगे बढ़ें। बाकी के प्रोडक्‍ट़स के बारे में यहां से जानकारी जुटाएं। बॉडी बिल्‍डिंग के इन 10 सप्‍लीमेंट्स में कौन सा आपके काम का नहीं है। रही बात लीन बॉडी की तो करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की तीन से चार कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। आपको कुल मिलाकर फैट कम करना है और मसल्‍स बनाने हैं। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं।
आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

Hello sir mera vajan 46 kg hai or lambai 5.9 hai mai vajan badhana chahta hu kuch upaye bataye –
Bharat Kumar Yadav
गर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होते है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

Sir thankyou for reply..and apki is page se mujhe bahut kuch sikhne ko mila..Maine pehle question ta k mere pas whey protie,celltech,cla,amino acid(powder form), zma h..inko kb kb use krna h..apne mera goal pucha ta.sir mere ko workout krte 5 year ho gye h..and mujhe ek fitness model ki tarah physic banani h..meri height 5’10 nd weight 77 h ..aur abhi meri body ko ek pic bhej rha hu sir . plz sir mujhe diet and supplement ka uss krne ka chart bta do..Vivek Singh Raghuvanshi
सॉरी पिछली दफे आपने जब सवाल पूछा तो मुझे लगा कि कोई नया नया जिम गया है और दुनियाभर के सप्‍लीमेंट खरीद लाया। आपका बदन कसरती है। मगर तब भी हम यही कहेंगे कि किसी भी प्रोडक्‍ट को इस्‍तेमाल करने से पहले उसके बारे में पढ़ाई करनी चाहिए वरना कोई भी आपको बेवकूफ बना देगा। आपको जो बॉडी चाहिए वो लीन मस्‍कुलर होगी।
जेडएमए को रात को खाने के दो घंटे बाद और सोने से एक घंटा पहले लिया जाता है। इसकी फुल डोज 3 कैप्‍सूल होती है, जिनका बॉडी वेट कम होता है वो दो से भी काम चला सकते हैं। सेलटेक प्रोटीन और सीएलए अमीनो की डोज डिब्‍बे पर लिखी होगी उसी को फॉलो करें। सीएलए आमतौर पर दिन में तीन बार खाने से पहले लिया जाता है। आखिर में मेरी यही सलाह है कि अगर आपको मंजिल हासिल करनी है तो कोई अच्‍छा कोच ढूंढ लें। इसके लिए जिम बदलना हो जिम बदलें और शहर बदलना हो तो शहर बदल लें।

Hello sir. My age is 24 and height is 5’7 and my weight is 75 . please tell me how to lose weight.. M running bhi krta hu. BT itta lose nhi kr pa RHA… Khana bhi jyada nhi khata hun. BT still – Arvind Singh Tanwar
आप इसी वेट पर बॉडी बना सकते हैं। मगर कटिंग लाने में थोड़ा वेट जरूर कम होगा। आपको कुल मिलाकर एक लीन मस्‍कुलर बॉडी चाहिए। आप लीन बॉडी के लिए करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की तीन से चार कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं।
आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

