Breaking News

बॉडी बनाने से जुड़े आपके सवालों के जवाब हाजिर हैं

सवाल : Sir, tri-biceps k total kitne sets karne hote h,gaining k liye ,koi khta h, biceps k total 4 sets koi khta h 12 ya 15 ,triceps k bhi total 15 sets, kya aap kuch suggest kar skte h, ya aap sabhi body parts k total sets suggest Karo biggner, teen ,sahbi ko suit karta ho.
जवाब : बाजू में ट्राइसेप्‍स 70 फीसदी और बाइसेप्‍स 30 फीसदी होता है। इसलिए ज्‍यादा ध्‍यान ट्राइसेप्‍स पर देना चाहिए। रही बात सेट की तो शुरुआती लेवल पर दोनों के कुल मिलाकर तीन से चार सेट, मिडिल लेवल पर छह से सात और एडवांस लेवल पर आठ से 12 सेट तक हो जाते हैं।

सवाल : सर मुझे अपना वजन बढ़ाना हे, क्या करू
जवाब :  इन तीन लेखों में आपको सवालों के सारे जवाब मिल जाएंगे।  1 तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन, 2 शकाहारी बॉडी बिल्‍डर कैसे बनाएं बॉडी 3 वेट गेन कैसे करें।

सवाल : Sir mene aapke steroids ke bare me sare lekh pad liye h. Or steroids ke bare me padne ke bad me es ntije par phucha hu ki ydi ham sefe side leke chle to steroids ke nuksan ko hum 95% tk kam kr skte h or esi aadar pr mene be steroids ka saikal chalu kr diya h mene deca, boldi or testa chalu kr diya h me hr sat din se tino dose ek sath legwata hu total tin ml ki dose ek sath lagti h or uske sath mera diet plan 4:45 45 1liter pani 5:30 1scop lean mass gainer+4bnana+1 apple 8:30 5 ande+dliya +1mltivitamin+live 52 ds 12:00 00 100gm soya bin +2chpaati+sbji+slad+2capsul omega 3 3:00 00 1scoop lean mass gainer + nuts 4:30 pre workout 1 scoop lean mass gainer +2 slice brown bred.. workout ke bich me 4 amino acids 7:00post workout 2 scoop lean mass gainer + 1 scoop glucose 8:00 00 5gm creatin +1 capsule zma 8:30 30 250gm panir +1 chapati +slad or mera workout plan h Mon chest triceps Tuesday beck biceps wed thigh shoulder or tin din ke bad vaps yhi reepet to Sir btaiye ye sab kuch shi h ya galt or ha sir mera aim professional bodybuilding krna h …..

जवाब : सर आपकी डाइट ठीक है। लेकिन अगर आप गेनिंग कर रहे हैं तो आप जरूरत से ज्‍यादा वर्कआउट कर रहे हैं। रेस्‍ट बढ़ाएं आप एब्‍स तो मार ही नहीं रहे। सप्‍ताह में चार दिन से ज्‍यादा हैवी ट्रेनिंग ठीक नहीं है। एक दिन कार्डियोवस्‍कुलर ट्रेनिंग के लिए भी रखें। जहां तक प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डिंग की बात है तो आपको एक कोच की जरूरत पड़ेगी। बॉडी बिल्‍डिंग की बहुत सी बारीक चीजें है जो आपको इंटरनेट के जरिए हम नहीं सिखा सकते। हमारी सलाह है कि आप एक अच्‍छा कोच ढूंढें।

सवाल : सर,क्या ठण्डे दूध में शहद मिला कर पिने से बॉडी increase होती है क्यों की कुछ लोग कहते है की गर्म दूध के साथ शहद मिला कर पिने से बॉडी कम होती है और ठण्डे दूध के साथ मिला कर पिने से बॉडी बढ़ती है। क्या सर यह सही है और सही है तो ठण्डे दूध के साथ शहद मिला कर पिए या गर्म दूध के साथ मिला कर पिएं।

जवाब : ठंडे दूध में मिलाकर पिएं फायदा करेगा। मगर बस इसी से बॉडी नहीं बनती।

सवाल : सर पेट का belly fat कम करने के लिए क्या करे diet और वर्कआउट बतायें
जवाब : इसके लिए आप पढ़ें एब्‍स की एबीसी, सिक्‍स पैक के सारे जवाब। और क्‍यूं नहीं घटता फैट।

सवाल : Sir बाइसेप्स और ट्राइसेप्स में exrcises दोनों साथ करनी चाहिए तो पहले कोन सी exrcises स्टार्ट करे ट्राइसेप्स या बाइसेप्स क्या दो टाइम exrcises करने से बॉडी जल्दी बनती है।
जवाब : आपकी मर्जी है जैसे चाहे वैसे करें। दो टाइम कसरत करने से बॉडी जल्‍दी नहीं बनती।

सवाल : सर ये true mass suppliment क्या है और इसके इसे लेने से क्या फायदा होता है
जवाब :इस सप्‍लीमेंट के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते।

सवाल : सर क्या exrcises या workout plan training की books भी आती हैं क्या।
जवाब : बॉडी बिल्‍डिंग से जुड़ी कई मैगजीन आती हैं। अगर आपके आसपास नहीं मिलती तो आप ऑनलाइन मंगा सकते हैं। वरना बॉडी बिल्‍डिंग पर इंटरनेट पर जानकारी का भंडार है वहां से पढ़ें।

सवाल : क्या सर वर्कआउट में exrcises बढ़ा दे या कम कर दे या बदल दे तो चलेगा ?
जवाब :बिल्‍कुल चलेगा, बल्‍कि एक्‍सरसाइज और वर्कआउट को समय समय पर बदलते रहना चाहिए।

