Breaking News

बाइसेप्स बन नहीं रहे? 4 कारण जानने जरूरी हैं

if your biceps size is not increasing look 4 reasons hindi
बाइसेप्‍स छोटा सा मसल्‍स है इसके पीछे न भागें।

जिम में जाने वाले तमाम युवा इस बात से परेशान हैं कि इतनी कसरत करने के बावजूद डोले का साइज नहीं बढ़ रहा। आप भी इसी सवाल का जवाब खोज रहे हैं तो इसका जवाब हमारे पास हैं। कोहनी से ऊपर और कंधे से नीचे वाले हिस्‍से को बॉडी बिल्डिंग की भाषा में हम आर्म्‍स कहते हैं। आप जिसे डोला कहते हैं वो दरअसल बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स को मिलाकर बना है। आपके आर्म्‍स में बाइसेप्स 30 फीसदी और ट्राइसेप्स 70 फीसदी होता है। लेकिन ताज्जुब की बात है कि लोग ज्‍यादा जोर बाइसेप्‍स पर देते हैं। बहरहाल इस पर डिटेल में बात शुरू करते हैं।
आपके बाजुओं का साइज नहीं बढ़ रहा है तो मोटे तौर पर इसके चार कारण हैं।

1 डाइट में कमी – खाएंगे नहीं तो पाएंगे नहीं। ये कुदरत का नियम है। बकरी एक किलो चारा खाती है, सांड बीस किलो। कुछ बनना है तो खाना पड़ेगा और उम्‍दा खाना पड़ेगा। दिन में छह से आठ टाइम खाना होगा। बॉडी के प्रतिकिलो वजन पर दो से तीन ग्राम प्रोटीन लेना होगा। अगर सत्‍तर किलो के हैं आप तो 140 से 210 ग्राम प्रोटीन लेना होगा। विटामिन, मिनरल, फैट और हां पानी का भी ख्याल रखना होगा।

2 ओवर एक्सरसाइज – बाजू का साइज न बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यही है। जिमों में नजर दौड़ाएं तो सत्‍तर फीसदी लड़के बाइसेप्‍स ही मारते नजर आते हैं। हम लोग अपनी बाजू का दम निकाल देते हैं। वार्म अप करना है तो बाइसेप्‍स मारते हैं, कहीं पार्टी में जा रहे हैं तो बाइसेप्‍स मारते हैं, टी शर्ट पहननी है तो बाइसेप्‍स मारते हैं, जिम में खाली टहल रहे हैं तो भी बाजू के ही पीछे पड़े रहते हैं। भाई मेरे उसका पीछा छोड़ दो। ये छोटा सा मसल है इसे मसल मसल कर बड़ा नहीं कर पाओगे। शुरुआती जिम जाने वालों के लिए बाइसेप्स और ट्राइसेप्स मिलाकर चार कसरतें काफी हैं। मिडिल लेवल पर पांच से छह कसरतें और एडवांस लेवल पर दस कसरतें।
एक बात समझ लें कि हम जो भी कसरत करते हैं उसमें बाजुओं की ताकत लगती है। चेस्ट में ट्राइसेप्स का इस्‍तेमाल होता है। बैक में बाइसेप्स का इस्तेमाल होता है। करीब करीब हर कसरत में हमारे आर्म्स यूज होते हैं। ऐसे में फिर अलग से उन पर ज्यादा कसरत करना ठीक नहीं होता। हफ्ते में एक बार आर्म्स की कसरत करें, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स साथ में। और हां, बाइसेप्स से ज्यादा ध्यान ट्राइसेप्स पर दें। ट्राइसेप्स ही बाजू को बनाता है।

3 रेस्‍ट में कमी – बॉडी बिल्डिंग का कायदा ये कहता है कि एक पार्ट को कम से कम 72 घंटे का रेस्ट देना चाहिए। आर्म्स के मामले में रेस्‍ट का पीरियड और ज्यादा रखना पड़ता है। इसके अलावा क्या आप आठ घंटे की नींद ले रहे हैं? अगर नहीं तो इस पर भी ध्यान दें। अगर आर्म्स का साइज नहीं बढ़ रहा है तो इसकी कसरत के अगले दिन हैवी एक्सरसाइज न करें। हो सके तो छुट्टी के दिन से पहले वाले दिन बाइसेप्स और ट्राइसेप्स मारें। एक सप्ताह में केवल एक बार इसकी कसरत करें।

