Breaking News

6 सुपर फूड जो घटाते हैं कॉलेस्‍ट्रॉल

कॉलेस्ट्रॉल की कमी बहुत खतरनाक नहीं होती मगर इसका ज्यादा होना मौत की हद तक खतरनाक होता है। कॉलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए दवाएं आती हैं। मगर हमारे इर्द गिर्द खाने-पीने की ऐसी कई चीजें हैं, जो कॉलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कम करती हैं। अगर आपको इसकी प्रॉबलम है तो अपने खाने में इन चीजों को जरूर शामिल करें और 15 दिन बाद चेक जरूर करें कि क्‍या असर पड़ा है।

1 ओट्स, होल ग्रेन : ओट्स और होल ग्रेन आटा बुरे कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में बड़े कारगर ढंग से काम करता है। यह सात से 14 फीसदी तक उसे कम कर देता है। खाने में ओट्स को शामिल करना बड़ा आसान है। वैसे सुबह-सुबह नाश्ते में इसे लेंगे तो बहुत बढ़िया रहेगा। होल ग्रेन आटे की रोटी बनाएं और जब चाहे खाएं।

2 फलैक्सीड (अलसी या तीसी) : पुराने समय में इसका इस्तेमाल हमारे घरों में खूब हुआ करता था, मगर हम मॉर्डन होते गए और धीरे-धीरे अलसी हमारे घर से दफा होती गई। अब आधुनिक युग में जब स्वास्थ्य को बनाए रखने वाली चीजों की खोज हुई तो ?लैक्सीड फिर सामने आ गए। इसमें आठ से 14 फीसदी तक बुरे कॉलेस्ट्रॉल को घटाने की क्षमता होगी।

3 लहसुन : कॉलेस्ट्रॉल को 9 से 12 फीसदी तक घटा सकता है। कच्चा लहसुन खाइए और फायदा देखिए। पेट की गड़बड़ियों को दूर करता है। हाजमा दुरुस्त करता है। सेक्स पावर को बढ़ाता है। मुंह से बदबू आने वाली बुराई को छोड़कर इसमें कोई बुराई नहीं है। इसे खाने के साथ सलाद में डालकर खाएंगे तो थोड़ी कम बदबू आएगी।

4 बादाम : इसकी तारीफ जितनी बार की जाए कम है। बादाम खाने वाले लोग 7 से 10 फीसदी तक बुरे कॉलेस्ट्रॉल से मुक्ति पा सकते हैं। खाना है एक मुट्ठी। विटामिन ई और प्रोटीन से भरपूर इस ड्राई फ्रूट को खाने से भूख कम होती है। हाल ही हुई एक स्टडी में ये बात साबित हुई है कि बादाम भूख को दबा देता है।

5 ग्रीन टी : आजकल जो भी शख्‍स फैट से जंग लड़ रहा है ग्रीन टी का इस्तेमाल कर रहा है और इसके नतीजे भी अच्छे दिख रहे हैं। ग्रीन टी में शरीर को साफ करने की काबलियत है। यह 2 से 5 फीसदी तक कॉलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करती है। आप नाश्ते में इसे आसानी से शामिल कर सकते हैं।

6 जौ (बार्ले) : यह 7 से 10 फीसदी तक कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है। वैसे यूपी-बिहार में तो आज भी इसका ठीक-ठाक इस्तेमाल होता है। इसे खाने के दो सबसे आसान तरीके हैं। एक तो इसका सत्तू, शहर हो या गांव हर जगह मिल जाता है। या फिर आप इसे गेहूं में पिसवा लें। रोटी के रूप में भी इसे खा सकते हैं।

इनके अलावा ऑलिव ऑयल, मूंगफली का तेल, डार्क चॉकलेट, अखरोट और पिस्ता में भी बुरे कॉलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है। हमने आपको बता दिया है कि किस चीज को खाने से आप किस हद तक कॉलेस्ट्रॉल घटा सकते हैं। नतीजे अलग-अलग शख्‍स पर अलग-अलग दिखते हैं। आप इन्हें खाएं और एक सप्ताह या 15 दिन बाद कॉलेस्ट्रॉल चेक करें। थोड़े वक्त में आपको पता चल जाएगा कि आपके शरीर पर सबसे ज्यादा कौन सी चीज असर कर रही है।

Check Also

100 ग्राम राजमा यानी प्रोटीन और आयरन का महासंगम

प्रोटीन का नाम सुनकर जिन चीजों की तस्वीरें दिमाग में आती हैं उनमें से एक …

Leave a Reply