Breaking News

बॉडीबिल्‍डिंग : 5 नवंबर तक पूछे गए सवालों के जवाब पढ़ें

सवाल – sir me 3 month se gym kr rha hu mene weight 48 se 55 tk gain kya h…or me supplement use kr rha hu…to ap deep me mujhe…mere schedule or diet ke bare me btaye kya lu….MD Uwais Rezi
जवाब – सर, एक बात ध्‍यान रखें कि साइज गेन करने के लिए हैवी वेट पुश करना पड़ता है। किसी भी सेट में रैप की रेंज 10 से 6 के बीच रखें। सप्‍ताह में पांच दिन ही जिम जाएं। अपनी बॉडी वेट पर प्रतिकलो पर दो ग्राम प्रोटीन लें।
इन तीन लेखों को पढ़ें आपको अंदाजा होगा कि आगे बढ़ने के लिए क्‍या करना चाहिए। 1 भीम बनने के तीन नियम  2  तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन  3  शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी

सवाल : सर कोई कर्ट्स का चार्ट दे देते तो और बढ़िया होता अब ठण्ड आ गयी है 1 दिन मे 1 ही वर्कआउट करें या डबल। Meezam Syed
जवाब – चार्ट से आपका काम नहीं चलेगा क्‍योंकि उसे हमें लगातार बदलना होता है। बॉडी बिल्‍डर हर सप्‍ताह शेड्यूल बदलते हैं। बहरहाल आपको कटिंग वाली बॉडी चाहिए इसके लिए जरा आप इस लेख को पढ़ें।
लीन बनाने के लिए कैसे करें कसरत और क्‍या हो डाइट। अगर वजन बढ़ाना है तो एक की वर्कआउट करें।

सवाल – Plzz tell me the schedule that i have to follow for the lean body.. Including abs workout plzzz
Sir mera body whight 75 kg aur hight hai 5,7 inch meri body me fat hai aur cuts nahi hai plz aap mujhe best sapliment aur diet bataaiye lean aur cuts wali body ke liye
Sir body whight 75kg aur hight 5,7 but thoda faty hu pic send ki hai aapko to plz sir ye bataaiye ki mujhe apna size gain karna chahiye ya ki ab body ki cuting par dhyaan dena chahiye aur sir fat barner se koi side effect to nahi hoga plz bataaiye sir – Rafiq Idrishi
जवाब – सर ये तो आपको खुद तय करना पड़ेगा कि आप क्‍या चाहते हैं अपने आप से। आप हल्‍क की तरह दिखना चाहते हैं या फिर स्‍िलम ट्रिम। अगर बॉडी बिल्‍िडंग नहीं करनी है तो फिर अच्‍छा होगा आप कट्स वाली बॉडी बनाएं। आपका बॉडी वेट ठीक है मगर यह हैवी नहीं है। फैट बर्नर का साइड इफेक्‍ट भी होता है। लीन बॉडी के लिए आपको यह लेख पढ़ना चाहिए।
लीन बनाने के लिए कैसे करें कसरत और क्‍या हो डाइट। एब्‍स की जानकारी के लिए एब्‍स की एबीसी पढें।

सवाल : Sir m ek saal se workout kr RHA hun PR leg m size nhi aaya diet b heavy h meri – Ritesh Kumar
जवाब : सर मुझे उम्‍मीद है कि हैवी डाइट का मतलब आप जानते होंगे। लेग का साइज बढ़ाने के लिए फ्री वेट स्‍क्‍वेट और डेड लिफ्ट जरूर मारें। साइज बढ़ाने के लिए रैप की रेंज 10 से 6 तक ही रखें और हैवी वेट लगाएं। आपको अपने वजन के प्रतिकिलो पर कम से कम दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा गेन करने के लिए। आप जरा इन लेखों को पढ़ें और देखें कि आप कहां खड़े हैं। 1 भीम बनने के तीन नियम  2  तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन  3  शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी

सवाल : Sir kya bina supplment ke bodybuilder bna jaa sakta ha – Sandeep Sheokand
जवाब : सप्‍लीमेंट के बिना भी बॉडी बिल्‍डिंग की जा सकती है। मगर बहुत कठिन पड़ती है। सप्‍लीमेंट मदद करते हैं।

सवाल : sir mera name shiva h meri age 23 hai aur mera weight 47 kg aur height5’10″hai mujhe apna weight badhana hai sir mai ek teacher hu aur mai Tuition bhi padhata hu jiske karan mera shedule bahut busy rehta hai to plz sir mujhe exact diet aur perfect timing aur sets k sath ghar me karne layak exercise bataiye plz help me sir i m very upset. bro plz help. – Shivam Mishra
जवाब – घर में कसरत करके कैसे बॉडी बना पाएंगे। यह तो तभी हो पाता है जब जानते हों कि क्‍या करना है कैसे करना है, आपके पास सामान भी होना चाहिए। अगर आपके आसपास जिम नहीं है तो फिर पहले थोड़ा सामान लाएं और सीखें। इसके बाद आगे बढ़ेंगे। रही बात वेट गेन करने की तो वेट कैसे बढ़ता है इसकी पूरी जानकारी आपको इन लेखों में मिल जाएगी।
1 भीम बनने के तीन नियम  2  तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन  3  शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी

सवाल : Sir apne bola weight km he to ek din me ek part ki hi kasrat kre…or ap kehte h Saturday ko bicep tricep sath me mare…me smjha nhi
sir mera weight 54 h..me supplement bhi le rha hu..to schedule kesa rakhu – Uwais Ansari
जवाब : शनिवार को इसलिए कहा क्‍योंकि उसके बाद संडे को आराम मिल जाता है। बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स है तो कुल मिलाकर आपका बाजू ही। जरा एक बार गौर करें कि वह कुल कितना सा हिस्‍सा है आप उसकी कितनी सारी कसरत कर जाते हैं।