सवाल – सर fat और protein में क्या अंतर है only प्रोटीन से muscles बढ़ाये जा सकते है
जवाब : फैट का मतलब होता है घी, मक्‍खन, तेल। मसल्‍स प्रोटीन से बनते हैं। बॉडी बनाने के लिए हमें फैट की जरूरत भी होती है मगर थोड़ी। जी हां प्रोटीन से मसल्‍स बढ़ाए जा सकते हैं।

सवाल : What supplement should i take..my weight is 66kg height 5’8″ actually i was started gym in January 6 nd didn’t take any supplement My goal is to become a model like jeff seid

जवाब : आप व्‍हे प्रोटीन आइसोलेट ले सकते हैं। आपको बहुत वेट तो गेन करना नहीं है इसलिए आप लीन मसल्‍स की तरफ ध्‍यान दें। वैसे सप्‍लीमेंट बहुत जरूरी भी नहीं होता मगर मदद करता है। आपका काम तो 120 ग्राम प्रोटीन में चल जाएगा। जैसी बॉडी आप चाह रहे हैं उसमें मेहनत लगेगी और वक्‍त भी।

सवाल : sabse phle iss page ke admin ko dil se thanks bohot achi advise mil rhi hai yaha se sir me apne weight ko leke bht pareshaan hu meri height 5.11 feet hai mera weight 48 kg hai muje apni body me fat and weight gain karna hai iske liye kya koi gainer lu ya diet se ho sakta hai gym se try kra par fark nahi pada please help me sir apke ans ka wait please reply me in inbox

जवाब : वेट गेन करना एक प्रोसेस होता है। हमें लंबे समय तक बहुत उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपका वजन बहुत कम है तो आपको बीस मिनट तक ही जिम करनी चाहिए। कड़ी मेहनत करें, कम देर के लिए करें। सप्‍ताह में चार दिन ही जिम जाएं। आपको हर दिन 120 ग्राम के आसपास प्रोटीन लेना होगा। फैट और कार्बोहाइड्रेट भी। फिलहाल सप्‍लीमेंट की जरूरत नहीं लगती। पहले खाना पीना और कसरत करना सीखें। यहां हम तीन लेखों के बारे में बता रहे हैं तीनों को पढ़ें तो अंदाजा लग जाएगा कि वेट गेन कैसे होता है।
1 तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन, 2 शकाहारी बॉडी बिल्‍डर कैसे बनाएं बॉडी 3 वेट गेन कैसे करें।

सवाल : dear admin…meri umar 26 sal hai evam vajan 60 kg hai mai achi body bnana chahta hu,,gramin ilake me rehne ke karan sahi marg darshan n ho pa raha hai,,kripa karke mujhe bdiya ya best wheight gainer ke bare me btaye konsa hai evan ye btaye ke mai dianabol use karu ke ni…jitni jaldi ho sake to btaye ki dianabol and gainer ek sath le sakte hai kya aur mere sarir thoda takda kb tak ho jayega…plz help me apki bhaut kripa hogi—-mere ek dost ne mujhe musletech ka nitrotech prodect use karne ko bola hai,,kya ye product starter ko lena chahiye ya badme lena chahiye….mai dianabol ki b puri jankari ke mai use kar sakta hu ke ni ye chahta hu,,,apke answer ki partiksha me,,

जवाब : बिना जिम के कैसे बॉडी बिल्‍डिंग करेंगे। आपको अपने घर पर सामान जुटाना होगा और बहुत पढ़ाई करनी होगी। आपको कसरतें सीखनी होंगी। यह जानना होगा कि गेनिंग के तरीके क्‍या हैं। जिम करने के तरीके क्‍या हैं। प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट क्‍या है। किसका क्‍या काम है सब जानना होगा। एक डिब्‍बा ले लेने से बॉडी नहीं बन जाती है। डिब्‍बा बॉडी बिल्‍डिंग की शुरुआती स्‍टेज पर नहीं लिया जाता। पहले अपने आप से सवाल पूछें कभी खाएं हैं एक दिन में 15 अंडे जर्दी निकाल कर। इस वेबसाइट पर काफी सारी जानकारी है उसे पढ़ें। यही नहीं और भी कई वेबसाइट हैं वहां से भी जानकारी जुटाएं। तीन लेख जरूर पढ़ें।
1 तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन, 2 शकाहारी बॉडी बिल्‍डर कैसे बनाएं बॉडी 3 वेट गेन कैसे करें।

सवाल : Sir height5″11. weight 62kg. mera hai. usme aur 16kg weight 4-5 month m gain krna hoga to minimum monthly budget kya hona chahiye aur us hisab se uska diet plan batao please.

