Breaking News

आंखों की सभी परेशानियों को घर पर ठीक करने के 30 नुस्‍खे

आंखों की कई सारी परेशानियां घरेलू नुस्‍खों और आयुर्वेद से ठीक हो सकती हैं। आंखों की रोशनी कम होना, उनका लाल होना, आंखों से पानी आना, गुहेरी होना, नाइट ब्‍लाइंडनेस, दर्द, सूजन, आंख आना और आंखों में जलन की रोकथाम व इलाज के सभी घरेलू उपाय एक जगह जुटा कर हम आपके सामने रख रहे हैं।

eyes-for-web

आंखों की रोशनी कम होना

  • त्रिफला चूर्ण को रात में पानी में भिगोकर, सुबह छानकर उस पानी से आंखों को धोने से रोश्‍नी बढती है।
  • निर्मली के बीजों को पानी में घिसकर लगाएं।
  • हरा धनिया पीसकर उसका रस निकालकर 2-2 बूंद आंखों में डालने से लाभ मिलता है। ध्‍यान रहे धनिया को बिल्‍कुल साफ पानी से पहले अच्‍छी तरह से धो जरूर लें।
  • वादाम की आठ से दस गिरी रात को पानी में भिगो दें। सुवह खाएं ऊपर से गाय का दूध पी लें।
  • एक कप गाजर के रस में पौना कप पालक या चौलाई का रस मिलाकर सुबह और शाम को पिएं।
  • अगर धुंधला दिखता है तो संतरे के रस में पिसी हुई काली मिर्च व सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम पीएं। ऐसा कम से तीन महीने करें।
  • इलायची के दाने का चूर्ण और शक्कर समान मात्रा में लेकर उसमें अरंड का तेल मिलाएं और चार ग्राम रोज सुबह खाएं।

आंखों का लाल होना

  • साफ रुई को दूध में भिगोकर आंखों पर रखें, दिन में 5 से 6 बार करने से लालिमा कम हो जाती है।
  • आंवले के पानी से आंखें धोने से लाभ मिलता है।
  • आंखों मे गुलाब जल डालने से आंखों को ठडंक मिलती है और लाल पन भी दूर होता है। ध्‍यान रखें मेकअप में इस्‍तेमाल होने वाला गुलाब जल आमतौर पर आंखों में नहीं डाला जाता। इसके लिए अलग से गुलाब जल आता है।
  • इमली के पत्तों का रस और दूध को एक साथ मिलाकर तांबे के बतर्न में घोंटें और फिर इसे पलकों पर व आंखों के चारों तरफ लगाएं।
  • हल्दी, फिटकरी और इमली के पत्तों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इसकी पोटली बनाएं और हल्‍की से सेकं लगाकर आंखों को सेकें।

आंख से पानी गिरना

  • आंखें बन्द करके पलकों पर नीम के पत्तों की लुगदी रखें। यह एंटीबायोटिक होता है और इससे ठंडक भी मिलती है।
  • आधी मुठ्ठी मुनक्का रात को पानी में भिगो दें और सुबह उसे खाकर वही पानी पिएं। ध्‍यान रहे कि पहले मुनक्‍के को अच्‍छे से धो जरूर लें।
  • रात को 5 काली मिर्च चबाकर ऊपर से 300 ग्राम गर्म दूध पिएं, हां मगर गर्मियों में यह उपाय न करें।
  • रात को गर्म पानी में 1 चुटकी नमक डालकर पिएं। इससे सुबह पेट भी साफ होगा और आंतों में फैट भी कम जमेगा।
  • धनिया – पुदीने की चाय में चुटकी भर नमक डालकर पिएं।
  • 2 छोटी इलायच पीसकर रात को 300 ग्राम दूध में पकाकर पिएं।

आंख आना, कंजेक्‍टिव आइज़

  • हरे धनिया को पीसकर रस निकाल लें। इसे साफ कपडे से छानकर रस की 2-2 बूंद आंखों में डालें।
  • रात को पानी में गुड़ भिगो दें और सुबह सूती कपड़े से 5 से 6 बार छानकर पिएं।
  • नींबू रस व गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिला लें और हर एक घंटे में इसे आंखों में डालें व हल्का- हल्का सेक लें। कहते हैं कि ऐसा करने से बस एक दिन में ही आंखें ठीक हो जाती हैं।
  • गाय के दूध में रुई भिगोकर उस पर फिटकरी का चूर्ण छिड़कें और आंखों पर बांध लें।

रात को दिखाई न देना अथवा नाइट ब्लाइंडनेस

  • 2 ग्राम मिश्री व जीरे को तीन से चार ग्राम गाय के घी के साथ खाने से रतौंधी में फायदा होता है।
  • बेल का रस पीने से और उसे अच्‍छे से छानकर 2-2 बूंद आंखों में डालने से फायदा होता है।
  • सुबह -शाम टमाटर के रस पिया करें।
  • ग्वार के नर्म पत्तों का साग 1 महीने तक खाएं। यकीनन फायदा होगा।
  • जितना हो सके, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, टमाटर,ग्वार की फली खाएं
  • काली तुलसी के पत्तों का रस 2-2 बूंद लगातार दो सप्‍ताह तक आंखों में डालने से आराम मिलता है।