सवाल – Sir meri body me chest me and side fat kam nahi ho rha exercise bht heavy krta hu cardio bhi Kara par puri body down hoti hai usse muje chest kese extra fat hta ke mast shape me body lani hai kya kru aur Abhi Mene amino acid ki tablet lena shuru ki Wo sahi hai kya extra fat kam karne me workout se phle Ek uske bad 3 hour ke gape se total 4 Le rha hu din me help me sir – Navi Choudhary
जवाब : अमीनो एसिड से फैट कम होने का क्‍या वास्‍ता है। अगर फैट घटाने के लिए कुछ लेना ही था तो फैट बर्नर लेते। कहीं आपकी औरतों जैसी छाती तो नहीं है अगर ऐसा है तो पहले डॉक्‍टर को दिखाएं। अगर ऐसा नहीं है तो कुल मिलाकर आपको कसी हुई मस्‍कुलर बॉडी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी। लीन बॉडी के लिए कैसे करें कसरत और कैसी हो डाइट।

सवाल – I am amit aswal. Hight 5.8 inch. weght 60kg. me do mhino se zym ja rha hu. me apni body se khus hu. lekin muje ye btaye ki klaiyo ki ksrt kb krni chahiye. koi khta h ki klaiyo ki ksrt krne se dole ni bnte wo ruk jate h.- Amit Aswal
जवाब – नहीं ऐसा नहीं होता। बॉडी के हर पार्ट की कसरत की जाती है और करनी भी चाहिए। तभी मुकम्‍मल शरीर बनेगा। कलाइयों को बनाना आसान नहीं होता। कलाइयों को बनाने के लिए जरा ये लेख पढ़ें। घर पर बनाएं कातिल कलाइयां, गारंटी के साथ।

सवाल- sir wait badhane ke liye koi dite bato plzz mera wait nahi badh raha hai….Rohit Sanghvi
जवाब – भूख बढ़ाने की कोई आयुर्वेदिक दवा लें अगर वो नहीं है तो हाजमे की दवा लें। कसरत जरूर करें। सप्ताह में चार दिन जिम जाएं और केवल 20 से 30 मिनट तक हैवी वेट ट्रेनिंग करें। खानपान तो आपके बजट और बाकी चीजों पर डिपेंड करेगा। आपको फैट से परहेज नहीं है तो ये और अच्छी बात है। ध्यान रखें वक्त लगता है इन चीजों में। एक नुस्खा भी है। रात को सोते समय जितना हो सकता है उतना ठँडा दूध और शहद पिएं जरूर पिएं। और मान लें आप सुबह 8 बजे सोकर उठते हैं तो पांच बजे उठकर फिर एक गिलास दूध पिएं और सो जाएं। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है। आठ घंटे की नींद का इंतजाम भी करें।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 भीम बनने के तीन नियम  2  तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन  3  शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी।  4 शेक जो शार्क बना देगा।

सवाल – Namskar sir, meraa swal hai ki mein apni body ka size kaise badha sakta hu – Abhi Jaat
जवाब : ऊपर वाला जवाब पढ़ लें।

सवाल – i want increase my bicep size and chest size and plzz prefer any supplement ?
जवाब : अपनी गलतफहमी दूर कर लें। बॉडी हिस्‍सों में नहीं बनती। हां कुछ लोग पैर बनाए बिना अपर बॉडी बना लेते हैं पर वो भी कुछ हद तक। शरीर एक है उसे इसी हिसाब से ट्रीट करें। साइज गेन करने के लिए हैवी वेट पुश करना पड़ता है। किसी भी सेट में रैप की रेंज 10 से 6 के बीच रखें। सप्‍ताह में पांच दिन ही जिम जाएं। अपनी बॉडी वेट पर प्रतिकलो पर दो ग्राम प्रोटीन लें। जहां तक सप्‍लीमेंट की बात है तो किसी भी अच्‍छी कंपनी का व्‍हे प्रोटीन ले सकते हैं।
इन तीन लेखों को पढ़ें आपको अंदाजा होगा कि आगे बढ़ने के लिए क्‍या करना चाहिए। 1 भीम बनने के तीन नियम  2  तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन  3  शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी।  चेस्‍ट का स्‍पेशल वर्कआउट भी पढ़ सकते हैं।

सवाल – Sir my question is whre i buy orignal supplement ? Amit Nandall
sir my budget is 10,000 rupees who supplement i brought and where i shop sir plzz suggest a supplement name i have in confusion i want build muscle plz suggest a perfect supplement name Sir me waight or muscle badhana chata hu my weight is 60kg and hight 5″7 inch and plese suggest a supplement name that help build muscle and 3-5 kg increase weight plzzzzz – Amit Nandall
जवाब – आजकल किसी की भी गारंटी लेना मुमकिन नहीं है। सही माल की दुकान तो आपको खुद ढूंढनी होगी। रही बात कि आपको कौन सा सप्‍लीमेंट लेना चाहते हैं। अगर आपको बस तीन से पांच किलो वजन बढ़ाना है तो सप्‍लीमेंट के बिना भी बढ़ जाएगा। आप देखने में दुबले ही नजर आते होंगे। अपना वेट का टारगेट बढ़ाएं। अब रही बात कौन सा सप्‍लीमेंट। बॉडी बिल्‍डिंग में आमतौर पर सबसे पॉपुलर होता है व्‍हे प्रोटीन। अगर आप शाकाहारी हैं तो क्रेटीन और ग्‍लूटामिन भी ले सकते हैं। मांसाहारी हैं तो ये कुछ खास काम नहीं आएंगे। साइज गेन करने का ज्ञान यहां तीन चार लेखों में आपको मिल जाएगा।
1 भीम बनने के तीन नियम  2  तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन  3  शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी

सवाल- Dumbbell preacher curl, Dumbbell curl, Incline dumbbell curl kaise krte hai- Anubhav Mishra
जवाब – सर इनमें से अभी तक हमने बस एक लेख तैयार किया है। कैसे करें इंक्‍लाइन डंबल कर्ल। बाकी के दो लेख तैयार करने में अभी वक्‍त लगेगा
सवाल – hello sir! kya aap mujhe bata sakte hai ki carb or creatine ko ek sath le sakte hai kya? agar haan! toh kaise? or yadi nahi toh inke bich me kitna time rhke. plz sir must reply. i m aur sir main protein bhi le rha hu.- Naveen Sharma
जवाब : हां ले सकते हैं। दूध, पानी, जूस जैसे लेना चाहें लें।

सवाल- Hlw sir how do you do , I am deep Kadyan , sir m 6 mhine s gym kar rha Hu achi body ban gai h but sir muje chest m ek problm h meri cest k nipels dhile h tight nhi ho rhe h ,ager chest p halki s thand mhsus ho to shi sape m ho jati h nhi to fir s dhili ho jati h , sir kuch solution bta do plzzz sir – Deep Kadyan
जवाब : सर कस कर कसरत करें। अब उस बॉडी पार्ट के लिए अलग से तो कोई कसरत आती नहीं। चेस्‍ट का ढीला पड़ना सामान्‍य बात है। आप इंसान हैं पत्‍थर नहीं।

सवाल – Sir aap kha rhe h ki size badane ke liye week me keval 4 hi din gym jaae lekin sir 4 din me complita body ki exercize too nhi ho paaye gi body ke kuch part rha jaaye ge sir exercize ka sadul btaaye size gaining ke liye
Sir size gaining ke liye kitne time gym me jaana chahiye or gym jaane kaa sahi time kya ha
Sir kya bina supplment ke bodybuilder bna jaa sakta ha
Sir jo aap bolte h ki weight ko uper lejaate hue saas le or weight niche lejaate hue saas chode agar is parkaar nhi kare too kya exercize par koi effect hogaa – Sandeep Sheokand
जवाब – सर मेरे कहने का मतलब है सात दिन में चार बार आप आठ दिन में पांच बार तो जिम कर सकते हैं न उसमें सारे बॉडी पार्ट कवर हो जाते हैं। बॉडी बिल्‍िंडग में हम संडे, मंडे नहीं बल्‍िक डे वन, डे टू कांउट करते हैं। गेनिंग के लिए अगर शुरुआत में आधा घंटा, मिडिल लेवल पर करीब एक घंटा और उससे आगे करीब डेढ़ घंटे एक्‍सरसाइज चलती है। जिम किसी भी समय जा सकते हैं वैसे शाम का टाइम अच्‍छा रहता है। बिना सप्‍लीमेंट के भी बॉडी बन जाती है। सांस और वर्कआउट का खास रिश्‍ता है। हर एक्‍सरसाइज में इसकी अलग अलग मूवमेंट होती है। जैसा बताया जा रहा है उसे फॉलों करेंगे तो परफॉर्मेंस अच्‍छी रहेगी। गेनिंग के लिए खास तौर एक लेख अभी तैयार होगा कुछ दिन में प्रकाशित करेंगे।

सवाल – Sir meri age 28yrs hai maine zym join kiya hai par free hand excersice karne k baad thak jata hu, mujhe stamina bharane ke sypliment bataye jo mujhe nuksaan nhi kre ,aur mujhe chest .bisep trisep.sholder .abbs.thigh aadi pump karne hai uske bhi koi supliment bataye – Aftab Alam
जवाब – स्‍टेमिना खानपान और प्रैक्टिस से बढ़ता है। जिम जाने से पौन घंटा पहले दो उबले आलू, दही के साथ खाकर जाएं। जिम शुरू करने से बीस मिनट पहले एक गिलास ग्‍लूकोज पिंए। आप आलू की जगह दो चार केले भी खा सकते हैं। आपको कसरत के बारे में कई गलतफहमियां हैं तभी आप पंप करने वाला सवाल पूछ रहे हैं। कुल मिलाकर आपको बॉडी बनानी है। पहले इसके बारे में जान लें फिर आगे बढ़ें। मसल्‍स बनाए जाते हैं कसरत और खानपान से। सप्‍लीमेंट केवल मदद करते हैं और शुरुआत में आमतौर पर सप्‍लीमेंट नहीं लेना चाहिए। साइज गेन करने का ज्ञान यहां तीन चार लेखों में आपको मिल जाएगा।
1 भीम बनने के तीन नियम  2  तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन  3  शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी

सवाल – मै डेली जिम जाता हु पहले ग्राउंड में दौड़ लगता करीब 10 मिनट तक इतना तेजी के साथ दौड़ता हु की पसीना आ जाता फिर थोड़ी देर पैदल चलता हु उसके बाद जिम जाता हु करीब 1 घंटे तक अच्छी एक्सेरसाइज करता हु लेकिन रिजल्ट नही मिल पा रहा है मेरा वजन 68 kg है monday को चेस्ट करता हु अगले दिन ट्राईशेप करता हु अगले दिन बाईशेप करता हु अगले दिन शोल्डर अगले दिन बैक फिर मिक्स करता हु अगले दिन से।
प्रोटीन के लिए पहले मैंने वे प्रोटीन लिया अभी एडवांस वे प्रोटीन ले रहा जिम से आने के बाद लेता हु । कुछ बताये मुझहे हैवी बॉडी बनानी है। रात में शोने से पहले गाय का दूध लेता हु प्रोटीन जरूर कभी कभी मिस कर देता हु। और एक्सरसाइज मैं हैवी वैट से करता हु बॉडी अच्छी शेव में भी है लेकिन साइज ज्यदा नही बढ़ पा रहा है। मैं अपनी साइज बढ़ाना चाहता हु।
जवाब: हम समझ गए आप कहां गलती कर रहे हैं। आप खा कम रहे हैं निकाल ज्‍यादा। दौड़ लगाना अच्‍छी बात है मगर अब जरा उसे आराम दें। आपको गेन करना है तो अपनी एनर्जी को बचाना होगा और सही जगह सही मात्रा में इस्‍तेमाल करना होगा। सर वजन बढ़ाना एक प्रोसेस होते है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको हर दिन करीब 150 ग्राम प्रोटीन चाहिए। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 1000 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 भीम बनने के तीन नियम  2  तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन  3  शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी।  4 शेक जो शार्क बना देगा।