hello sir my name is manishl alwani sir mai 5-6 month se gym ja rha hu gym jane se phle mera weight 64 tha or ab 75 h meri byceps 13-15 h mera chest or shoulder b achi trh grow kar rhe h n sir meri dieght ye h subh 5bje uthta hu thodi soyabin khata hu or glucose ki bottle gym leke jata hu one n half hour excersise krta hu uske bad ake 2-3glass shake pita hu usme half kg milk or half kg banana n thode nuts sir uske bad office jate time 2aaloo ke paranthe ya 5egs kha kr jata hu or 11bje thode kale chane khata hu fr 1bje khana or sham ko eggs ya panner or rat ko dinner ke bad ek glass milk or 2brown bread sir mai ache se grow kr rha hu but rest kam Hi kr pata hu 4-5 hours but Sunday ko Sara din sota hu warmup krne ke bad but sir mera question ye h ki mera gym trainer mje supplement leke ke liye force kr rha y vo bol rhe h ye time acha h lelo koi mass krke bata rhe h sir mai le to lu but mje dar lagta h ki mera face na kharabh ho jaye is dar se mai nai le rha or mje lag b rha h ki trainer apana fayda dekh rha h islye mje force kr rha h sir ap se request h ki mje btaye mai kya kru vo mass lu ya or koi protein but sir face ni kharabh hone dena chahta mai mera mai diet continue rakhu ya koi protien ya mass lu kuki mje gainer ki need nai h mera weight to alreday gain ho rha h sir tell me about this? or sir meri hight b achi h 6’1 us hisab se sir ap bta dijiye mje kya krna chaiye sir pls rply this – Manish Lalwani
सवाल बहुत लंबा पूछा है आपने। आप ग्रो कर रहे हैं तो अच्‍छी बात है। जैसे जैसे आप ग्रो करेंगे वैसे वैसे आपकी डाइट बढ़नी चाहिए। आगे बढ़ने के लिए यह जरूरी है। आपका कोच आपको प्रत्‍यक्ष देख्‍ा रहा है और मुझे नहीं लगता कि वो गलत सलाह दे रहा है। वो मास गेनर लेने को कह रहे होंगे वो प्रोटीन पाउडर ही होता है पर हां ध्‍यान रखना मैंने मास गेनर कहा है वेट गेनर नहीं, वेट गेनर की जरूरत आपको नहीं है। अगर आप अभी भी नेचुरली ग्रो कर रहे हैं तो ऐसे ही करते रहें। आपको खुद जब लगे कि मुझे सप्‍लीमेंट लेना चाहिए तो एक उम्‍दा कंपनी का व्‍हे प्रोटीन ले लेना बस। आपकी नींद बहुत कम है यह चिंता का विषय है। अगर आप सप्‍ताह में छह दिन जिम जा रहे हैं तो एक दिन और कम कर दें। नींद बहुत जरूरी है। आप खुशकिस्‍मत हैं कि इतनी कम नींद में भी ग्रो कर रहे हैं।

Hello…..my name is gau6rav……..sir mere body bet k anusar muje 210gm protein and 2800kelori ki jarurat h or sir me veg hu to uske liye mene apke diye huye lekh ko dek kar dyet plan bnaya h…..but sir problum ye h ki pore din me khane k liye itna sara meterial ho rha h ki me sab kha nai pa rha subah hi pet bhar jata h or phir din me bhok nai lagti……jis bjah se me 50gmprotin hi le pa rha hu…..to sir ye jo liv52 serup h kya bhok bdane ka hota h…?????agr me ise leta hu to koi side ifect to nai hoga……….or fhir sir aap apni slah de jis se me pori dyet le saku or use pcha Saku. … .
.I am gaurav thanks for giving the last Questions ans.. Sir..body ka wet gain karne k liye kis hisab se portion …kelori leni h ye to me Jan gya ….But…sir …kis chij me kitni protine or kelori hoti h ye nai pta…to sir plz….ek a cha sa veg chart bta de……plz – Gaurav Gupta

आप भूख बढ़ाने के लिए कोई आयुर्वेदिक दवा या सिरप ले सकते हैं। किसी चीज में कितना प्रोटीन वगैरा है ये पता करना बड़ा आसान है गूगल पर जाएं और टाइप करें how much protein in one egg…..इसी तरह से किसी भी चीज में जान सकते हैं। हम भी कुछ दिन में टेबल बनाएंगे। अब रही बात कि आप केवल 50 ग्राम प्रोटीन ही ले पाते हैं। अगर केवल पांच उबले अंडे का सफेद हिस्‍सा लेंगे तो 35 ग्राम प्रोटीन हो जाता है। हो सकता है आपकी कैलकुलेशन गलत हो। और हां अगर आपकी जरूरत इतने प्रोटीन है तो व्‍हे प्रोटीन सप्‍लीमेंट लेने में कोई बुराई नहीं है।