4 गलत एक्सरसाइज – बाइसेप्‍स बनेंगे तभी जब कसरत की फॉर्म सही होगी। ढेरों युवा बाइसेप्स की सबसे बेसिक कसरत बारबेल रो को ही गलत ढंग से करते हैं। इधर उधर की ताकत लगाकर आप वेट तो उठा लेंगे मगर फायदा कुछ नहीं होगा। अगर फॉर्म सही नहीं है तो ये कसरत मजदूरी की तरह हो जाएगी। ट्राइसेप्स की फॉर्म अगर थोडी बहुत गलत है तो भी वो मैनेज हो जाता है मगर बाइसेप्स गलत मार रहे हैं तो कोई असर नहीं पड़ेगा। ज्यादा वेट मारने के चक्कर में पड़ने की बजाए कसरत करने का तरीका सही करें। मगर एक बात का और ध्यान रखें कि साइज बढ़ाने के लिए आपको वेट बढ़ाना होगा। धीरे धीरे ज्यादा वेट लगाने की कोशिश करें। हेल्प लेकर कसरत करें, मगर हेल्प वेट ऊपर जाते वक्‍त ही लेनी चाहिए नीचे लाने में नहीं।

ऐसे बढ़ेगा बाइसेप्‍स का साइज

बदन बढ़ाएं, बाजू बढ़ेगा – क्‍या कभी आपने लीची की डाल पर कटहल उगते देखा है? नहीं देखा होगा क्‍योंकि ये भारी भरकम सब्‍जी सिर्फ भारी भरकम पेड़ पर ही पैदा होती है। कुदरत का ये नियम इंसान पर भी लागू होता है। आपके आर्म्स आपके वजन और बाकी की बिल्‍ड पर भी डिपेंड करते हैं। कंधे भारी नहीं होंगे तो बाइसेप्स भारी नहीं हो सकते। इसलिए पूरा ध्यान अपनी बाकी की बॉडी पर दें। हमेशा बड़े पार्ट पर ज्यादा मेहनत करें। स्‍क्वेट, डेड लिफ्ट, चिन अप पुल अप पर मेहनत करें। मजबूत और तगड़ा बनने की कोशिश करें डोले अपने आप बढ़ेंगे। ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप डेढ सौ किलो बेंच मार रहे हैं और आपके ट्राइस्पेस बढ़ ही नहीं रहे। हैवी स्‍क्वेट और डेड लिफ्ट में मारें ये कसरतें ग्रोथ हार्मोंस को एक्टीवेट करती हैं।

Check Also

बड़े बाइसेप्स बनाने का बेरहम 3बी सूत्र

बड़े बाइसेप्स ही तो वो ट्रॉफी है जो जिम में घंटों पसीना बहाकर और घर …

56 comments

  1. Sir mera wait 97 hai or hight 6.2 hai sir mujhe sir mujhe size badana hai to kitna protien lena hai or diet me kya lena hai

  2. Muze bodybuilding be bare me sawal puchna hai

  3. sir mujhe apna ya kisi or ka BMR pata krna h yo kese kare plz braye

    • सर गूगल पर जाकर टाइप करें how to calculate bmr आपको कई लिंक मिल जाएंगे।

  4. Sir mere age 22yrs ha ..sir jb me jym krta hu toh chest ki left side me sweeling ho jati ha or ajeeb se felling aati h or left side me right se jayida pain hoti hai ..koi reason btaoo sir plzzzz

    • सवाल पूछने का तरीका और कैसे व कहां मिलेगा जवाब
      आप http://www.bodylab.in वेबसाइट पर जाएं और दाईं ओर दिए गए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें फिर फेसबुक पर मैसेज के माध्‍यम से सवाल पूछें। हमारी टीम मैसेज इकट्ठा करने के बाद एक हफ्ते में सबके जवाब देती है। वेबसाइट पर आपको तारीख के हिसाब से जवाब मिल जाएगा। शुभकामनाओं सहित- टीम बॉडी लैब

