Breaking News

क्रेटीन के बारे में सबकुछ जानें

giff-creatine-for-web

मोटे तौर पर कहें तो क्रेटीन (creatine) में मसल्स में जमा होने वाली एक ऐसी चीज है जो एनर्जी की तरह इस्तेमाल होती है। लंबे समय तक मेहनत करने के लिए जिस एनर्जी की जरूरत होती है उसे पैदा करने में ये अपना रोल अदा करता है। अगर मसल्‍स में इसकी मात्रा कम हो जाए तो वह जल्‍दी थकना शुरू कर देता है।

बॉडी बिल्डिंग (bodybuilding) में एक फूड सप्लीमेंट के तौर पर इसका इस्तेमाल खूब होता है। मगर आपको बता दें कि क्रेटीन कोई वरदान नहीं है। अच्छा खाने पीने वाले लोग इसके बिना भी काम चला सकते हैं। नॉन वेज खाने वालों को यह बडी आसानी से हासिल हो जाता है। इसलिए सप्लीमेंट के तौर पर वेजीटीरियन लोगों पर यह ज्‍यादा काम करता है। आमतौर पर कोई स्वस्थ आदमी क्रेटीन का इस्‍तेमाल कर सकता है।

क्‍या काम करता है क्रेटीन
क्रेटीन पीने से मसल्‍स (muscles) की सहने की क्षमता बढती है। यूं कहे कि इससे स्ट्रेंथ (strength) और ताकत (power) दोनों में इजाफा होता है। इससे मसल्स भरे भरे दिखते और महसूस होते हैं। इसकी वजह यह है कि यह मसल्‍स में पानी को थाम लेता है। इससे साइज बढाने में मदद मिलती है क्‍योंकि दिमाग को यह सिग्नल जाता है कि मसल्‍स बडे हो गए हैं और उनकी भूख बढ गई है। फिर आपके शरीर के सेल्स जरूरी चीजों को जुटाकर वहां पहुंचाने लगते हैं।

प्रोटीन को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने की क्षमता भी बढ जाती है। हालांकि क्रेटीन खुद साइज नहीं बढाता। ये साइज बढाने में मदद करता है। जब आप क्रेटीन लेना बंद करेंगे तो आपके मसल्स से पानी निकल जाएगा और उसका साइज वो रह जाएगा जो आपने ट्रेनिंग और खाने से बनाया है। आपका वजन भी कम हो सकता है। ये उस पानी का वजन होगा जो क्रेटीन ने आपके मसल्‍स में जमा कर दिया था।

किसे नहीं लेना चाहिए
जिन लोगों को लीवर और किडनी में दिक्कत हो उन्हें यह नहीं लेना चाहिए। 18 साल से कम उम्र के लोगों और गर्भवती महिलाओं या जो माएं बच्चों को दूध पिला रही हों
उनको भी क्रेटीन नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा अगर आप कोई ऐसी दवा ले रहे हैं, जिससे आपके शुगर लेवल पर कोई असर पडता है तो भी इसे न लें क्योंकि क्रेटीन शुगर लेवल पर असर डालता है, डायबटीज के रोगी भी क्रेटीन न लें।

नुकसान, Side effects of creatine

वैसे तो अभी तक कोई ऐसा शोध सामने नहीं आया है, जो ये बताए कि आगे चलकर वो क्‍या नुकसान दे रहा है। एक बात और बताऊं कि सप्लीमेंट को बाजार में उतारने से पहले जो उसकी जांच की जाती है वो उस हिसाब से नहीं होती जैसे दवा की होती है। इसके पैमाने जरा ढीले होते हैं। तो अगर किसी चीज को एफडीए ने पास कर दिया है तो इसका मतलब ये नहीं कि उससे कोई नुकसान नहीं होने वाला। एफडीए अमेरिका की वो एजेंसी है, जो इन्‍हें पास करती है।

कुछ साइड इफेक्टस इसके सामने आए हैं जैसे

• शरीर में पानी ज्यादा जमा हो जाना
•  बुखार, सिरदर्द और थकान
•  डायरिया, किडनी और लीवर पर असर
• सांस लेने में दिक्कत
• वजन बढना और पेट खराब होना अक्सर ये दिक्कतें जरूरत से ज्यादा डोज लेने से आती हैं।

क्रेटीन की डोज 

क्रेटीन शुरू करने से पहले उसकी लोडिंग की जाती है। लोडिंग करने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि सपलीमेंट रिजल्ट जल्दी दिखाने लगता है। ऐसा नहीं कि लोडिंग कर लेने से इसकी परफॉर्मेंस बढ़ जायेगी परफॉर्म तो ये उतना ही करेगा मगर जल्दी काम करना शुरू कर देगा। वैसे अगर आप क्रेटीन ले रहे हैं तो लोडिंग कर लेनी चाहिए। आमतौर पर इसकी लोडिंग डोज 10 से 20 ग्राम के बीच होती है। यह पांच से सात दिन तक चलती है। इसके बाद आपका काम करीब 5 से 10 ग्राम की डेली डोज में चल जाएगा।

