Breaking News

हमेशा थकान महसूस करती हैं क्या

अगर खाने से लेकर खेलना तक आपको उबाऊ या थकाऊ लग रहा है या आप हमेशा थका-थका सा महसूस करती हैं तो कहीं कुछ गड़बड़ है। अगर आप बुढ़ापे की दहलीज पर नहीं हैं और फिर भी अपने शरीर में एनर्जी फील नहीं कर पातीं तो आपको उसकी पड़ताल करनी चाहिए। कई बार कोई बहुत छोटी सी कमी या लापरवाही आपको नुकसान दे रही होती है। जरा इन पांच प्वाइंट्स पर ध्यान दें और खुद को चेक करें।

आयरन की कमी – भारत की तकरीबन 50 परसेंट महिलाओं में आयरन की कमी है। इसका वैज्ञानिक मतलब जो भी हो पर जो चीज सामने दिखती है वो है थकान और बेचैनी। आयरन बहुत छोटी सी चीज है मगर इसकी कमी महिलाओं को बहुत परेशान करती है। यही वजह है, जिसके चलते अभी हाल ही में स्कूलों में आयरन की गोलियां बांटीं गईं। सांस का जल्दी फूल जाना, घबराहट होना, पसीना आना, ऐसा लगना जैसे सांस पूरी नहीं आ रही ये सब एनीमिया की निशानी हैं। बहुत छोटी सी जांच के जरिए आप सही स्थिती जान सकती हैं। ठीक करने के लिए आयरन की गोली और आरयर से भरपूर खाना खाएं। दवा लेने से हिचकिचाए नहीं।
खानपान में कमी – अच्छा खाएंगी नहीं तो आपके शरीर में करंट पैदा होगा ही नहीं। बेतरतीब, बेवक्त और बेहिसाब खानपान किसी काम का नहीं। ब्रेकफास्ट में फैटी चीजें खाइए चलेगा मगर रात को सोते हुए खाएंगी जो आप नहीं चल पाएंगी। वेट बढ़ेगा तो आप ढीली पड़ेंगी। भोजन का मतलब है फल, दूध, दही, सब्जियां, दाल, चावल रोटी। हर मौसम के फल आ आनंद लें। आपको अपनी बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर तकरीबन एक ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। जैसे आपका वजन 55 किलो है तो तकरीबन 55 ग्राम प्रोटीन लें।

टिक-टिक आंखें : ऐसी आंखें जो हमेशा घड़ी की टिक-टिक निहारती रहती हैं, शरीर को आराम नहीं दे सकतीं। सोना है तो भाई, तगड़े से सोना। आयरन की कमी के बाद अच्छी नींद न लेना थकान का सबसे बड़ा कारण है। सात से आठ घंटे तक सो सकती हैं, जरूर सोएं। गहरी नींद लेने की कोशिश करें। रात को सोने से पहले कॉफी वगैरा न पिएं, बेहद एक्साइट करने वाली मूवी न देखें और शांत माहौल बनाने की कोशिश करें। जिन महिलाओं में आयरन की कमी होती है उन्हें रात में भी बेचैनी सी रहती है।

डिप्रेशन : आप जिन कामों में पहले बड़ा रस लिया करती थीं, उनसे आपको भयंकर बोरियत होती है तो इसकी वजह डिप्रेशन हो सकती है। आपका कुछ खाने पीने का मन नहीं करता तो इसकी वजह भी डिप्रेशन हो सकती है। डिप्रेशन की वजह आपको खुद खोजनी होगी और उसका खात्मा भी खुद ही करना होगा। चाहें तो डॉक्टर की मदद लें।

एक्सरसाइज न करना – आपके थकने की एक वजह ये हो सकती है कि आप एक्सरसाइज नहीं करतीं। अब आप कहेंगी कि वैसे ही इतनी भागदौड़ हो जाती है तो हम कहेंगे तब भी एक्सरसाइज करनी चाहिए। कसरत आपको थकाती नहीं, आपको चार्ज करती है। आपको तंदरुस्त बनाए रखने में इसकी भूमिका का कोई तोड़ नहीं है। कम करें या ढेर सारी एक्सरसाइज जरूर करें। अगर एक्सरसाइज करने के बाद आपको और ज्यादा थकान हो रही है तो आयरन का टेस्ट कराएं, या डॉक्टर से मिलें।

चेक कराएं : थाइराइड, बीपी, डायबटीज और पोटेशियम का लेवल चेक करा लें। ये तीनों चीजें परेशानिंया खड़ी करती हैं।

by bodylab.in team

Image courtesy of sira anawong at freedigitalphotos. net

Check Also

हम यहां मोटापा दूर करने से जुड़े हर तरीके और हर नुस्खे की बात करने वाले हैं।

60 दिन में मोटापा और पेट कैसे कम करें

आधी दुनिया इसी सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि मोटापा कैसे कम करें motapa …

2 comments

  1. Sir, mere body par 1 year pahle bahut fat tha, isliye maine 7-8 months regularly running kar li. Par ab mera weight bahut kam ho gaya h. Legs bahut weak ho gayi bahut thin dikte h. M gym me legs ki exercise karta hu par koi benefits nahi hota upper body moti dikte h or legs bahut thin bahut weakness fell hote h ab. Sir ab kya kru.

    • Bhai aapko protein diet lene ki jarorat hai aap ek week me 2 baar legs ki exercise bhadiya se kro and take protein diet. Ar koi bhi result turant nhi aata after 2-3 months aapko result jaror dikhega

Leave a Reply