Breaking News

bodybuilding in hindi | सेहत से जुड़े सवालों के जवाब

1 Hello sir,mera sawal ye hai body ke jis bhi part ki exercise karte hai uske agle din us part ki muscles me dard kyu hota hai jaise aaj chest ki exercise ki to agle din chest me dard kyu hota hai or ye dard 1 ya 2 din tak rehta hai or usse koi problem wagera to nhi hai.please answer.
अंग्रेजी में एक कहावत है नो पेन नो गेन, यानी दर्द नहीं तो कुछ नहीं। आपको दर्द हो रहा है तो अच्‍छी बात है होना भी चाहिए। आमतौर पर ये पेन 72 घंटे बाद चला जाता है। जिस भी पार्ट की कसरत करें उस बॉडी पार्ट की कसरत 72 घंटे के बाद ही करें। अगर किसी हड्डी वगैरा में दर्द है तो एक बार डॉक्‍टर को दिखा लें।

2 Sir me ghar par hi wait le aaya hu multi bench bhi or apki bodylab se hi exercise dekh kar karta hu sir 2 mhine se jada ho gya hai ye muscles ke dard ki hi problem hai question pehle wala hai..
मसल्‍स में असामान्‍य दर्द की दो तीन वजह हो सकती हैं। एक डाइट मे कमी, दूसरा विटामिट सी की कमी, तीसरा पानी की कमी। जरा देखें कि आप कहां कमी कर रहे हैं। उम्‍दा खाना बहुत जरूरी है तभी शरीर बनेगा और हां, घर पर कसरत करने की बजाए आप जिम जाते तो ज्‍यादा ठीक होता।

3 gym में वर्कआउट करते समय कितने ज्यादातर रेप लगाने चाहिये ये इस बात पर डिपेंड करता है कि आपका मकसद क्‍या है। गेनिंग के लिए 6 से 12 रैप वाजिब हैं। जो नॉर्मल एक्‍सरसाइज कर रहे हैं वो रैप की गिनती 15 तक ले जाएं। जो लोग कटिंग के दौर में होते हैं उन्‍हें तो कुछ एक्‍सरसाइज में रैप की गिनती 20 और उससे भी ज्‍यादा ले जानी पड़ती है।

4 Dumbbell press और dumbell fly में बेस्ट exercise कोन सी करनी अच्छी है
मोटे तौर पर डंबल प्रेस साइज की एक्‍सरसाइज है और डंबल फ्लाई शेप की है। दोनों ही करनी चाहिएं।

5 please abs trick
आपके इस छोटे से सवाल का जवाब इतना लंबा है कि यहां लिखना मुमकिन नहीं है। पता नहीं आप किस स्‍टेज पर हैं। आप एब्‍स बनाने की स्‍टेज पर हैं या अभी मोटे पेट से ही जूझ रहे हैं। थोड़ा इंतजार करें। एब्‍स से जुड़े सारे सवालों के जवाब पर एक लेख हम प्रकाशित करेंगे।

6 बाइसेप्‍स की कसरत सप्‍ताह में दो दिन करनी चाहिए या एक दिन?

अगर आपकी बॉडी आसानी से बन जाती है तो दो बार कर सकते हैं, लेकिन ज्‍यादातर मामलों में ऐसा होता नहीं। बाइसेप्‍स बहुत छोटा मसल्‍स होता है उसकी कसरत ज्‍यादा नहीं करनी चाहिए। बाइसेप्‍स का साइज कैसे बढ़ाएं।

7 सर मुझे शाकाहारी फूड्स के बारे में जानकारी दीजिये.में vegetarian हूँ..और डाइट प्लान के बारे में बी बताईये…
एक बात तो हम खुद मानते हैं कि शाकाहारियों के लिए थोड़ी मुश्‍िकल होती है, प्रोटीन जुटाने में मगर आप सोयाबीन के दाने, दूध, पनीर, राजमा, बीन्‍स और दालों से प्रोटीन हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा हो सके तो एक अच्‍छा व्‍हे प्रोटीन ले लें। जहां तक डाइट प्‍लान की बात है तो यह जान लें कि आपको अपनी बॉडी वेट के हर किलो पर 2 से 3 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी। अगर आपका वेट 60 किलो है तो 120 से 180 ग्राम। अब जो आप खाते हैं उसमें देखें कि कितना प्रोटीन है और उसी हिसाब से अपना प्‍लान तैयार करें। शाकाहारियों के लिए एक खास शेक का र्फामूला हमारे पास है। एक बार पढ़ें हो सकता है आपको कुछ काम आ जाए।

8 बिना एक्‍सरसाइज किए क्‍या मोटापा कम हो सकता है?