जवाब : सर डाइट प्‍लान के लिए आप पढ़ें पहलवान का डाइट प्‍लान और शेक जो शार्क बना देगा। इसके अलावा आप शकाहारी बॉडी बिल्‍डिरों के लिए टिप्‍स भी पढ़ें। पहलवान का डाइट प्‍लान पढ़ कर खुद अंदाजा लगा लेंगे कितना खर्च आएगा। बजट कम है तो सोयाबीन और दूध ही आपका सबसे बडा सहारा बनेगा।

सवाल : sir please niche diya hua to Hindi m post kr do ya to phir…… Weight training m 3Set krne k liye weight badhana hai kya ek hi weight PR 3 set krne hai…
जवाब : आपने जो जानकारी भेजी है उसका निचोड़ ये है कि आप जिम जाएं और वहां तरक्‍की करें। तरक्‍की से मतलब है वर्कआउट की इंटेसिटी और वेट लगाने की क्षमता। आपको अपनी बॉडी को लगातार चैलेंज देते रहना होगा तभी आप बॉडी बिल्‍डिंग में तरक्‍की करेंगे। अगर आपने पांच किलो वेट गेन कर लिया है तो आपकी वेट उठाने की क्षमता में भी इजाफा होना चाहिए।

सवाल : sir main pichle 6 month se gym kar rha hu but koi khas fark nahi pad rha hai..meri ht-5’7″ and wt is 57kg. Aur sir muje bhookh ki problum hai…muje bhookh kam lagti hai jis wajah se khana thik se nahi ho pata.. Main practin aur decadin ka use kar rha hu..jab tak ye tabs leta hu muje koi problum nah hoti aur bhookh b achi lagti hai and main active bhi rhta hu…liver ki koi problum nhi hai but bhook nahi lagti…so i want to know only….muje weight gainer , mass gainer or whey protin me se kya lena chahiye??? koi brand??
जवाब : सबसे पहले तो वो कोर्स बंद करें। बेहद खराब दवाएं आप ले रहे हैं। भूख बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक सिरप वगैरा ले सकते हैं। अगर खाने से दिक्‍कत है तो क्‍या पीने से भी दिक्‍कत है। एक सांस में एक लीटर दूध अंदर चला जाता है। पहलवानों वाला शेक ट्राई करें। बॉडी बिल्‍डिंग की शुरुआती स्‍टेज में वैसे तो कोई पाउडर लेने की सलाह हम नहीं देते लेकिन वाकई में बिल्‍कुल भूख नहीं लगती है तो वेट गेनर ले सकते हैं मगर खाएंगे नहीं तो वो भी काम नहीं करेगा। आप वजन बढ़ाने के तरीके पढ़ें, पहलवान का डाइट चार्ट पढ़ें। मन के हारे हार है मन के जीते जीत। अपने मन को जीत लें वरना किस कमवख्‍त में हिम्‍मत होती है दिन में 20 अंडे खाने की।

सवाल : Sir meri body k ander kch ghat ho gyi jo. Abi dik to Nhi rahi pr sab bolte h k inka size bad jayega Mene doctor ko dikhaya to Usne fat ki ghat btai h inse Koi problem to ni h pr ye dikhegi to achi Nhi lagegi or doctor ne inka operation bta diya h Ab body m to Bhot sari h to operation to possible hi ni h to Kya inka kch solution h kya
जवाब : हमें ऐसा लगता है कि आपने कोई दवा या स्‍टेरॉइड लिया है। नहीं लिया है तो भी गांठों का इलाज केवल डॉक्‍टर के पास है। कसरत करने में कोई बुराई नहीं करते रहें। एक दो डॉक्‍टरों से पूछ कर फैसला लें गांठों का क्‍या करना है।

सवाल : Sir mera biceps ka size gain nhi ho rha h low rop hevy weight b try kr chuka hu diet b acchi khasi h supplimnts b add rhta diet me thodi bhut cutting aai h arms me but size nhi meri heigt 6 feet h weight abt 80 h fat jyda nhi h body thik thak hi h…. Kuch suggest kree
जवाब : बाइसेप्‍स के पीछे भागना छोड़ दो। बाकी की बॉडी पर ध्‍यान दो। बाइसेप्‍स न बढ़ने जानने के लिए पढ़ें क्‍यूं नहीं बढ़ता डोलों का साइज।

सवाल : mera sawal ye hai ki kya gym karne se ubhare huye chik (gaal) ka size km ho jata hai….? sir mere ko chik ka size km karna hai …btaye plz..

जवाब : हां जी हैवी ट्रेनिंग करने से इन पर फर्क पड़ता है। मगर प्रोसेस बहुत धीमी होती है। एक देसी तरीका अपनाएं। एक मजबूत पॉलीथिन लें। उसमें आधा किलो वेट डाल लें। मुंह खोलें और नीचे वाले दांतों पर उसे टांग लें अब मुह को खोलें और बंद करें। इससे जॉ लाइन आती है। इस कसरत को करें। वैसे पालीथिन तो हमने आपको बात समझाने के लिए बताई है बेहतर होगा आप इसे कपड़े की एक मजबूत पट्टी में वेट लगाकर करें। वेट कितना लगाना है कितनी देर करनी है आपको खुद समझ आ जाएगा।

सवाल : Mujhe jawline lani h face p
जवाब : एक देसी तरीका अपनाएं। एक मजबूत पॉलीथिन लें। उसमें आधा किलो वेट डाल लें। मुंह खोलें और नीचे वाले दांतों पर उसे टांग लें अब मुह को खोलें और बंद करें। इससे जॉ लाइन आती है। इस कसरत को करें। वैसे पालीथिन तो हमने आपको बात समझाने के लिए बताई है बेहतर होगा आप इसे कपड़े की एक मजबूत पट्टी में वेट लगाकर करें। वेट कितना लगाना है कितनी देर करनी है आपको खुद समझ आ जाएगा। इसके अलावा कहते हैं च्‍िवंगम चबाने से भी जॉ लाइन लाने में मदद मिलती है मगर हमने कभी ट्राई नहीं किया।

सवाल : Hello sir, first of all a big thank you , your page help me a lot . I m doing workout from last 4 months and that is going great , all muscles are growing , my biceps size increases around 2 inches other parts also growing . but the problem is my belly fat , how I get rid of this belly fat ? I want lean muscular body ….did I use any supplement ??? Plz help me . Thank u

जवाब : अगर सबकुछ ठीक चल रहा है तो पहले आप पेट की ज्‍यादा चिंता न करें। पहले आपको जितना साइज गेन करना है उससे पांच किलो ज्‍यादा गेन करें और उसके बाद कटिंग की ट्रेनिंग करें। हालांकि अभी फैट से परहेज करें और पेट की कसरत भी नॉर्मल करते रहें। अगर गेनिंग अच्‍छी हो रही है तो उसे चलने दें। एक लेख पढ़ें – क्‍यूं नहीं घटता फैट।

सवाल : Sir meri height 5″11 h but mera weight only50 kg h aur meri chest bhi bhut hi kam h to iske liye muje kya krna chye m kitne din gym join kru or kya kya diet lu jis se meri body bhi fit rhe aur weight bhi gain ho….please help me…..