जरूरी बात
अगर क्रेटीन ले रहे हैं तो ढेर सारा पानी जरूर पीना क्योंकि मसल्स में पानी को रोक लेता है। इसे वाटर रिटेंशन कहते हैं। आपकी किडनी पर असर न पडे इसके लिए जरूरी है कि आप आम दिनों के मुबाकले ज्यादा पानी पिएं। डिब्‍बे पर यह लिखा होता है कि क्रेटीन का इस्तेमाल कैसे करना है। कम लेंगे चलेगा मगर ज्यादा डोज न लें।

Check Also

बड़े बाइसेप्स बनाने का बेरहम 3बी सूत्र

बड़े बाइसेप्स ही तो वो ट्रॉफी है जो जिम में घंटों पसीना बहाकर और घर …

207 comments

  1. Sar hum abs ka workout ek ek din gap kar ke morning mein karte hai

    Aur body workout daily evening mein karte hai.. Toh ye routine sahi hai ki nahi?

    • Sir kya creatine stamins or bhaari weight marne ke liye bana h

      • नहीं।

        • sr. mai pree workout c4 use kata hu..sr mai jab usko use karta hu to nasha jaisa feel hota hai… sr kuch details bataye

        • Creatine Lena band Kar denge to body fir kam hone lagegi kya

          • ना तो ऐसा होगा कि क्रेटीन लेने से आपकी बॉडी बहुत बन जाएगी और ना ही ऐसा होगा कि क्रेटीन छोड़ने के बाद बॉडी बहुत कम हो जाएगी। इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है अगर आपको लगता है कि आपको क्रेटीन यूज करना चाहिए तो यूज करें।

  2. Creatine Ke sath whey protein or amino lai sakte hai ja nai

  3. Sir m 1. 6months a gym Kar rha Hu size nhi gain ho rha kya kru

  4. Sir koi body ka fat kam karny vala powder hai toh batado plz

  5. Sir Sirf creatine le sakte hai

      • sir mai 3 year se gym kar raha but koi fayda nahi ho raha body me koi effect nahi hai bataye mai creatine le sakta hu or 3 year kuch body me effect nahi hua or sir kaise milegi

        • अगर तीन साल से कोई फर्क नहीं पड़ा तो इसका ये मतलब तो नहीं निकलता कि आपकी बॉडी में क्रेटीन की कमी है। इसका सीधा सा मतलब ये है कि आपकी कसरत या डाइट में कमी है। अगर आप सही से कसरत कर रहे हैं तो कुछ फर्क तो पड़ना चाहिए चाहे नेगेटिव या पॉजीटिव। पहली बात तो ये जान लें कि आपको क्रेटीन की जरूरत नहीं है। गड़बड़ कहीं और है। आप खुद उसे खोज लें तो सही रहेगा। हम आपको एक दो लेखों के लिंक दे रहे हैं उन्हें एक नजर देख लें। अगर उनसे आपको समझ न आए तो आप हमने अपना डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवा सकते हैं। उसका लिंक भी दे रहा हूं।

          मसल्स कैसे बनायें ये समझने के लिए जानें कि कितनी एक्सरसाइज करें और क्या खायें
          https://bodylab.in/2015/05/25/muscles-like-monster-3-rules-in-hindi/

          डाइट | बॉडी बनाने के लिए डाइट कैसी हो
          https://bodylab.in/2016/06/30/body-banane-ke-liye-diet/

          अपनी बॉडी व जरूरत के हिसाब से डाइट चार्ट और वर्कआउट शेड्यूल बनवाएं
          https://bodylab.in/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/

    • Racing stamina badhane ke liye creatine sahi hai

  6. Sir, mera wait 80kg tk h, nd mujhe isse jada ni chahiye nd body m gud fitnes means cuting wgra, chahiye or stamina chahye wait uthane ka to kya iske liye creatine acha rhega sir..

    • नहीं आपको क्रेटीन की जरूरत नहीं है।

    • Sir me 3 month se jim ker rha hu me abhi tk koi bhi supliment use nhi kiya hu mere jim vale bol rhe he ki ap on ka series mass gainer le lo kya ye shi he sir iska koi sidifect to nhi hoga na

      • हां ठीक कह रहे हैं यूज कर सकते हैं आमताौर पपर इसका कोई सााइड इफेक्ट नहीं होता।

  7. Hi, sir mera weight 59 h.
    Kya mai creatine le skta hu

    • क्रेटीन से वेट का लेना देना है आपको जरूरत है तो लें। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं क्रेटीन लेने से वेट गेन होगा तो आप गलतफहमी में हैं।

  8. Sir main creatn le ra hu to mere baal bhot jyada jhadh re h kya karu…

  9. Sar heavy weight se hum mussels growth kr skte Hain??

  10. Sir.how to use creatine?
    Creation kaise use krna chaiye please sir. Bataiye

    • क्रेटीन के बारे में सबकुछ जानें

      • Sir body me cuting or good looking ke liye Kya Lena chaiye

        • Sir cretine Kya kaam kr ta he body me
          Isse lene ki jrurt kb hoti he

        • इसके लिए आपको लीन बॉडी की कसरतें करनी चाहिए। खाने में कार्ब कम और प्रोटीन ज्यादा रखना चाहिए। सपलीमेंट के तौर पर व्हे प्रोटीन आइसोलेट और चाहें तो फैट बर्नर भी ले सकते हैं।

