Breaking News

आंतें दुरुस्त और पेट को तंदरुस्त बनाता है काला चना

kala chana for body building
kala chana is good for bodybuilding.

भारत में रहने वाला हर शख्‍स काले चने के बारे में जानता है। दादा-परदादा और उनके भी दादा परदादा के जमाने से यह बात कही सुनी जा रही है कि जो खाए चना वो रहे बना। मेहनकश की खुराक का अहम हिस्‍सा रहा है चना। यही वो चीज है जो घोड़े को घोड़ा और इंसान को पहलवान बनाती है। कहा जाता है जंग के वक्‍त सैनिकों को चने और गुड़ देकर मोर्चे पर भेजा जाता था।  वैज्ञानिक भाषा में बात करें तो चने में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, आयरन और कैलशियम अच्छी खासी मात्रा में होता है। ये सस्ता होता है और सुलभ भी है। इसे उबाल कर खाएं, भिगो कर खाएं या भून कर खाएं प्रोटीन की मात्रा लगभग वही रहती है। जानें इसके 5 फायदे।

1 एनीमिया से बचाता है – काला चना आयरन का सबसे सस्ता स्रोत है। 100 ग्राम में करीब 3 एमजी आयरन होता है। यह आपकी रोज की जरूरत का करीब 20 फीसदी है। यही नहीं चने में पोटेशियम, मैगनीशियम और कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है।

2 हाजमा दुरुस्त करता है – चने को दस्तावर कहा जाता है। कब्ज के शिकार लोगों के लिए यह अच्छी चीज है। इसमें ढेर सारा फाइबर होता है जो आपको पेट साफ करने में मदद करता है। फाइबर आपकी आंतों को मांझने का काम भी करता है। चने में कई तरह के मिनरल्स और विटामिन होते हैं, जो पेट के मूवमेंट को बिगड़ने नहीं देते। सौ ग्राम काले चने में करीब 20 ग्राम फाइबर होता है। यह आपकी रोज की जरूरत का 80 फीसदी है। बॉडी बिल्डिंग में बहुत कुछ ऐसा खाना पड़ता है जो पेट के लिए ठीक नहीं होता। पेट की सुरक्षा की जिम्मेदारी कुछ हद तक आप चने पर छोड़ सकते हैं।

3 वजन कम करने में – चना दो तरह से वेट कम करने में मदद करता है। एक तो उसमें फाइबर खूब होता है और दूसरा उसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा-भरा महसूस करता है। जो लोग वेट कम करने की कोशिश कर रहे हैं वो अपनी डाइट में कच्‍चे, भुने या अंकुरित चने जरूर शामिल करें। वैसे अंकुरित चने में फाइबर और बढ़ जाता है। अगर आप वजन कम करने की मुहिम में लगे हैं तो वजन घटाने के डाइट चार्ट पर गौर फरमा सकते हैं। और अगर आप वजन बढ़ाने की कोशिश में हैं तो आपको वजन बढ़ाने के लिए भारतीय डाइट चार्ट को अपनाने में हिचकिचाना नहीं चाहिए।

4 ब्लड शुगर के लेवल को स्थिर रखता है – डायबिटीज के मरीज पूरे इत्मेनान से चने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसकी एक वजह यह है कि यह काफी धीमी रफ्तार से ग्लूकोज को बॉडी में रिलीज करता है। इससे अचानक बॉडी का शुगर लेवल नहीं बढ़ता।

5 बॉडी बिल्डिंग में काम आता है – चना शाकाहारी प्रोटीन और कैलोरी का सस्ता और उम्दा स्रोत है। 100 ग्राम चने में करीब 15 ग्राम प्रोटीन और करीब 347 कैलोरी होती है। कसरत करने वालों को ताकत के लिए कैलोरी और बदन में हुई टूट फूट की मरम्‍मत व मसल्‍स बनाने के लिए प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है। इसमें कुछ तो ऐसी बात है कि महान पहलवान दारा सिंह जी भी इसके शौकीन थे। वैसे बॉडी बनाने में चने के  साथ प्रोटीन से भरपूर दानों का कॉम्बिनेशन बहुत सही बैठता है।