जवाब : जिम जरूर जाएं। बीस से तीस मिनट कसरत करें। वजन बढ़ाने के लिए ये तीन लेख पढ़ें।
1 तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन, 2 शकाहारी बॉडी बिल्‍डर कैसे बनाएं बॉडी 3 वेट गेन कैसे करें।

सवाल : hii please mera ans dena me jagape reheta hu us area me gym facility nhi hai isile mene dumble aur ek barble total weight 20 kg per mujhe thk se pata nhi kaise sahi dhong se karu isile please batao kaise kaise karna hai pic v dena sath me
जवाब : आपको बहुत पढ़ाई करनी होगी। हमारी वेबसाइट के साथ साथ बॉडी बिल्‍डिंग की और भी वेबसाइट हैं उन पर जाकर जानकारी जुटाएं। अगर शहर में आपके दोस्‍त या रिश्‍तेदार रहते हैं तो उनके घर कुछ कुछ दिन के लिए जाएं और वहां के जिमों में जाकर देखें, पूछें इसी तरह आपको चीजें पता चलेंगी। कसरतें कैसे करनी है उसका एक कॉलम हमारी वेबसाइट पर है – सीखें कसरत।

सवाल : Meri age 20 years hai Mera weight 45 kg hai.main apna weight 55 ke aash pass karma chahta hun Koi upaya bataye ..please… please

जवाब : जिम जरूर जाएं। बीस से तीस मिनट कसरत करें। वजन बढ़ाने के लिए ये तीन लेख पढ़ें।
1 तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन, 2 शकाहारी बॉडी बिल्‍डर कैसे बनाएं बॉडी  3 वेट गेन कैसे करें।

सवाल : Hello sir, Mai 5months gym gya hu Maine Abhi
jana chhod diye hu 1months ho gye aab puri body
ja size kam se kam ho gya hai Aise kyu ho jta bar
bar Kuch btao aap mjhe Kya Krna hoga n jab be
Mai gym chhod ta hu to meri body puri kyu utra jti
n size be jldi n growth hota hai mere weigtit 58 h
जवाब : ये नेचुरल है ऐसा होता ही है। या तो वेट कम होगा या पेट बाहर निकलेगा। इसका कोई इलाज नहीं। कम या ज्‍यादा मगर कसरत करते रहें। साइज किसी का जल्‍दी ग्रो नहीं होता है मेहनत और वक्‍त लगता है।

सवाल : Sir mujhe apna weight gain karne ke liye kya kya krna chahiye
जवाब : जिम जरूर जाएं। बीस से तीस मिनट कसरत करें। वजन बढ़ाने के लिए ये तीन लेख पढ़ें।
1 तीन माह में बढ़ाया 16 किलो वजन,   2 शकाहारी बॉडी बिल्‍डर कैसे बनाएं बॉडी    3 वेट गेन कैसे करें।

सवाल : सर जिम जाने का सही समय क्या है। सुबह या शाम।
जवाब : जो आपको सूट करे वही सही समय है। शाम के वक्‍त आप खाए पिए रहते हैं तो ताकत अच्‍छी होती है। अगर शाम को जा सकते हैं जाएं।

सवाल : Please suggest me some diet for weight gain with timing..
I m 19 year old and my weight is 53kg…
I was gyming since last18 months but there is very less development in my body so i stop my exercise one month ago..
And yes i m pure vegetarian i dont even eat eggs so please suggest me proper and healthy diet…

जवाब : इस लेख को पढ़ें आपको मदद मिलेगी। 1 शकाहारी बॉडी बिल्‍डर कैसे बनाएं बॉडी  2 वेट गेन कैसे करें।

सवाल : सर स्टोराइट को हफ्ते में एक दिन लेना चाहिये या हफ्ते में पूरे दिन और ये कितने हफ्ते लेना चाहिये और pct कब से शुरू करना होता है क्या live 52 भी लिया जा सकता है
जवाब : हम स्‍टेरॉइड लेने की सलाह नहीं देते। बस इस बात की जानकारी देते हैं कि बाजार में क्‍या चल रहा है। पीसीटी कब शुरू करनी चाहिए ये स्‍टेरॉइड के हाफ साइकिल पर डिपेंड करता है। अलग अलग स्‍टेरॉइड का अलग अलग हाफ साइकिल होता है।
आप इन लेखों को पढ़ें। 1 क्‍या होते हैं स्‍टेरॉइड 2 पीसीटी ही बचा सकती है स्‍टेरॉइड के साइड इफेक्‍ट से।

सवाल : Hello I am beginner. Just 2 months of to do workouts. So tell me how many sets should i do for chest, biceps and shoulder and how many days a week u recommended for exercise And my stomach is 38″ inch. I tried full to giving my best to 2 months but lower stomach still big. What can i do. I do abs exercises for 1hour daily and I am on dieting so I don’t giving proper diet to my muscles. Because i am doing both workouts for muscles and weight loss Tell me the solution.