गोतम गुलाटी कर के एक अभिनेता हैं जिनकी फिटनेस बहुत ही अच्छी हैं मुझे वेसी ही फिटनेस चाहिए,लेकिन सही मार्गदर्शन नहीं होने के कारन भ्रमित हूँ ।की कौनसी डाइटको फॉलो करू और कोनसा व्यायाम करू। कृपया मार्गदर्शन करे । – Hemant Chouhan
माफ करें हमें इनकी तस्‍वीर नहीं मिल पाई। आप अपना और उनका फोटो भेजेंगे तो हम समझ पाएंगे कि आपका शरीर कैसा है और उनका कैसा। तब सलाह देना आसान होगा।

Sir mera naam ..abhishek h meri age 22 h height 5ft 10inch h mera wght 68kg h mujhe gym jate hue 2 mnths ho gaye h …sir mera size to badh raha h lkn weight nai badh raha …sir m mon..chest tue…back wed…biceps thu…triceps fri….shoulder aur sat.. ko Thai ….sir mera diet chart h subha exercise ke badh 10 almond 1ltr milk chane 2 bnana 2 egg aur peanut butter with brown bread.. 12pm 6 roti one bowl curd one bowl rice nd salads 4pm juice aur apple 6pm banana shke aur 5 egg night m milk aur roti …Sir maine gainer khaya tha pehle ON ka serious mass badh m universal ka real gain.. sir mujhe dono suit nai hue digestive m problem ati thi .sir ap plz mujhe acha gainer bta do …Aur sir mera diet chrt aur exercise chrt thk h na ..plz sir help me I’m waiting – Abhishek Choudhary
अभी दो माह में ही आपने सप्‍लीमेंट शरू किया ये गलत है। आपको अभी तो ठीक से कसरत करनी भी नहीं आई होगी। सप्‍लीमेंट फिलहाल छोड़ दें। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होते है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वे 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

Thnku sir…..meri confusion dur karne ke liye, bt sir supplement le bi kaha se har jaga duplicate milte h – Naveen Sharma
सर ये हम आपको फिलहाल नहीं बता सकते। आजकल किसी की भी गारंटी लेना मुश्‍िकल है।

Sir mujhe muselse badani hai koi supliment bataye – Aftab Alam
सप्‍लीमेंट से मसल्‍स बढ़ जाती हैं क्‍या ? अपनी हाइट, वेट, आर्म का साइज, वेज हैं या नॉन वेज, कितने दिन हुआ जिम जाते। यह सब बताएं और फिर पूछेंगे तो हम वाजिब जवाब दे पाएंगे।

sir meri hight 5’9 hai aur mera waight 74kg h mai week me 6 din aur din me 2 bar gym jata hu meri arm size bhi 14 h mai apne biceps bdhana chahta hu jesa ki aapne pahle mujhe btaya tha us hisab se mene apni diet bhi bra di or rest bhi jyada se jyada krta hu or exersize bhi km krdi h pr us se sirf wait gain hua hai biceps pr koi fark nahi pra plzzzzzzzzz mujhe btaye ki me kitni diet lu or kitni exersize kru ki jisre meri baiceps bad jaye or sarir body ki shape(cuts) bhi khrab na ho – Pankaz Pathak

गेनिंग और कटिंग एक साथ केवल बेहद प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डर ही कर पाते हैं। सबसे सही तरीका ये ही होता है कि पहले जो साइज हासिल करना है उससे थोड़ा ज्‍यादा हासिल करें चाहे पेट थोड़ा बाहर आ जाए, फिर कटिंग करें। बाइसेप्‍स के पीछे कम भागें दिन में दो बार कसरत न करें। सप्‍ताह में केवल एक दिन बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स लगाएं एक साथ। और सर इतना आसान नहीं होता डोले बनाना वक्‍त लगता है। डाइट के बारे में तो हम आपको पहले बता ही चुक हैं। ऊपर कुछ सवालों के जवाब में हमने गेनिंग की जानकारी दी है आप भी देख लें, उसमें डाइट भी पता चल जाएगी। आप रात को सोत वक्‍त एक बड़ा कप गर्म पानी जरूर पिया करें। अपने खाने में ऐसी चीजों का इस्‍तेमाल करें जो फैट गलाती हैं। इसके अलावा लगभग कर दिन एब्‍स की कसरत करें। एब्‍स के तीन हिस्‍से होते हैं नाभि से नीचे लोवर एब्‍स, नाभि से ऊपर अपर एब्‍स और साइड्स। हर दिन एक पार्ट की तीन कसरतें किया करें।