एक बात जरूर याद रखें – चने को पचाना आसान नहीं होता। अगर भिगोए हुए कच्चे चने खा रहे हैं तो उसे खूब चबाकर खाएं। ये मानकर चलें कि उसे जितना आपने अपने दांतों से पीस दिया वह हजम होगा बाकी बाहर। वैसे उबाल कर खाएंगे तो उसे पचाना जरा आसान हो जाएगा। उबालते वक्त ध्यान रखें कि उसमें उतना ही पानी डालें, जिसमें वो उबल जाए और पानी फेंकना न पड़े। जिस कटोरे में चने उबालें उसमें इतना पानी डालें कि चने का सिर हल्का-हल्का पानी के ऊपर दिखता रहे। एक दो बार पकाने पर आपको बिल्कुल सही अंदाजा हो जाएगा।
इसे लजीज बनाना आपके हाथ में है। एक कटोरी उबले चने में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया और नमक डालें। दो चार बूंद सरसों का तेल और फिर नींबू निचोड़ दें। खाकर तबीयत खुश हो जाएगी। अगर चने से गैस बनती है तो नमक के साथ भुनी हिंग का पाउडर भी डालें। आप चाहें तो चने के साथ थोड़ी कच्ची मूंगफली भी भिगो लें इससे स्वाद और न्यूट्रीशन दोनों बढ़ जाते हैं।

एक बात और अगर आप इसे अंकुरित करके खाएंगे तो फाइबर और बढ़ जाएगा। इसके अलावा इसमें जीवन तत्व भी बढ़ जाएगा, जीवन तत्व आयुर्वेद की भाषा है। कहा जाता है कि खाने में जितना जीवन तत्व होता है वह उतना ही बेहतर होता है। अंकुरण जीवन होता है, इसलिए अंकुरित काले चने में जीवन तत्व ज्यादा होता है। जैसे कि कोई जीच जितनी ज्यादा भुनी होती है उसमें जीवन तत्व उतना ही कम होता है।

सौ ग्राम चने में क्या-क्या है

कैलोरी – 347
फैट – 5 ग्राम
फाइबर – 20 ग्राम
प्रोटीन – 15 ग्राम
आयरन – रोज की जरूरत का 20 फीसदी
विटामिन ए – 63 फीसदी (रोज की जरूरत का)
कैल्शियम – 40 फीसदी (रोज की जरूरत का)

कुल मिलाकर कहा जाये तो काला चना (kala chana) खाना हर तरह से फायदेमंद है। आपको चना कितना खाना है ये इस बात पर डिपेंड करता है कि आपका मकसद क्या है। हमने आपको काला चना के लाभ, kala chana ke labh or fayde बता दिये हैं अब इसी के आधार पर आप फैसला ले सकते हैं। आप वजन कम कर रहे हों या बढ़ा रहे हों, दोनों में काला चना आपके काम आता है।

Check Also

100 ग्राम राजमा यानी प्रोटीन और आयरन का महासंगम

प्रोटीन का नाम सुनकर जिन चीजों की तस्वीरें दिमाग में आती हैं उनमें से एक …

51 comments

  1. Sir mai daily kaale chne bhigakr leta hu to ji mujhe isse kya kya laabh honge??
    please tell me.

  2. Hello sir muje apne bicep or tricep ka size bdhana h muje koi desi khana btaye jis se size b bdhe or takat b

  3. It has around 500 calories if how its helpful in weight loss.

  4. Sir meri hight 5f hai aur wajan 40kg mujhe apni hight aur wait dono badhana hai

  5. Does it helps in gaining weight for a thin person or not if yes so how it helps.i need a quick response as soon you can and I am sure you will definitely answer…..cyaa

  6. hlo sir me meri age 20year h or w8 – 57kg h mujhe body banni h gym v jata hu magar koi zada fark ni dikh rha h 8-9 mahine ho gye gym ke liye koi suffliment use krne me help kre plz ya koi tippss de plz sir….

  7. Sir me bas creatine le rha hu.. Kya kuch hoga

  8. My weight is 85 kg and I want to reduce by 65 kg , pls suggest

  9. sir kitne gram daily khne chahiye chane????

  10. sir thai kaise banaye

    • सप्ताह में एक बार थाई की कसरत करें उसके अगले दिन रेस्ट रखें। स्कवेट, लंजेस, लेग प्रैस, फ्रंट स्कवेट जैसी कसरतें करें। रैप की गिनती 12 से 6 के बीच रखें। डाइट में बॉडी वेट के एक किलो पर एक ग्राम प्रोटीन लें।

  11. Sir jiii Chane Bhune hue Khane chahiye ya or trike se

  12. V. Good knowledge given by you.
    It’s works amazing.

  13. Dharmendra Dixit

    Mai bhi chane khata hu
    Mai jitni apne sarir ki khurak karta hu utna dinodin dubla hota hu
    Chehera or gal bhi bhare nahi hote
    Mujhe bhook bhi kub lagtihai
    Upaye bataye

  14. Can we eat this after boiling can boiling burn its protein

    • हां आप इसे उबाल कर भी खा सकते हैं इससे इसका प्रोटीन कम नहीं होता।

  15. Sir Mujhe pimples ki prblm h or mujhe kissi ne advice di ki kale chane bhigo kr khane se pimples thik ho jate h. … Kya ye sch h..?