जवाब : शुरुआत में किसी भी एक्‍सरसाइज के 3 से 5 सेट बहुत हैं। आपका पेट काफी बाहर है तो उसके लिए आपको अलग से मेहनत करनी पड़ेगी। एक बात का ध्‍यान रखें कि इस स्‍टेज पर आप गेनिंग और लूजिंग एक साथ नहीं कर पाएंगे। हालांकि ठीक ठाक शरीर बनाया जा सकता है। अगर आपके शोल्‍डर वगैरा बन गए तो पेट कम नजर आएगा। हर रोज पेट की एक जैसी कसरत न करें। मल्‍टी ज्‍वाइंट वाली कसरतों को प्राथमिकता दें। एक दिन लोवर एब्‍स, एक दिन अपर और एक दिन साइड्स पर काम करें। लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड खाएं और इस लेख को पढ़ें। क्‍यूं नहीं जाता फैट और क्‍यूं नहीं बनते मसल्‍स।

सवाल : hello sir.. meri hight 5.9 hai. or weight 54. mene abhi gym join kiya kiya hai. 1 month phele . kya aap mujhe bata sakte hai ki me kya dite lu jisse weight gain ho. mein koi proten wgera nahi le rha abhi. lekin dite me aap meri help kre jisse body weight bade .

जवाब : शाकाहारी हैं तो पढ़ें शाकाहारियों का डाइट प्‍लान और मांसाहारी हैं तो पढ़ें पहलवान का डाइट प्‍लान। इसके अलावा वेट गेन करने के तरीके जानें।

सवाल : Hello sir . meri age 18 h or muje bchpn s he bodybuilding ka shok h ab meri height 5-9 h or weight 65 kg . h . sir mai apna weight badhana chahta hoon or m morning m khali pet sirf paani peekr gym m jaata hoon sbse phle m jogging krke warm up krta hoon or fir workout or mera routine monday – chest
Tue – back
Wed. – rest
Thur- shoulder
Friday – biceps
Sat- triceps
Sun – rest or abs ki daily thodi thodi workout krta hoon to sir kya m sahi routine follow kr ra hoon or kya bicep or triceps ek he din krna acha hoga ya alag alag din size bnane k liye . or sir m natural diet leta hoon koi suppliment nhi le ra hoon to aap batayiye ki kya m ye sb sahi kr ra hoon or size gain krne k liye koi alag tips ho to batayiye sir plzzzzz plzz .
जवाब : बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स एक दिन ही कर दें और एक दिन का रेस्‍ट और बढ़ा दें। ओवर एक्‍सरसाइज से बचें। अगर आप थाई की कसरत नहीं कर रहे तो बहुत गलत कर रहे हैं। डाइट की जानकारी के लिए शाकाहारी हैं तो पढ़ें शाकाहारियों का डाइट प्‍लान और मांसाहारी हैं तो पढ़ें पहलवान का डाइट प्‍लान

सवाल : Sir hme koi acha wait ganer bta de plz
जवाब : सर किसी भी अच्‍छी कंपनी का खरीद लें। हम बताते इसलिए नहीं हैं क्‍योंकि इससे हमारी ईमानदारी पर आंच आ सकती है।

सवाल : hello sir kya bananas khane se fat loose hora hai.aur bananas se muscular body ho sakti hai.
जवाब : दोनों ही बातें गलत हैं। केले में कार्बस होता है जो कसरत करने के लिए ताकत देता है मगर बॉडी नहीं बनाता। आपको बहुत पढ़ाई करनी होगी।

सवाल : sir mera weight 80 kg h kamar 35 inch h chest 100 cm h hight 5″8’hai body me cuts nhi h aur pet nikla hu koi upay bataye…diet bhi bataye…. gym ka time sham ko 6 se 8 hai
जवाब : इसका मतलब आपको अब कटिंग चाहिए। रैप की गिनती बढ़ाएं, रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। थोड़ा वक्‍त दें हम लीन बॉडी के लिए एक पूरा लेख तैयार करेंगे। क्‍यूं नहीं जा रहा फैट पढ़ें।

सवाल : Sir meri hight 6″2 h and weight 70 kg daily gym jata hu but size thoda kam h..m ek professional Bodybuilder banna chahta Hu to sr mujhe guide kre…plzz
जवाब : अगर प्रोफेशनल बॉडी बिल्‍डिंग करनी है तो आपको एक प्रोफेशल कोच ढूंढना ही होगा खूब पढ़ाई भी करनी होगी। हमारी वेबसाइट पर बॉडी बिल्‍डिंग से जुड़े कई लेख हैं उन्‍हें पढ़ें और उनके अलावा और भी कई वेबसाइट हैं उनसे जानकारी जुटाएं। कोच के बिना यह काम बेहद मुश्‍किल है।

सवाल : Sir meri help krne k lie shukria Apka….
Mera gym schedule hai….
Monday- triceps + abs
Tuesday- chest
Wednesday- biceps.
Thursday-shoulder + legs
Friday-back
Saturday- abs + collar ….
Kya ye sahi schedule hai……
Aap meko bataiye k meko kis din kya krna chaiye plzzz…..R sir me jb biceps triceps kru agr sath m to mujhe kon kon si exersice krni chaiye…
Exercise k nam bata dijiye ga plzz
जवाब : आपका शेड्यूल तो काफी इनोवेटिव लग रहा है। अगर गेनिंग कर रहे हैं तो एक दिन का रेस्‍ट और बढ़ाएं। आप बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स एक साथ कर सकते हैं। एक्‍सरसाइज के इतने सारे नाम हैं कि यहां बताना मुमकिन नहीं है। अगर आप शुरुआती बॉडी बिल्‍डर हैं तो बाइसेप्‍स ट्राइसेप्‍स के मिलाकर तीन से चार सेट, मिडिल लेवल पर छह से सात और एडवांस लेवल पर आठ से 12 सेट तक हो जाते हैं।