sir mera naam sandeep kumar hai meri height 5.9” hai aur weight 78 kg hai aur age 29 yrs hai main hafte mein 6 din gym jata hu aur daily 2 exercise krta hu monday ko chest aur triceps tuesday ko shoulder aur biceps wedensday ko legs aur back aur thursday friday aur saturday ko yahi rutine lean body ke liye sahi hai kya sir diet mein main morning mein brown bread aur oats aur milk leta hu 9 bje kale channe aur protein leta hu dophar ko rice aur dahi aur dal ya rajma leta hu 5 bje ek apple leta hu exercise ke baad protein leta hu ye thik hai kya sir mujhe cuttng lani hai body pe – Sandeep Kumar
किसी भी बॉडी पार्ट की कसरत में कम से कम 72 घंटे का गैप दिया करें। अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं। आपको औरों के मुकाबले ज्‍यादा मेहनत करनी होगी। आप लीन बॉडी के लिए करीब डेढ़ घंटे कसरत करें। एक पार्ट की तीन से चार कसरतें करें। रैप 15 से 8 तक रखें। कभी कभी कम रैप वाली हैवी ट्रेनिंग भी करें। जहां तक हो सके गर्म पानी पिया करें। रात को सोते समय जरूर एक बड़ा कप गर्म पानी पिएं। आप ये तीन चार लेख पढ़ें। 1 लीन बॉडी कैसे बनाई जाती है। 2 लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड 3 मोटा पेट क्रंचेस से क्‍यूं नहीं जाता 4 क्‍यूं नहीं घटता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

Sir agr gaining k steroids lena ho ta kya kya lene sahi h – Pavan Raikwar
सर हम स्‍टेरॉइड लेने की सलाह किसी को नहीं देते। हालांकि मास्‍टेरोन, डेनाबोल, डेका, सस्‍टेनोन इन सबका मिस यूज गेनिंग में किया जाता है। अगर आप स्‍टेरॉइड के बारे में कुछ भी सोच रहे हैं तो हमारी रिक्‍वेस्‍ट है कि इन चंद लेखों को जरूर पढ़ें। बॉडी बिल्‍डिंग में इस्‍तेमाल होने वाले 32 स्‍टेरॉइड के नाम और उनके काम 2 क्‍या होते हैं स्‍टेरॉइड

Please tell me what to eat before HIIT maximise fat burning to lose my gut.. Should I take only BCAA… I love to work out in the morning.. I am doing a desk job so I have to sit almost seven hours a day – Deepak Soni

जिम जाने से पौन घंटा पहले दो उबले आलू, दही के साथ खाकर जाएं। जिम शुरू करने से बीस मिनट पहले एक गिलास ग्‍लूकोज पिंए। आप आलू की जगह दो चार केले भी खा सकते हैं। इसके अलावा पानी में काफी मिलाकर भी सकते हैं, जिम से मिनट पहले। बीसीएए यूज करने से पहले उसके बारे में सब जानें।

Aapka steroid article padha bahut acha laga.. Lekin aapne ANAVAR k cycle aur uske PCT k bare mein kuch nahi bataya As I am fed up with my mid section last two three inches are so hard to lose.. Just because of this I want to use Anavar – Deepak Soni

सर हम स्‍टेरॉइड की सलाह किसी को नहीं देते बस ये बताते हैं कि कैसे इसका मिसयूज हो रहा है। आपने लेख ठीक से पढ़ा नहीं उसमें तो साफ लिखा है कि आमतौर पर हिलाएं 5 से 15 एमजी प्रतिदिन की डोज लेती हैं और पुरुष 20 से 100 एमजी प्रतिदिन। इसका साइकिल 6 से 10 सप्ताह का होता है। आमतौर पर इसके साथ एचजीएच (ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन), प्रोविरोन, प्रिम्बोलान, विंस्ट्रोल को चलाया जाता है। रही बात पीसीटी की तो पीसीटी हर स्‍टेरॉइड की एक जैसी होती है बस उसे शुरू करने का वक्‍त स्‍टेरॉइड के हाफ साइकिल पर डिपेंड करता है। पीसीटी ही बचा सकती है स्‍टेरायड के साइड इफेक्‍ट से इस लेख में यह भी लिखा है कि किसी स्‍टेरॉइड की पीसीटी कब शुरू की जाती है।