  5. सर मेरी उम्र तीस साल है वजन 50 कि पर मेरा शरीर बहुत पतला दुबला है शर्ट और टी शर्ट भी फिट नहीं होते है आप कुछ ऐसा बताये की मेरा बॉडी बन जाये और फिट हो जाए इसके लिए मुझे क्या करना होगा और क्या खाना होगा और जिम कितने घंटे करना होगा जिसे मेरा अच्छे से बॉडी बन जाये

  6. 1 egg white me kitne gram protien hota hai

  7. Aachi diet aur jyada weight uthane se kitne year me aachi body ban jaygi

  8. kya bodybuilding ke liye soya badi ( chunks ) ko shamil kar sakte hai. 100 g soya badi me kitne gm protein hote h ?

    • हां जी ले सकते हैं। इसमें करीब 40 ग्राम प्रोटीन तो मान कर चलें।

  9. सर मेरी उम्र 18 ह ओर मेरा वजन 55 ह मुझे वेट बढाना है में क्या करूं ????

  10. Sir meri age 19 hai or mera weight 60 kg h or meri height 5.9 h to sir plzz mjhe detail me smjha dijiye ki meri body kese bnegi…or mjhe kiya kiya krna padega…

    • 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। एक बॉडी पार्ट की तीन से चार कसरत करें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर दो ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है।

  11. Sir protein supplement workout de pehle le ya baad me

  12. sir main sappliment hun pr usse mera pait bahar aa jata hai aur face bhi heavy ho jata hai. kya use karun jo face aur pait na aaye . agr yeh chor deta hun tou bhook khtm ho jaati hai

    • अगर वो वेट गेनर है तो उससे पेट बाहर आता है। अगर बहुत तेजी से ऐसा हो रहा है तो आपको उस सपलीमेंट पर शक करना चाहिए। अगर ये छोड़ने पर भूख कम हो जाती है तो और भी शक करना चाहिए आप जरा ये लेख चेक करें।

      नकली प्रोटीन पाउडर का इस्‍तेमाल किया है आपने
      https://bodylab.in/2016/08/05/protein-powder-was-fake-hindi/

  13. sir glutamine aur bcaa dono ek saath le skhtey hai .le skhtey hai tou kyun?

  14. Sir meri hight 5.9 hai or wet 66kg hai mera bicep 14 ka hai sir me bicep or trep mey 2 din ka gap deta hu dono set me ye 2din ka gap dena thik hai kya

    • गलत है इससे फायदा होने की बजाए नुकसान होगा। आप ओवर एक्सरसाइज कर रहे हैं। सप्ताह में एक दिन दोनों पार्ट एक साथ करें बस उससे ज्यादा करने से कुछ नतीजा नहीं आने वाला।

  15. Sir meri hight 5.9 hai or wet 66kg hai mera bicep 14 ka hai sir me bicep or trep mey 2 din ka gap deta hu dono set me ye 2din ka gap dena thik hai kya?

    • आपका वेट कम है और कम न भी होता तो भी आप बाइसेप्स और ट्राइसेप्स की जरूरत से ज्यादा कसरत कर रहे हैं इस पार्ट के बारे में आपकी समझ दुरुस्त करने के लिए एक लिंक दे रहा हूं टाइम निकाल कर चेक करें और आप तो जरूर इसे पढ़ें – https://bodylab.in/2015/05/24/biceps-blues-4-rules-in-hindi/

  16. sir mera age 23 sal hai kad 169 cm hai aur vajan 56 kg hai sir mera arm bahut patla hai sir mai biceps banana chahtahu aur iske liye kya karna hoga aur dyt me kaya le aur kon see gharelu exercise kare kyuki mere idhar gym bhi nahi hai

