Breaking News

मसूड़ों में सूजन| पायरिया| दांत दर्द के घरेलू उपाय

इन सभी परेशानियों में दादी-नानी के नुस्‍खे कभी कभी बहुत काम आ जाते हैं। खासकर तब डॉक्‍टर मौजूद न हो। हमने अलग अलग जगहों पर लिखे हुए नुस्‍खों को
एक जगह कर दिया है।

मसूड़ों की सूजन को ठीक करने के घरेलू उपाय

  1. मेंहदी के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से सुबह-शाम कुल्ला करने से आराम मिलता है।
  2. अरंडी के तेल में कपूर मिलाकर पतिदिन सुबह -शाम मसूड़ों पर रगड़ें।
  3. मसूडों पर फिटकरी का चूर्ण लगाने से मसूडों के रोग दूर होते हैं।
  4. ताजे पानी में नीबू का रस सही मात्रा में डालकर गरारे करने से मसूडों की सूजन व गंध दूर होती है।
  5. अदरक और नमक पीसकर अच्छी तरह मिला लें. इसे मसूडों पर धीरे-धीरे रगड़ने से आराम मिलता है।
  6. बबूल की छाल का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से सूजन में आराम मिलता है।
  7. अजवायन को तवे पर भून लें फिर इसमें दो- तीन बूंद राई का तेल मिलाकर हल्का-हल्का मसूडों पर मलें। इससे दांतों के अन्य रोग भी दूर होते है।

पायरिया को ठीक करने के घरेलू नुस्‍खे

  1. सरसों के तेल में नमक मिलाकर मंजन करने से पायरिया दूर होती है।
  2. नमक और बबूल के कोयले का मंजन बनाकर करने से लाभ मिलता है।
  3. नीबू का रस मसूडों पर मलने से दांतों से निकलने वाला खून बन्द हो जाता है।
  4. सुबह ब्रश करने के बाद राई का तेल और नमक मिलाकर उंगली से दांतों व मसूडों पर मालिश करनी चाहिए।
  5. तिल के तेल को मुंह में १०-१५ मिनट तक रखकर गरारे करने से पायरिया रोग दूर होता है और हिल रहे दांत भी मजबूत होते है।
  6. बरगद, गूलर या पीपल में से किसी एक की बाहरी त्वचा या उसकी कोमल
  7. डंठल लाकर उसका काढ़ा बनाकर उससे गरारे करने से पायरिया मे लाभ मिलता है।

दांत दर्द को ठीक करने के घरेलू नुस्‍खे

  1. हल्दी की गांठ भूनकर दांत में दबाने से दांत का दर्द ठीक होता है।
  2. ७० गाम घिया (लौकी) का गूदा और १५ गाम लहसुन दोनों को कूटकर एक लीटर पानी में पकाए। जब आधा पानी शेष रह जाए तो थोडा dant dard ke kharelu nuskheठंडा पानी करके कुल्ला करें, दांत तुरंत ठीक हो जाता है।
  3. दांतों में र्दद की टीस उठने पर ३ गाम सोंठ पीसकर गरम पानी के साथ फांक लें। टीस में आराम मिलेगा।
  4. दांत में कीड़ा लग गया हो तो तुलसी के रस में कपूर मिलाकर उसमें भीगी हुई रुई का फाहा रखें, दांत दर्द में आराम मिलेगा।
  5. हींग या लौंग पीसकर मलने, लहसुन पर नमक छिड़ककर चबाने, पिसा हुआ तंबाकू मलने से भी दांत दर्द ठीक होता है।
  6. लौंग 5 ग्राम, कपूर 3 ग्राम को बारीक पीसकर दांतों पर मलने से रोग दूर होते हैं।
  7. सेंधा नमक और सरसों का तेल दोनों को मिलाकर मंजन करने से पायरिया, दांतों का हिलना आदि सब रोग दूर हो जाते हैं।
  8. चबाने पर दर्द होता है तो रात को सोते समय थोड़ी सी पिसी हल्‍दी व सरसों का तेल दांतों पर लेप कर लें और सुबह कुल्‍ला कर लें।
  9. प्‍याज के पानी को दांतों पर मलने से बहुत से रोग ठीक हो जाते हैं। कैविटी से बचाव होता है।

Check Also

हम यहां मोटापा दूर करने से जुड़े हर तरीके और हर नुस्खे की बात करने वाले हैं।

60 दिन में मोटापा और पेट कैसे कम करें

आधी दुनिया इसी सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि मोटापा कैसे कम करें motapa …

One comment

Leave a Reply