Front dumbbell raise aur lateral dumbbell raise ko kernel k tips bta digea – Satyam Tripathi
भाई इस छोटे से सवाल का जवाब बहुत लंबा बनेगा। आप कंधों की कसरत बेंट ओवर डंबल रेज पर ये लेख पढ़ें। ये दोनों कसरतें इसी से मिलती जुलती हैं। बेंट ओवर डंबल रेज और लेटरल डंबल साइड रेज में इतना फर्क है कि एक झुक कर होती है दूसरी सीधे खड़े होकर। डंबल फ्रंट रेज भी इन्‍हीं कसरतों की बहन है। बस जरा सी पोजीशन चेंज है।

Sir mujhe Muscle Building ki diet bataye or 6 din ke round bataye …..sir mijhe janna tha ki whey protein isolate body me kya kya work karta he or isolate kya matlab hota he me agar whey protein isolate luga 8 lbs matlab 4 kg or sath me deit me shek jo.sakar bnade 4 monath me to meri body ya dola.14 se 16 ho jayega kya. suna he ise lene se shadi baad baby nahi hote he….
आप इन लेखों को पढ़ें और अपनी गलतफहमियां दूर करें। व्‍हे प्रोटीन के बारे में सब यहां जानें। पहलवान का डाइट प्लान 2 शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम। आपके डोले बढ़ने की गारंटी कोई नहीं ले सकता।

bicep ka size badana hain or m koi gainer nhi le rha na or stamina badane k liye koi help kr sako toh
Abhishek Shakya actually muje jada heavy body nhi chahiye thik size pr cutting bs
Abhishek Shakya
बॉडी थोड़ी बनानी हो या ज्‍यादा प्रोसेस एक जैसा होता है बस ज्‍यादा चाहत रखने वाली की मंजिल दूर होती है। स्‍टेमिना के लिए जिम जाने से पौन घंटा पहले दो उबले आलू, दही के साथ खाकर जाएं। जिम शुरू करने से बीस मिनट पहले एक गिलास ग्‍लूकोज पिंए। आप आलू की जगह दो चार केले भी खा सकते हैं। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होते है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है।1 पहलवान का डाइट प्लान 2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

Sir apne mere questn k answer m btya ki mujhe fat burner lena chahiye.. mene net p iske bare m padha.. ab usme likha h taking two capsul before two largest meal on day lyk brkfast aur lunch…. sir ab mera confusn ye h ki..m wo capsul apne cardio se phle lu ya meal se phle…. sir ap sgst kijiye 2 capsul leni h to m use kese adjest kru meal se phle ya cardio se phle….Akee Ankit
एक वर्कआउट से पहले लें और दूसरी दिन में फिर कभी।

Sir mera naam-devil h height 5’8 weight 65 mujhe salman khan jaisi body bnani h.mujhe ye janna h ki aap bolte h ki change karte rho. Kaise change kare mujhe bas ye janna h. Please thoda explain kijiye – Devi Lal
चेंज कैसे भी कर सकते हैं। हर बार अपने वर्कआउट में दो नई कसरतें शामिल करें और दो हटाएं। पिछली दफे जो दूसरे नंबर पर की थी उसे आखिरी में करें। बस यही सब तो होते हैं बदलाव। इस मंगलवार को चेस्‍ट की जो कसरतें आपने जैसे जैसे की हैं। अगले मंगलवार को या तो सारी कसरतें बदल दें या कुछ बदल दें या उन्‍हें आगे पीछे कर लें। सलमान जैसी बॉडी के लिए आपको गेन करना होगा। गेनिंग के टिप्‍स ऊपर के सवालों में दिए हैं।