  11. Workout ke pahle Le ya bad mai

  12. Sir bodybuilding ke liye kya kya supplement lene chahiye

    • ये आपकी जरूरत पर डिपेंड करता है। बॉडीबिल्डिंग से जुड़े कुछ खास सपलीमेंट्स और उन्हें लेना चाहिए या नहीं ये जानकारी आपको इस लेख में मिल जायेगी।
      बॉडीबिल्डिंग के 10 सप्लीमेंट्स और उनके काम
      https://bodylab.in/2015/11/08/10-bodybuilding-suppliments-and-their-use-hindi/

  13. Sir kya creatine ka running m use kr sakte h

      • सर रुंनिग करने से पहले क्रेटिन ले सकतेहे क्या जिससेहम रुंनिग करते समय थके नही

        • नहीं आप रनिंग करने से करीब एक घंटा पहले दो केले खाया करें और हां सुबह उठकर पानी भी पिया करें। बॉडी में पानी और कार्ब रहेगा तो एनर्जी की कमी नहीं होगी।

          • Sir Hame Apna body wiat kam Karna he sahi trika bataye kya or kese Kare

          • चीनी छोड़ें, नमक कम करें, रोटी की बजाए ओट्स, दलिया, उबले राजमा, उबले चने, उबली मूंग, उबले बीन्स खाएं। दिन में चावल और ब्राउन ब्रेड चल जाएगा। इसके अलावा चिकन चेस्ट, एग व्हाइट खाएं। शाम के बाद से खाने में कार्बोहाइड्रेट न के बराबर रखें। गर्म पानी ही यूज करें। एक्सरसाइज के बाद कार्डियो जरूर करें। और इस लेख को पढ़ें – https://bodylab.in/2017/08/28/motapa-or-pet-kaise-kam-karain/

  14. Sir Certine huma Kitn time leni chahiya Protein ka saath

    • दो महीने बाद एक दो महीने का गैप दे देना चाहिए। वैसे इतना जान लें कि क्रेटीन कोई बहुत जरूरी नहीं है।

  15. or sir akla Gym Lgna sa Body Shape ma Aati hh but Weight Gain ni hota

    • जिम करने से बॉडी पंप होती है। उसके बाद का काम डाइट का होता है। आपकी डाइट ठीक होगी तो ही बात आगे बढ़ेगी वरना गुब्बारा फूलेगा और पिचकेगा बस।

  16. Sir mjhe fat burn krna hai to nutra sport ka eca stack kaisa hai nd isk sath aur kuch lene ki zarurat to nhi hti na as mjhe sirf fat burn krna hai

    • सर हम किसी सपलीमेंंट का रिव्यू नहीं देते। इसके मामले में आपको जो सही लगे वो करें।

  17. Bhai mera weight 60kg h aur mai creatine lena chahta hu magar darta hu lu ya na lu mai 2yr se wrkout kr raha hu

    • डरना कैसा अगर लगता है कि आपको क्रेटीन की जरूरत है तो लें। ऐसा तो है नहीं कि आप क्रेटीन लेंगे तो एकदम से चमत्कार हो जायेगा।

  18. I am doing work out in gym since last 7 months. Currently my weight is 70 kg and height is 5ft 7inch, 26 years age. Should i take creatine?

  19. Anabolok tablats hoti he uski cycle kese karte he?

    • ये स्टेरॉइड होती हैं इनका साइकिल हम नहीं बनाकर देते। आमतौर पर लोग तीन महीने इन्हें चलाते हैं।

  20. Creatine Kis wqt lena thik rhta he..?

    • व्‍हे प्रोटीन के साथ कसरत के बाद। वैसे कसरत से पहले भी लेंगे तो भी चलेगा या आधा आधा दोनों टाइम में बांट लें। सब सही है।

  21. sir me creatine ke sath gainer le raha hu. creatine ke bad me amino chala sakta hu.agar ha to creatine ke kitne dino bad lu

    • नहीं कोई दिक्कत नहीं है जैसे चला रहे हैं चलाते रहें। अमीनो को या तो कसरत के तुरंत बाद लें या फिर खाना वाना खाने के एक से डेढ घंटे बाद।

  22. Md sharique ansari

    Sirf creatine use krne se koi nuksan hai kya

  23. Mene esa suna he or internet per pada bhi he ki creatine lene se baal zhadd jate he or aane wale samay me ganje ho jate he to kya ye such he………..

  24. sir mene to sare supliment lekr dekh liye even steriod bhi but koi frk nhi pda ab btao kya kru..

