बॉडीबिल्डिंग में एक सप्लीमेंट के तौर पर लंबे समय से ग्लूटामिन अथवा ग्लूटामाइन (glutamine) का इस्तेमाल हो रहा है। आपको यह लेना है या नहीं इसका फैसला करने से पहले अगर सब बातें जान लेंगे तो फैसला लेने में आसानी होगी और मन में कोई शंका भी नहीं रहेगी। बॉडी बिल्डिंग में यह काफी पॉपुलर सपलीमेंट है और जरूरत हो या न हो लोग इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। इस लेख में हम आपको ये बताएंगे ग्लूटामिन क्या है, इसका यूज क्या है, इसके साइड इफेक्ट क्या हैं और किन लोगों के लिए इनका यूज करना ठीक हैे।
What is Glutamine – क्या है ग्लूटामिन
ग्लूटामिनट एक अमीनो एसिड है और शरीर में खूब पाया जाता है। यह हमारे मसल्स में जमा होता है। यह तमाम शारीरिक गतिविधियों में एक ईंधन के तौर पर खर्च होता है। यह नाइट्रोजन को शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाता है। इन सब तथ्यों के बावजूद सच ये है कि यह इतनी भारी चीज नहीं है, जिसके बिना आम आदमी का काम नहीं चल सकता। हमारा शरीर खुद इसे तैयार कर लेता है इसलिए ऐसे केस सुनाई नहीं पड़ते जहां ग्लूटामिन की कमी से किसी को कोई परेशानी आई हो। सप्लीमेंट के तौर पर इसका इस्तेमाल आमतौर पर बस खिलाड़ी और बॉडी बिल्डर करते हैं क्योंकि यह मसल्स के उत्पादन में मदद करता है।
कहां पाया जाता है
खाने की तमाम चीजों में ग्लूटामिन पाया जाता है। ज्यादा प्रोटीन वाले खाने में इसकी मात्रा भी आमतौर पर ज्यादा होती है। जैसे चिकन, मछली, अंडे, दूध, बीफ, पनीर, बीन्स और चुकंदर वगैरा।
Benefits of Glutamine – ग्लूूटामिन के लाभ
1 घाव को तेजी से भरने में मदद करता है:
2 ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी को तेज करता है।
3 मसल्स को टूटने से बचाता है और नई ग्रोथ में मदद करता है।
4 शरीर में नाइट्रोजन के स्तर को सही मात्रा में बनाए रखने का काम करता है।
5 दिमाग और शरीर के कई सेल्स के लिए ईंधन के रूप में भी काम आता है।
ग्लूटामिन लूं या न लूं
सच तो ये है कि ग्लूटामिन वो सप्लीमेंट नहीं है, जिसके बिना आपका काम नहीं चलेगा। इसे ज्यादा लेने से कोई फायदा नहीं है। यह शरीर से बाहर निकल जाता है। अगर सिर्फ अपने आपको मेनटेन कर रहे हैं तो इस सप्लीमेंट का कोई काम नहीं है। आप खुद को हैवी करना चाह रहे हैं तो भी इसकी खास जरूरत नहीं क्योंकि जो लोग खुद को हैवी बना रहे होते हैं उन्हें ऐसा भोजन करना होता है, जिसमें पहले से ही ग्लूटामिन खूब होता है। अगर आप शुरुआती दौर की बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं तो भी इसके बिना काम चल जाएगा। ये सप्लीमेंट भी क्रेटीन की तरह है आपको खुद तय करना होगा कि जरूरत है या नहीं।
सप्लीमेंट के तौर पर ग्लूटामिन को लेना सबसे कारगर तब होता है जब आप कटिंग कर रहे होते हैं। यानी जब आप मसल्स को बरकरार रखते हुए फैट को घटा रहे हैं। अगर आप बॉडी बिल्डिंग की इस स्टेज पर हैं जो ग्लूटामिन आपके लिए ही बना है।
वैसे पैसे आपके हैं, अगर मन नहीं मान रहा तो खा लें ग्लूटामिन। इसका कोई साइड इफेक्ट अभी तक सामने नहीं आया है। हां कितना लेना है इसका ख्याल रखें। डिब्बे पर पहले से लिखा होता है। वैसे पांच से आठ ग्राम तक आमतौर पर लोग ले लेते हैं। इसे प्रोटीन के साथ लेना चाहिए।
एक बात और यह दो तरह का होता है ग्लूटामिन पेपटाइड और एल ग्लूटामिन। बॉडी बिल्डिंग में ज्यादा कारगर एल ग्लूटामिन माना जाता है।
how can i take glutamine and when can i take during exercise or not please tell me about glutamine
Sir. Good afternoon. I have doing continue gym from 10-11month. But my biceps not increase. My other body parts improve but biceps muscle not improve. Please suggest me. Thank you.