जी नमस्कार। मेरा नाम मनोज है। सर, मेरी उम्र 26वर्ष है और मैं शादीशुदा भी हूँ। जी मेरी height 170cm है और weight सिर्फ 50किलो ही है। जी मैं पतला हूँ और underweight हूँ। एक कमी तो मुझमें ही है जी की मैं body बनाने की सोचता तो हूँ लेकिन regular gym नही जाता सुबह आलस कर जाता हु 2 दिन जाकर। क्या करूँ सर? और मुझे भूख भी कम ही लगती है सर । plz कुछ उपाय बताएं जिससे मेरी भूख भी बढे और मेरी सेहत भी बने और इसके साथ ही मैं gym को regular ज्वाइन कर सकूं। Manoj Sharma
जो लोग अपने आलस से नहीं लड़ पाते वो बॉडी नहीं बना पाते। रही बात बॉडी बनाने की तो जिम जाने से पौन घंटा पहले दो उबले आलू, दही के साथ खाकर जाएं। जिम शुरू करने से बीस मिनट पहले एक गिलास ग्‍लूकोज पिंए। आप आलू की जगह दो चार केले भी खा सकते हैं। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होते है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

Sir kya aap muje bta skte h k pct kya hoti h..?? Vijay Panchal
पीसीटी ही बचा सकती है स्‍टेरायड के साइड इफेक्‍ट से –इस लेख में सारी जानकारी मिल जाएगी।

Hello sir meri age 26 ki h or meri height 6ft h mera weight 80 kg h or me apni body se khus bhi hu pr sir meri problem wahi h ki mere bicep meri body ke hishab se chhote h 15 inch ke h me inko 17, 18 tak krna chahta hu gym krte huye bhi 2 year ho gye h or ap ye bhi btaye ki bicep or triceps ki exercise ek sath krni hoti h ya dono ko alag alag din krna chahiye plz answer me plz – Ronit Top

जो लोग आसानी से गेन कर लेते हैं वो अलग अलग करते हैं जो मुश्‍िकल से गेन करते हैं वो आमतौर पर केवल एक दिन करते हैं। हमें नहीं लगता कि इस वेट पर आप बाइसेप्‍स का साइज वहां तक ले जा पाएंगे आपको वेट बढ़ाना होगा तभी साइज बढ़ेगा। आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम। इनके अलावा क्‍यूं नहीं बढ़ता बाइसेप्‍स का साइज भी पढ़ें।

सर..मै 6 महीने से वर्कआउट कर रहा हु…नेचुरल डाइट क साथ। लेकिन अब मैं dinabol का missuse करना चाहता हूँ…सर आप प्लीज मुझे कोई बढ़िया कंपनी का नाम बताइये और ये भी की मैं geniune प्रोडक्ट कहा से खरीदू??? सर एक बात ये भी बताइये की इसके missuse में किन बातो का ध्यान रखना होता है और इसका साइकिल कितने दिन करना पड़ेगा और pct के लिए कौन सी मेडिसिन use होगी और वो कहा मिलेगी??? Alok Upadhyay

सर हम स्‍टेरॉइड लेने की सलाह किसी को नहीं देते केवल उसके मिस यूज की जानकारी देते हैं। कंपनी की गारंटी हम नहीं ले सकते क्‍योंकि आज के जमाने में यह बहुत मुश्‍िकल काम है। रही बात इसके नुकसान से बचने और पीसीटी की तो वो जानकारी आपको यहां मिल जाएगी। पढ़ें 1 डेलाबोल के बारे में सब जानें 2 पीसीटी के बारे में सब जानें।

meri height sir 5’9 h.weight 73,mai halka fatty hu..mujhe gym jate huye 1 year ho gya h..mere pas budget kafi kam h..koi sasta protein btaiye jisse mai body b bna sku aur mantain b kr SKU.- Kamlesh Dhol
सोयाबीन, चना, चावल अंडे और दूध ये हैं आपके साथी। कम बजट में पूरा फायदा देंगे। सप्‍लीमेंट तो किसी बड़ी कंपनी का ही ठीक रहता है1

sir mujhe 5 sal ho gy h gym kiy huwe but mere muscle nhi ban rhe hai. mera hight 5.6 hai or weight 66 kg hai. mene gym start 46 kg se kiya tha.mere bicep 14 se jada nhi badhte hai. ache se acha protien gainer bhi kha liy hai. eggs kele sare diet liy but meri body ban ni rhi hai. please sir help me – Rajesh Raguvanshi