सवाल – सर मेरी हाइट 5फुट 11 इंच है। मेरी डाइट भी नार्मल है सुबह जिम से आने के बाद प्रोटीनषेक दूध के साथ लेता हु कभी कभी प्रोटीनसेक के पहले केले या शेव ले लेता हु उसके बाद दो या तीन पराठे लेता ही दोपहर में 1 से 2 के बीच में लंच लेता दाल चावल रोटी सब्जी घी के साथ शाम को चाय उसके बाद 7 बजे के आसपास 2 उबले अंडे फिर रात में 9 से 10 क बीच में खाने में रोटी सब्जी और सोते समय गाय का शुद्ध दूध लेता हु । Suraj Verma
जवाब : सूरज जी आपने सवाल को कोई पूछा ही नहीं, किस बात का जवाब दें आपको।

सवाल – hi sir mera question ye he ki body bana ne ke liye protein k alava jese kI carbohydrate, vitamin, minerals ya iske alava or kuchh bhi kin kin types k aharo ki jarurat hoti he.? or kitnI matra me hoti he? jese protein body k prati 1 kg 3 graam hota he vese. carbohydrate or dusre ahar kitni matra me lene chahiye?
exercise krte vaqt sahi samay pr saas chhodna or lena kitna jaruri he? or kya ye krna jaruri he isse kya fayda hota he? or agar isko follow nhi krte toh kya nuksaan he?
or dusra savsl ye he ki heavy weight uthate ssmay pet pr belt lagana jaruri he. ye lagane se kya Fayda hota he. or nhi lagane se kya nuksan ho skta he.Armaan Adiwal
जवाब – आपकी कुल कैलोरी की जरूरत का 50 फीसदी कार्बोहाइड्रेट, 30 फीसदी प्रोटीन और 20 फीसदी फैट से आना चाहिए। एक ग्राम प्रोटीन से 4 कैलोरी, एक ग्राम फैट से 9 कैलोरी और 1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट से 4 कैलोरी मिलती है। इसके हिसाब से आप अपना डाइट चार्ट बना सकते हैं। हम भारत वासियों के खाने में फैट और कार्बोहाइड्रेट की आमतौर पर कोई कमी नहीं होती इसलिए हम अक्‍सर उसका जिक्र नहीं करते। इनके अलावा बहुत सारे माइक्रो न्‍यूट्रिएंट्स होते हैं, जिनके लिए ज्‍यादा परेशान होने की जरूरत नहीं वो आपको सामान्‍य खानपान से ही मिल जाएंगे। सांस और वर्कआउट का खास रिश्‍ता है। हर एक्‍सरसाइज में इसकी अलग अलग मूवमेंट होती है। जैसा बताया जा रहा है उसे फॉलों करेंगे तो परफॉर्मेंस अच्‍छी रहेगी। हैवी वेट लगाते वक्‍त बेल्‍ट लगा लेनी चाहिए। कमर को बचाती है।

सवाल – Sir gainer aur whey protine me kya aantar hai evam dono ko use karne ka sahi samay kya hai,,
Mujhe apni baju moti moti karni hai aur cheast nikalni hai body builder n bnna mujhe na mera pet nikle product ke liye dus hajar ka budget hai,,gym b jata hu par jayda khas gym nahi – Sachin Pundir Khudana
जवाब : व्‍हे प्रोटीन में प्रोटीन ज्‍यादा होता है और कार्बोहाइड्रेट, फैट व मिठास ज्‍यादा होती है। वेट गेनर में प्रोटीन कम और बाकी चीजें ज्‍यादा होती हैं। आपको बाजू मोटी करनी है और चेस्‍ट निकालनी है, मगर बॉडी बिल्‍डर नहीं बनना यह बात वही शख्‍स कहता है जो इस बारे में काफी कम जानता है। भाई ऐसा नहीं होता। मोटे बाजू मोटे कंधों के बगैर नहीं बनते। आप शरीर बनाने की बात करें तभी बाजू या चेस्‍ट बना पाएंगे। पूरी बॉडी की बात करें, बाजू उसका छोटा सा हिस्‍सा है। अगर केवल बाजू की कसरत से वो बड़े या मोटे हो जाते तो सब यही करते। भाई जी पूरे बदन की कसरत करें। बॉडी बिल्‍डर बनने से पहले कई पड़ाव आते हैं जहां मन करें रुक जाना। पहले सीरियस कसरत करें उसके बाद सप्‍लीमेंट की बात करना।

सवाल – Sir mera name sahil hai sir mera swal meri gf ke liye hai sir uski age 19 hai or uska w8 56 hai to sir ap mujhe kuch aisa btaye jo vo ghr baith kr le but vo gym jane se sharmati hai aisa vo kya khaye jis se vo apna w8 kam kr ske plz sir tel me, main pehle bhi apse swal puch chuka hu thnx apne hmare swaalo ke jwab diye ..sir main ye puchna chahta hu ke mere biceps nhi bad rha 2 month ho gye hai size utna hi sir kuch btaye kya kru main 2 month ho gye gym jate – Sahil Bhateja
जवाब : उनसे कहें कि घर पर सूर्य नमस्‍कार के साथ साथ और योग किया करें। सूर्य नमस्‍कार सात बार से शुरू करें और उसे 21 व उससे भी आगे ले जा सकती हैं। ये अपने आप में पूरी कसरत है। रही बात वजन बढ़ाने की कि तो जरा इस लेख पर गौर करें – महिलाएं कैसे बढ़ाएं अपना वजन।
और आप बाजू के पीछे भागना छोड़ दें। बाकी बॉडी की बात करें। ऐसा हो नहीं सकता कि आपकी चेस्‍ट बढ़े, थाई बढ़े और बाजू न बढ़े। अपना वेट चेक करें, वजन बढ़ेगा तो बाजू भी बढ़ेंगे। बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स की कसरत सप्‍ताह में केवल एक बार करें और उसके अगले दिन रेस्‍ट करें। ये लेख पढ़ें क्‍यूं नहीं बढ़ता बाइसेप्‍स का साइज।