  17. sir mera age 22 height 5’8 inch h weight 65 h sir mera thigh nhi hai or main thigh ka exercise v nhi krta kyuki mere 1 trainer mjhe kaha ki thigh marne se age bahut problem hota hai agar bodybuild kroge to thigh ka exercise kro nhi to mat kro kya shi bola ya galat kyuki upar body ke mokable mera thigh nhi h to log bolte h ki apka thigh acha nhi dikht sir mjhe thigh exercise krna chahiye or exercise thigh ka kon kon sa krna chahiye mjhe lean or muscular body chahiye

    • मैं आमतौर पर किसी कोच की बुराई नहीं करता मगर आपके कोच ने यह बात सही नहीं कही। थाई की कसरत आपको मर्द बनाती है, मजबूत बनाती है। माचिस की तीली जैसे पैर किस काम के होते हैं। सप्तााह में एक बार थाई कसरत जरूर करें इससे आपकी पावर भी बढ़ेगी। और थाई की तो ढेरों कसरतें हैं हर बार कोई चार 5 चुन लिया करें।

  18. Bhai biceps bdane k best set kon sa hoga plz tell me

  19. sir mera chest ka jo line hai wo tada jada gap ho gya hai ye galt exercise ke wajah se hui hai ya mera body ka structure hi aisa h agar galat workout ke wajah se hua hai to sir plss koi tips bata dijiye jo m gym me try kru or main 1 din m do exercise krta hu jaise mon/ chest with abs,tuesday /back with forearm isi tarah sahi h ya wrong

    • भाई सबके बॉडी पार्ट अलग अलग होते हैं आप एक्सरसाइज को क्यों दोष दे रहे हैं हो सकता है आपकी बॉडी ऐसी ही हो। इतना परेशान होने वाली बात क्या है जब चेस्ट भरेगी तो और सही लगेगी। रही बात एक दिन में दो बॉडी पार्ट करने की तो उसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता क्योंकि ये तो इस बात पर डिपेंड करता है कि आपका वजन कितना है बॉडी कैसी है और आपका मकसद क्या है।

  20. Hello sr good morning.. mera age 25yrs h height 6feet k paas h.. aur mai married hu…mai body bana raha hu..iske liye mai pahle v gym karta tha .pr wqt na milne k karan chhod diya tha…pr ab mai continew two month se gym kar raha hu.
    Waight.68kg h…mera chest aur shoulder and coller aur back ka wing ka size v thik h..pr coller aur wing utna v nahi h..yani sab kuch banane h.
    But sir mera biceps and triceps body k compare me kam h………..yani DHOLE KA SIZE BADHANA HAI aur saath me stemina (taqat)….aur abs v thore bahut manage ho raha hai……cutting v jyada banana h..(biceps & triceps, back) …
    To mujhe iske liye kya karna ho..waight gain karna hoga ya isi me manage karna hoga….pr sr mai jyada waight v nahi chahta hu kyo body fr bad ho jati hai aisa suna hu.. agar .biceps triceps k liye hoga to (68kg hai abhi )2,3kg badha sakta hu ya mujhe abhi aur WEIGHT GAIN karne ki jarurat h.abhi tk maine koi proten ya suppliment nahi liya hai kacche egg aur boil egg ,daal ,roti,rice,milk kele kai hi istemaal kr raha hu …partner bole ki protein lelo one ya two months k liye .nitrotech protein made in usa…to kya karu…
    Monday-biceps
    Tue- chest
    Wed-triceps
    Thur-shoulder & coller
    Fri- thie & legs,abs
    Sat-back
    Sun-rest(gym holiday)
    Kya ye sahi hai ? Agar nahi to
    Mujhe week ka roting bataye.aur diet v.
    Note-night duty hone k karan mai gym evening.5:30 to6:30 pm karta hu .plz sr mera focus hai jyada biceps and triceps & abs pe .