    • इसकी दो वजह है एक या तो आपने सबकुछ नकली लिया है या फिर आपकी डाइट ठीक नहीं थी। डाइट के बिना दुनिया की कोई दवा आपकी बॉडी नहीं बना सकती और आपने स्टेरॉइड लिया और डाइट ठीक नहीं होगी तो उसका आपकी बॉडी को नुकसान भी बहुत हुआ होगा।

      प्रोटीन पाउडर क्‍यूं काम नहीं करते जानें 4 कारण
      https://bodylab.in/2016/02/04/4-reason-why-protein-powders-do-not-work/

  25. bhai m gym krta hu but mari chast pr Rad Scrach mark ho gye h but bhot bure lgte h plz kuch upaye btao

    • इसका मतलब आप वेट ठीक लगा रहे हैं मगर डाइट ठीक नहीं है। अगर ये मार्क रेड हैं तो थोड़ा शरीर भरने में अपने आप खत्म हो जाएंगे। आप अच्छी कसरत कर रहे हैं करते रहें इन सबके चक्कर में न पड़ें अपनी डाइट बढ़ायें।

  26. Sir meri age 19-20 h. mera wait 75 kg h. mujhe wait burn karna h and mera stomachs bahar h bss mujhe stomachs ka belly fet ander karna h and apni body pe cuts llane h plzzzz kya karu plzz

    • आप लीन बॉडी का वर्कआउट करें। आप सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं। ये लेख पढ़ें आपको कुछ और जानकारी मिलेगी।

      वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट 11 नुस्खों के साथ
      https://bodylab.in/2016/08/24/diet-chart-for-weight-loss-for-female-in-hindi/

      लीन बॉडी कसरत और डाइट चार्ट
      https://bodylab.in/2015/11/03/lean-body-exercise-and-diet-in-hindi/

  27. 19 year ka hu weight 46 he creatine le sakta hu

    • हां जी ले सकते हैं मुझे उम्मीद है कि आपने ये लेख पढ़ लिया होगा। अगर आपको लगता है कि आपको क्रेटीन लेना चाहिए तो ठीक है। बस पानी खूब पीना।

  28. Sir supplement lene ke baad turant creatine le sakte hai ya 20 25 min baad lena hai….??

    • हां जी ले सकते हैं। वैसे आप क्रेटीन को सपलीमेंट के साथ भी ले सकते हैं।

  29. sir mujhe toilet dhree dhreee ataa to eski kiya problem ho skati hai or eshi condition mai creatin gain karu ya nhi

  30. sir mujhe toilet dhree dhreee ataa to eski kiya problem ho skati hai or eshi condition mai creatin gain karu ya nhi…

  31. Sir ‘ me 57.5 kg & 5.9 feet ka hu kya wait badha ne ke lia
    Creating le Santa hu.

  32. Sir mera weight 85 hai hight 5.11inch hai ..mujhe weight kam karn hai kya karu

    • वजन घटाना कई बार बढ़ाने से ज्यादा कठिन होता है। कोई एक नियम या कोई एक फॉर्मूला से काम नहीं चलता हमें कई सारी चीजें करनी होती हैं। सबसे जरूरी है डाइट में प्रोटीन बढ़ाना और कार्ब कम से कम कर देना। सूरज ढलने के बाद तो कार्ब बिल्कुल नहीं खाना। आप ये लेख चेक करें इसमें आपको सही जानकारी मिलेगी।
      वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट 11 नुस्खों के साथ
      https://bodylab.in/2016/08/24/diet-chart-for-weight-loss-for-female-in-hindi/
      फैट नहीं घट रहा? बॉडी में शेप नहीं आ रही? जानें वजह
      https://bodylab.in/2015/10/06/3-reasons-why-you-are-not-loosing-fat-hindi/

  33. Sir me 19 sal ka hu weight 45 he ky me cretins protine le skta hu

  34. Without gym creatine Le sakte h Kya With Supplement size Badega kya aise

  35. Bhaia maine d ball ki 100 tab le hai…maine vo ab chod di hai….aur ptc bhi kiya hai….ab mai createne le sakta hu….koi side effects to nahi hoga

    • hi – Gud afternoon sir
      mera name Rajesh hai sir mujhe Aapna wait bhdana hai uske liye mujhe kya karna chahiye …
      sir kabhi kabhi Jada kahne se libar bhi kharab ho jata hai ..
      Really sir me bhut paresan hu..
      Aap mujhe uchit salah diyiye..

      • अगर आप दुबले पतले हैं तो 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन से चार सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, चिकन, अंडे, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। कसरत करते रहेंगे तो लिवर खराब नहीं होगा, घबराएं नहीं।

  36. Sir meri age 25 h aur mai pichle 3 months se gym kar rha hu and mjhe apni body ka stamina badana h jisse me jyada waight utha saku

  37. Mera wait 85kg ha…height 5’10”, mai weight lose krna or musle ko bdana chahta hu..mene creatin liya ha..bt aabi lena start nhi kiya…kya kru..