सवाल : Sir,mujhe ek aacha dite plan btaiye. Waise me kabhi year se aacha workout kar rha hu but bich bich me gaap ho jata hai. Best dite plan and leen body ke liye exsz plan bhi—sir mera wt 70 K.g hai and hight 5’11
जवाब : लीन बॉडी और हैवी बॉडी एक साथ नहीं बनती। रही बात डाइट प्‍लान की तो अपने बजट और जरूरत के हिसाब से आपको खुद प्‍लान करना होगा हम आपको बताएं कि डाइट होती कैसी है। आपको गेनिंग के लिए 140 से 200 ग्राम तक प्रोटीन चाहिए होगा। अगर शकाहारी हैं तो पढ़ें शाकाहारी डाइट प्‍लान और मांसाहारी हैं तो पढ़ें पहलवान का डाइट प्‍लान हमारी सलाह है कि वक्‍त निकाल कर शेक जो शार्क बना देगा भी पढ़ें।

सवाल : Sir chest center line aur lower chest center gap ko kese km kre … .? sir ek aur question h .kya workout k sath pain pina chahiye. . Haan to kitni matra m . . Jis se body m dehydration na ho ?
जवाब : लोवर चेस्‍ट का सेंटर गैप चेस्‍ट भरने पर अपने आप कम हो जाएगा। चेस्‍ट पर ऊपर तक लाइन डालने के लिए पढ़ें कसरतें जो चेस्‍ट में लाइन डालती हैं कसरत के बीच में थोड़ा बहुत पानी पी सकते हैं कोई बुराई नहीं। एक दो घूंट पीते रहें कोई दिक्‍कत नहीं।

सवाल : Hello sir….actually mera stomach thoda nikal rha h..student Hu or jyadatar coaching n all..gym or exercise isliye bhi krta k body kmzor h…pr height 169 cm…or Wight 62-63 kg he h mera….sir kamar se upar kaafi kamzor lgta Hu…mean hands or shoulder area…..kya exercise kru or kya khaau k…chest or muscle bne?? Plz Gym or exercise nhi krta Hu sir…lazy Hu thoda pr krna chahta hu

जवाब : जितनी सलाह आप मुझसे मांग रहे हैं उतनी तो आपको आपके माता पिता से भी मिल जाएगी। कई लोगों का स्‍ट्रक्‍चर पतला होता है। अभी तो आप पढ़ाई पर ही ध्‍यान दो। शरीर पर ध्‍यान देने के लिए आपको वक्‍त निकालना पड़ेगा। इस स्‍टेज पर हम बस इतना कहेंगे कि दूध, अंडे नॉन वेज खाओ। इसके अलावा रात को सोते समय ठंडा दूध और ढेर सारा शहद डालकर पिया करो। धीरे धीरे दूध की मात्रा बढ़ाते जाना। लेकिन हां ध्‍यान रखना इससे पेट भी निकल सकता है। चिन अप वगैरा करें ये घर पर भी हो जाती है। सूर्य नमस्‍कार सीख लें। हर रोज 12 बार सूर्य नमस्‍कार करें। यह महज 15 मिनट में खत्‍म हो जाएगा। जब 12 बार आसानी से हो जाए तो 24 कर दें।

Check Also

क्रिएटिन आप पानी के साथ भी ले सकते हैं और जूस या ग्लूकोज के साथ भी।

क्रिएटिन लेने का सही समय क्या है, वर्कआउट से पहले या बाद में

बॉडी बनाने में यूज होने वाले टॉप सप्लीमेंट में आज भी क्रिएटिन (creatine) का नाम …

58 comments

  1. Sir Maine abhi gym start kiya so mujhe koi achha sa suggestions do ki main 2 month me body shape change kr sku

  2. Sir,
    sir kya danabol ds lena thik rahega ya nahi
    Agar yes ko kitne mg ki le sakte hai.
    Aur kya iske side effects se bachne ke liye
    Hum pct (post cycle therapy) kr sakte hai.
    Iske ware me jankari chahiye thi.
    Thank you.

  3. Hii i am shivam kesharwani … 😎
    सर् 18 साल का हु मै अभी थोड़ा। पतला हु मुझे वजन बढ़ाना है और क्या मैं जिम कर सकता हु या नही

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  4. Sir ripping set konsa hota h achi body bane k baad cutting ke liye konsa sedual banau..
    or lean bodybuilding k liye konsa set rkhna hoga or reps or wait.
    Or supplement me mene pre workout or amino and protin add kr rkha h..
    M workout m confuse hota hu plzzz help

  5. Hello sir मेरा सवाल ये है की मेरी बॉडी मैं मेरा चेस्ट और शोल्डर तो ठीक है मगर आर्म्स कम है क्या आर्म्स की कसरत रोज़ कर सकते है और एक बात मैं शादी शुदा हुँ क्या —— से बॉडी पर कोई असर होता है

  6. Bhagirath prajapat

    Hello sir mera weght 72 kg he hight 6 ft. He me 6 month gym gaya tha uske baad mene 3 month nahi gaya. Ab mene fir se gym shuru kar di he to muje gainner lena chaiye ya protin lena chaiye iske bare me aap muje jankari de plese

  7. Sir mera naam kishan he me 5:9 hight he meri or weight 80 kg he kamar 34 he isse kam kerna he kese kerenge pls sir diet bhi bta dijiyega

  8. सर पेट कम करने के लिए और कमर और बॉडी सैप में आने के लिए कोण सा बेस्ट प्रोटीन अच्छा रहेगा

    • कोई सा भी नहीं। प्रोटीन सपलीमेंट का काम केवल प्रोटीन की जरूरत पूरा करना है बाडी को शेप में लाएगी कसरत।

  9. Lean mode body exercise se kya hota h…??fat kam hoti h kya ??
    Or omega3 supplement kb leni chahiye..? Gym ke phle ya gym ke aane k baad ?