आखों की गुहेरी

  • धनिया और पुदीने की हरी पत्तियां पीसकर उनका हल्का लेप करने से गुहेरी ठीक हो जाती है।
  • चंदन पिसकर पलकों और गुहेरी पर 2 से 3 बार लेप करें।
  • इमली के बीजों की गिरी साफ पत्थर पर घिसकर बार-बार गुहेरी पर लगाएं।
    हल्‍दी को पानी या दूध में घिसकर गुहेरी पर लगाएं।
  • बेर की गुठली को घिसकर लगाने से भी लाभ होता है।
  • रात को बादाम को दूध में भिगोकर रखें। सुबह चंदन के साथ घिसकर गुहेरी पर लगाएं।

आंखों में जलन

  • गाय का मक्खन आंखों पर लगाने से उनकी जलन दूर होती है।
  • दही की मलाई पलकों पर लगाने से या उसका लेप करने गर्मी और जलन निकल जाती है। ध्‍यान रहे पलकों पर ठंडी मलाई का ही लेप लगाएं।
  • 10 ग्राम द्राक्ष को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उसे हाथ से मसल लें फिर उसमें थोड़ी शक्कर मिलाकर पिएं।
  • बबूल के पत्तों को पीसकर टिकिया बना लें फिर उसे घी में भूनकर आंखों पर रखें। कहते हैं कि इससे फौरन राहत मिलती है।

आंखों का दुखना

  • 50 ग्राम गुलाबजल में 1 गांठ हल्‍दी कूटकर डालें, दूसरे दिन छानकर शीशी में रख लें। 2-2 बूंद दिन में तीन बार आंखों में डालें। जिन लोगों को अक्‍सर आंखों में दर्द रहता है उन्‍हें भुने चने खाने चाहिएं।
  • हरड़ को रातभर भिगोकर रखें और सुबह उसी पानी से आंखें धोएं। आंखों का दुखना कम होता है और उन्‍हें ठंडक भी मिलती है।
  • अप्रैल के माह में तिल के ताजे फूल खा लेने से भी आराम मिलता है।

बड़ों की आंखों की सूजन

  • सुपारी को पानी में पत्‍थर पर घिसकर लगाने से आंखों की सूजन दूर हो जाती है। इसका पलकों पर लेप लगाएं।

अगर यह लेख आपको काम का लगा तो शेयर करें और अगर आपको इसमें कोई भी खामी नजर आती है तो हमें कमेंट के जरिए जरूर बताएं। हम आपके आभारी रहेंगे।

Check Also

हम यहां मोटापा दूर करने से जुड़े हर तरीके और हर नुस्खे की बात करने वाले हैं।

60 दिन में मोटापा और पेट कैसे कम करें

आधी दुनिया इसी सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि मोटापा कैसे कम करें motapa …

12 comments

  1. Eye potli per safari aai he kam dekhai deta he koy madican

  2. Meri ek eyes km khulti h,mtlb choti ho gyi h pehle se doctor ko dikhaya tha to doctor ne bola aankho pr dendreff aa gya h 3 month dvayi chli to thik ho gyi dendreff problem bt eyes Abhi b Puri nhi khulti h vesi hi choti h , doctor ne bola h ki koi problem nhi h,Mai Kya kru ab jisse Meri eyes Puri khule..???

    • सर इस केस में तो कोई डॉक्टर ही आपकी मदद कर सकता है। अगर उस डॉक्टर से बात नहीं रही है तो किसी और को दिखाएं।

  3. Meri eyes me funsi lagatar ho rhi hai kya late plese

    • अगर लगातार फुंसी हो रही है तो कोई बड़ा इनफेक्शन हो सकता है, तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाएं।

  4. Meri eyes me funsi lagatar ho rhi hai kya kare
    plese

  5. Mai kahin bhi dekhti Hun to mujhe kale dhabbe dikhta hain Maine doctor Ko dikhaya bole aankh ki Nas me Sujan hai Apr kaala ho gayi hai MRI or CT scan kraya sab normal report aayi Mai bahot parishan Hun Mai kya Karun jisse meri aankh thik ho jaye

    • सर ये चीजें हम नहीं बता सकते ये ये परेशानी कोई बडा डॉक्टर की ठीक कर सकता है। अगर आप दिल्ली में हैं तो दरियागंज में श्रॉफ अस्पताल है ये आंखों का बहुत पुराना और काफी अच्छा अस्पताल है।

  6. S.. KA bodybuilding PAR KYA FARK PADTA H….kitne din k gape se sex karna chahiye..taki testoron harmon body banaye..

Leave a Reply