  38. Mera weight 85 kg ha..mai fat lose krke..musle ka size bdahna chahta hu…creatin la sakta hu..

    • नहीं क्रेटीन आपके काम का नहीं है। व्हे प्रोटीन के साथ कम पावर वाला फैट बर्नर चलाएं।

  39. Sir mai running kr rha hu to creatine le sakta hu or kya fayde mnd rahegi

  40. Sir akela creatine keu nhi le skte is ki kya vja hai pls btaye sir

    • क्योंकि क्रेटीन से ज्यादा जरूरी होता है प्रोटीन। इसलिए हम सलाह यही देते हैं कि आप सपलीमेंट ले रहे हैं तो पहला फोकस प्रोटीन होना चाहिए उसके बाद कुछ और।

  41. me dhng se khati piti hu tab b m moti mtlab thodi healthy hona chati hu but khana pina kuch lagta nai sir me kya kru..m 21 years old n weight 40 41 around

    • देखिए इसका सीधा सा नियम है तब तक अपनी डाइट बढ़ाते जाएं जब तक वेट गेन शुरू न हो। हम आपको एक सैंपल डाइट चार्ट भेज रहे हैं शुरू में आप उसका 60 फीसदी फॉलो करें, 25 दिन बाद पहली बार वेट बढ़ना चाहिए अगर नहीं बढ़े तो उसी डाइट चार्ट को 80 फीसदी तक फॉलो करें, उसके 7 दिन बाद वेट बढना चाहिए। अगर तब भी वेट न बढ़े तो उस डाइट चार्ट को 100 फीसदी फॉलो करें और 7 दिन बााद वेट चेक करें। अगर तब भी कुछ न हो तो फिर हमसे संपर्क करें।

      वजन बढ़ाने मोटा होने के 10 खास टिप्‍स
      https://bodylab.in/2015/05/14/10-tips-to-gain-weight-in-hindi/

  42. Hello sir भारत में सबसे अच्छे certified supliment barnd कौन से है

    • मसलटेक, मसलब्लेज, ऑन, लबराडा के अलावा और भी कई ब्रांडेड कंपनिंया हैं।

      • Jim jane se phle ager heavy hona hai to phle kya le ? Ex. Protine, guletamin, why protine, ya fir creatine.

        • जिम जाने से पहले प्री वर्कआउट डाइट लें आप प्रोटीन ले सकते हैं मगर जिम से पहले वाली डाइट में कार्ब ज्यादा होना चाहिए। इस लेख को चेक करें।
          जिम करने से कितनी देर पहले क्‍या खाएं ताकि स्‍टेमिना बढ़े
          https://bodylab.in/2015/12/16/top-6-food-to-eat-before-hitting-gym-in-hindi/

  43. Sir mei 3 mhine se gym mar ra hu mera weigh 74 tha meine 68 par laya.abhi meine mass gainer or creatine dono liya to mujhe kese or kitne time use krna chaiye sir

    • दोनों को साथ यूज कर सकते हैं कसरत के बाद। क्रेटीन तो एक ही टाइम लेंं प्रोटीन आप दो टाइम ले सकते हैं।

  44. sir ji mene creatine lena shuru kiya he..shurwat me esko kiske sath le or kaise le pls btao..aur creatine ka main role kya hota he

    • क्रेटीन को कसरत से पहले पानी या ग्लूकोज के साथ ले सकते हैं या कसरत के बाद प्रोटीन के साथ भी ले सकते हैं। यह क्या काम करता है इस लेख में लिखा है।

  45. Sir mera weight 60 gk h aur height 5.3 h mai muscle increase karna cahata hu tau mai kon sa supliment lo protien, creatien, amino acid, ya glutamin plz tell me

    • पहले वेट गेनर जब वेट कुछ ठीक हो जाए तो उसके बाद से व्हे प्रोटीन।

  46. Hii sir mera name varun hai mujhe 3 month ho Gye hai maine creatin liya hai sir kya creatin se body growth hota hai mene abhi tak koi supplement nhe liya hai kya creatin lene se mere body main cuting or growth hoge pls maine Rai de

    • नहीं क्रेटीन नहीं आप व्हे प्रोटीन यूज करें। क्रेटीन बहुत जरूरी चीज नहीं होती।

  47. Kya sir in teeno ko ek sath melakar le sakte hai

  48. Hlo sir glutamin and amino acid kis kaam aata h

    • दोनों बॉडी बिल्डिंग में यूज होने वाले सपलीमेंट हैं। बॉडी बनाने के काम आते हैं। ग्लूटामिन रिकवरी में मदद करता है और अमीनो मसल्स बनाने में।

  49. sir plz tell me protien and creatien mix kar ke le sakte h

  50. Grenade Muscle Machine Mass gainer के बारे में कुछ बताए। क्या ये सही है?

  51. सर मेरा नाम महेश हैं मेरी उम्र 24 हैं मेरी हाइट 5.6 है मेरा वेट 72 था पर प्यार मे 66 हो गया मेने सेलुअर का प्रोटीन ओर करेटीन लिया है साथ मे R1bcca लिया है बता सकते हैं सबको केसे लेना ठीक रहेगा

    • कोई नहीं प्यार में 6 किलो ही गया है। बीसी्एए को कसरत करते करते लिया करें। व्हे प्रोटीन और क्रेटीन कसतर करने के तुरंत बाद। क्रेटीन और बीसीएए दिन में एक बार ही लेना काफी है। उसके बाद आप शायद शाम को भी प्रोटीन लेते होंगे तो उस टाइम खाली बस प्रोटीन पिएं।

  52. sirf creatin le kar (matlb creatin without suppliment) workout kar sakte he

  53. Hi
    Kya creatine chodne ke baad size wapas waise hi aa jata hai jaisa phle tha agar workout krtey rhe toh aur humain creatine din mai. kitni aur kitni quantity main lena chaiye

  54. sir kya kidney stone gym time me use kr skte hai?