    Or protein powder kb lena chahiye ?

    • हां जी उससे फैट कम होता है। ओमेगा दोपहर में खाना खाने के बाद। प्रोटीन जिम से पहले भी ले सकते हैं और बाद में और रात को सोने से पहले भी।

  10. कल्पेश पटेल

    सर बाइसेप्स और ट्राइसेप्स की एक्सरसाइज एक साथ कर सकते है या दूसरे दिन करे एक करने के बाद दूजी

    • अगर आपकी बॉडी ठीक ठाक है तो आप अलग अलग दिन कर सकते हैं नहीं तो एक साथ करें।

  11. Sir meri age 20 hai aur height 5’7 & weight 70
    Mai subah aur sham dono tym gym jata hu
    1 din rest krta hu sb kuch thik thak
    Kya mujhe aur rest lena chahiye

    • दो टाइम जिम जाने का कोई सेंस तो नहीं दिख रहा क्यों बॉडी पर बेकार में जुल्म ढा रहे हैं उससे कुछ खास फायदा भी नहीं होने वाला। जिम तो 7 में से छह दिन ही बहुत है। या तो आप किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे होते मगर ऐसा है नहीं। शाम को टाइम है तो पार्क चले जाया करें।

  12. Agar haso ki workout karte smey muscle fatne lage to use thik kese karte hai

    • या तो आप जरूरत से ज्यादा वेट उठा रहे हैं या फिर आपकी डाइट ठीक नहीं है। अगर इन दोनों में से कोई कारण नहीं है तो भूल जाएं सब जो हो रहा है होने दें।

  13. Mera Mun Patla hai mere muh Ke Samne dekhte hai ladkiya disconnect kar deti hain jaise ki mai budda ho gaya hoon please mujhe koi Aisi Ayurvedic Dawa dijiye

  14. sir me 2 saal se zym kar raha hu par mera body nahi gain kar raha hai koi aisa supplyment bataye jo body ko pump kare supplyment 1000 se 2000 ke andar hona chahiye

  15. Sir. Kya pre workout lene ke baad gym me workout karne ke saath bcaa le sakte hy .. mass gainer multivitamin or fish oil bhi le sakte hy bataye … Please

  16. Sir mere biceps me difference hai kya kru ki dono equal ho jae

    • कुछ न करें सबके साथ होता है कम या ज्यादा। ये नेचुरल होता है इसके पीेछे कतई परेशान न हों मेरे बाइसेप्स में आधा इंच का फर्क है।

  17. Sir kya himalaya liv52ds le sakte he daily ????
    Aur mass gainor konsa lena chahiye aur whey protein konsi brand ka lena chahiye?

    • हां ले सकते हैं और जहां तक वेट गेनर की बात है तो आप किसी भी अच्छी कंपनी का ले सकते हैं हम किसी एक कंपनी का नाम नहीं सजेस्ट करते।

  18. कुँज बिहारी सैनी

    सर बाईसेप्स का वर्कआउट बताये ……….एडवांस्ड लेवल के लिये।

    • एडवांस लेवल पर बाइसेप्स और ट्राइसेप्स का वर्कआउट हर बार चेंज होता है। यानी अगर आपने एक महीने में चार बार इनका वर्कआउट किया तो चारों बार वर्कआउट अलग अलग होगा। अगर आप एडवांस लेवल पर ट्रेनिंग कर रहे हैं तो दोनों पार्ट की मिलकार 8 एक्सरसाइज कर सकते हैं। कंपाउंड सेट, ड्रॉप सेट और सुपरसेट का यूज करें।

  19. कुँज बिहारी सैनी

    सर ऐब्स का वर्कआउट लगाने के बाद भी अगर पेट का साईज बड़ने लगे तो क्या करना होगा वा ऐसा क्यो होता है????

    • चेक करें कहीं सूजन तो नहीं आ गई है। अगर ऐसा नहीं है तो आप कसरन करने का तरीका बदलें। फंक्शनल ट्रेनिंग करें। आपका पेट उससे अंदर जाएगा।

      • Sir meri hight 6 feet weight65kg aur age 25 he …aur body ne wese hi fate come he aur gym regular karte hi weight bad ne lagta he ….me abhi helthkart protien powdar le raha hu….to sir muje thoda weight badana he to me muscle blaze ka xxx gainer le sakta hu sir plz muje suggest kare sir

        • हां ले सकते हैं। इसके साथ डाइट अच्छी रखेंगे तो नतीजे सही आएंगे। खाली सपलीमेंट के भरोसे रहेंगे तो रिजल्ट उतना सही नहीं मिलेगा।

      • Sir muscleblaze ka weight gainer xxl lena sahi he ya protien powder lena chahiye mera weight 65 hight 6 he