हां डाइट पर कंट्रोल, नींबू और मंगरैल का सेवन करने से कुछ हद तक कामयाबी मिल सकती है। मगर हमारी सलाह है कि आपको एक्‍सरसाइज करनी चाहिए। अगर कोई बीमारी या फिजिकल परेशानी है तो डॉक्‍टर भी वजन को काबू में रखने की कुछ दवाएं देते हैं। आजकल होम्‍योपैथ में भी ऐसी दवा आ रही है। पता नहीं नतीजे कैसेट हैं मगर आपको डॉक्‍टर से मिलना चाहिए। मोटापा घटाएं बना कसरत किए मगर हिम्‍मत बहुत लगेगी। 

Check Also

बाइसेप्स 16 इंच का कैसे बनाऊं

जिम, वर्कआउट, डाइट और वेट लॉस या वेट गेन को लेकर पूछे गए आपके सवालों …

11 comments

  1. Weight ’56kg’ Hight ‘5.3’,
    Sir muje apna weight gain karna h,or sabse badi problems mera tummy h, mai dikhne mai to ek dam thik hu, but mera tummy bahut Jada bahar agaya WAIST ’34inch’ hai, mirror mai dekhne par sirf wahi dikhta hai, mere friends mera mazak udane lage h, bahut tension mai hi Sir plzz help me, mai kuch b krne k liye ready hu…

    • सवाल पूछने का तरीका इसी लेख के आखिर में दिया है आप भी उसी तरह से पूछेंगे तो आपको डिटेल में जवाब मिल पाएगा।

      • sir meri height 5.6 or weight 66 kg hai..sir m do saal se gym kar rha hu..boy banti h bt bht loose hai..sar pait bhi nikal gaya hai..sir aap kuch batayen jisse meri body tight ho or mera pet v kam ho or weight na loss ho..

        • न तो आपको ट्रेनिंग ठीक है और न ही आपकी डाइट ठीक है। मुझे लगता है आप कोई लोकल पाउडर वगैरा भी यूज करते हैं। आपका वजन बहुत कम भी नहीं है और बहुत ज्यादा भी नहीं है। बहरहाल आपको डाइट में अपनी बॉडी वेट के एक किलो पर करीब दो ग्राम प्रोटीन लेना होगा। जहां तक रही कसरत की बात तो चार से पांच कसरतें, तीन तीन सेट और 8 से 12 रैप रखें। वर्कआउट बदलते रहें। आप ये लेख पढ़ें शायद आपको बात समझ में आ जाये।
          मसल्स कैसे बनायें ये समझने के लिए जानें कि कितनी एक्सरसाइज करें और क्या खायें
          https://bodylab.in/2015/05/25/muscles-like-monster-3-rules-in-hindi/

  2. Sir mujhe gym jate huye 1.5 saal huye he
    Or me abi bicep tricep eksath marata hu,kya he abi sahi he ya ine alag se maru
    Mera weigt 62 he or hight 5.2
    Or me gaining pe hu sir abi
    Sunil dongre

  3. Sir mera name dhaval he.. .muje chest aur bicep banane ka sokh he… Mene 2 month pehle hi gym join kiya he.. .me roj hi chest aur bicep ke set marta hu.. .daily chest banane ki excersise karta hu… To kyA roj Chest ki excersise karne se body me koi side effect hoga ke nahi??? Kya me roj chest ki excersise kar Sakta hu???

    • नहीं, आप रोज चेस्ट की कसरत करेंगे तो उसकी ग्रोथ रुक जाएगी। एक बॉडी की दोबारा कसरत मेें कम से कम 72 घंटे का गैप होना चाहिए। बाइसेप्स तो सप्ताह में एक बार से ज्यादा कतई न करें, वह छोटा बॉडी पार्ट है। एक बात समझ लें कि आपकी बॉडी कोई गिली मिट्टी की ढेर नहीं है कि जैसा मर्जी वैसा कर लिया। हर बॉडी पार्ट की कसरत करें। जैसा आप सोच रहे हैं वैसा हो जाता तो हम कोई कसरत करते ही नहीं खाली रोज बाइसेप्स की कसरत करते।

  4. Sir hight 6,3 ,Wight 93 , target Wight 120, abhi sir danabol+ neurabol chalu h, 10 week cycle, sir kya iske sath tribulas+aswagndha bhi li ja Sakti h

  5. sir, mera wait 48 h and hight 6.2 ft. ke lagbhag hain… mujhe 24 days hue hain gym join kiye hue.. and mene 12 days k baad trainer ki recommandation par protein(MASS GAINER) lena start kr diya hain and 1kg ka pura box finish ho chuka hain and dusra supplements running mein hain… me morning gym jaane se phle 1 scoop protein lekr jata hu pani ke sath and aane one and half hour tak shedule wise workout krta hu.. then gar aane ke 5 min baad fir pani k sath protein leta hu… then 11 baje k lamsamp me khana khata hu or uske baad 1 bje job pr jata hu… vha 3 baje lunch krta hun.. fir vha 4-5 bje k lagbhag bhigoye hue chane or kele khata hun… then sham ko khana khane k phle dudh ke sath protein leta hu…
    mujhe ye jaan na hain ki ye diet thik hain ya badhaani chiyye… ? or yhi routine follow kru to mujhe kiyna time lagega body build up krne me…? or iske alawa diet me kya ky changes krne chiiye….
    thnk you sir..
    i’ll glat to advised bu you sir..

    • आपके कोच ने आपको डिब्बा तो 12वें दिन ही पकड़ा दिया डाइट चार्ट नहीं दिया क्या। आपकी डाइट में कोई दम नहीं है आपका सारा फोकस इस बात पर है कि डिब्बा ले लिया अब उसी से वेट गेन हो जाएगा। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। जब तक आपकी डाइट सही नहीं होगी आपकी बॉडी नहीं बनेंगे और अगर आप डिब्‍बों के भरोसे ज्यादा रहे तो बस पैसे बर्बाद करते रहेंगे। आप चाहें तो हमसे डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं, इस लिंक को चेक करें-
      https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट, आपके सभी सवालों के जवाब और सही वर्कआउट बताएंगे।

Leave a Reply