    • ये किसी दवा का नाम है क्या। अगर है तो फिर आप इसके बारे मेंं डॉक्टर से ही पूछें।

  55. Sir mera weight 55 he and height 5.4 inch he me gym jata hu but mere se chin up nhi ho pate hat me dard hota he 3 4 se jyada nhi mar sakta aur meri health skinny type me he aur gym nhi mar pata jyada what can i do plz help me

    • कोई बात नहीं धीरे धीरे हो जाएगा। शुरू में आप क्लोज ग्रिप से चिनअप किया करें और कुछ देर तक हाथ 90 ड्रिगी तक खोलकर लटके रहने की कोशिश किया करें। रॉड को क्लोज ग्रिप से पकड़ें, आधा नीचे आएं और यहां होल्‍ड करने की कोशिश किया करें। इसके अलावा शोल्डर ग्रिप पर फ्रंट लैट पुल डाउन किया करें। जितनी कसरत हो रही है करें और अपनी डाइट ठीक रखें।

  56. Sir Maine apna weight 105 kg se 80 kg kis h sirf running or ghr pr hi kuch excercise krke …. But dikkt ye h ki mere haath b ptle ho gye h bhut body se match nhi krte h….Or pet or chest dheeli ho gyi h or ….Ab Mai gym start kr rha hu mujhe acchi or tight body bnani h to plz btaie m kya kru …. Protein powder Lu ya creatine kch help kijie sir…thnku

    • इसके लिए आम जिम जाएं कसरत करें बॉडी में टाइटनेस आ जाएगी। अपनी बॉडी वेट के हर एक किलो पर एक ग्राम प्रोटीन जरूर लें। इससे मसल्स बनेंगे और बॉडी टाइट दिखेगी।

  57. Sir kya creatine Lene se body fat b badta hai ?

  58. sir jee mene my protein ka cretin monohydeate liya hai
    but o 2 skup leta hu or usme se 80%he ghulta hai to usko use kru ki nhi ke ye yese hi hota hai

    • क्रेटीन पूरी तरह से नहीं घुलता है परेशान न हों। बेहतर हो ये होगा कि आप उसे प्रोटीन के साथ लें।

  59. Best creatine powder konsa company ke bta sakte ho

    • सभी बड़ी कंपनियोंं का क्रेटीन ठीक हैै। वैसे now का क्रेटीन मिले तो यूज करें।

  60. Sir koi acha Sa fat burner Bata dejaye sir mera weight 95 koi hai

    • सर मसलटेक, मसलब्लेज या ऑन में से किसी का भी यूज कर सकते हैं।

  61. Sir, kya creatine blood pressure high karta hai..

  62. sir me athleet hu runing krta hu to creatin lene se indorance or pwor bnta he to mr ye le skta hu kya

    • नहीं सर रनिंग करने वालों के लिए क्रेटीन सही नहीं है ये बॉडी में वाटर रिटेंशन करता है आपको मसल्स की फ्लैक्सिबिलिटी को घटाता है।

  63. Sir . mera weight 54kg h , meri height 5.7 h, meri age 19 , kya m creatine Lee skta hu hu , because me dubla ptla hu sir plzzzz help m or koi side effect na ho aisa btaa doo plzz🙏🙏😭😭

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। सपलीमेंट लेना है तो वेट गेनर ले सकते हैं। बाकी इस डाइट चार्ट को देखें और अपनाएं – https://bodylab.in/2016/09/07/indian-diet-chart-for-weight-gain-in-hindi/

  64. Sir , creatine lene se workout m Jo pump at a h
    Vo ruk jata h kya??
    For ex:jaise workout krne k baad muscle m 10kg pump aya to creatine lene se 7kg ruk jaye or 3kg chala jaye ???
    Agar nhi to koi ESA supplement h jisse pump ruka rahe!!! Agar h to bata do!!