जितनी मेहनत और जो डाइट लेकर आप यहां पहुचें हैं आपको उसके आगे जाना होगा अब। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होते है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम।

mera name sahil hai w8 50 hai 2 month gym jate ho gye hai 3kg w8 bda hai meri age hai 22 sir ap mujhe btaye main gym mein kitna time lgau or kitne set lgau sir mera stamina bht hai mai. 1 ghnte se jada gym kr skta hu pr.ap kehte 40 mint tk gym kiya kre or sir mujhe ye btaye kya gym vale beer ya drink kr skte hai kyoki sir main kbhi kbhi krta hu drink Hiiiii sir .sir mera swal hai six pack ke liye sir mujhe vishvash nhi hota ke six pack ki excies main kru to mere six pack aa jayenge vaise to mere pack hai r itne dark nhi hai bht light hai sir ap btao agr main pack ki excise kru to kya six pack ban jayenge or mujhe ye btaye ke kb or kitni excise kru or kitne time tk six pack ban jayenge meri age 22 w8 50 gym jate 3 month ho gye hai w8.. 3 kg bda hai Sahil Bhateja
कभी तो कुछ भी चल जाता है, चाहे वो ड्रिंक ही क्‍यूं न हो। आगे की बात ये है कि आप एक बात का ध्‍यान रखें कि गेनिंग और कटिंग एक साथ नहीं चलते। आपको साइज भी चाहिए और एब्‍स भी तो वो एक एक करके मिलेंगे पहले साइज फिर एब्‍स। एब्‍स की पूरी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी। एब्‍स की एबीसी सिक्‍स पैक के सारे जवाब।

Sir meri hight 5feet 7inch h me 29 ka hu mera wait 60kg h mera hlka pet v h bda hua sir mujhe profcnl body bldr ni bnna mujhe bas apne apne hath aur chest chodi krni h sharir choda krna h sir kya teen se 4 mnth m me ho skta h me puri mehnat kr skta hu dil se aur splimnt v lena chahta hu aur apka teen mntl me wait bdae wala post me siya gya chart k anusar sb lunga lunga to bn jaega na aur sir agr 4 mntj k bad me splimnt na lu bt zym continue kru to wals phle ki ymtrh to ni ho jaega kyoki nad me khane pine v itna dhyan hmesa ni de skta sir plz mera margdarshan kijiye…Deepak Joshi
ऐसा नहीं होता कि बॉडी बन गई और फिर सप्‍लीमेंट लेना बंद किया तो खत्‍म हो गई। चिंता न करें। प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डिंग के लिए आज नहीं तो कल आपको हर हाल में अच्‍छा कोच ढूंढना होगा।

sir koi face ko thodha fatty karne ki exercise ya food hai. jis se face heavy lage – Deepanshu Verma
सर बॉडी पर फैट आएगा तभी फेस पर फैट आएगा।

Dear Sir ,agar me body building kr raha hu to kya weekly one time relation bana sakata hu ..please help me – Ramashish Singh
हां कर सकते हैं।

नमस्ते सर जी में वज़न बढ़ाना चाहता हूं। Meri height 5-8 he weight 75 kg h age 21 year Mujhe gym lagate huye 1saal ho gya h Me or weight badana chata hu Diet vi achi h non veg vi leta hu or me bodybuilding karna chata hu Supplement vi le rha hu — gaint sports ka gainer— ssn ka carbo-force. Tnc ka nitro pump capsules —danobol 10mg daily 4 tablet. Sir danobol ke baare me vi jana chata hu Or exercise schedule ke baare me vi bataye March me competition ladana chata hu – Ajay Manderna

गेन करने के लिए आप सबकुछ तो ले ही रहे हैं। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होते है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 पहलवान का डाइट प्लान 2शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी 3 कैसे गेन करें वेट 4 शेक जो शार्क बना देगा 5 भीम बनने के तीन नियम 6 डेनाबोल के बारे में सब जानें। प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डिंग के लिए आज नहीं तो कल आपको हर हाल में अच्‍छा कोच ढूंढना होगा।