    • बाइसेप्स के पीछे जितना भागेंगे वो उतना ही आपसे दूर भागेंगे। आपका वजन 68 किलो है यानी आप देखने में दुबले पतले हैं। पतले लोग ही बाइसेप्स के पीछे ज्यादा भागते हैं और आपके वर्कआउट को देखकर भी यह पता लग जाता है। एक छोटे से मसल्स की कसरत सप्ताह में दो बार … बड़ी नाइंसाफी है। आप ओवर ट्रेनिंग कर रहे हैं। आपको अभी गेनिंग करनी चाहिए। साइज गेनिंग करने से आएगा, खाने से आएगा। 7 में से पांच दिन जिम करें। एक दिन एक बॉडी पार्ट की 4 कसरत करें। ट्राइसेप्स और बाइसेप्स एक ही दिन करें और उसके अगले दिन रेस्ट रखें। तीन तीन सैट लगाएं और रैप 6 से 12 के बीच रखें। डाइट में आपको बॉडी वेट के प्रतिकिलो पर एक से डेढ़ ग्राम प्रोटीन चाहिए होगा। गेनिंग करना एक प्रोसेस होता है हमें लंबे समय तक उम्‍दा डाइट लेनी होती है। आपको अपनी जरूरत से 500 से 700 कैलोरी हर दिन ज्यादा लेनी होती है, तब जाकर गेनिंग शुरू होती है। अगर डाइट से प्रोटीन पूरा नहीं हो पा रहा तो सपलीमेंट ले सकते हैं।

  21. Khali push up kar k body bani ja sakti hai

  22. Sir mai 3 months se jym kar rha hu kya mai Optimum Nutrition Gold Standard 100% le sakta hu. Aur ye kaisa hai aur uske koi side effect to nahi hai na? Aur kaise lena hai ?

    • ये सपलीमेंट ठीक है अगर आपको असली मिल रहा है तो यूज करें। आमतौर पर इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते मगर फिर भी ये जरूरी है कि आप ये जान लें कि व्हे प्रोटीन के क्या साइड इफेक्ट होते हैं – आप इस लिंक को चेक करें – https://bodylab.in/2016/11/20/whey-protein-10-side-effects-and-uses-in-hindi/

    • ये सपलीमेंट ठीक है अगर आपको असली मिल रहा है तो यूज करें। आमतौर पर इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते मगर फिर भी ये जरूरी है कि आप ये जान लें कि व्हे प्रोटीन के क्या साइड इफेक्ट होते हैं – आप इस लिंक को चेक करें – https://bodylab.in/2016/11/20/whey-protein-10-side-effects-and-uses-in-hindi/

  23. Please Sir 5 days weekly workout plan batae 2 months work Kar raha hu

  24. Krishnakant Nawale

    सर जी plz एक डबल बार और सिंगल बार के कसरत कैसे करे और डबल बार से चेस्ट,बायसेफ,ट्राय सेफ ,कैसे बनाये इसका एक पुरा चॅपटर लिखो.
    हमारे सोसायटी के सभी नौजवनो के लिए बहुत फायदेमंद होगा.
    वो सभी अपने हिसाब से गलत तरीके से कसरत कर रहे है.
    Plz सर बहुत आभारी रहेंगे हम सब .
    धन्यवाद…

  25. sir mera weight 90 kg h nd mera chaist size 48 inch h h bieceps 18 h m bicepes ko 2 inch or gain krna chahta hu toh ky kru nd meri diet h daily 3kg bufflow milk 400 g boneless chiken chest nd din bhr m 30 roti khata hu or zym jane sai phle ek thaali mitha daliya leta hu m hgh lene ka mann bna rha hu toh kya abhi le sakta hu ya or weight gain kru

    • तुमने बहुत टिकाऊ गेनिंग की है। अब मैं ये तो नहीं कहूंगा कि तुम और डाइट लो, अब मेरे ख्याल से तुम्हें अपनी डाइट में बीसीएए, ग्लूटामिन, मल्टीविटामिन जैसी चीजें बढ़ानी चाहिए। वैसे मुझे लगता है कि आप ये सब ले भी रहे होंगे। बीसीएए आप दिन में दो से तीन बार भी ले सकते हैं। रही बात एचजीएच की तो ये टाइम सही है कुछ भी ट्राई करने के लिए। इसके बारे में पढ़ जरूर लेना। इस साइज के आगे जाने के लिए आपको एचजीएच का सहारा लेना पड़े तो मुझे कोई हर्ज नहीं लगता।

Leave a Reply