सवाल – Storoid cycle me bulking k sath kya body fat bhi kam hota hai specially mid section – Deepak Soni
जवाब : हां हो जाता है। जिनका साइज ठीकठाक होता है ऐसे बॉडीबिल्‍डर कंडिशनिंग और कटिंग वाले स्‍टेरॉइड का मिसयूज करते हैं।

सवाल – 1) anda konsa khana acha hota hai?
2) workout k baad protein+Carb shek suggest kijiega….jis se 500 Cal aur 25 GM protein mil paaye (Maine aapka shek Jo shark bana dega ye article padha hai… phir bhi sir muje ingredients k saath utna hi batao pls Wasim Shaikh
जवाब – कसरत करने वालों को अंडे का सफेद हिस्‍सा खाना चाहिए। पीला हिस्‍सा भी दो तीन खा सकते हैं, मगर उससे ज्‍यादा नहीं। चार बड़े साइज के केले, दो चम्‍मच शहद या चीनी और एक किलो दूध। कैलोरी पांच सौ ज्‍यादा हो गई और प्रोटीन हो गया करीब 34 ग्राम।

सवाल – Sir mujhko 5 months ho gye gym krte hue , sir mera biceps and triseps 11.5 se 15.2 ya 15 ho gya hai normally , workout k time 1 inch aur pump ho jaata hai , sir jb maine gym start ki thi mera weight 78 kg tha aur ab 87 kg hai khaal pet pr , sir baaki sb cheej mst ban rhi hai ,
Lkn maine koi suppliment ya protein nhi liya hai sir Mere jyadar frd mujh ko protein ki advice dete hai kya mai lelu ya nhi Aur haa sir ji meri died morning ki Aur haa sir maine abhi tk legs ki exercise nhi ki hai aur nhi abs ki Lkn exercise k time aur baad mai mere abs dikhaayi dete hai halke halke
Aur sir haaa mai 6 eggs mai 5 eggs ki safedi leta hu aur ek poora woh bhi kachche eggs – Ahtesham Nabi
जवाब – आपका वेट ठीक है और आप सही जा रहे हैं। सबसे पहले तो बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स की कसरत जरा कम करें। सप्‍ताह में केवल एक दिन बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स एक साथ करें और अगले दिन कर रेस्‍ट रखें।
अगर आप आगे बढ़ने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको व्‍हे प्रोटीन ले लेना चाहिए। बॉडीबिल्‍डिंग के बारे में थोड़ी पढ़ाई करें। हमारी वेबसाइट के अलावा भी कई वेबसाइट हैं उनसे जानकारी जुटाएं। जब आप आगे बढ़ेंगे तो आपको वजन के प्रतिकिलो पर करीब करीब तीन ग्राम प्रोटीन की जरूरत पड़ेगी। पैरों की कसरत जरूर करें तभी तो मर्द बनेंगे।
जरा ये लेख पढ़ें आपको थोड़ी जानकारी मिलेगी। 1 भीम बनने के तीन नियम  2  तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन  3  शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी।  4 शेक जो शार्क बना देगा।

सवाल –body bananek liya ‘bodybuild’ natural herbl, is ke barema kuch janakariya chaiya like side efet nd sid gain Keshav Thapa
जवाब : हमने ऐसी कोई हर्ब नहीं सुनी। ज्‍यादातर लोग स्‍टेरॉइड की गोलियों को पीसकर उन्‍हें आयुर्वद के नाम पर बेचते हैं। अगर कोई अच्‍छा आयुर्वेद का डॉक्‍टर है तो आप उनसे मिलकर वजन बढ़ाने में मदद मांग सकते हैं।

सवाल –Sir meri height 5’6 h or weight 75 h or m apni body ko musculer Karna chahta hu… Or m acha protein use kr rha hu so plzzz muje exercise sedule btay….Vijay Panchal
जवाब : आप अच्‍छी बॉडी बना सकते हैं। आपको मस्‍कुलर बॉडी बनानी है इसका मतलब आप फैट नहीं चाहते लीन बॉडी चाहते हैं। जहां तक प्रोटीन की बात है तो मैं आपको व्‍हे प्रोटीन आइसोलेट इस्‍तेमाल करने की सलाह दूंगा इसमें फैट नहीं होता। एक्‍सरसाइज का शेड्यूल बताने की बजाए मैं आपको यह समझाने की कोशिश करूंगा कि आपको अपना शेड्यूल बनाना कैसे हैं क्‍योंकि शेड्यूल तो हर महीने और सप्‍ताह में बदलता है। आप ये लेख्‍ा पढ़ें। लीन बॉडी बनाने के लिए कैसे करें कसरत और कैसी हो डाइट।

सवाल – sir mujhe kafi time ho gya mehant krte bt body thik se nhi bn rhi,, bs or jyada patla hota ja rha hun body pr fet nhi la pa rha plzzz hlp me mujhe ba apni body se hi pyar h or sb bhad m jaye.. or meri kuch fb pr pic bhi pdi hain dekhkr btao fat kaise aayega sir mujhe shoulders banane ki behtreen tips or do – Kuntal Yogi
जवाब – भूख बढ़ाने की कोई आयुर्वेदिक दवा लें अगर वो नहीं है तो हाजमे की दवा लें। कसरत जरूर करें। सप्ताह में चार दिन जिम जाएं और हैवी वेट ट्रेनिंग करें। खानपान तो आपके बजट और बाकी चीजों पर डिपेंड करेगा। आपको फैट से परहेज नहीं है तो ये और अच्छी बात है। ध्यान रखें वक्त लगता है इन चीजों में। एक नुस्खा भी है। रात को सोते समय जितना हो सकता है उतना ठँडा दूध और शहद पिएं जरूर पिएं। और मान लें आप सुबह 8 बजे सोकर उठते हैं तो पांच बजे उठकर फिर एक गिलास दूध पिएं और सो जाएं। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है। आठ घंटे की नींद का इंतजाम भी करें।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 भीम बनने के तीन नियम  2  तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन  3  शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी।  4 शेक जो शार्क बना देगा।

सवाल – sir aap mujhe gym workout krne ki kuch video bhej do.. meri age 21 saal ki h. maine 10 k dino se gym m jaana suru kiya h..Diljit Punia
जवाब : सर हमारे पास फिलहाल वीडियो नहीं है। कैसे करें कसरत में हमने कई कसरतों के बारे में बताया है आप वहां से मदद ले सकते हैं। वीडियो यू ट्यूब पर भी मिल जाएंगे।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 भीम बनने के तीन नियम  2  तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन  3  शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी।  4 शेक जो शार्क बना देगा।

सवाल – aapne bataya ki triceps & biceps ek hi din me kare ..Par mere Trainer mana karta he ki Biceps aur Triceps dono ek din me karne ka vo bolte he ki biceps & triceps ek sath nhi karne chahiye beginners ko kyuki uski asar nhi aati…aesa krne se muscle bulid nhi hote…aur vo bolte he Gym karne ke 30 min. bad food intake krne ka ise pahle nhi….plzzz Help sir….Kya ye sach he sab….aapke rply ke intezar rahega…..Thank you….Nabeel Chaki
जवाब – जो आपके ट्रेनर कह रहे हैं मान लें। कुछ दिन करें अगर नतीजे न आएं तो हमारी बात मान लेना। सीधा सा साइंस है। जरा एक बार अपने बाजू पर गौर करें। कोहनी से लेकर कंधे के बीच का हिस्‍सा ही आगे की ओर से बाइसेप्‍स और पीछे की ओर से ट्राइसेप्‍स है। कंधे, थाई, चेस्‍ट के मसल्‍स इससे कहीं ज्‍यादा बड़े हैं, उसकी कसरत तो हम सप्‍ताह में एक दिन करते हैं और इस छोटे से मसल की दो बार? इसके अलावा हम करीब करीब हर कसरत में बाइसेप्‍स या ट्राइसेप्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं। इसके बाद आप एक छोटे से पार्ट को और कितना निचोड़ेंगे।
वैसे आपका ट्रेनर आपको प्रत्‍यक्ष देख रहा है हो सकता है उनके दिमाग में आपके लिए कोई बेहतर योजना हो। पहले वो आपकी बॉडी को रमा कर रहे हों। रही बात तीस मिनट बाद फूड लेनी की तो ये सलाह हम केवल उन लोगों को देते हैं जो फैट कम कर रहे होते हैं मगर आप तो गेन कर रहे हैं। अगर आपने कसरत से पहले अच्‍छी डाइट ली थी तब तो ठीक है लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो कसरत के बाद वक्‍त बर्बाद न करें।

सवाल – Sir mujhe Muscle Building ki diet bataye or 6 din ke round bataye …..Armaan Ramani
जवाब : आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 भीम बनने के तीन नियम  2  तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन  3  शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी।  4 शेक जो शार्क बना देगा।

सवाल – सर इस बॉडी को और बढ़ाना है- Rahul Sharma
जवाब : सर आप सही जा रहे हैं। आप ये लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या करना है 1 भीम बनने के तीन नियम  2  तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन  3  शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी।  4 शेक जो शार्क बना देगा। अगर जिम का बेरहम शेड्यूल ट्राई नहीं किया है तो वो भी करें।

सवाल – I have bought whey protien isolate for lean muscle as you was written bt i have no diet chart can u please give me a diet chart which is not so expansive – Ra Hil
जवाब : सर हाल फिलहाल में मैंने तीन चार डाइट चार्ट बनाएं हैं। इन्‍हीं को देख्‍ा लें और अपने हिसाब से ढाल लें। लीन बॉडी का डाइट चार्ट, पहलवान का डाइट चार्ट, शाकाहारी बॉडी बिल्‍डर कैसे बनाएं बॉडी। इंटरनेट पर थोड़ी पढ़ाई करें। ये देखें कि किस चीज में कतना प्रोटीन वगैरा है। फिर अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से तय करें आपको क्‍या खाना है।

सवाल – Sir ….gym karte wakt eggs kaise khane me shi rahta hai….I mean ubalkar …ya omlate ..ya half fry kiya hua- Anup Gaur Zak
जवाब – सबसे बढ़िया है उबाल कर और जर्दी निकालकर।

सवाल – Ek Aur swaal hai sir. Plzz ans de dena….jaise Maine aap ko apne last swaal mein bola tha k main gaining kr rha hoon…Aur aap ne bola k aap apne dole ka size 18tkk le k jaoo Aur frr cutting shuru kro…..gaining start krne se Pehle mera weight tha 73kg Aur dole ka size 14.5inch tha Aur abhi weight hai 85aur dole ka size 15.5hai…toh sir biceps ka size 18 krte krte kahi mera weight out of control naa ho jaaye…plzz kuj solution btaa dijiye….Aur sir abhi gaining krte huye mera peit bhi thoda bahr aa rha…esa natural hota hai gaining mein yaa nhi…agr nhi toh plzz solution btaa denaa
जवाब : हां सही कह रहे हैं आप वेट बाहर जाएगा और हो सकता है पेट भी थोड़ा बाहर आ जाए। ऐसा होता है। लेकिन अगर आपको बाइसेप्‍स का साइज मिल गया तो बहुत अच्‍छी बात होगी। इसके बाद आप मसल्‍स बरकरार रखते हुए फैट का सफाया करेंगे। तब आपका वजन गिरेगा और थोड़ा साइज भी।

सवाल – Sir me waight or muscle badhana chata hu my weight is 60kg and hight 5″7 inch and plese suggest a supplement name that help build muscle and 3-5 kg increase weight plzzzzz – Amit Nandall
जवाब – किसी अच्‍छी कंपनी का वेट गेनर ले सकते हैं। मगर जिम करने के कम से कम दो महीने बाद। गेनिंग के लिए सप्ताह में चार दिन जिम जाएं और हैवी वेट ट्रेनिंग करें। खानपान तो आपके बजट और बाकी चीजों पर डिपेंड करेगा। आपको फैट से परहेज नहीं है तो ये और अच्छी बात है। ध्यान रखें वक्त लगता है इन चीजों में। एक नुस्खा भी है। रात को सोते समय जितना हो सकता है उतना ठँडा दूध और शहद पिएं जरूर पिएं। और मान लें आप सुबह 8 बजे सोकर उठते हैं तो पांच बजे उठकर फिर एक गिलास दूध पिएं और सो जाएं। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर वजन बढ़ना शुरू होता है। आठ घंटे की नींद का इंतजाम भी करें।
आप ये चार लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि क्या खाना है कैसे खाना है कितना खाना है। 1 भीम बनने के तीन नियम  2  तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन  3  शाकाहारी लोग कैसे बनाएं बॉडी।  4 शेक जो शार्क बना देगा।

सवाल – Okkk or agr hm ek baar supiment leker mtlb one month use krke fir chhod denge fir koi pdega effect – Yâdåv Àädï
जवाब : हमें नहीं लगता इससे कोई फायदा होने वाला है। एक महीने में कौन बॉडी बनाता है।

हमसे सवाल पूछने का तरीका

आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम अपने इनबॉक्‍स से सारे मैसेज इकट्ठा करने के बाद हफ्ते या दस दिन में एक लेख की शक्‍ल में सबके जवाब देती है।

Check Also

क्रिएटिन आप पानी के साथ भी ले सकते हैं और जूस या ग्लूकोज के साथ भी।

क्रिएटिन लेने का सही समय क्या है, वर्कआउट से पहले या बाद में

बॉडी बनाने में यूज होने वाले टॉप सप्लीमेंट में आज भी क्रिएटिन (creatine) का नाम …

34 comments

  1. Sir, Kya App bata sakta hai creatine ka use kitna time tak karna chaiya…mai thoa confuse hu please app batia creatine ko hum kitna months tak use kar sakta hai

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम अपने इनबॉक्‍स से सारे मैसेज इकट्ठा करने के बाद हफ्ते या दस दिन में एक लेख की शक्‍ल में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर सबसे ऊपर आप देखेंगे तो बॉडीबिल्‍िडंग सवाल जवाब की कैटेगरी दी हुई है। उसे क्‍िलक करें। वहां आपको जवाब मिल जाएगा।

  2. Sir mera weight 81 kg tha maine fat burner se exercise krke apna weight lose kia and mera weight 70 kg hai body me cut nhi aa rhe the isliye methyledryne capsule ,whey protein,glutamine,Aur ek injection use kr rha hu
    sir mujhe diet Aur in sb ko sath khane se koi side effect
    toh nhi hoga agr hoga toh solution btaiye kaiser khana hai ye sb

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम अपने इनबॉक्‍स से सारे मैसेज इकट्ठा करने के बाद हफ्ते या दस दिन में एक लेख की शक्‍ल में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर सबसे ऊपर आप देखेंगे तो बॉडीबिल्‍िडंग सवाल जवाब की कैटेगरी दी हुई है। उसे क्‍िलक करें। वहां आपको जवाब मिल जाएगा।

  3. hiiii sir
    mera hight 5.2 fut ma hight badhana chata hu kise

  4. hiiii sir
    mera hight 5.2 fut hi ma hight badhana chata hu kise

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप वेबसाइट पर जाएं और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम अपने इनबॉक्‍स से सारे मैसेज इकट्ठा करने के बाद हफ्ते या दस दिन में एक लेख की शक्‍ल में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर सबसे ऊपर आप देखेंगे तो बॉडीबिल्‍िडंग सवाल जवाब की कैटेगरी दी हुई है। उसे क्‍िलक करें। वहां आपको जवाब मिल जाएगा।

  5. creatin ka use kese kru ……?

  6. sir mera name rohit yadav mera question ya ha ki mera weight 85 kg ha or height 6 fit cutting nhi ha body me mujha body building krni to size bhadana padega ya phir cutting lani h pkease answer cutting ha par sir kam ha mujha body buildinf krni ha

    • सवाल पूछने का तरीका इसी लेख के आखिर में दिया है आप भी उसी तरह से पूछेंगे तो आपको डिटेल में जवाब मिल पाएगा।

  7. hello sir,,
    sir me roj 2 ghnte gym krta hu or subh 4 uble ande or gym se pehale 4 andy or subah or rat ko ek ek glass dudh leta hu. me karib 6 month se gym kar rahu hu lekin mujhe jesi body chahiye vesi nahi ho rahi, kya muze bulky body ke liye koi protine lena chahiye? please ans dijiye….

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  8. Hello sir mai 4 month se gym jaa RHA hu mera body ka size bhad nhi RHA hai mai supplement bhi lerh hu kya kar mai f

    • सवाल कहां भेजना है इसकी जानकारी इसी लेख के आखिर में दी गई है वहां आपको तफ्सील से जवाब मिलेगा।

  9. Sir Marie hight 5.9 wight 80 h muje mascolar body bnani h kitna time lagega sir m exsersis karta ho saans fool jata h

    • सबकी सांस फूलती है कोई नई बात नहीं। कसरत से एक घंटा पहले केले वगैरा खा लिया करें। बॉडी में पानी कम होगा तो सांस जल्‍दी फूलेगी इसका भी ध्‍यान रखें। दिन में आठ गिलास पानी जरूरी है। केले खाने से पहले पानी जरूर पी लें।

  10. Sir meri age 17 height 5feet 7 inch kya zym jane se meri height ruk skti h

  11. Hello sir
    Hight 5/9
    Wt/54
    Age/23
    Budy bnane ke liye konsa splimnt or steroid lo jise meri body size chng ho jaye plzzzz

  12. Hallo sir mera naam Rahul he me 5 month she gym kar raha hu .muje apni body bhot bulky karni he par mere pass protein supplement me pese nhi he.me medil class hu .to sir kya aap muje bataye ge ke me kya khau jis e meri body bad jay

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आपको सपलीमेंट नहीं खरीदना तो कोइ्र नहीं मगर सबसे पहले तो ये कैलकुलेट कर लें कि आपको क्‍या चीज कितनी मात्रा में चाहिए इसके बाद प्‍लान करें।
      डाइट | बॉडी बनाने के लिए डाइट कैसी हो

  13. Sir body gain ke best diet Aur supplement bataye plz my dream hai

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आप ये लेख पढ़ें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको किस रास्‍ते पर आगे बढ़ना है। रही बात बेस्‍ट सपलीमेंट की तो किसी भी ठीक कंपनी का सपलीमेंट ले सकते हैं।
      मसल्‍स बनाएं – अपनाएं भीम बनने के तीन नियम

      डाइट | बॉडी बनाने के लिए डाइट कैसी हो

  14. Sir,
    Mai body building shuru karna chahta hu. maine diet pln net se nikala hai aur ye plan mujhe mila hai:

    Meal # 1 (Breakfast)

    4 hard-boiled egg whites.
    1 Egg white omelet in olive oil.
    2 slices of brown bread.
    1 serving (30 gms) of plain oatmeal with skim milk (I prefer add 10 Almonds and 20 grams Walnuts and few raisins for taste).

    Meal # 2 (Snack)

    1 serving of broccoli.
    3 hard-boiled eggs whites.

    Meal # 3 (Lunch)
    Half tandoori chicken.
    1 roti.
    1 cup of mixed vegetables (Specially cucumber).
    1 apple.

    Meal # 4 (Post workout meal)
    1 Banana with whey protein shake.

    Meal #5 (Dinner)
    2 large cups of vegetables and fruits (Including cucumber, watermelon and papaya).
    ½ cup spinach.
    5-6 berries such as strawberries.

    kripya karke aap mujhe kuch sawalo ka jaab dede:

    1) Whey protein supplement ki jagah hum aur kya use kar sakte hain jinka koi bhi side effect naa ho?
    2) Vegetarian jo chicken nhi kha sakte unke liye kuch uoaay bataye.
    3) Agar aap iss upar waali diet mein kuch sudhar batana chahte hain toh woh bhi bataye
    4) Exercise ka plan bataye kyunki mai abhi shuruwat karne jaa raha hu.. pehle gym ka koi experience nhi hai.. aur trainer bhi koi khaas nhi hai

    Apka bahut bahut dhanyawaad

    • ये डाइट लीन बॉडी के लिये नजर आ रही है। अगर आप लीन करना चाह रहे हैं तो ठीक है। आप शाकाहारी हैं और व्हे प्रोटीन भी नहीं लेना चाहते। ऐसे में प्रोटीन की जरूरत पूरा करने के लिए आपको टोफ, पनीर, सोयाबीन, मूंग की दाल और टोंड दूध का सहारा लेना होगा। पहले एक महीने तक आप जो भी कसरत ठीक लगे उसे करें। एक दो महीने में आपको कसरत करने की समझ आ जायेगी उसके बाद एक शेड्यूल से चलें। अभी आप जिम में तीन से चार कसरतें करें, तीन तीन सेट और 8 से 15 रैप तक रखें। जो मन करे वो खायें सेहतमंद चीजें खायें बिना रिजल्ट की परवाह किये। ये लेख देखें इसमें आपको काम की जानकारी मिलेगी।
      जिम जाने वाले नए सदस्‍य कैसे करें बॉडी बनाने की शुरुआत
      https://bodylab.in/2015/12/26/gym-instructions-for-new-bodybuilders-in-hindi/
      बॉडी बिल्डिंग के लिए 2 बेसिक वर्कआउट प्लान
      https://bodylab.in/2016/03/21/gym-workout-for-beginner-in-hindi/

  15. Sir meri height 5.3 inch h Nd m 2 month se gym jaa rha hu Nd meri age 22 years h. Kya mujhe gym Jane se meri height or iska as pdega means thk jaegi.
    And sir m apni height bdana chahti hu to mujhe kon si exercise krni chiye gym m.

    • वैसे आमतौर पर 22 के बाद हाइट बढ़ती नहीं मगर हमें कोशिश 24 तक नहीं छोड़नी चाहिए। बस जिम में बहुत हैवी वेट से कसरत न करें। और ये लेख चेक करें।

      18 साल के बाद भी तेजी से लंबाई बढ़ाने के 10 घरेलू उपाय
      https://bodylab.in/2016/11/01/how-to-increase-height-and-grow-taller-in-hindi/

  16. SIR MERI UMAR 36 SAAL HAI AUR ME KAI SAAL SE GYM JA RAHA HU MERA WEGHIT 78 HAI KYA MUJHE CREATINE POWDER LENA CHIYA AGAR HAA TO KITNA PLZ GIME ME A RIGHT SUGGESTION

  17. sir mera naam manish h. sir mere chest k bagal m strech marks h. sir me ye marks kese htaau?

    • केमिस्ट पर जाएं और वहां से स्ट्रैच मार्क हटाने की क्रीम ले आएं वैसे ये मार्क आसानी से जाते नहीं हैं इसलिए इनके बारे में सोचना अपना वक्त बर्बाद करना है।

Leave a Reply