Sir M bodybuilding start krna chahta hu, Or m jaanna chahta hu ki diet m kya lu, jisse growth achi ho
Meri Age 24yrs h And Meri Height 5″11 And Weight 80kg. h But Mere pet pr charbi thodi c jyada h or chest or shoulder bhut week h, un par Fat Kam h Or biceps Bhut halke h Sir kuch aisi diet btaye jisse muscle ki growth ho Or pet Na badhe Or Agr m morning m gym Kru to Excersise krne se pehle kya kya khau or Excersise k baad kya diet lu – Shahaneer Ali
पहले तो ऊपर वाले सवाल का जवाब पढ़ लें। दूसरी बात जिम जाने से पौन घंटा पहले दो उबले आलू, दही के साथ खाकर जाएं। जिम शुरू करने से बीस मिनट पहले एक गिलास ग्‍लूकोज पिंए। आप आलू की जगह दो चार केले भी खा सकते हैं।

sir im 19 years old. mera weight 55 kgs h.
mera breakfast itna strong nhi h. me 8 bje nind
se uthta hu. nind se jagte hi 2-3 glass pani pita
hu. aur 9 bje breakfast krta hu.. breakfast me
1cup milk aur ek plate rises… aur 12 bje lunch
krta hu.. aur 7 bje gym jata hu 9 bje dinner krta
hu. aur 11 bje tk so jata hu…kya ye thik h ya
kuch aur khana chahiye… but diet k liye mera
budget kafi low h – Muzammil Sayyad

सोयाबीन, चना, चावल अंडे और दूध ये हैं आपके साथी। कम बजट में पूरा फायदा देंगे। कैसे गेन करें वेट इस लेख को पढ़ें। बहुत कम बजट में वजन बढ़ाने का काम केवल सोयाबीन के दाने कर सकते हैं।

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

13 comments

    • hello sir mera nam Akki hai hight 6.or weight 61 hai mujhe apna wait bdana hai.mai pehle weight gainers le chuka hu bt uska muje koi fayda ni mila mujhe weight bfana hai kese bdau or kitna

      • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
        आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम अपने इनबॉक्‍स से सारे मैसेज इकट्ठा करने के बाद हफ्ते या दस दिन में एक लेख की शक्‍ल में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर बॉडीबिल्‍िडंग सवाल जवाब की कैटेगरी दी हुई है। उसे क्‍िलक करें। वहां आपको जवाब मिल जाएगा।
        शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  1. Sir my name is sonu sir mera bahut hi simple saa sawal hai wo ye kii jab se maine gym start kiya hai tab se mere eye ke niche dark circles aa gaye hai jab ki jiitaa calories ek din me lena chahiye uttaa le raha hu or khane pine me vv koi kaami nahi hai bt fir vv. Sir give me some idea about it. THANK YOU

  2. Hi sir I am nitin sir I don’t know about best tab for body gain sir can you tell me about best tablets products by USA

  3. Biceps ko choda Kaiser kare

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  4. hello sir mera weight 63 hai or meri hight 5-3 hai bicep 14 or chest 38 hai to sir mera jyada nhi toda se pet niklna to mujhe size or badana hai or sir mai non veg nhi khata sir mai ek din me kitne kele kha skta hu

  5. Biswaranjan mohanty

    Hello sir mera night 6ft wait 81, biceps 13.6 chest 36 ,4 arm 11.6 rust 7.6 leg 12.6 muscle grow karna hai big muscle karna kiya supplement lu kiya khau plz help sir

  6. मेरी उम्र 25 साल है..वजन 62 किलो..ऊंचाई 5’9″..बाइसेप्स 12 है..दो महीने से जिम जॉइन की है कुछ खास फर्क नही पड़ा.. muscleblaze का मास्स गैनर लाया हूं..कृपया मार्ग सुझाये..सुप्पलिएमेन्ट लेने का भी तथा अन्य डाइट प्लान भी बताए..प्रणाम🙏

Leave a Reply