  65. Hello sir
    Main ek month se creatine or protein le Raha Hun or mera wajan 3.5 badha hai.
    Agar creatine or protein lena band kar Dunga to wajan gir to nahi jaayega sir.
    Please answer

    • अगर प्रोडक्ट लेने के बाद आपका वजन बस दो तीन किलो बढ़ेगा तो इतना वजन तो कभी भी गिर सकता है। क्रेटीन लेने की वजह से बॉडी में वाटर रिटेंशन होता है जिसकी वजह से थोड़ा वजन बढ़ जाता है क्रेटीन छोड़ने के बाद वाटर रिटेंशन खत्म हो जाता है। थोड़ी बहुत गिरावट तो होगी ही। अगर आप बहुत दुबले पतले हैं तो क्रेटीन की आपको जरूरत ही नहीं है। आपको वेट गेनर और बेहतरीन डाइट की जरूरत है।

  66. Bhai mara weight 74 kg h height 5 10″ h
    Kya main only creatine le sakta hu ?

    • आपने लेख पढ़ ही लिया होगा, अगर इसके बाद भी आपको लगता है कि आपको क्रेटीन की जरूरत है तो आप ले सकते हैं।

  67. Sir mera Bajan 53 kg h kya m createan le sakta hu

    • वजन से क्रेटीन का कोई लेनादेना नहीं है लेख पढ़ लें पूरा अगर उसके बाद भी आपको लगता है कि आपको क्रेटीन लेना चाहिए तो ले सकते हैं।

  68. Hello sir ,
    Main 3 Month se gym Mar rha hu
    Mera Wight 90 Kg hai
    3 Month Me kafi Farak pada hai
    Ab Muje Creatine Use Karna Hai Mussle BANANA Hai
    Kya mai Creatine Le Sakta hu. Mahenat Karne ko ready Hu.. plz Tell me Sir.Muje mussle bnana hai..

    • क्रेटीन लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं। मगर पहले व्हे प्रोटीन का इंतजाम करें।

  69. Hello sir good Morning.
    Sir please Reply me am waiting.. Muje Musscle banana Hai
    Mai Le Sakta hu kya CREATINE

    Mahenat to Bhout karta hu Sir
    Qki Meri musscle Pump Ho kar hai.. Badi badi Bicef Goal nahi Hai..Toght Hai thoda.

    Mai Le Skta hu Kya sir Creatine.

    • अगर आप व्हे प्रोटीन ले रहे हैं तो साथ मेंं क्रेटीन ले सकते हैं, खाली क्रेटीन लेने का कोई मतलब नहीं है। आप सीधा सवाल पूछ लेते हैं कम से कम पढ़ तो लें इस लेख में क्या लिखा है। इसमें साफ लिखा है कि यह कोई बहुत सपलीमेंट नहीं होता। अपनी प्रोटीन की जरूरत पूरी करें अगर वो पूरी हो रही है तो उसके बाद आप क्रेटीन के बारे में सोच सकते हैं।

  70. sir mai waight lifting or throw karta hu iske liya mujhe kya kya supplement lana chaeya jase cratien protien galtmine

  71. SIR YE EFFECT KITNE DINO ME KARTA HAI HAI CREATINE TELL ME

  72. Creatine kis chij ke sath lenge

  73. Sir meri height 5’5 h or wait 66 kg h or age 17 h ma cretin le skta hu kya
    mujhe wait kam krna h ye wait ko bhi kam kr skta h kya??

  74. Meri hieght 5.8 h or wieght 72 kg m abhi whey protien k sath creatine le rha hu kya ye cutting or size k liye sahi h

  75. Sir eska use gym.mai lgne k kitne tym.bad kr skte h

  76. Sir m swimmer hu kya m creatin le sakta hu roj 4 km swimming karta hu or sunday vale din rest karta hu sir please reply

  77. Sir
    Mer weight 76 kg h or height 5″9 hai mai gym 4 months se jaa rha hu fat ki wajah se cutting nhi aa paa rhibor mere chest or belly m bht fat hai kya mai creatine or fat burner ek saath le skta hu kyu ki bht log bolte h ye dono ek dusre k opposite kaam krte h please sir help me..

  78. सर, मेरा वजन 90 किलो है। एक्सरसाइज या रनिंग करने से मुझे बहुत जल्दी थकान हो जाती है। क्या क्रेटीन लेने से एक्सरसाइज या रनिंग का समय बढ़ सकता है, जिससे वजन जल्दी कम हो।

  79. नमस्ते सर ,
    आप की बहोत दिनों से कोई पोस्ट नहीं देखी कृपया पोस्ट करते रहे हमे अच्छा लगेगा
    मेरा सवाल—
    वैसे तो में ठीक दीखता हु 67kg वेट हो गया हैं bllod test ,TSH,HIV,VIT-D ये सब टेस्ट करवा लिए हैं सारे test नार्मल हैं Hb 16 हैं ,
    फिर भी बेवजह की थकन होती हैं पता नहीं क्यों डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कुछ multivitamins लिख दिए उससे भी कोई असर नहीं हुआ diet भी अछि हैं (आप के लेखो को मेने पढ़ के अपना करके अपना वजन 3 महीनो में 11kg बड़ा लिया हैं)
    अब सोच रहा हु प्रोटीन पाउडर ले लू मेरे coach ने मुझे क्रेटीन लेने की सलाह दी हैं प्रोटीन पाउडर के साथ syntha 6
    मैं pure वेजीटेरियन हु strickly
    अब आप बताइए कि में यह सप्लीमेंट्स लू की नहीं लू
    क्योंकि थकन इत्तनी हो जाती हैं और बॉडी इतनी पंप हो जाती हैं कि मेरे हाथ ही नहीं मुड़ते weight ही नहीं उठ पाता..आप बोलोगे तो ही लूंगा नहीं तो नहीं…
    और आगे जल्दी ही मेरी प्रोग्रेस का लेख आपको लिखूंगा..
    ताकि दूसरे लोग भी inspire हो सके
    बस आप थकान ज्यादा क्यों हैं और इसको काम कैसे करूँ ये बतादिजिये ताकि में हार्ड और heavy lift कर सकू
    आपको कोटि कोटि प्रणाम
    bodylab rock😊👍 youtubers shock😢