बाइसेप्स बन नहीं रहे? 4 कारण जानने जरूरी हैं
sir meri age 22 ha or meri hight 5.10 ha or meri wight 62 ha. mery paat pr jayda fat nahi ha bhut exercise ke ha pr abs nahi nikl rhy kay keru .
help me
एब्स की एबीसी-सिक्स पैक के सारे जवाब
http://www.bodylab.in/2015/09/10/abs-literature-everything-about-six-pack/
मैं dianabol की टेबलेट का इस्तेमाल कैसे करू और उसके साथ क्या लू जिससे नुकसान कम हो
माफ करें सर हम स्टेरायड लेने की सलाह नहीं देते। वैसे आमतौर पर लोग इसके साथ लिव 52 की गोली चलाते हैं। और इसके बाद पीसीटी जरूर करते हैं।
Hello sir Muje glutamine jyada mussels gain karje ke liye Lena he kya me le sakta Hu ??
मसल गेन करने में ग्लूटामिन कुछ खास मदद नहीं करता अपनी डाइट ठीक करें।
Mujhe cutting chaiye
कटिंग वाली बॉडी के लिए आप सप्ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं।
Dear Sir kya whey,glutamine aur creatine ek saath le sakte hai kya? agar ha to kaise aur praman kitna? Aur iska javab na hai to kyon ? Kripaya margadarshan karen.
Sorry sir amino type karna rah gaya means whey,glutamine,amino acid,aur creatine
हां जी अमीनो भी ले सकते हैं। दिन में कभी भी ले सकते हैं उसे प्रोटीन के साथ न लें क्योंकि प्रोटीन भी तो आखिर में अमीनो में ही बदल जाता है।
सर मैं फुटबाल खिलाड़ी हु मुझे स्टेमिना और पावर के लिए कौन कौन सा सप्लीमेंट्स लेना चाहिए ।
औऱ किस कंपनी का ( मिड रेंज प्राइस में)
आप व्हे प्रोटीन यूज कर सकते हैं इससे आपके मसल्स बनेंगे और मजबूत मसल्स खिलाड़ियों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। पावर बढ़ाने का कोई सपलीमेंट नहीं आता, जो आती हैं वो ड्रग्स होती हैं जिनसे पावर नहीं अग्रेशन बढ़ जाता है। आप किसी भी बड़ी कंपनी का व्हे प्रोटीन यूज कर सकते हैं। इसके अलावा फिश ऑयल और मल्टीविटामिन की गोली यूज कर सकते हैं।
हां जी तीनों को साथ ले सकते हैं। व्हे तो आपकी जरूरत के हिसाब से। क्रेटीन और ग्लूटामिन 5-5 ग्राम के आसपास।
Sir I confused ki muscle gain k liye kya lu BCAA ya phir glutamine..
दोनोंं में से कोई नहीं। व्हे प्रोटीन और उम्दा डाइट।
sir ji mein On whey protein use kr rha hu 3 months se,lekin muscles pr jyada affect nhi dikh rha hai mujhe ,,,kya kruu
सर सपलीमेंट काम नहीं कर रहा, इसकी कई वजह हैं आप इसे चेक करें – http://www.bodylab.in/2016/02/04/4-reason-why-protein-powders-do-not-work/
Hello Mai 1.5 sal so exercise kar Raha hu koie v asar Nani ho raha on company ki protein lai raha hu fir v asar nahi ho raha mera bicep 15 inch hai 15 se Bad nahi raha plz muje salah de diet k bare me mera weigt 80kg hai umar 28 hai mai muscular body pana chata hu
सर आप जिम में नए तो हैं नहीं आपको कसरत पता है और डाइट भी काफी कुछ पता होगा। अब तो आपको खुद ही ये पता लगाना होगा कि गलती कहां हो रही है। आपको हर दिन तकरीबन 150 ग्राम प्रोटीन चाहिए क्या आप इतना प्रोटीन ले रहे हैं। ऐसा तो नहीं है कि आपने सबकुछ सपलीमेंट के भरोसे छोड़ दिया हो। आप ये दो तीन लेख चेक करें हो सकता है आपको समझ आ जाए कि आप कहां गलती कर रहे हैं।
डाइट | बॉडी बनाने के लिए डाइट कैसी हो
http://www.bodylab.in/2016/06/30/diet-for-bodybuilding-in-hindi/
बाइसेप्स बन नहीं रहे? 4 कारण जानने जरूरी हैं
http://www.bodylab.in/2015/05/24/biceps-blues-4-rules-in-hindi/
Boss athletic workout k bad recovery nhi hoti to kya Lena cahiye boss
अगर एथलेटिक वर्कआउट कर रहे हैं तो वर्कआउट से पहले प्री वर्कआउट मील जरूर लिया करें नहीं तो मसल्स कमजोर हो सकते हैं और थकान भी इतनी हो जाएगी कि आपका कुछ खाने को मन नहीं करेगा। बाकी अपनी बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से दो ग्राम तक प्रोटीन लेने की कोशिश करें।
Chest and Bicheps size badhana h , lekin Tummy bhi 2-3 inch kam karna h,…..
Kya Loon— mass gainer ya Whey Protein
ya fir dono ko 1 sath loon
ya pehle whey or badme mass gainer
confused….
व्हे प्रोटीन आइसोलेट।
Sir,
Waise Glutamine post workout zyada behtar hoga ki priworkout…agar priworkout hai to workout ki kitne pehle lena hai …….mujhe apni body lean karke muscle growth karni hai
musculer body
पोस्ट वर्कआउट में यूज करें।
sir muscles gain to ho rahi hai lekin cutting nahi aa rahi. mai on ka whey protine le raha hu. or kya lu jo cutting bhi aa jaye or muscles bhi gain ho.
इसके लिए आपको प्रोडक्ट की नहीं एक्सरसाइज में बदलाव की जरूरत है। रैप की गिनती बढ़ा दें जैसे पहले सेट में रैप की गिनती 12 से 15 तक रखें, दूसरे में 10 से 12 और तीसरे में 8 से 10 रखें। कुछ कसरतों के बाद ड्रॉप सेट भी लगाएं। कसरत के बाद थोड़ी रनिंग किया करें। कटिंग वाली कसरतें किया करें। कुछ कसरतें ऐसी होती हैं जिनसे कटिंग अच्छी आती है ऐसी कसरतों को भी अपने वर्कआउट में जगह दिया करें।
Hello Sir,
kya sam ko exercise karne se pahle or exercise karne ke bad banana le sakte hi ..mere gym ke trainer banana ke liye mujhe mana karte hi ki sam ko mat liya karo mi gain karna chahta hu meri height 5.11″ hi or wait 84 kya kare sir.???
गेन करने में केला बहुत मदद करता है मगर आपका वजन ऑलरेडी 84 है ऐसे में आप शाम को केले खाएंगे तो आपका पेट भी बाहर आएगा शायद इसीलिए आपके कोच मना कर रहे हैं।
Hello
Hello sir mote hone ka tarika bataye
इसे पढ़ें – http://www.bodylab.in/2016/07/10/7-super-tips-for-weight-gain-in-hindi/
Sir size badna hai baca thk hi ya fr gultamine
सबसे जरूरी है व्हे प्रोटीन उसके बाद चाहें तो इन दोनों को यूज कर सकते हैं।