    • असल में चने खाने की सलाह इसलिए दी जाती है ताकि आपका पेट साफ हो सके, क्योंकि चने में फाइबर होता है। मगर कभी कभी चने की वजह से गैस भी बनने लगती है, जिससे पिंपल के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता। पिंपल से निपटने के लिए दो काम करें, एक तो सादे पानी और नींबू पानी के जरिए अपनी बॉडी को डी टॉक्‍सीफाई करें और जो आयुर्वेदिक नुस्‍खे वगैरा दिए हैं उन्‍हें अपना कर देख लें। इस लिंक को चेक करें – https://bodylab.in/2016/08/12/17-home-remedies-of-pimples-in-hindi/

  16. Sir. I’ ve re cently joined a gym . my weight is 64; how much should take in a day and at what time gap

  17. Sir. I’ ve re cently joined a gym . my weight is 64; how much protien should take in a day and at what time gap

    • 64 ग्राम। दो खाने के बीच में दो घंटे का अंतर रहे। एक बार में 20 ग्राम प्रोटीन से ज्यादा न लें। ये नियम आपके लिए है।

  18. Hello sir meri age 18 year hai mera wet 52 hai jym jaata hu six packs ke tips de

  19. Sir Mai 23 year old hu and Mera wait 48kg Hai mujhe 55kg ka hona Hai please suggest me

  20. Me six pack exersiz karta hu ya koi takat wali exersise to mere pet ke niche left side me mamooli dard or koi nas ya aant me soojan jasa mahsoos hota he ye problem 2 year se bani hue he
    kya ho sakta he kya upay he iska

    • आप बहुत पतले हैं क्या। अगर ऐसा है तो इसका मतलब ये है कि आप मेहनत ज्यादा कर रहे हैं और खा कम रहे हैं। वैसे मेरी सलाह ये है कि आप किसी आयुर्वेद के डॉक्टर से मिलें। दर्द की कई वजह होती हैं। हमारा दिमाग तो बस कसरत से जुड़े दर्द तक ही चलता है।

  21. Hiii sir Maine 3.5 mhine dieting ki weight bhi Kam hua tummy bhi but bethne par pet (stomach) Bahar aa jaata Hai maybe because of loose skin kaafi exercise ki abs k liye but no results finally winter came & my trainer told me to start muscle building to gain size m 2 muscle tech k whey protein khaa Chuka 5-6 exercise day by day karta hu but size gain nhi ho RHA aur ab pta nhi Kya karu m plz guide me trainer mujhe dianabol lene ki bol RHA Hai

    • या तो आप कन्फ्यूज हैं या आपका ट्रेनर। अभी तो आपने वेट कम किया फिर अभी आपको गेन करना है। गेन करेंगे तो पेट भी आएगा, क्योंकि ये नेचुरल है। डेनाबोल से वाटर रिटेंशन भी होता है। हो सकता है गलती आपके ट्रेनर की ना हो, आपने पहले कहा हो कि मेरा थोड़ा पेट कम करा दें। अभी वो रिजल्ट पूरी तरह से आया नहीं होगा और आपने कह दिया होगा कि मेरा थोड़ा साइज बढ़ा दें। बहरहाल कुल मिलाकर आपको कहूं तो आप अभी साइज गेन करें और पेट को कंट्रोल में रखें। थोड़ा बाहर आ सकता है। ठीक ठाक साइज गेन हो जाए तो फिर डाइट और वर्कआटउ चेंज कर कटिंग पर जाएं। मैं डेनाबोल की सलाह नही देता। प्रोटीन के जितने मर्जी डिब्बे खा लें अगर डाइट सही नहीं होगी तो सही रिजल्ट नहीं आएगा।

  22. Sir chane ko kam pani mein Q boil krna chahiye
    Or jyada pani mein boil karne ke baad pani ko fekne se chane ke nutrition value pe koi fark padenga kya

    • हां थोड़ा फर्क पड़़ता है इसलिए कहता हूं कि जितनी जरूरत हो उतना ही पानी डालें।

  23. नूतन श्रीवास्तव

    सर अभी आपने पहले कहा की चने से वजन नही बढता लेकिन अब कह रहे है की बढता है तो ये वास्तव मे बढता है या घटता है ??

    • देखो बात को समझो। चना एक ऐसी चीज है जिसमें कार्ब और प्रोटीन दोनों हैं। ये वेट गेन और वेट लूज दोनों काम आता है। डिपेंड करता है आप कितना खा रहे हैं। भुने चने, कच्चे चने, उबले चने सबका अपना अपना रोल है और काम है। हां ये बात बिल्कुल सही है कि चने से फैट नहीं बढ़ता। ये इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

  24. Ravindra Srivastava

    Sir I m 35 years old & my weight is 68 I want to loss my weight so can I add ” Channa ” in my diat chart for losing my tummy & weight & maine jim bhi join ki hui hai…pls. suggest…

Leave a Reply