    • ये भी तो हो सकता है कि आप दूसरों की कॉपी कर रहे हों। मेरे कहने का मतलब ये है कि सबकी बॉडी अलग, सबका स्टेमिना अलग अगर हम दूसरों की देखदेखी करने लगेंगे तो ऐसा ही होगा जैसा आपके साथ हो रहा है। थकान का संबंध पाानी की कमी से भी होता है और कई बार ये केवल दिमागी बात भी होती है। आपका वेट कम है ये तो साफ नजर आ रहा है। सबसे पहले आप अपनी डाइट ठीक करें। आपके लिए जिम केवल 30 से 40 मिनट होगी। 4 कसरत, 3-3 सेट और 12 से 10, 10 से 8 व 6 से 4 रैप के बीच कसरत करनी है। बस जिम जाएं हल्का वार्म करें, ट्रेनिंग करें। जिम से 1 घंटा पहले दो से तीन आलू, या तीन केले खा लें। जिम से बीस मिनट पहले एक से दो गिलास पानी पी लें और जिम में वर्कआाउट के साथ ग्लूकोज रखें। बस इतना ही करना है। क्रेटीन की अभी आपको जरूरत नहीं। चाहें तो वेट गेनर ले सकते हैं मगर अगर आप अपने बूते 5 किलो वेट नहीं बढ़ा पाए तो आप वेट गेनर लेने के काबिल ही नहीं हुए। पहले नेचुरल डाइट बढ़िया रखकर कम से कम 5 किलो गेन करें उसके बाद वेट गेनर लेंं। आप चाहें तो मैं आपको डाइट चार्ट बनाकर दे सकता हूं – अगर मन हो तो इस लिंक को चेक करें – ttp://sh109.global.temp.domains/~bodylabi/2015/12/01/get-your-diet-chart-and-workout-schedule-in-hindi/ हम आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे बस सही सलाह, सही डाइट, आपके सभी सवालों के जवाब और सही वर्कआउट बताएंगे।

  80. नमस्ते सर ,
    आप की बहोत दिनों से कोई पोस्ट नहीं देखी कृपया पोस्ट करते रहे हमे अच्छा लगेगा
    मेरा सवाल—
    वैसे तो में ठीक दीखता हु 67kg वेट हो गया हैं bllod test ,TSH,HIV,VIT-D ये सब टेस्ट करवा लिए हैं सारे test नार्मल हैं Hb 16 हैं ,
    फिर भी बेवजह की थकन होती हैं पता नहीं क्यों डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कुछ multivitamins लिख दिए उससे भी कोई असर नहीं हुआ diet भी अछि हैं (आप के लेखो को मेने पढ़ के अपना करके अपना वजन 3 महीनो में 11kg बड़ा लिया हैं)
    अब सोच रहा हु प्रोटीन पाउडर ले लू मेरे coach ने मुझे क्रेटीन लेने की सलाह दी हैं प्रोटीन पाउडर के साथ syntha 6
    मैं pure वेजीटेरियन हु strickly
    अब आप बताइए कि में यह सप्लीमेंट्स लू की नहीं लू
    क्योंकि थकन इत्तनी हो जाती हैं और बॉडी इतनी पंप हो जाती हैं कि मेरे हाथ ही नहीं मुड़ते weight ही नहीं उठ पाता..आप बोलोगे तो ही लूंगा नहीं तो नहीं…
    और आगे जल्दी ही मेरी प्रोग्रेस का लेख आपको लिखूंगा..
    ताकि दूसरे लोग भी inspire हो सके
    बस आप थकान ज्यादा क्यों हैं और इसको काम कैसे करूँ ये बतादिजिये ताकि में हार्ड और heavy lift कर सकू
    आपको कोटि कोटि प्रणाम
    bodylab rock😊👍 youtubers shock😢

    Reply

    • वेट बहुत कम है आपका। अपनी थकान को प्रोटीन को कमी से मत जोड़ें ये कमी आपकी डाइट में है। अगर आपने कसरत से 40 मिनट पहले 3 से 4 केले खा लिए और अगर बॉडी में पानी है तो थकान नहीं होगी। अभी गर्मी का वक्त है जरूरत से ज्यादा कसरत ना करें। आलू, केले, राजमा, सोया चंक्स, मक्कखन, मूंग की दाल, मूंगफली, पनीर, सलाद, दूध ये सभी चीजें आपकी डाइट में होनी चाहिए कम या ज्यादा। आप शाकाहारी हैं तो आप व्हे प्रोटीन और क्रेटीन यूज कर सकते हैं। बाकी सब उतार चढ़ाव तो चलता ही रहेगा ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply