Breaking News

शेक जो शार्क बना देगा

shake-for-bodybuilding
shake-for-bodybuilding

अगर आप इसे हजम कर गए तो समझ लीजिए कि बॉडी बनाने का बड़ा हथियार आपके हाथ लग गया। नॉन वेज खाने वाले पहलवान तो मीट, मछली अंडे से अपनी जरूरतें पूरी कर लेते हैं पर शाकाहारी लोगों के लिए जरूरत का प्रोटीन जुटाना इतना आसान नहीं होता। हमारा यह शेक बॉडी बनाने वाली सभी जरूरी चीजों का कॉम्‍बो पैक है। ये प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहार्डड्रेट, फैट, ओमेगा थ्री फैटी एसिड और तमाम हेल्‍दी चीजों से लैस है।

नोट करें, क्‍या-क्‍या पड़ेगा
दूध 400 ग्राम, दो केले, दो बड़े चम्‍मच ओट्स, दो बड़े चम्‍मच शहद, 200 ग्राम आइक्रीम (बर्फ वाली नहीं कप या ब्रिक वाली), एक चम्‍मच कॉफी, एक चम्‍मच ग्रीन टी पत्‍तों वाली, एक चम्‍मच फ्लैक्‍स सीड उर्फ अलसी, दस काजू, तीन अखरोट की गिरी, एक चम्‍मच पी नट बटर या सादा मक्‍खन, आधा सेब, चार स्‍ट्रॉबेरी, दो दाने इलाइची और एक चम्‍मच व्‍हे प्रोटीन।

किसका क्‍या काम
वैसे तो सब चीजों का काम आपस में मिलाजुला है हुआ मगर हम मोटे तौर पर उन्‍हें एक दूसरे से अलग कर सकते हैं। दूध, आइसक्रीम और व्‍हे प्रोटीन – प्रोटीन के लिए है। ओट्स और केले फाइबर व कार्बोहाईड्रेट के लिए हैं और सेब विटामिन की खातिर डाला गया है। स्‍ट्रॉबेरी मसल्‍स की रिकवरी में मददगार होती है। अलसी या फिर फ्लैक्‍सी सीड से आपको ओमेगा थ्री फैटी एसिड मिलता है, जो मछली में पाया जाता है। अखरोट हड्डियों के लिए मिलाया गया है और काजू व मक्‍खन फैट के लिए। वहीं कॉफी और ग्रीन टी को एंटीऑक्‍सीडेंट़स व मेटाबॉलिज्‍ब तेज करने के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। शहद का काम शेक को मीठा करना और आपको ढेर सारी कैलोरी देना है। रही इलाइची, वो तो बस स्‍वाद और सुगंध के लिए है।

कैसे बनाएं शेक
ये तो कोई बताने वाली बात नहीं है। बस सबकुछ शेकर में डालें और मशीन में फिट करके घरघरा दें। शुरू में दूध बस 200 ग्राम ही डालना। कम से कम पांच मिनट लगेंगे सारी चीजों को ठीक से मिक्‍स होने में। सब चीजें ठीक से मिक्‍स हो जाएं तो फिर बाकी का दूध डालकर दस सेकेंड के लिए मशीन फिर चला दें। अगर बहुत गाढ़ा हो गया है तो बाद में बर्फ भी डाल देना थोड़ा हल्‍का हो जाएगा। दो चार बार बना लेंगे तो आपको अंदाजा हो जाएगा कि इसे कैसे बनाना है।

जरा ध्‍यान दें
इनमें से एक आध चीज कम हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर हो सके तो इन सारी चीजों को आधा-आधा करके दो बार में बनाएं और पिएं। वो हाजमे के हिसाब से भी ठीक रहेगा। यह शेक वेट गेन करने वालों के बड़े काम का है। अगर आप लीन बॉडी के चक्‍कर में हैं तो फिर इनमें से कई चीजें अलग करनी पड़ेंगी। अगर आप दबाकर कसरत कर रहे हैं तो फिर कोई डरने वाली बात नहीं।

नोट – इस शेक को एक बार में पीने की बजाए दो बार में पिएं। 

Check Also

100 ग्राम राजमा यानी प्रोटीन और आयरन का महासंगम

प्रोटीन का नाम सुनकर जिन चीजों की तस्वीरें दिमाग में आती हैं उनमें से एक …

33 comments

  1. Thanks for sharing this magical recipe.

  2. Pet ka fat kam nhi Ho rha kya kre

  3. PLZ HELP ME 2 SAAL HO GYE GYM KRTE KRTE 1% BHI FARK NI PAADHA … MERA WEIGHT 60 H … HEIGHT 6″ …..HEAVY DIET OR SHOT EXERCISE K BAAD KCH BHI FARK NI PAAD RHA … 🙁 APKE POSTS BGI TRY KR CHUKA HU 🙁

    • आपने फेसबुक पर सवाल भेजा है हमारी टीम में से कोई न कोई उसका जवाब देगा।

      • Sir body buildo kitne saal se kitne saal tak le sakte hai

        • भाई मैंने ये कभी यूज नहीं किया। ये पाउडर तो व्हे प्रोटीन है आप जिम जाते हैं और 17 से ऊपर उम्र है तो इसे यूज करने में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। ऊपर की उम्र की कोई लिमिट नहीं होती।

  4. Sir mai pahle thora bhut exercise krta tha lekin ab KiyA hai ki mere chest bich me dard krta rahta jb pres krta hu to

  5. Sir mai pahle thora bhut exercise krta tha lekin ab KiyA hai ki mere chest ke bich me dard krta rahta jb pres krta hu to

  6. sir mera weight 45 kg h. aur mujhe weight gain karana h kya aap mujhe timing ke hisab se dite chart bata sakate h ki kis time kitana aur kya lena h waise to maine aapki dite chart de li h par samjh nhi aa raha ki kis time lun aur kya lu

  7. Sir me 1 sal se gym ja raha hu me daily 1 hour work out karth hu
    Mera schedule Munday Chest , tue Shoulder, wed back, thu biceps, fri triceps, sat lats , Mene abhi shake jo shark bana dega pina start kiya h abhi tak waight gain nahi ho raha meri age21 waight 6 kg me pure vegterian hu

    • आप खाली इसी के भरोसे वेट गेन करना चाह रहे हैं क्या। आपको और डाइट लेनी होगी। और हां आाप जरा वर्कआउट भी कम करेंं। बाइसेप्स ट्राइसेप्स को एक ही दिन किया करें इससे आपको एक दिन का आराम मिल जाएगा। नींद तो पूरी लेते हैं न आप करीब 8 घंटे। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। ये लेख चेक करें।

      मसल्स कैसे बनायें ये समझने के लिए जानें कि कितनी एक्सरसाइज करें और क्या खायें
      https://bodylab.in/2015/05/25/muscles-like-monster-3-rules-in-hindi/

  8. इस शेक से कितना protin ,carbohydrate and fat मिलेगा। कुल कितनी calories मिलेंगे।

    • व्हे प्रोटीन होगा तो आप आपको करीब 40 ग्राम प्रोटीन, 50 से 60 ग्राम कार्ब, करीब 50 ग्राम फैट मिलेगा। एक ग्राम प्रोटीन से 4 कैलोरी, 1 ग्राम कार्ब से 4 कैलोरी और एक ग्राम फैट से 9 कैलाेरी मिलती है। एक चम्मच शहद से 16 कैलोरी मिलती हैं।

  9. sir mere pet ke nichle hisse ka fal kaise hatega jo lower abs pe hota h

    • अगर फैट बस लोवर एब्स पर रह गया है तो आप फैट बर्नर चला सकते हैं। जाएगा तो वो भी धीरे धीरे ही। सबसे आखिर मेंं यही इलाका बचता है।

  10. Sir home mein koi chest ki exercise btaiye joh lower upper and middle teeno parts par work kare. Mere paas koi bench ni hai par ek table hai joh gym bench se tiguni width ki hai aur us par chest press ni ho sakti. Please exercises btaiye.

  11. Sir ye shark shake me whey protein ki jagah soy protein dake to chalega???aur dates add kar sakte he???

  12. Sir kya isme soy protein dal sakte he

  13. hi…
    मेरा नाम Rohit है.
    मूजे whey protin लेना है
    मेरा वजन 48kg है ओर मै 18 साल का हू .
    तो मे कोनसा वाला whey protin या mass negar ले सकता हू .

    • अगर आपको लगता है कि सपलीमेंट के बिना आपका काम नहीं चलने वाला तो आप वेट गेनर लें। अभी आपको उसी की जरूरत है। किसी भी बड़े ब्रांड का वेट गेनर लें करीब 3 से 5 किलो।

  14. Ya seak bana hua Nahi MIL sskta

    • हा हा हा, सॉरी भाई पहले तो मैं गेनिंग पर था तो शाम के वक्त अपने लिए बनाता था आप भी आ जाते तो दोनों भाई पी लेते। अब तो मैं कटिंग पर हूं, वैसे ट्राई कराे घर पर बनाना इसका कठिन भी नहीं है।

  15. Nice Recipe Coach Ye Bata dijiye Ki Agar ise One Month Me Ye Approx kitna Weight Gain Kar Skta Hai

    • भाई ये तो बॉडी बॉडी पर डिपेंड करता है। ये इस बात पर भी डिपेंड करता है कि आपकी बाकी दिन की डाइट क्या है।

Leave a Reply