  20. Mera face lean karne k liye btayiye kush tips

    • चेहरे के पीछे भागने का कोई सेंस नहीं है। बॉडी पर ध्‍यान दें अगर आपने बॉडी की शेप और साइज दोनों बना लिए तो फेस पर इतना ध्‍यान जाएगा ही नहीं। बॉडी का फैट कम होगा तो फेस का फैट भी कम होगा। अगर आप फिर भी अलग से कुछ करना चाहते हैं तो एक पॉलीथिन में थोड़ा वेट डाल लें और उसे अपने नीचे वाले दांतों में टांग लें। अब उसे अपने जबड़े की ताकत से ऊपर नीचे करें। पालीथिन वाली बात केवल आपको कसरत समझाने के लिए बताई है। आप सीधे एक से दो किलो की प्‍लेट में कपड़े की पट्टी का लूप बनाकर उसे जबड़े पर टांग सकते हैं। इस कसरत को जब वक्‍त मिले किया करें। कहते हैं बबल गम चबाने से भी फेस का फैट कम होता है।

  21. Sir me skinny hu kya me whey protein le sahkta hu tho me healthy hojunga kya or ek or confusion h ki me whey protein lu ya mass gainer jo mjhe healthy or strong bna de please help me sir i am very confused

    • सबसे पहले तो अपने दिमाग से ये बात निकाल दें कि सपलीमेंट ही आपको मजबूत बना सकता है और ये बात अपने दिमाग में बैठा लें कि डाइट सही नहीं होगी तो सपलीमेंट भी कुछ नहीं कर पाएगा। पहले डाइट और डाइट में जो कमी रह जाए उसे पूरा करने के लिए सपलीमेंट, ये है सही तरीका। अब रही बात व्हे या गेनर की तो आपके लिए गेनर ही ठीक रहेगा।

  22. sir…
    muje ek problm h…
    meri sirf ek taraf ki ho body increase ho rhi h(left side) gym work out krte wqt.
    mne dr. ko dikhaya, bt unka khna h k koi problm ni h…
    mere left or right side ki body me 70% to 30% ka difference hai.
    sir …plz suggest me.

    or ha mai work out krte wqt ye dhyaan me rakhta hu k weight center me ho, or mene kv v ek tarf km ya jayada weight ni uthanya.or mai 5 years se gym kr rha hu.

    • वैसे तो ये कोई प्रॉबलम नहीं है मगर फिर भी आप ऐसा किया करें कि सप्‍ताह में एक बार चेस्ट की एक साइड की कसरत किया करें। जैसे डंबल प्रेस एक हाथ से फ्लैट बेंच, इंक्लाइन बेंच और डिक्लाइन बेंच पर। बाइसेप्स और ट्राइसेप्स में जो भी कसरत करें दोनों हाथों से करें सिंगल सिंगल हाथ वाली कसरतें एवॉइड करें।

  23. Sir Maine winstrol use Kia tha uske Baad Maine hcg 5000iu ka injection lagwana tha Lekin ab time jyada ho Gaya h to kya pct kr sakte h ya kuch or upay h

  24. Sir mai meri umer 19 Saal hai or wt 43 kg mujhe kya kerna chahiye

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

  25. Hi sir,
    Mera height 5″ 8 inch weight 80 kg hai, gym jaane se kitna weight kam karne se thik hoga or kya kya diet karna padega
    Please help

    • अगर आपका पेट बाहर है तो ये वेट ज्यादा है अगर पेट बाहर नहीं है तो आप इतने वेट में मजबूत लगते होंगे। कम करने की क्या जरूरत है, जिम जाएं और मजबूत शरीर बनाएं। अगर फिर भी कम करना है तो चीनी छोड़ें, नमक कम करें, रोटी की बजाए ओट्स, दलिया, उबले राजमा, उबले चने, उबली मूंग, उबले बीन्स खाएं। दिन में चावल और ब्राउन ब्रेड चल जाएगा। इसके अलावा चिकन चेस्ट, एग व्हाइट खाएं। शाम के बाद से खाने में कार्बोहाइड्रेट न के बराबर रखें। गर्म पानी ही यूज करें। एक्सरसाइज के बाद कार्डियो जरूर करें। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट और सही वर्कआउट बताएंगे।

  26. Aditya Kumar Shaw

    Sir mera hight 5’7 fitt h ,or mera weight 75 kg h , mujhe apna weight loss krna h toh main Kya kru or sath he sath belly fat bhi h gym Mene suru Kiya h January se mujhe apne body ke phulne ke bare mr puchna h

    • चीनी छोड़ें, नमक कम करें, रोटी की बजाए ओट्स, दलिया, उबले राजमा, उबले चने, उबली मूंग, उबले बीन्स खाएं। दिन में चावल और ब्राउन ब्रेड चल जाएगा। इसके अलावा चिकन चेस्ट, एग व्हाइट खाएं। गर्म पानी ही यूज करें। एक्सरसाइज के बाद कार्डियो जरूर करें। इससे फैट कम होगा और मसल्स बनेंगे।

  27. Sir mera age 19 year h or mera weight 41 kg h sir main karta hu but mera weight nhi badta h or na hi chest me koi fark nazar aata h main kya karu jisse meri body ban jaye or kya main puri body ka workout kar sakta hu ya phir chest or back

    • पूरी बॉडी का वर्कआउट करें। एक पार्ट के पीछे भागेंगे तो वो नहीं बनेगा यो बॉडी साइंस के खिलाफ भी है। आपकी सबसे बड़ी कमी जहां तक मुझे लगती है वो डाइट में है। आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।
      आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा।

Leave a Reply